472442
भैंस चराने गया युवक जामनी नदी में फंसा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी में भैंस चराने गया युवक जामनी नदी में फंसा, ग्रामीणों की मदद से युवक का रेस्क्यू किया गया। दरअसल चंद्रपुरा निवासी अपनी भैंस चराने के लिए जंगल में गया हुआ था, इस दौरान तेज बारिश के चलते जामनी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। जिससे वह नदी में फस गया, युवक की नदी में फंसे होने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ट्यूब की सहायता युवक का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंगनबाड़ी कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा; मानदेय-ग्रेच्यूटी आदि मांगें तेज
Karauli, Rajasthan:अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, टोडाभीम । उपखंड क्षेत्र में कार्यरत सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्मिकों ने अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघ की अध्यक्ष गुड्डी मीणा एवं कमलेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी अमन चौधरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गैर विभागीय कार्यों पर प्रतिबंध लगाने, मानदेय बढ़ाने, ग्रेच्यूटी का भुगतान करने, भवनों के किराया का भुगतान करने, सामुदायिक गतिविधियों एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, नियमित कर्मचारी बनाने के लिए ठोस नीति का निर्धारण करने सहित अन्य मांगे रखी।0
0
Report
आंगदान जागरूकता कार्यक्रम: राजकीय महाविद्यालय करौली में नर्सिंग विद्यार्थियों ने शपथ ली
Karauli, Rajasthan:राजकीय महाविद्यालय करौली में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करौली। राजकीय महाविद्यालय करौली में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अंगदान से जुड़े भ्रम दूर किए और सभी प्रतिभागियों ने अंगदान करने की शपथ लेकर समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया。0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर पर पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि की प्रेस वार्ता: खास बयाँ
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या श्री राम मंदिर के संदर्भ में पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरी प्रेस वार्ता0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में दिव्यांग दंपत्ति पर छः दबंगों की पिटाई, पुलिस से न्याय की गुहार
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बच्चों के आपसी झगड़े में दिव्यांग दंपत्ति को पीटने का आरोप, आधा दर्जन दबंगों पर लाठी डंडों से दिव्यांग दंपत्ति की जमकर पिटाई करने का आरोप, आरोपियों पर पीड़ित परिवार को घर छोड़ने का दबाव बनाने भी आरोप, दिव्यांग दंपति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव का मामला।0
0
Report
पयागपुर पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:पयागपुर पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए के आसपास. थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया. अदनान (पुत्र हफीजुल्ला, निवासी चिनहट, लखनऊ) शुभ गुप्ता (पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता, निवासी चिनहट-सतरिख रोड, लखनऊ) प्रवेश कुमार (पुत्र राधेश्याम, निवासी सोहरियावा, थाना पयागपुर) और विपिन मिश्रा उर्फ गौरव उर्फ धर्मराज (पुत्र शोभाराम, निवासी इंद्रापुर, थाना पयागपुर) के रूप में पहचान किए गए. गिरफ्तार में आये चारों आरोपी काफी अर्से से आसपास के इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे थे. चारो तस्करों के खिलाफ थाना पयागपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज. मादक पदार्थों के काले कारोबारियों पर बहराइच पुलिस का कड़ा प्रहार. पुलिस जांच में जुटी.0
0
Report
मध्यस्थता केंद्र के अंदर की वीडियो वायरल, खुलासे की मांग तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:मध्यस्थता केंद्र के अंदर की वीडियो0
0
Report
Advertisement
हरदोई में मगरमच्छ घर के बरामदे तक पहुंचा; वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में घर में घुसा मगरमच्छ,वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव निवासी बेचेलाल के घर के बरामदे में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जाल की सहायता से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। दरअसल एक दिन पहले भी गांव के तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तालाब में अत्यधिक जलकुंभी होने के कारण उसे पकड़ना संभव नहीं हो सका। इसके बाद जलकुंभी हटाने की तैयारी की जा रही थी।इसी बीच सोमवार देर रात मगरमच्छ तालाब से निकलकर आबादी में पहुंच गया और एक घर के बरामदे में घुस गया। रेस्क्यू अभियान शाहाबाद वन रेंज के रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाया गया। वन दरोगा अवनीश, बीट इंचार्ज शशिकांत वाजपेई और विजय कुमार द्विवेदी ने टीम के साथ मिलकर सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़ लिया।रेंजर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को आबादी से दूर किसी बड़ी नदी में छोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की सराहना की।0
0
Report
