472442
निवाड़ी में शिक्षक को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में एक शिक्षक को बाजार से घर लौटते समय पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई, जहां टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। शिक्षक को मामूली चोटें आई हैं। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस जांच में मदद मिल सकती है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बसपा के पूर्व राज्य सांसद हसनपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा
Aajampuri and Ii, Uttar Pradesh:अमरोहा उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर चुनावी माहौल शुरू हो गया है अमरोहा में बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मलेन हुआ जिसमें बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली पहुंचे उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुटटू को हसनपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करते कहा कि बहन कुमारी मायावती जी का पैगाम लेकर आया हूं वही भाजपा सरकार पर भी हमला बोला कहा कि मौजूदा सरकार जुमलो की सरकार है ,किसान खुदखुशी करने को तैयार है, खाद नहीं मिल पा रहा है महंगाई बढ़ती जा रही है 2014 में जो विदेशों से काला धन लाने की बात करते थे आज चार गुना है जांच करा ले इस कार्यकर्ता सम्मलेन में भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता शामिल हुए *बाइट:- बाबू मुनकाद अली पूर्व राज्यसभा सांसद बसपा*0
0
Report
लव मैरिज करने वाले अभिषेक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने वधूपक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - सिकंदराबाद में लव मैरिज करने वाले अभिषेक राणा का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके परिजनों पर लगाया हत्या कर लटकाने का आरोप। शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
मानसून से पूर्व प्री-मानसून ने नगरपालिका दावों की पोल खोल दी
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- मानसून से पूर्व प्री-मानसून ने नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल खोली, एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और इलाके में तेज हवाओं के साथ ओलों की झमाझम बारिश हुई। जिससे नगरपालिका प्रशासन के दावों की पोल भी खुल गई। रविवार को चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी का दिन शुरू हुआ था लेकिन दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया जिसके कारण इलाके में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। और चन्ने के आकार के ओले भी गिरे इलाके में अचानक हुई 30 मिनट तक बारिश से शहर के नीचले इलाकों सहित एसडीएम रोड़, नवलगढ़ रोड और पक्का के पास सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जिसके कारण आम राहगीरों ओर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं आज मानसून से पूर्व हुई ओलों के साथ बारिश ने दावों की पोल खोल दी है।0
0
Report
Advertisement
रींगस में आवारा कुत्ते का आतंक: 10 घायल, एक की हालत गंभीर
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता रींगस में आवारा कुत्ते का आतंक, 10 लोगों को काटा; एक गंभीर, हायर सेंटर रेफर एंकर सीकर जिले के रींगस में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई। शहर के वार्ड संख्या 15 स्थित डाक वालों के मोहल्ले में एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भयभीत हो गए। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि आवारा कुत्तों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद मोहल्ले में बच्चों और बुजुर्गों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
सीकर में EWS सरलीकरण के समर्थन में जनसभा, आंदोलन की चेतावनी
Sikar, Rajasthan:सीकर: ईडब्ल्यूएस आरक्षण के सरलीकरण की मांग तेज, सीकर में EWS जन जागृति जनसभा में उठी आवाज राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने मांगे नहीं मानने पर जयपुर-दिल्ली में आंदोलन की दी चेतावनी पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भाजपा में राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया की तुलना करते हुए राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशान पूर्व मंत्री गुढ़ा ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर बोले सरकार में बैठे लोग व सरकार के संपर्क के लोग अगर इस मुद्दे को नहीं उठाएंगे तो बन जाएगा बाद इश्यू आनंदपाल एनकाउंटर के बाद जिस तरह से कमल का फूल हमारी भूल के लगे थे नारे अगर उसे तरह के नारे लगने शुरू हुए तो सरकार की तुल जाएगी पुड़ियां सीकर शहर के रामलीला मैदान स्थित एक निजी विवाह स्थल में आज रविवार को ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों के सरलीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनसभा आयोजित की गई। सभा में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और ईडब्ल्यूएस में शामिल सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था में संशोधन और सरलीकरण की आवश्यकता बताते हुए सरकारों से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही जल्द मांगे नहीं मानने पर जयपुर और दिल्ली में गांधीवादी तरीके से बड़ी आक्रोश सभा करने का आव्हान भी किया। सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर ईडब्ल्यूएस पात्रता को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई जातियां राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल हैं, जबकि केंद्र स्तर पर उन्हें ईडब्ल्यूएस श्रेणी में माना जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए सरलीकरण के कारण अनेक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिला है, लेकिन केंद्र सरकार की सेवाओं में यह लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की तर्ज पर ईडब्ल्यूएस प्रावधानों के सरलीकरण की मांग करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को समान अवसर मिलने चाहिए। राठौड़ ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जयपुर और दिल्ली में गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों के भविष्य और अधिकारों की चिंता को लेकर एकजुट हुए हैं। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से उठाने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा राठौड़ 7 बार विधायक रहे और आज वह पार्टी के लिए उकडू बैठता है जबकि सतीश पुनिया को पार्टी ने पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया और अब राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने जाट समाज से राजनीति सीखने की बात कहते हुए कहा कि आज जाट समाज कांग्रेस, बीजेपी और अब हनुमान बेनीवाल की पार्टी में भी अपना पूरा दबदबा बनाए हुए हैं। उन्होंने झुंझुनू के इस्लामपुर का नाम बदलने पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि जिन पठानों ने हमारे साथ खून बहाया था आज उस गांव का नाम बदलाव जा रहा है। ईडब्ल्यूएस पर बोलते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियाँ अन्य राज्यों से भिन्न हैं, इसलिए यहाँ ईडब्ल्यूएस पात्रता के नियमों में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मांगों को प्रभावी ढंग सरकार के सामने रखने का आह्वान करते हुए कहा कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यह बड़ा जन आंदोलन बन सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ईडब्ल्यूएस की मांगे नहीं मानेगी तो बड़ा इशू बन जाएगा और जिस तरह से आनंदपाल एनकाउंटर में कमल का फूल हमारी फूल के नारे लगे थे अगर उस तरह के नारे लगने शुरू हो गए तो सरकार की पुड़ियां तुल जाएगी। पूर्व विधायक रतन जलधारी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक ईडब्ल्यूएस वर्ग की मांगों को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर ज्ञापनों और लोकतांतिक माध्यमों से अपनी बात सरकार तक पहुंचानी चाहिए। जलधारी ने कहा कि समाज को जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ईडब्ल्यूएस व्यवस्था के सरलीकरण की मांग भी महत्वपूर्ण है। सभा के दौरान वक्ताओं ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने, पात्रता नियमों में संशोधन करने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की。0
0
Report
पश्चिमी राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक मौसम में उछाल, अगले सप्ताह तापमान बढ़ेगा
Noida, Uttar Pradesh:• पश्चिमी राजस्थान से गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल तक, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुजरने वाला मौसमी ट्रफ़ (कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ है। • मध्य उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक, पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाला ट्रफ़ समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। • ऊपरी क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फीयर) की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 73°E देशांतर (longitude) के साथ और 30°N अक्षांश (latitude) के उत्तर में स्थित है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की वृद्धि होगी। • अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की वृद्धि होगी। