472442
युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़े में युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, गंधों को मुखौटे लगाकर नगर में निकाली रैली, युवा कांग्रेस ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री रघुराज सिंह और महाराष्ट्र के शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के गधों को मुखौटे लगाकर नगर के टैक्सी स्टैंड से मुख्य बाजार से होते हुए कोतवाली तक रैली निकाली और भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी निवाड़ी को भाजपा और समर्थक नेताओं के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत पत्र दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गौरीबाजार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के थाना गौरीबाजार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, वारदात में प्रयुक्त दूसरी बाइक, 13 हजार नकद, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा चार मास्टर चाभियां बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। प्रकरण के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को मझना नाला पुल के समीप से इरफान आलम की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई थी। 18 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चीनी मिल ग्राउंड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान लालू विश्वकर्मा (25 वर्ष) एवं देवानन्द पासवान उर्फ लड्डू (20 वर्ष), निवासी अमडीहा थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने स्वीकार किया कि फरवरी व मार्च 2026 के दौरान गौरीबाजार, बखरा तथा रुद्रपुर क्षेत्र से तीन अन्य मोटरसाइकिलों की चोरी भी उन्हीं के द्वारा की गई थी। चोरी की गई गाड़ियों को बिहार बॉर्डर के पास अलग-अलग व्यक्तियों को औने-पौने दाम में बेच दिया जाता था। प्राप्त धनराशि को दोनों आरोपी आपस में बांटकर खर्च कर देते थे। पुलिस ने उनके पास से बिक्री से शेष 13 हजार नकद बरामद किया है। बरामद सामान में चोरी की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक अन्य बाइक, फर्जी नंबर प्लेट तथा चार मास्टर चाभियां शामिल हैं, जिनकी मदद से आरोपी आसानी से वाहनों को निशाना बनाते थे। इस सफल कार्रवाई में म0उ0नि0 संध्या यादव, उ0नि0 झीनेलाल पासवान, उ0नि0 परवेज अहमद, हेड कांस्टेबल ज्ञानधारी पाल, कांस्टेबल सुरजीत यादव एवं रामप्रवेश यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजते हुए विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इस खुलासे के बाद क्षेत्रवासियों में राहत की भावना है तथा पुलिस की सक्रियता से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
NH 43 पर ट्रक-क्रेटा-इनोवा भिड़ंत, कई घायल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और दो कारें आपस में टकरा गईं।जानकारी के अनुसार एक ट्रक रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की तरफ आ रही थी। जबकि क्रेटा कार और एक इनोवा अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। क्रेटा में 5 लोग सवार थे, तो वही इनोवा में 2 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू की। तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान हादसा होने बताया गया.0
0
Report
बेगूसराय के बछवाड़ा में नशे में युवक की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसा पुल के नीचे शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंसूरचक और बछवाड़ा थाना के बॉर्डर पर होने के कारण शुरुआती घंटों में कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, जिससे शव काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा।सूचना मिलते ही मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बछवाड़ा थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नेपाल का रहने वाला था और अपने 4-5 साथियों के साथ मंसूरचक बाजार में रात्रि प्रहरी (नाइट गार्ड) का काम करता था। लोगों ने बताया कि सभी अक्सर शराब के नशे में रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में पुल से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के दौरान मृतक का एक साथी भी मौके पर पहुंचा, जो खुद भी नशे की हालत में था, जिससे मामले में और संदेह गहराता दिखा।बाद में स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल बछवाड़ा थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद बछवाड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण बिल पास नहीं, युवा नारी शक्तियां चुनावी एजेंडा कहतीं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर युवा नारी शक्तियां बोली, अब महिलाओं को संघर्ष करना होगा महिला आरक्षण बिल कल पास नहीं हुआ बिल पास नहीं होने को लेकर युवा नारी शक्तियों का कहना है यह सिर्फ चुनावी एजेंडा था सरकार को पता था कि यह बिल पास नहीं हो सकता उसके बावजूद इस बिल को लाया गया क्योंकि कुछ राज्योंए चुनाव चल रहे है। अगर सरकार सच में ही महिलाओं के हित में सोच रही है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टियां महिलाओं को 33% सीटों पर टिकट दे। वहीं कुछ युवा नारी शक्तियां का कहना इस बिल के पास होने से उनका राजनीतिक जीवन आसान होता लेकिन अब बड़ा संघर्ष करना होगा। यह सिर्फ बिल चुनावी ढांचा को बिगाड़ने वाला बिल था。0