पति के शक पर महिला ने तीन बेटियों सहित जहर खा लिया; एक मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में पति पर दूसरी शादी करने के शक में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एक रिपोर्ट मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। 13 जुलाई की रात पीएचसी मड़िहान से सूचना मिली कि 38 वर्षीय कुसुम और उसकी तीन बेटियां मधु, राधिका और सत्या जहर खाने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची हैं। पुलिस ने चारों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय मधु और 8 वर्षीय सत्या का इलाज जारी है। बताया गया कि कुसुम का पति धर्मेंद्र दिल्ली में काम करता है। महिला को शक था कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इस विवाद को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार पति उसे घर ले जाने नहीं पहुंचा। पुलिस का मानना है कि इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। राजकुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), मीरजापुर इकलौते बेटे सत्या और एक बेटी की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया था । बेटे की रास्ते में मौत हो गई। फूलचंद, परिजन0
0
Report
चकराता के गांवों में नदी पर अस्थाई पुल, मौत के डर से जूझती जिंदगी
Noida, Uttar Pradesh:ये तस्वीरें देश की आज़ादी के दशकों बाद भी अपनी बुनियादी ज़रूरतों के लिए मौत का जुगाड़ करते उत्तराखंड के ग्रामीणों की हैं। एक तरफ देहरादून जिले के चकराता के साहिया छानी और अमलावा नदी के तट पर बसे गाँव हैं, जहाँ ग्रामीण जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पर अस्थाई पुल बना रहे हैं, तो दूसरी तरफ साहिया की अमलावा नदी है, जो किसानों की तकदीर पर पानी फेर रही है। हर साल मॉनसून आते ही यहाँ के ग्रामीणों की परीक्षा शुरू हो जाती है। जंगल से भारी-भरकम पेड़ काटकर लाना और उसे इस उफनती नदी के ऊपर टिकाना—यह यहाँ का सालाना दस्तूर बन चुका है। पिछले 15 सालों से यहाँ के लोग सरकार और प्रशासन से सिर्फ एक अदद पक्के पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मिलता है तो बस एक कोरा आश्वासन। चकराता क्षेत्र में विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सरकारी फाइलों में पनप रही हैं, क्योंकि धरातल पर सच्चाई कुछ और ही गवाही दे रही है। इसी चकराता के साहिया में अमलावा नदी के तट पर बसे झडवाला छानी और साहिया छानी के लोग भी सालों से पुल न होने का दंश झेल रहे हैं। यहाँ का किसान मौसम के आगे बेबस है। फसलों को बाज़ार ले जाने के लिए इन्हें नदी का जलस्तर कम होने का इंतज़ार करना पड़ता है। अगर दो-तीन दिन लगातार भारी बारिश हो जाए, तो खून-पसीने से सींची गई नगदी फसलें खेतों में ही सड़ जाती हैं। पुल न होने की सबसे बड़ी मार यहाँ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रही है। जो फसलें किसानों का घर चला सकती थीं, वो आज सिस्टम की लापरवाही के कारण सड़ने को मजबूर हैं। सियासतदान हर चुनाव में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन चकराता के इन गांवों की तस्वीरें उन दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। ग्रामीण आज भी इस आस में हैं कि कभी तो प्रशासन जागेगा। पर बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही यहाँ पक्के पुल का निर्माण होगा? या फिर इन ग्रामीणों को यूँ ही हर साल मौत से दो-चार होना पड़ेगा?0
0
Report
Advertisement
भोजपुर पुलिस ने रात्री गश्ती से आरा नगर एवं नवादा क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई
Mumbai, Maharashtra:अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा कल देर रात्रि में आरा नगर थाना, नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान, सिंडिकेट, बजाज शो रूम मोड, कतीरा एवं उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के द्वारा आरा नगर थाना, नवादा थाना की रात्रि गश्ती टीम एवं क्रॉस मोबाइल टीम की मुस्तैदी का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता, प्रभावी गश्त एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिंडिकेट एवं रमना, कतीरा के समीप सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम नागरिकों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन जांच भी की गई। पुलिस कप्तान मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती एवं सघन वाहन जांच अभियान निरंतर जारी है।0
0
Report
आजमगढ़ में दूसरी मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, गोवंश मांस और हथियार बरामद
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh जिले में फिर हुई दूसरी मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल सहित तीन गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और करीब 24 किलो गोवंशीय मांस बरामद, एक आरोपी फरार की तलाश। जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस और बदमाशों के बीच आज मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्ज से तमंचा, 2 जीवित व खोखा कारतूस, लकड़ी का ठीहा, 4 चाकू, 2 चापड़ तथा 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस बरामद किया गया है। जबकि उस दौरान एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वॉयस-ओवर: शासन के निर्देश पर जहाँ अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, उसी क्रम में आजमगढ़ जिले में ताबड़तोड़ दूसरी मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि खासडीह बरईपुर बड़ी नहर के पास कुछ लोग गोवंश का वध कर मांस बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर सरायमीर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी बोरियां छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर मेराज उर्फ साजिद खान ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद वह दोबारा फायरिंग का प्रयास करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। उसके दो साथियों गालिब और शहजाद को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी अरहम के साथ मिलकर सुनसान स्थान पर गोवंश का वध करते और मांस को आसपास के गांवों में बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से गोकशी में प्रयुक्त लकड़ी का ठीहा, चार चाकू, दो चापड़ तथा 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस तथा तमंचा, 2 जीवित व खोखा कारतूस बरामद किया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को प्रतिबंधित पशु का मांस बताया गया और जांच के लिए नमूने सुरक्षित कराए गए हैं। पुलिस ने मेराज उर्फ साजिद खान के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, आयुध अधिनियम और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अन्य दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जसपुर में पुरानी रंजिश के कारण कार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के जसपुर में पुरानी रंजिश के कारण कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठाकुरद्वारा चुंगी के पास एक कार और मोटर साइकिल की टक्कर में मोटर साइकिल सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हुए थे, जिनमें एक युवक नितिन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सुराग, पातरसी और तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया तो यह खुलासा हुआ कि कार चालक ने पुरानी रंजिश के कारण मोटर साइकिल को टक्कर मारकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पुष्पेंद्र चौहान और जाकिर गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ मंदिर चोरी: आरोपी को जेल, रिमांड नहीं ली गई
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामला: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीधे जेल, रिमांड नहीं ली गई देश में आमतौर पर देखा जाता है कि छोटे-मोटे अपराधों में भी पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने रिमांड की मांग करती है। लेकिन जब मामला आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक, श्री बद्रीनाथ धाम में चोरी का सामने आया, तो कार्रवाई का तरीका अलग नजर आया। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सीधे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा किसी प्रकार की रिमांड की मांग नहीं की गई, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला पहले अयोध्या के राम मंदिर चोरी प्रकरण में भी देखने को मिला था, जहां पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया था, बिना किसी पुलिस रिमांड के। अब इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। एक ओर यह चर्चा है कि क्या आस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली अलग होती है, या इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यह संभावना भी जताई जा रही है कि मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी हो, जिसके चलते पुलिस को रिमांड लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि आमतौर पर ऐसे मामलों में गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस रिमांड अहम मानी जाती है। फिलहाल बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला लगातार सुर्खियों में है और इसकी जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आज मध्यस्थता केंद्र में बैठक
Varanasi, Uttar Pradesh:ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बड़ी बैठक आज मुस्लिम पक्ष के इनकार के बाद दोनों पक्षों के वकीलों होंगे बैठक में शामिल. सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद में दोनों पक्षों को आपसी मध्यस्थता से मामला सुलझाने का दिया है विकल्प। • वाराणसी मध्यस्थता केंद्र में आज बुलाई गई है दोनों पक्षों की अहम बैठक। • बैठक से ठीक एक दिन पहले मुस्लिम पक्ष समझौते के प्रस्ताव को किया था खारिज लेकिन मुस्लिम पक्ष के वकील होंगे शामिल। • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जज राजीव मुकुल पांडेय करेंगे बैठक की अध्यक्षता। • पहले सुबह 11 बजे होनी थी बैठक लेकिन अब दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी मध्यस्थता सेन्टर में बैठक तैयारी पूरी। • ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे और श्रृंगार गौरी पूजा से जुड़े 4 मुकदमों की फाइलें मध्यस्थता केंद्र पहुंचीं। • सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह के तहत मुकदमों का बोझ कम करने की कोशिश। • हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के प्रस्ताव पर जताई असहमति कानूनी लड़ाई जारी रखने का रुख। • अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने मध्यस्थता का आमंत्रण ठुकराया। • मस्जिद कमेटी ने लेटर जारी कर कहा आमन्त्रण बाध्यकारी नहीं हम नहीं होंगे शामिल लेकिन अपने वकील के जरिए बैठक में रखेंगे अपनी बात। • हिंदू पक्ष का भी रुख साफ समझौता नहीं अदालत से चाहिए पूरा मंदिर परिसर।0
0
Report
बांसवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिया हादसा: दो युवकों की मौत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन पुलिया में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन पुलिया से नीचे नाले में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुनील पुत्र राजू एवं भप्रकाश पुत्र कालिया निवासी भापोर वरलीपाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। राजतालाब थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