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि हुई है; कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि और कई जगहों पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-26°C और अधिकतम तापमान 38-39°C के दायरे में रहा। • दिल्ली में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) और कई जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा। • दिल्ली में कुछ अलग-अलग जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C), कुछ जगहों पर सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी जगहों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पश्चिमी हवाओं की गति 15-20 किमी प्रति घंटा रही।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार सोमावती अमावस्या स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हाईवे पर जाम
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार ब्रेकिंग हरिद्वार में शुरू हुआ सोमावती अमावस्या का स्नान लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रूट डायवर्जन लागू हाईवे पर भारी जाम डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित और एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर पहुंचे हर की पैड़ी, साथ में ले रहे हैं व्यवस्थाओं का गया।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची गंभीर घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों ने एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मासूम बच्ची की चीख पुकार सुन तिमारदारो ने बच्ची क़ो बचाया और इमरजेंसी वार्ड मे उसका उपचार कराया. आपको बता दे की सहारनपुर निवासी तीन वर्षीय मीरभ अपने नाना के घर मुज़फ्फरनगर छुट्टियां बिताने आई हुई थी। बच्ची को बुखार होने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहाँ डॉक्टरो ने उसको भर्ती कर लिया था बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान लाइट जाने पर बच्ची वार्ड से बाहर निकल गई। इसी दौरान अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने मासूम को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आवारा कुत्तों का खुलेआम घूमना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। हालांकि न्यायालय द्वारा सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन भय के साये में रहने को मजबूर हैं। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मासूम पर हुए इस हमले के बाद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर व्यवस्थाओं की लापरवाही यूं ही मरीजों की जान को खतरे में डालती रहेगी। बाइट =इस्लाम (पीड़ित बच्ची के रिश्तेदार ) बाइट =शोएब लंबरदार (ग्राम प्रधान शेरपुर )0
0
Report
हरिवंश ने कहा राम-शिव हमारे जीवन के मर्म, सनातन सरोकार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा राम कृष्ण और शिव हमारे जीवन के मर्म, देते हैं सनातन सरोकार स्थान- बलिया dिनाँक-15-06-2026 एंकर- बलिया के बालखंडी नाथ में आयोजित शिव महापुराण की कथा में पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का सांस्कृतिक महत्व बहुत है। पीएम मोदी भी कहते हैं कि विरासत के साथ विकास। हमारी विरासत सांस्कृतिक विरासत है जिसकी पहचान दुनिया में है। राम ,कृष्ण और शिव हमारे जीवन के मर्म है वह हमें मूल्य देते हैं वो हमें सनातन सरोकार देते हैं। हम एक साथ मिलकर दुनिया के लिए रोशनी का काम करें यह राह दिखाते हैं। दुनिया में संकटग्रस्त सभ्यता को अगर कोई संस्कृति राह दिखाएंगी तो वह भारत की संस्कृति है।0
0
Report
Advertisement
बेंगलुरु जा रही परिवार के साथ किसानों का टीटी-वॉकथ्रू, एयरपोर्ट विजुअल साझा
Noida, Uttar Pradesh:फैमिली बेंगलुरु जा रही है उसका टीटी है। किसानों के साथ टीटी है। एक वॉकथ्रू है। किसानों के साथ पास बनावाते हुये वॉकथ्रू है। किसान महिलाओं के साथ टीटी है। एयरपोर्ट का विजुअल भी है।0
0
Report
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें शुरू, यात्री उत्साहित
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। नोएडा, UP | एक यात्री ने कहा, "...मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि मैं नोएडा एयरपोर्ट से पहली बार बेंगलुरु जा रहा हूँ। यहाँ आते समय मुझे कोई ट्रैफ़ीक नहीं मिला, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय मुझे अक्सर भारी ट्रैफ़ीक का सामना करना पड़ता था। यह एयरपोर्ट बहुत आधुनिक और अच्छी तरह से विकसित है।"0
0
Report
दिल्ली डाबड़ी अस्पताल में बिजली मीटर की आग; मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
