icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इज्जतनगर में दो अवैध कॉलोनियों पर BDA का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow15m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को थाना इज्जतनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिना स्वीकृति कराई जा रही प्लॉटिंग, सड़क और बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम खजुरिया खाट में तौसीफ द्वारा लगभग 4000 वर्गमीटर तथा 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के भूखंडों का चिन्हांकन कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मौके पर सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल का कार्य भी कराया जा रहा था। बरेली विकास प्राधिकरण ने संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और विकास कार्य को ध्वस्त करा दिया।प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भवन निर्माण या प्लॉटिंग से पहले विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किए गए निर्माण और प्लॉटिंग को अवैध माना जाएगा तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से भवन या भूखंड खरीदने से पहले उसकी स्वीकृति की पुष्टि करने की भी अपील की गई है।
0
0
Report

महम्मदा मोड़ पर इनोवा हाईक्रॉस और वेलोनो कार की भिड़ंत,

Dipu RawatDipu RawatFollow17m ago
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महम्मदा मोड़ पर मंगलवार दोपहर इनोवा हाईक्रॉस और वेलोनो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित जायसवाल निवासी पडरौना उनके पैर में हल्की चोट आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित जायसवाल अपनी इनोवा हाईक्रॉस कार से परतावल की ओर से गोरखपुर जा रहे थे। वहीं श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग निवासी मनोज शुक्ला अपनी वेलोनो कार से श्यामदेउरवा की ओर से आ रहे थे। महम्मदा मोड़ के पास पहुंचने के बाद उन्होंने यू-टर्न लेकर दोबारा श्यामदेउरवा की ओर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रही इनोवा हाईक्रॉस कार से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में अमित जायसवाल के पैर में हल्की चोट आई, जबकि मनोज शुक्ला को भी हल्की चोटें आईं सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महम्मदा मोड़ पर दो कारों की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में दोनों व्यक्ति को हल्की चोट आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कुलावा क्षतिग्रस्त होने पर , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Manoj KumarManoj KumarFollow24m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:सिचाई के लिए बना कुलावा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। चहनिया । रमौली गांव के चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग से हिवनापुर वाया विशुनपुरा गांव जाने वाली सम्पर्क मार्ग का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई नाली क्षतिग्रस्त हो गई है । किसानों द्वारा शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी जेई व ठेकेदार द्वारा नाली मरम्मत नहीं किए जाने पर मंगलवार को नाराज़गी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया गया। भूपौली पंप कैनाल मुख्य नहर से निकली बेलवानी चहनियां माईनर के कुलावा नम्बर तीन से रमौली गांव के दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। रमौली ग्राम पंचायत के हिवनापुर वाया विशुनपुरा गांव जाने वाली सम्पर्क मार्ग का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण सिंचाई के लिए बनी नाली पूरी तरह से मार्ग में आ गई है। किसानों ने जेई व ठेकेदार से नाली निर्माण के लिए आग्रह किया । वहीं पीडब्ल्यूडी जेई ने ग्रामीणों से कहा कि थोड़ा समय दीजिए नाली बन जाएगी धान की रोपाई का समय आ गया अभी तक नाली नहीं बनाई गई जिसको लेकर नाराज़गी व्यक्त करते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। वहीं गांव के किसानों ने बताया कि इस नाली से पूरे गांव के खेतों कि सिंचाई होती है इसका निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया था। लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे हैं कि धान की रोपाई का समय है जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण कार्य कराया जाय ताकि सभी किसान अपने खेतों में धान कि रोपाई कर सकें।इस दौरान संजय मोर्या, चंद्रबली यादव,राधेश्याम विश्वकर्मा, रविवर्मा, आनन्द, अवध बिहारी मौर्य, अमरदीप कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, आंनद मौर्य, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप मौर्य, रोहित यादव ने जिला के उच्चाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को लेकर जनहित में नाली निर्माण की मांग किया है।
0
0
Report
Advertisement

एसबीआई का शिक्षक जागरूकता शिविर, नई बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी/बरेली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बहेड़ी शाखा द्वारा मंगलवार को न्याय पंचायत आदलपुर, तहसील बहेड़ी में बेसिक शिक्षकों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं बैंकिंग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 70 से 90 बेसिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने शिक्षकों को हाल ही में हस्ताक्षरित एमओयू (MoU) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बैंक में नए खाते खोलने, पुराने खातों में आवश्यक परिवर्तन कराने तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने शिक्षकों से कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी साझा की। शिविर के अंत में शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बैंकिंग प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होती है और समय की भी बचत होती है। एसबीआई बहेड़ी शाखा ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविर आयोजित करने की बात कही।
0
0
Report

