Back
पन्ना टाइगर रिजर्व में अनारकली ने साथ दो बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बना दिया
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 22, 2025 13:19:03
Panna, Madhya Pradesh
अनारकली ने दो बच्चों को जन्म दिया , प्रबंधन में खुशी
किसी हथनी ने पहली बार २ बच्चों को एकसाथ जन्म दिया
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघों के साथ-साथ हांथियों का कुनबा भी बढ़ रहा है। यहाँ की हथिनी अनारकली ने एक साथ दो मादा बच्चों को जन्म दिया है। आमतौर पर हथिनी एक ही बच्चे को जन्म देती है, पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी हथिनी ने तक़रीबन 3 घण्टे के अंतराल में दो बच्चों को जन्म दिया है। इन नन्हे मेहमानों के आने से पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल है। इन नये मेहमानों के आने के साथ ही पन्ना टाइगर रिजर्व में हांथियों का कुनबा बढ़कर 21 हो गया है।
वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हथिनी अनारकली ( 57 वर्ष ) ने शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे खैरईया में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के उपरांत हथिनी नन्हे बच्चे को वहां से लेकर हिनौता हांथी कैम्प पहुंची और यहाँ पर शाम 5.50 बजे दूसरे बच्चे को जन्म दिया। दोनों नवजात बच्चे व मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके पूर्व उन्होंने न तो कहीं देखा और न ही सुना कि किसी हथिनी ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। पन्ना में यह अजूबा पहली बार देखने को मिला है। हथिनी व उसके नन्हे शिशु की समुचित देखरेख तथा विशेष भोजन की व्यवस्था की जा रही है। हथिनी को दलिया, गुड, गन्ना तथा शुद्ध घी से निर्मित लड्डू खिलाये जा रहे हैं। ताकि दोनों नन्हे शिशुओं को पर्याप्त दूध मिल सके। हथनी व उसके शिशुओं की देखरेख व निगरानी के लिए स्टाफ की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि पन्ना टाईगर रिजर्व में वनराज व गजराज दोनों के ही कुनबे में वृद्धि हो रही है, जो निश्चित ही प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक शुभ संकेत है। वर्तमान में पन्ना टाईगर रिजर्व के पास कुल 21 हाथी हो गये हैं, जिनमें से 05 नर एवं 16 मादा हाथी हैं। इनमें 11 वयस्क, 3 अर्द्ध वयस्क एवं 7 बच्चे सम्मिलित हैं।
सोनपुर के मेले से पन्ना लाई गई थी अनारकली
हथिनी अनारकली के पन्ना आने की भी दिलचस्प दास्तान है। बताया गया है क़ि 18 वर्ष की उम्र में हथिनी अनारकली को जून 1986 में सोनपुर के मेले से पन्ना लाया गया था। तभी से यह हथिनी पन्ना टाइगर रिजर्व में हांथियों के कुनबे में शामिल है। पन्ना टाइगर रिजर्व में तरक़क़ से 39 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के साथ इस हथिनी ने हांथियों के कुनबे को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनारकली ने पन्ना टाइगर रिजर्व में अब तक 6 बार बच्चों को जन्म दिया है। छठवीं बार इस हथिनी ने दो मादा बच्चों को जन्म देकर चर्चा में है।
95
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 22, 2025 13:54:260
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 22, 2025 13:53:400
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 22, 2025 13:53:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 22, 2025 13:53:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 22, 2025 13:52:490
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 22, 2025 13:52:340
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 13:52:170
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 22, 2025 13:52:040
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 22, 2025 13:51:430
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 22, 2025 13:51:230
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 13:50:55Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को अवकाश घोषित किया
0
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 22, 2025 13:49:3022
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 13:49:1025
Report