Delhi, Delhi:दिल्ली के डाबड़ी इलाके के अस्पताल में देर रात मेन गेट के पास बिजली मीटर में आग लग गई। दमकल और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। भर्ती मरीजों में हड़कंप मच गया और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पिछले गेट का ताला टूटकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मोहल्ले के निवासियों की सूझबूझ से हादसा टला। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर नियंत्रण पाया। अस्पताल के बिजली मीटर में आग लगने के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरप्रदेश में दबंगों ने लेखपाल से मारपीट कर,दस्तावेज फाडे,गाड़ी की क्षतिग्रस्त,घटना का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - शिकारपुर से छतारी के गांव वेदरामपुर की तरफ जा रहे लेखपाल अनिल कुमार की दबंगों ने रास्ते में कार रोकी, गिरेबान पकड़ हाथापाई कर मारपीट करने, दस्तावेज छीन फाड़ने, कार में तोड़फोड़ करने का आरोप। दी तहरीर0
0
Report
प्रयागराज के संगम तट पर सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:somवती अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में त्रिवेणी के पावन संगम तट पर आस्था का हुजूम उमड़ पड़ा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु मां त्रिवेणी की पावन जलधारा में पुण्य की डुबकी लगा रहें हैं। संगम के सभी घाट स्नानार्थियों से पटा हुआ है, हर कोई आज के इस ख़ास मौके पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य अर्जित करने के लिए डुबकी लगाने के लिए आह्लादित दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु संगम में स्नान के साथ घाटों पर दीपदान और पूजा अर्चना कर रहें हैं, इसके साथ ही दुग्धाभिषेक और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य भी देते हुए नज़र आ रहें हैं। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। पितृ दोष भी ख़त्म होते हैं और मोछ की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या के दिन महिलाएं व्रत रखकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करती हैं। इसके साथ ही बहुत सी महिलाएं पीपल के पेड़ की परिक्रमा और पूजा का भी विधान है। इस दिन किया गया दान बेहद फलदायी माना गया है। ख़ास करके चावल, आटा, दाल, फल, दूध और चीनी के दान का विशेष महत्त्व है। यही वजह है कि त्रिवेणी के तट श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचे हैं और स्नान दान कर रहें हैं। सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से भी ज़रूरी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर जल पुलिस और प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ एनडीआरफ की टीमें भी मौजूद हैं, स्नानार्थियों को गहरे जल में जाने से बचाने के लिए डीप वॉटर बैरिकेटिंग भी की गई है। महिला स्नानार्थियों के लिए घाटों पर कपड़े चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम भी लगाए गए हैं।0
0
Report
बिहार में भूमिहीनों के लिए मुफ्त जमीन और मकान योजना का बड़ा ऐलान
Kishanganj, Bihar:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के हर एक गरीब और वासभूमिहीन परिवार को सम्मानपूर्वक रहने के लिए मुफ्त में भूमि उपलब्ध करवा रही है। जिसके तहत पूरे बिहार में जिला प्रशासन के द्वारा अभियान बसेरा-2 के तहत आज यानी 15 जून से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर शेष सभी पात्र परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाने की पहल की जा रही है। मंत्री ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्ष बीतने के बाद भी बिहार के अंदर बहुत लोग भूमिहीन है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फैसला लिया कि बिहार के अंदर जितने भी भूमिहीन है, उनको तीन डिसमिल जमीन दिया जायेगा। इसके लिए दस दिनों के अंदर अभियान बसेरा-3 शुरूअ किया जाना है। जिसके तहत भूमिहीन परिवारों को बिहार में सम्मानपूर्वक रहने के लिए मुफ्त में जमीन और मकान उपलब्ध करवाने की योजना है। वही शहर के भूमिहीन परिवारों को उसके बगल के पंचायत में जमीन उपलब्ध करवाया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 13 जिलों को 5.50 करोड़ रूपये की स्वीकृत दी है। जिसमें बेगूसराय जिले के बाबा हरिगिरी धाम, गढ़पुरा, सिमरिया घाट, झमटिया घाट तथा छर्रा पट्टी घाट मेला के लिए 30 लाख रुपये। मुजफ्फरपुर स्थित बाबा मरीबनाथ एवं बाबा दूधनाथ मंदिर परिसर के मेले के लिए 50 लाख रुपये, भागलपुर श्रावणी मेला के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये। बांका एवं मुंगेर जिले के लिए एक-एक करोड़ रुपये, लखीसराय के लिए 75 लाख रुपये, जमुई, पूर्णिया एवं मधुबनी में श्रावणी मेला के लिए 10-10 लाख रुपये, वैशाली एवं सारण में श्रावणी मेला के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये पूर्वी चंपारण के अरेराज मंदिर के लिए 5 लाख रुपये तथा जहानाबाद जिले के वानावर श्रावणी मेला के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।0
0
Report
Advertisement
