Back
ओरछा में मोनिया नृत्य: दीपावली के दूसरे दिन से बुंदेलखंड में गरजता नाच
SPSATYENDRA PARMAR
Oct 22, 2025 06:47:05
Niwari, Madhya Pradesh
एंकर- बुंदेलखंड में प्रसिद्ध लोक नृत्य मोनिया की धूम, यह अनूठी परम्परा सदियों से चली आ रही है, जहां दीपावली के दूसरे दिन के बाद से मोनिया नृत्य शुरू होता है, मोनिया नृत्य बुंदेलखंड का एक प्राचीन लोक नृत्य है, यह नृत्य दीपावली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है, इस नृत्य में पुरुष मोर के पंखों को लेकर घेरा बनाते हैं और नृत्य करते हैं, मोनिया नृत्य को दीपावली नृत्य भी कहा जाता है, इस नृत्य की धूम बुंदेलखंड के लगभग सभी जिलों में रहती है, जी हां हम बात कर रहे है निवाड़ी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन व तीर्थ स्थल ओरछा की, जहां पर स्थित भगवान श्रीराम राजा के मंदिर पर आज ग्वालो के रूप में पहुंची मौनिया नृत्य की टोली डोल और नगड़िया की थाप पर जमकर नाची, दरअसल दीपावली के दूसरे कृष्ण भक्त के ग्वाल रूप में ग्रामीण क्षेत्रों से मौन धारण कर गांव-गांव से निकली यह टोली तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद जमकर नाचते है, कमर में घुंघरू बांध, हाथ में मोरपंख लेकर ढोल-नगड़िया की थाप और मजीरा की ताल पर मौनिया थिरक रहे हैं, दिनभर यहां लोक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, इसके पश्चात मोनिया नर्तकों का यह दल गांव-गांव नाचते गाते घूमते हुये देर शाम तक अपने गांव पहुंचते है, हाथ में लाठी और मोर पंख लिए सजी धजी मोनिया नर्तकों का नृत्य देखते ही बनता है, बुन्देलखण्ड के लोकनृत्य मोनिया के बारे इतिहासकार हेमंत गोस्वामी ने बताया की मोनिया लोकनृत्य खासतौर पर बुन्देलखण्ड का एक लोकनृत्य है मोनिया नृत्य दीपावली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है, बुंदेलखंड में मनाया जाने वाला मोनिया नृत्य पुरुष प्रधान है इसमें मात्र पुरुष ही भाग लेते है, इस नृत्य का केंद्र वीर रस प्रधान होता है।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 22, 2025 16:19:253
Report
PSPrashant Shukla
FollowOct 22, 2025 16:19:130
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 22, 2025 16:19:020
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 16:18:490
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 22, 2025 16:17:590
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 22, 2025 16:17:440
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 22, 2025 16:17:270
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 22, 2025 16:17:090
Report
OBOrin Basu
FollowOct 22, 2025 16:16:460
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 16:16:300
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 16:16:190
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowOct 22, 2025 16:15:550
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 22, 2025 16:15:260
Report
RSRajkumar Singh
FollowOct 22, 2025 16:15:050
Report