Back
ओरछा गैस संकट: खाली सिलेंडर लेकर कलेक्टर के सामने जनसुनवाई में चौंकाने वाला नज़ारा
SPSATYENDRA PARMAR
Mar 24, 2026 14:30:47
Niwari, Madhya Pradesh
एंकर- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से देश भर में गैस संकट के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने बुंदेलखंड के सागर जिले के सुप्रसिद्ध गीतकार बिट्ठल भाई पटेल द्वारा फिल्म बॉबी के लिये रचित गीत की पंक्तिया “मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो“ की यादों को ताजा कर दिया, गैस सिलेंडर की ये समस्या आम लोगों के साथ साथ जिले की धार्मिक व पर्यटक नगरी ओरछा के सुनील कुमार राजपूत की भी है और उन्हें कई दिनों से नंबर लगाने के बाद भी गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण उनकी नई नवेली दुल्हन उन्हें ताना दे दे कर फिल्म बॉबी के उक्त गीत की लाइने सुना सुना कर चिड़ा रही थी, की गैस नहीं मिली तो मैं मायके चली जाऊंगी, जिससे परेशान होकर आज सुनील कुमार राजपूत अपनी समस्या लेकर प्रत्येक मंगलवार को निवाड़ी जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में आज अपना खाली गैस सिलेंडर कांधे पर लादकर जिला कलेक्टर के सामने कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच गए, जहां उन्होंने अपनी आपबीती व समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते हुए लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जनसुनवाई में उपस्थित जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में खाद्य अधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी को फोन लगाकर उक्त व्यक्ति की समस्या हल करने के निर्देश देते हुए मीडिया को जानकारी में बताया की जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है, लेकिन सवाल तो यही है की जब जिले में गैस की कोई समस्या नही हैं तो एक व्यक्ति को अपनी शिकायत और खाली सिलेन्डर लेकर इतनी दूर से जिला मुख्यालय तक आने की क्यों कर जरूरत पड़ गई, पहले तो ऐसे दृश्य आम जनमानस ने कभी नहीं देखे।
वाईट-1- सुनील कुमार राजपूत (निवासी ओरछा)
वाईट-2- सरिता अग्रवाल (जिला खाद्य अधिकारी निवाड़ी)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 15:34:050
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 24, 2026 15:33:410
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 24, 2026 15:33:280
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 24, 2026 15:33:110
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 24, 2026 15:32:220
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 24, 2026 15:32:100
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 24, 2026 15:31:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 15:31:450
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 24, 2026 15:31:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 24, 2026 15:30:460
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 24, 2026 15:30:320
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 24, 2026 15:30:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 15:30:120
Report
625
Report
457
Report