472442
निवाड़ी में पेट्रोल पंप संचालक की बुलेट हुई चोरी, घटना CCTV में कैद
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप के संचालक विक्रम दांगी की बुलेट गाड़ी चोरी हो गई। दो युवक गाड़ी का लॉक तोड़कर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। शिकायत के बाद निवाड़ी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में मानसून सक्रिय: अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान
Jaipur, Rajasthan:जुलाई के आखिरी में मानसून एक्टिव, अगले तीन दिन राजस्थान में जमकर बरसेंगे मेघ राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है. 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय होगा. जुलाई के आखिरी में मानसून एक्टिव- जुलाई के आखिरी में आखिरकार राजस्थान के कई जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है. किसानों से लेकर आम लोगों को मानसून की बारिश का इंतज़ार था.लेकिन अब बारिश का दौर शुरू हो गया है.मौसम विभाग ने 22 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.अगले तीन दिन तक राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी की है.मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम (डीप-डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर स्थित है. मानसून ट्रफ अपनी नॉर्मल पोजीशन से होकर इस सिस्टम तक जा रही है.इसके चलते राजस्थान में मानसून एक्टिव फेज में आ गया और तेज बारिश का दौर जारी है. अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा. उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. तेज बारिश से परेशानी- पिछले 24 घंटे में टोंक में 101MM, झालावाड़ के झालरापाटन में 87MM बरसात हुई. साथ ही भरतपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर में भी तेज बारिश हुई. धौलपुर में तेज बरसात से बसेड़ी और सैंपउ में मकानों को नुकसान पहुंचा. हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई. इधर बारिश से चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, चूरू, करौली, दौसा में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बरसा. सबसे ज्यादा पानी टोंक में बरसा. श्रीगंगानगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था,लेकिन अब बारिश का दौर शुरू हो गया.मौसम विभाग ने राज्य में 2 अगस्त तक बारिश का दौर चलने, जबकि उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में 30-31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.0
0
Report
झुंझुनूं पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में आरोपी रिहान को 20 साल जेल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर झुंझुनूं पोक्सो कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दुष्कर्म के आरोपी रिहान को मिली बीस साल की सजा एक साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म का था मामला सजा सुनने के बाद भी दरिंदे के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन दो अन्य आरोपियों को बरी किया पोक्सो कोर्ट ने छह महीनों में ही 226 घंटे फोन पर बातचीत कर लिया था झांसे में दोस्तों के साथ दुष्कर्म का प्लान बनाकर पहुंचा था आरोपी रिहान परिजनों बोले— उच्च न्यायालय में अपील करेंगे अदालत से जब 20 साल के कठोर कारावास का फैसला सुनाया गया। तब भी दरिंदे के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही शिकन। राजस्थान के झुंझुनूं स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट ने करीब एक साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जज इसरार खोखर की अदालत ने मुख्य आरोपी रिहान खान को 20 साल का कठोर कारावास और अलग—अलग धाराओं में 1 लाख रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में दो अन्य आरोपियों रिजवान और मोहम्मद सम्मी को कोर्ट ने बरी कर दिया। मामले की पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी रिहान खान पीड़िता से पिछले कई महीनों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में था। दोनों के बीच महज छह महीनों में 226 घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई थी। पीड़िता नाबालिग होने के कारण रिहान की मीठी बातों और झांसे में आ गई और उस पर अंधा विश्वास करने लगी। सात जुलाई 2025 को जब पीड़िता मुकुंदगढ़ कस्बे में कॉलेज में परीक्षा का फॉर्म भरने आई थी। तो आरोपी रिहान ने उसी विश्वास का फायदा उठाया। वह उसे एक गाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब मौके से गुजर रहे राकेश नामक एक राहगीर की नजर गाड़ी पर पड़ी। राकेश ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और विरोध दर्ज कराया। हालांकि, इस दौरान रिहान के साथी रिजवान और मोहम्मद सम्मी मौके पर पहुंचे और राकेश से झगड़ा कर गाड़ी लेकर फरार हो गए। लेकिन राहगीर राकेश के बनाए वीडियो ने आरोपी की करतूत को पूरी तरह बेनकाब कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद 8 जुलाई 2025 को मुकुंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया। पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक सुरेंद्र भांबू की दमदार और असरदार पैरवी इस मामले में सबसे निर्णायक रही। उन्होंने अदालत के सामने राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो, 226 घंटे की कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच में गाड़ी की पिछली सीट से मिले पीड़िता के सिर के 4 बालों जैसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य पेश किए। 29 गवाहों के बयानों और 93 साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने रिहान को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। मामले में अदालत द्वारा बलारां निवासी रिजवान और मोहम्मद सम्मी को बरी किए जाने के फैसले पर पीड़िता के परिजनों ने असंतोष जताया है। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि वे इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत उच्च न्यायालय में अपील दायर करेंगे। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद सम्मी की इस पूरी वारदात में सीधी मिलीभगत थी। उसने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर प्लान बनाया था और वारदात के समय मौके पर साथ मौजूद था। रिजवान ने ही वह गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। जिसकी पिछली सीट पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यह गाड़ी रिजवान के चचेरे भाई की थी। परिजनों का मानना है कि दोनों सह-आरोपियों की भूमिका इस अपराध में बराबर की थी। इसलिए उन्हें राहत मिलने के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी。0