भमोरा पुलिस ने पशु चिकित्सालय में हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow44m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:भमोरा थाना भमोरा पुलिस ने पशु चिकित्सालय बल्लिया में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दरवाजे, चौखट और खिड़कियां भी बरामद की हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने थाना भमोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि पशु चिकित्सालय बल्लिया से रात के समय अज्ञात चोर लकड़ी की चौखट, दरवाजे, खिड़कियां तथा लोहे का नल चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भूरे उर्फ सलमान, निवासी ग्राम बल्लिया, थाना भमोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
0
0
Report

आंवला पुलिस ने झपटमारी का किया खुलासा, दो आरोपी , मोबाइल व चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow1h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना आंवला पुलिस ने झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा चोरी की एक बाइक बरामद की है। पीड़ित जफर मोहम्मद, निवासी ग्राम खुली थाना भमोरा, ने थाना आंवला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भाभी श्रीमती गुड़िया से दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया था। पर्स में 8,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना, सुरागरसी और संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल उर्फ भोलू उर्फ गोलू, निवासी मोहल्ला ताड़गंज, थाना आंवला, तथा विशाल, निवासी मोहल्ला ताड़गंज, थाना आंवला, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की घटना से संबंधित 6,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन में CMO द्वारा विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर छूने का VIDEO वायरल

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow1h ago
Hathras, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में जिला चिकित्सालय से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन का आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. वेदप्रकाश द्वारा जनप्रतिनिधियों के पैर छूने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हलकों में भारी चर्चा और बहस छिड़ गई है। ​मंगलवार को हाथरस के बागला जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय सदर विधायक अंजुला माहौर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे। ​प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, उद्घाटन और स्वागत समारोह के दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेदप्रकाश ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सदर विधायक अंजुला माहौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया, जो कुछ ही देर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और लोकल व्हाट्सएप ग्रुप्स पर वायरल हो गया।
0
0
Report

उच्च शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित कर वृक्षारोपण किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने कहा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए हैं ऐसी नेत्री का जन्मदिन मनाकर हम अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर आरके मिश्रा, डॉक्टर अनुज, नीरज राजपूत, राजीव कुमार सोनी, सचिन राठौर, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

आंझी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना-प्रदर्शन

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहबाद रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर एक बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। ​किसान नेताओं ने बताया कि उन्होंने शाहबाद रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, सियालदह-जम्मू तवी एक्सप्रेस और देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन अधीक्षक और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई रिजल्ट नही मिला। किसान नेता श्रीधर त्रिपाठी ने कहा कि यदि समय रहते इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तो किसान यूनियन समय-समय पर इसी तरह शाहबाद स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक शुक्ला से अनुरोध किया कि उनकी इस मांग को मुरादाबाद मंडल कार्यालय, महाप्रबंधक कार्यालय दिल्ली और रेल मंत्रालय तक पहुँचाया जाए। ​किसान नेताओं का कहना है कि जब तक अधिकारियों और रेल मंत्रालय तक उनकी आवाज़ नहीं पहुँचेगी, तब तक क्षेत्रवासियों की इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने उच्च रेल अधिकारियों से वार्ता कराने की भी मांग की। ​धरना स्थल पर किसानों ने “किसान यूनियन जिंदाबाद”, “जय जवान-जय किसान” और “जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा” जैसे जोरदार नारे भी लगाए।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल लेखक विवेक पाण्डेय की पुस्तक‘राजनीति पर वंशवाद की छाया’प्रकाशित ।

Ajay KumarAjay KumarFollow2h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल के सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक विवेक पाण्डेय की नई पुस्तक ‘राजनीति पर वंशवाद की छाया’प्रकाशित हुई है। पुस्तक में भारतीय राजनीति में वंशवाद के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई है। पत्रकारों से बातचीत में विवेक पाण्डेय ने कहा कि इस पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह सत्ता कुछ परिवारों तक सीमित होती जा रही है और योग्य व ईमानदार लोग हाशिये पर धकेले जा रहे हैं। लेखक के अनुसार यह पुस्तक केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों,समान अवसर और राजनीतिक भागीदारी पर आधारित एक वैचारिक विमर्श है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युवाओं और शोधार्थियों के लिए उपयोगी होगी।
0
0
Report

