472442
सोशल मीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले से एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। वीडियो में एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपी को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर: रेलवे लोको पायलट के सूने घर से करीब 10 लाख के आभूषण चोरी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने रेलवे के लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाया है। राजकिशोर नगर के पंचाली विहार में हुई इस वारदात में चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल, पंचाली विहार निवासी सतानंद जंघेल रेलवे में लोको पायलट हैं। 14 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे वे अपने परिवार के साथ बच्चे की शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने भिलाई गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया।15 अगस्त को पड़ोसी ने फोन कर मकान का चैनल गेट और मुख्य दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सतानंद परिवार के साथ बिलासपुर पहुंचे।घर के अंदर पहुंचने पर बेडरूम की आलमारी का लॉकर टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था।पीड़ित के मुताबिक, लॉकर में रखे तीन सोने के सेट, डायमंड अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, चेन, चोकर, हार, सीताहार, बाली और टॉप्स समेत चांदी की पायल और बिछिया चोरी हुई हैं। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
रायपुर के हाईवे किंग रेस्टोरेंट में वेज में नॉनवेज मिलने पर हंगामा
Begun, Rajasthan:रायपुर के रेस्टोरेंट में वेज में नॉनवेज मिलाकर परोसे जाने का मामला. सेरीखेड़ी स्थित हाईवे किंग रेस्टोरेंट का मामला. शिक्षकों को वेज में नॉनवेज मिलने से हंगामा. शिक्षिका ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया. हंगामे के वीडियो सामने आए. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
बिच्छीदौना में पैंथर पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में राहत
Sawai Madhopur, Rajasthan:बिच्छीदौना गांव में पिछले एक सप्ताह से दहशत का पर्याय बने पैंथर को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। सोमवार अलसुबह पैंथर के पिंजरे में कैद होने की खबर मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले करीब एक सप्ताह से गांव के आसपास पैंथर का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा था। पैंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। हालात यह थे कि लोग अकेले खेतों पर आने-जाने से भी कतरा रहे थे। ग्रामीणों को हर समय पैंथर के हमले का डर सता रहा था। पैंथर को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजरा लगाया। पिछले चार दिनों से लगातार पिंजरे लगाए जाने के बाद सोमवार अलसुबह पैंथर आखिरकार उसमें फंस गया। पैंथर के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पैंथर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेंजर लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि रेस्क्यू किए गए पैंथर को रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अभी एक और पैंथर की गतिविधि देखी जा रही है। ऐसे में वन विभाग की टीम के द्वारा दोबारा पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि दूसरे पैंथर को भी सुरक्षित पकड़ा जा सके। एक पैंथर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूसरे पैंथर की मौजूदगी को लेकर अभी भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। कार्रवाई के दौरान रेंजर लक्ष्मीकांत जैमन, फॉरेस्टर कमलेश कुमार, वनरक्षक शेर सिंह, सुमेर सिंह, वन मित्र कमलेश मीणा, रामधन गुर्जर, प्रेम सिंह गुर्जर के वन विभाग की टीम मौजूद रही।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर, नतीजे 19 सितंबर
New Delhi, Delhi:दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का ऐलान 18 सितंबर को होगा DUSU चुनाव के लिए मतदान 19 सितंबर को होगी वोटों की गिनती, आएंगे नतीजे 10 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन पत्र लिंगदोह समिति की सिफारिशों और कोर्ट के निर्देशों का होगा पालन सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली HC और NGT के नियमों के तहत होंगे चुनाव0
0
Report
मालेगाव महामार्गावर कार-ऑटो एक्सीडेंट; पांच जखमी, दोघांची अवस्था गंभीर
Washim, Maharashtra:मालेगाव महामार्गावरील चौपाल सागरजवळ कार आणि ऑटो रिक्षाचा अपघात झाला आहे. कार चालकाला सकाळच्या सुमारास डुलकी लागल्याने हा अपघाताची घटना घडल्याचे समजते. या अपघातात ऑटो रिक्षा मधील पाच जण जखमी झाले असून, त्यांच्या प्रकृती गंभीर आहे. सर्व जखमींना उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आले असून अपघाताचा तपास पोलिस करत आहेत. या अपघातात दोन्ही वाहनाचं मोठ्ठं नुकसान झालं आहे.0
0
Report
गजरौला में मानव सेवा संस्थान पर रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन द्वारा गांव चौकपुरी में स्थित मानव सेवा संस्थान पर रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बंसरी वाले बाबा जयप्रकाश वर्मा ने बांसुरी बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।0
0
Report
Advertisement
नाथ नगरी बरेली में सातों नाथ मंदिरों पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में सावन के तीसरे सोमवार पर नाथ नगरी बरेली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के सातों नाथ मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कछला घाट और गढ़ गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए नाथ मंदिरों में पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों की आस्था और उत्साह को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं। बरेली पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मंडलायुक्त शंभू कुमार और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। आसमान से फूलों की बारिश होते ही शिवभक्तों में उत्साह और बढ़ गया। पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Tarun Chugh के बयान, Chidambaram Dimagi Naxal टिप्पणी; Sukbir Badal पर हमला, NIA जांच
