Back
ओरछा में राम-जानकी विवाह महोत्सव धूमधाम से निकलेगी राजसी बारात
SPSATYENDRA PARMAR
Nov 23, 2025 10:45:29
Niwari, Madhya Pradesh
एंकर- निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो चुकी है, मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार और माता जानकी के विवाह महोत्सव का, भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष 3 दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा और वैभव के साथ साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है, पहले दिन भगवान राम राजा को बुंदेली रीति रिवाजों के अनुसार पहले दिन गणेश पूजन के साथ भगवान को तेल व हल्दी चढ़ाई जाती है, दूसरे दिन भगवान का मंडप सजाया जाता है और बुंदेली परंपरा के अनुसार भगवान के मंडप के नीचे महाभोज का आयोजन किया जाता है, तीसरे दिन भगवान राम राजा दूल्हा बनते हैं और उनकी बारात पूरे राजसी ठाठ वाट और वैभव के साथ नगर में भ्रमण करती है, जहां नगरवासी भगवान का अपने अपने घरों के दरवाजों पर भव्य स्वागत करते हैं, उसके बाद भगवान की बारात जानक मंदिर पहुंचती है, जहां भगवान के विवाह की रस्मों को पूरा किया जाता है, विवाह की सारी रस्मो के बाद भगवान की बारात श्री राम राजा मंदिर में आ जाती है.
बी.ओ.-1- भगवान राम की नगरी ओरछा में सदियों से मनाए जाने वाले राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर नगर सहित बुंदेलखंड के लोगों में भारी उत्साह है, 23 से 25 नंबर तक आयोजित इस पारंपरिक विवाह महोत्सव की मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, इस पावन महोत्सव की मंगल बेला पर धार्मिक नगरी ओरछा को दुल्हन की तरह सजाया गया है, 25 नंबर को गोधूल वेला के समय ढोल नगाड़े गाजेबाजों और राजशी ठाटबाट के साथ श्री रामराजा सरकार की बारात राजशी वैभव के साथ निकाली जायगी, बारात मंदिर से बाहर निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा दूल्हा बने राजाराम सरकार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा, इसके बाद राम जी अपने छोटे भाई लक्ष्मण जी के संग पालकी में विराजमान होकर पूरे नगर वासियों को दर्शन देते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित जनक भवन मंदिर के लिए निकलेंगे, साथ ही पूरी बारात में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।
169
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RZRajnish zee
FollowNov 23, 2025 12:15:080
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 23, 2025 12:06:3823
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 23, 2025 12:06:2128
Report
RMRam Mehta
FollowNov 23, 2025 12:06:0457
Report
RTRajendra Tiwari
FollowNov 23, 2025 12:05:5580
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 23, 2025 12:05:4962
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 23, 2025 12:05:2947
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 23, 2025 12:05:1196
Report
MMManoj Mallia
FollowNov 23, 2025 12:04:11Bhubaneswar, Odisha:Bhubaneswar sthita kapileswar Sundarapada re biswa shanti pain Puri o Khordha jilla ra samagra pala mandali 3 km pada jatra kari Lingaraj Mandira parikrama kale
33
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 23, 2025 12:01:4553
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 23, 2025 12:01:0560
Report
TSTripurari Sharan
FollowNov 23, 2025 12:00:4554
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 23, 2025 12:00:3141
Report
122
Report