0
Report
रामपुर के बिलासपुर में हाईवे चौड़ाई के रास्ते दरगाह हटाने का विवाद
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर के बिलासपुर में हाईवे चौड़ाई के रास्ते में आ रही दरगाह को खुद दरगाह प्रबंधन समिति के लोगों ने हटाया... दरगाह समिति के लोगों का कहना है की प्रशासन के कहने पर सहयोग किया अब प्रशासन भी अपना वायदा पूरा करेगा और उचित व्यवस्था की जाएगी0
0
Report
बनास नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला; पुलिस जांच शुरू
Sawai Madhopur, Rajasthan:슬ग-कड़ी मशक्कत के बाद मिला बनास नदी में शव-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 18 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बनास नदी स्थित रेलवे पुल ओलवाड़ा रपट के नजदीक बनास नदी में डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद आज दूसरे दिन शनिवार को मिला ,मृतक युवक रामदयाल आदिवासी पुत्र बाबूलाल आदिवासी निवासी बर्गमा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश है , जानकारी के मुताबिक रामदयाल किरपुरा गांव में सरसों एंव गेंहू की कटाई के लिए आया हुवा था ओर यही रहकर मजदूरी कर रहा था ,शुक्रवार शाम रामदयाल बनास नदी में नहाने चला गया ,लेकिन देर तक नही लौटा ,तो उसके साथ के लोगो को उसकी चिंता हुई और उसके साथ उसे ढूंढते हुवे बनास नदी पहुँचे ,जहाँ बनास नदी के किनारे रामदयाल के कपड़े रखे हुवे मिले ,साथियों को उसके बनास नदी में डूबने का अंदेशा हुवा ,जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी ,सूचना मिलने पर कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुवायना करने के बाद सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और बनास नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया ,जो शुक्रवार देर शाम तक चला ,रात में अंधेरा होने की वजह से सिविल डिफेंस की टीम को सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा ,वही आज सुबह से एक बार फिर सिविल डिफेंस की टीम द्वारा बनास नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को बनास नदी से ढूंढ निकाला , सिविल डिफेंस की टीम द्वारा शव कुंडेरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया ,पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा ।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में आईपीएल सट्टे का कार कनेक्शन: क्रेटा कार से दो युवक गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में आईपीएल सट्टे का कार कनेक्शन सामने आया है। विजय नगर पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है, जो किसी ठिकाने से नहीं, बल्कि चलती कार के भीतर बैठकर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। ऑर्बिट मॉल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक क्रेटा कार से दो युवकों को सट्टेबाजी के उपकरण और मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी पुलिस की गश्त से बचने के लिए शहर की भीड़भाड़ वाली जगहों को अपना अड्डा बनाए हुए थे। विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऑर्बिट मॉल के पास एक क्रेटा कार में बैठकर कुछ युवक आईपीएल मैचों पर दांव लगवा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कार की घेराबंदी कर ली। तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर बैठे आकाश जिंदल और प्रियांक जिंदल मिले, जो मोबाइल और ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टा खिलवा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पकड़े जाने के डर से किसी एक स्थान पर रुकने के बजाय अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों में कार खड़ी करके अपना कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन और अन्य सट्टेबाजी के तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। अब पुलिस इन आरोपियों के मोबाइल डेटा को खंगाल रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क और ऑनलाइन लिंक की जड़ों तक पहुँचा जा सके।0
0
Report
अजमेर दरगाह मामले में शिव मंदिर दावे पर अदालत ने 2 मई सुनवाई तय की
Ajmer, Rajasthan:अजमेर की दरगाह में शिव मंदिर का दावा करने वाले मामले की आज अजमेर पश्चिम सिविल कोर्ट संख्या 1 में सुनवाई की गई. परिवादी विष्णु गुप्ता सहित अन्य पक्ष अपने अधिवक्ताओं के साथ अदालत पहुंचे. सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अग्रिम सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख मुकर्रर की है. मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता कौशल जैन ने पक्षकारों से पूछा उनका पक्ष और दवा.0
0
Report
प्रतापगढ़: पोक्सो के दो साल से फरार वारंटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। मामला विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय प्रतापगढ़ में दर्ज से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपी दिनेश के खिलाफ धारा 363, 366, 376 (डीए) भादसंहिता एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी की संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां कई बार तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को महाराष्ट्र के उमरगांव से 17 अप्रैल को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र रूपलाल रावल, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालपुरा जुना बोरिया थाना पारसोला जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