0
Report
हमीरपुर में दबंगों ने युवकों पर मारपीट, 6 नामजद के खिलाफ मुकदमा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने युवकों के साथ की मारपीट, दबंगों की मारपीट में कई युवक घायल, आरोपियों पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पुलिस ने 6 नामजद और 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी, जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
पूनम पासवान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा, विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - AICC सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी पूनम पासवान ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.... उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.... और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.... उन्होंने आगामी पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया...... इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, बीज निगम के पूर्व सदस्य चर्मेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बीजेपी नेता अंकित जैन की कार दुर्घटना, 5 व्यापारी घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल मुरादाबाद आगरा हाइवे पर बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मारी. DCM से बचने के प्रयास में बीजेपी नेता की कार बिजली के पोल से टकराई. बीजेपी नेता अंकित जैन समेत 5 व्यापारी नेता गंभीर घायल. बीजेपी नेता अंकित जैन के सिर और आँख में गंभीर चोट. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीजेपी नेता अंकित जैन समेत सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. DM के साथ कलक्ट्रेट में व्यापारियों की बैठक में शामिल होने के बाद चन्दौसी आ रहे थे बीजेपी नेता. बनियाठेर थाना इलाके के मुरादाबाद आगरा हाइवे पर आटा गांव के समीप का मामला。0
0
Report
शहडोल बुढ़ार में 100 करोड़ से बड़ी ठगी, SIT के बावजूद आरोपी फरार
Shahdol, Madhya Pradesh:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी! GNS फाइनेंशियल कंपनी के आरोपी अब तक फरार, SIT गठन के बाद भी कार्रवाई का इंतजार शहडोल जिले के बुढार में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय ठगी का मामला अब लोगों की चिंता का कारण बन गया है। आरोप है कि GNS फाइनेंशियल कंपनी ने पैसा डबल करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर कंपनी से जुड़े लोग फरार हो गए। शिकायतों के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शहडोर जिले के बुढार क्षेत्र में GNS फाइनेंशियल कंपनी पर लोगों से निवेश के नाम पर बड़ी ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी ने पैसा कम समय में दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए। जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो कंपनी के कार्यालय बंद मिले और जिम्मेदार लोग फरार हो गए। पीड़ितों ने लगातार पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद शुरुआती स्तर पर कार्रवाई में देरी हुई, जिससे आरोपियों को फरार होने का मौका मिल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया। लेकिन एसआईटी बनने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी सामने नहीं आई है। इससे पीड़ितों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कथित ठगी का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। हालांकि इस राशि की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है, जबकि पीड़ित जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। बुढार में सामने आए इस कथित करोड़ों रुपये के ठगी कांड ने कई परिवारों की जिंदगी भर की जमा-पूंजी दांव पर लगा दी है। अब सबकी नजर पुलिस की एसआईटी जांच पर टिकी है कि आखिर कब आरोपियों तक पुलिस पहुंचती है और पीड़ितों को न्याय मिल पाता है。0
0
Report
Advertisement
झांसी: 400 रुपये झगड़े में चचेरे भाई आशिक ने अंकित अहिरवार की हत्या की
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में 15 साल के अंकित अहिरवार की हत्या के मामले का पुलिस ने 8 दिन बाद खुलासा कर हत्या के आरोप में उसके चचेरा भाई आशिक को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने पूंछताछ में बताया कि मजदूरी के 400 रुपये के झगड़े में उसने अंकित की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सना पत्थर को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वी/ओ.1- दरअसल 18 जुलाई की शाम कोमल अहिरवार लापता हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, अगले दिन गांव के कुएं में उसका शव मिला था । पोस्टमार्टम में सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित अपने चचेरे भाई आशिक के साथ बदौरा में मजदूरी करने जाता था। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड में देखा तो 18 जुलाई को आशिक और मृतक के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों ने एक साथ काम किया था। काम के बदले अंकित को 1200 रुपये मिले थे, जिनमें से 400 रुपये उसे मिलने थे। लेकिन अंकित पैसे मिलने से इन्कार कर रहा था। 18 जुलाई को दोनों का कुएं के पास रुपये demanding को लेकर झगड़ा हो गया, फिर गुस्से में आकर आशिक ने पत्थर उठाकर अंकित के सिर पर मार दिए। अंकित के जमीन पर गिरने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया और वह मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके उसे जेल भेज दिया।0
0
Report
प्रियंका गांधी का दावा: जोशी ने महिलाओं पर हमले की भूमिका की पुष्टि—सीधा सच!