महावन तहसील में कोटेदार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,राशन धांधली व दबंगई के आरोप,दुकान निरस्त

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow2h ago
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र के नगला गुखरोली ग्राम सभा के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर राशन डीलर (कोटेदार) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) महावन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कोटेदार लंबे समय से राशन वितरण में धांधली कर रहा है, ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करता है और विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने कोटेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर गांव में नहीं रहता, बल्कि आगरा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी जगह राशन की दुकान किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से संचालित की जा रही है। आरोप है कि दुकान चलाने वाला व्यक्ति दबंग प्रवृत्ति का है और राशन लेने आने वाले कार्डधारकों के साथ गाली-गलौज तथा अभद्रता करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों से कई पात्र परिवारों को राशन नहीं मिला है। अंत्योदय कार्डधारकों को भी नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि कई बार पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन बाद में राशन देने से मना कर दिया जाता है। दूर-दराज से आने वाली गरीब महिलाओं को भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण ज्ञानेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ भी पहले झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि कोटेदार खुद दुकान नहीं चलाता और राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह मनमानी तरीके से संचालित की जा रही है। वहीं हरेश सिंह ने कहा कि कोटेदार गांव में रहता ही नहीं है और दुकान किराए पर दे रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंत्योदय कार्डधारकों को उनका पूरा राशन नहीं मिलता और शिकायत करने पर धमकाया जाता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे राशन डीलर को हटाकर पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की। ग्रामीण प्रदीप ने भी आरोप लगाया कि राशन मांगने पर उन्हें धमकाकर भगा दिया जाता है और गाली-गलौज की जाती है। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कई बार राशन के बजाय ₹200 देकर मामला शांत करने का प्रयास किया जाता है या फिर राशन न आने का बहाना बनाया जाता है। विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर चुप कराने की कोशिश की जाती है। आक्रोशित ग्रामीणों ने महावन तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र लाभार्थियों को नियमित और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम महावन प्रजक्ता त्रिपाठी ने बताया जल्द की पूरे मामले की जांच करा कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

करहल सेंट वी.पी.एस.में जल संरक्षण पर जागरूकता,बच्चों ने दिए जल बचाने के सशक्त संदेश"हर बूंद अनमोल है

Ajay KumarAjay KumarFollow2h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी करहल के सेंट वी.पी.एस.में जल संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर,बैनर,स्लोगन लेखन और भाषण के जरिए जल बचाने का संदेश दिया। पूरे परिसर में "जल है तो कल है","जल बचाओ-जीवन बचाओ" के नारे गूंजते रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ.जे. पी.यादव ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं,बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने परिवारों से वर्षा जल संचयन अपनाने और वृक्षारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जल बचाने की शपथ ली।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हाल

Amit KumarAmit KumarFollow3h ago
Barnahal, Uttar Pradesh:रात में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डसा 5 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर बरनाहल,,ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रेड्डापुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को रात करीब 2 बजे जहरीले सर्प ने डस लिया घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार, गुड़िया (26 वर्ष), पत्नी जितेंद्र और उनका 5 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, पुत्र जितेंद्र कुमार रात में जमीन पर सो रहे थे इसी दौरान एक जहरीला सर्प वहां पहुंच गया और दोनों को डस लिया कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 5 वर्षीय शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां गुड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

जालौन में नगर पालिका के स्वच्छता एवं विकास के दावों की खुली पोल,

AdityaAdityaFollow3h ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका के स्वच्छता एवं विकास के दावों की खुली पोल, आराजीलाइन मोहल्ले में बारिश के बाद हालात हुए बद से बदतर, सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, हर तरफ जलभराव और कीचड़, कई साल गुजर गए, लेकिन नहीं बदली मोहल्ले की तस्वीर, बच्चे कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर, सभासद प्रतिनिधि का आरोप- कई बार बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने की मांग की, लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई, मोहल्ले के लोगों का द्वारा कई बार की गई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने नहीं की सुनवाई, जालौन के कोंच नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्ला आराजीलाइन वार्ड नंबर 25 का मामला। बाइट:- रिजवान कुरैशी--सभासद प्रतिनिधि
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top