परतावल में किशोरियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की आरबीएसके और आरकेएसके टीम द्वारा शनिवार को श्रीमती सुभावती देवी इंटर कॉलेज, हरपुर तिवारी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के तहत किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ तथा प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सेनेटरी नैपकिन, आयरन की गोलियां और ओआरएस पाउडर का वितरण भी किया गया। इस मौके पर डॉ. घनश्याम गुप्ता एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने कार्यक्रम की मासिक थीम ‘कम उम्र में शादी’ पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।0
0
Report
चिड़ावा में लोन दबाव के मुद्दे पर ग्रामीणों ने बैंक के खिलाफ FIR की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिडावा में लोन से जुड़े सुसाइड प्रकरण के मामले में दोषी बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने एचडीएफसी बैंक के बाहर धरना दिया और प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने दोषी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी विकास धींदवाल ने बताया कि बैंक के प्रतिनिधि चिडावा पहुंच चुके हैं और अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल के बीच बातचीत के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विनोद कुमार, निवासी रामरख की ढाणी, ने बैंक के लोन के दबाव के चलते कल ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में बैंक द्वारा लोन को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया था।0
0
Report
आगरा पुलिस ने 256 किलोग्राम गांजा नष्ट कर ड्रग्स के खिलाफ सख्त संदेश दिया
Agra, Uttar Pradesh:कमिश्नरेट आगरा में ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मालखाने का अवैध गांजा किया नष्ट कुल 07 मामलों से संबंधित था मादक पदार्थ 256 किलोग्राम गांजा का कराया गया नष्टीकरण न्यायालय के आदेश के बाद हुई पूरी कार्रवाई अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया कराई गई सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उठाया गया कदम पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई नष्टीकरण प्रक्रिया एत्मादपुर स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में नष्ट किया गया गांजा नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त और स्पष्ट संदेश0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में शादी समारोह से लौटते वृद्ध की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना शनिवार सुबह तब सामने आई जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पाया और पास में उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई मिली. हथुनिया SI उदयवीर सिंह के अनुसार कुलथाना-मंडावरा रोड पर सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पड़े व्यक्ति की पहचान झुझार सिंह (62) पुत्र गोपाल सिंह सिसोदिया निवासी बेडमा थाना अरनोद के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि झुझार सिंह शुक्रवार शाम अपने गांव बेडमा से बरखेड़ी में रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे. शादी में शामिल होने के बाद देर रात वह वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. एएसआई रामचंद्र ने बताया कि मृतक के बेटे शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के परिवार में दो बेटे हैं और वह खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.0
0
Report
हल्द्वानी में 54 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत 4.15 करोड़; तस्कर के खिलाफ कार्रवाई जारी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी पुलिस ने आज आज 54 ग्राम स्मैक बरामद की है, स्मैक की क़ीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार बताई जा रही है, अभियुक्त दिलशाद हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके का रहने वाला है जो टेम्पो चलाता है, स्मैक खरीदकर बरेली से हल्द्वानी लायी जा रही थी, अभियुक्त दिलशाद कक्षा 4 तक पढ़ा है, पुलिस इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, हल्द्वानी पुलिस ने जनवरी 2026 से लेकर अब तक नशा तस्करी मे 20 मामले दर्ज़ किये, 25 तस्कर सलाखों के पीछे पहुंचे, कुल 1 किलो 385 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी क़ीमत 04 करोड़ 15 लाख 60 हज़ार के करीब है,0
0
Report
महिला की दर्दनाक मौत: महोबा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर मृत्यु
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा रेलवे जंक्शन पर 36 वर्षीय सरोज अपने पति सुनील और बेटे के साथ पैर का इलाज कराने मऊरानीपुर जा रही थीं। चढ़ते समय उनका पैर फिसला और ट्रेन के चपेट में आकर उनका हाथ कट गया। ट्रेन आगे बढ़ गई और घायल महिला को जीआरपी-आरपीएफ थाना पुलिस द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