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ अपने आरोपों पर कहा, "इसमें असंसदीय क्या था? यह बस सच था। अगर वे मुझे सच बोलने के लिए दंडित करना चाहते हैं - तो ठीक है, मैं सच बोलूंगी। आपने देखा है कि वीडियो हैं और यह सिर्फ यह उदाहरण नहीं है। मैंगलोर पब में महिलाओं पर हमले में शामिल व्यक्ति को भाजपा में किसने शामिल किया? प्रह्लाद जोशी ने किया। उन्हें 5 घंटे बाद निष्कासित कर दिया गया या जब भी ऐसा हुआ लेकिन उनकी एक तस्वीर है... यह सिर्फ एक घटना नहीं है बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है..."0
0
Report
दिनेश शर्मा के बयान पर राहुल गांधी-प्रियंका पर तीखा तंज, माफी मांगने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: प्रह्लाद जोशी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणियों पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "यह बयान गैर-जिम्मेदाराना है। प्रह्लाद जोशी का जीवन बेदाग रहा है और संयमित भाषा उनकी पहचान है। चूंकि उन पर बिना किसी ठोस आधार के ऐसे आरोप लगाए गए हैं, इसलिए आरोप लगाने वाले को सबूत देना चाहिए। अगर वे सबूत नहीं दे पाते हैं, तो उन्हें ऐसे झूठ के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान सिर्फ विवाद खड़ा करने पर है। आप संसद में उन उपायों पर चर्चा करने आए हैं जो हमारे बच्चों की उम्मीदों को सुरक्षित करते हैं। फिर भी, विपक्ष ने नकल और परीक्षा में गड़बड़ी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए लाए गए संशोधन विधेयक के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। उन्हें बच्चों की ज़िंदगी की कोई परवाह नहीं है... आखिर, कांग्रेस के कार्यकाल में नकल एक उद्योग बन गई थी। उनका पूरा ध्यान सिर्फ़ राजनीति पर है। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने वाले कानून पर न तो उन्हें ध्यान देते हैं और न ही उन्हें इसमें को0
0
Report
Advertisement
गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गंगरार के स्कूल में 144 विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजरो का खेड़ा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 144 छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में खेल मैदान में 51 पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का आह्वान भी किया गया।0
0
Report
सीताराम दास महंत अयोध्या: कांवड़ व्यवस्था से पीड़ा, मुकदमा पंजीकृत करने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या - कांवड़ यात्रियों के लिए सरकार की जो व्यवस्था है उससे तुम्हे पीड़ा है...मुकदमा पंजीकृत करना चाहिए...सड़ी हुई कीड़े जैसी मानसिकता रखने वाले लोग भारत में नफरत फैलाने का काम करते हैं...दंगा कराने के लिए प्रेरित मत करो...सब चंगा है...इस मानसिकता के लोगों को प्रदेश में रहने का कोई औचित्य नहीं है0
0
Report
पंचकूला पहुंचे हरियाणा CM सैनी, नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
Panchkula, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में ग्रुप-डी के नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत इस कार्यक्रम में नव-नियुक्त कर्मचारियों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नव-नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं ।0
0
Report
Advertisement
शिर्डी में गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्तों ने साईं चरणी को करोड़ों के सुवर्ण दान किए
Shirdi, Maharashtra:गुरूपोर्णिमा उत्सावानिमित्ताने साईचरणी सुवर्णहार अर्पण... मुंबई येथील भाविकाकडून गुप्तदान... 47 लाख रुपये किंमतीचा 300 ग्राम वजनाचा हार... आकर्षक अशी रचना आणि सुंदर नक्षिकाम असलेला सोन्याचा हार साईचरणी अर्पण... भाविकांकडून गुरुपर्णीमेनिमित्त कोट्यावधींचे सुवर्णदान... गुरुपौर्णिमेनिमित्त साईबाबांना दानाचा ओघ सुरूच... साईभक्तांकडून दोन दिवसात जवळपास 1 कोटी 70 लाखांचे सुवर्णदान...0
0
Report
दिल्ली से झारखंड भर्ती धांधली पर BJP सांसदों का विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: झारखंड में JPSC और JSSC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर BJP सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया।0
0
Report
उत्तराखंड में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक प्रतिबन्ध के लिए परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में एकल उपयोग प्रभावी क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्लास्टिक प्रतिबंध परामर्श कार्यशाला देहरादून (उत्तराखंड): विश्व बाघ दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लागू करने से जुड़ी एक कार्यशाला का उद्घाटन किया।0
0
Report
Advertisement