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: TARUN CHUGH (BJP LEADER) ON VANDE MATARAM ROW / P. CHIDAMBARAM’S “DIMAGI NAXAL” REMARK / ATTACK ON SUKHBIR SINGH BADAL AND NIA PROBE0
0
Report
उज्जैन में नाग पंचमी व सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग, मंदिर पट खुले
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - नागपंचमी पर्व, सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन होने के कारण बना विशेष संयोग, महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोले गए, वर्ष में एक बार 24 घण्टे के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत करते हैं पूजन पाठ, नागचंद्रेश्वर मन्दिर और महाकाल मन्दिर के दर्शन के लिए है अलग अलग व्यवस्था, सावन सोमवार और नागपंचमी पर्व का अनूठा संयोग, श्रावण मास का तीसरा सोमवार , महाकाल मन्दिर में लगा भक्तो का ताँता, रात्रि ढाई बजे खुले मन्दिर के पट, 3 बजे शुरू हुई भस्मारती... पुलिस प्रशासन अलर्ट पर0
0
Report
Advertisement
शिमला में सेब से लदी पिकअप पलटी, यातायात बाधित
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सोमवार को सेब से लदी एक पिकअप अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पिकअप के सड़क पर पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पिकअप को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। बाद में पिकअप को दोबारा सीधा कर दिया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी से ड्राइविंग करें, ताकि हादसों से बचा जा सके。0
0
Report
प्रयागराज में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों-दफ्तरों में जलभराव
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बीती देर रात से हो रही लगातार बारिश, बारिश के चलते संगम नगरी में आम जन जीवन प्रभावित, शहर की सड़कों के साथ सरकारी दफ्तर और लोगों के घरों में पहुंचा बारिश का पानी, रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को हो रही दिक्कतें। संगम नगरी प्रयागराज में बीती देर रात से हो रही लगातार बारिश ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, नगर निगम से लेकर पुलिस थाने और दूसरे सरकारी दफ़्तर का परिसर भी जलमग्न हो गया है। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। चाहे वह दफ्तर जाने वाले लोग हों, ई-रिक्शा चालक हों या फिर स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे। सभी लोग प्रभावित हो गए हैं, यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश ने जनजीवन थाम दिया है। सड़कों पर इतना पानी भरा है कि गाड़ियों की आवाजाही ठप पड़ गई है। बारिश से प्रभावित लोगों का कहना है कि रात भर से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़कें जाम हैं। निचले इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से यह अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि कहां पर गड्ढा है और कहां पर समतल जो लोग पानी से गुजरने की हिम्मत कर रहे हैं उनकी गाड़ियां या तो बंद हो जा रही है या फिर गड्ढे में गिर जा रही है। जिससे लोग घायल भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुनियादी निर्माण कार्यों और सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है। कुंभ के समय आनन-फानन में बनाई गई सड़कों और सीवरेज लाइन की नाकामी अब लोगों के सामने मुश्किलें ला रही है। सीवर ब्लॉक होने से नाले का पानी और मलबा सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोग दफ्तर जाने के लिए बदले हुए रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं।0
0
Report
नवनियुक्त SDM श्यामसुंदर बेनीवाल ने पदभार ग्रहण किया; खाद्य सुरक्षा और पीएम-किसान योजनाओं पर चर्चा
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) नवनियुक्त एसडीएम श्यामसुंदर बेनीवाल ने संभाला पदभार, खाद्य सुरक्षा व पीएम किसान योजना पर चर्चा हनुमानगढ़ के नवनियुक्त एसडीएम श्यामसुंदर बेनीवाल ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।एसडीएम ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आमजन तक उनके लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने पर जोर दिया。0
0
Report
Advertisement
वीडी शर्मा समेत नेताओं के नाम सामने, क्या नया मामला है?
विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) कविता पाटीदार गजेंद्र पटेल लालसिंह आर्य हिमाद्री सिंह0
0
Report
दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी फटने से आग, दो लोग मृत घोषित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुबीर नगर में ग्राउंड फ्लोर और चार मंज़िल वाली एक इमारत की पहली मंज़िल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से घर के सामान में आग लग गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए, जिन्हें DFS की टीम के पहुँचने से पहले ही गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1. सुफ़ैद, पिता मो. नसीब, उम्र 17 साल। 2. मो. सामिद, पिता शेख रिदकी, उम्र 38 साल। दोनों को दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर (MO) ने मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
उंडाले में बिबट्या ने कुत्ते पर हमला किया, पिल्ला भय से भाग गया
Satara, Maharashtra:कराड, सातारा साताऱ्यातील उंडाळे पोलीस ठाण्याच्या पाठीमागील परिसरात बिबट्याने मानवी वस्तीत कुत्र्यावर हल्ला केल्याची घटना घडली असून सदरची घटना सीसीटीव्हीत चित्रित झाली आहे. या हल्ल्यात बिबट्या कुत्र्याला घेऊन पसार झाला असून कुत्रा ठार झाला आहे. या हल्ल्यावेळी बिबट्या सोबत त्याचा बछडा होता. परंतु हल्ल्यावेळी उडालेल्या गोंधळामुळे बिबट्याचा बछडा भीतीने पसार झाला. मध्यरात्री सुमारे दोन वाजण्याच्या sुमारास दत्ता पाटील यांच्या घरासमोर कुत्र्यावर हल्ला झाला. यावेळी बिबट्या आपल्या पिल्लासह फिरताना सीसीटीव्हीत दिसत आहे. वन विभागाने या घटनेची गांभीर्याने दखल घेऊन परिसरात पाहणी करावी तसेच बिबट्याचा बंदोबस्त करण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना तातडीने कराव्यात, अशी मागणी नागरिकांकडून होत आहे.0
0
Report
Advertisement
