472442
निवाड़ी जिले में पानी में डूबने से महिला की गई जान
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के बरवाहा गांव में 28 वर्षीय महिला की पानी में डूबने से जान चली गई। परिजनों के अनुसार, महिला मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी और शाम के समय घर से बाहर गई थी। रास्ते में मिर्गी का दौरा पड़ने पर वह पानी में गिर गई और काफी देर तक पानी में पड़ी रही। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मोदी-योगी को बताया देश के लिए घातक, खूब के तंज
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला में शनिवार को हुई प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व में धनौरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे क्रिकेटर ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौपला पुलिस चौकी के निकट फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।0
0
Report
जयपुरी के अल्बर्ट हॉल 21 महीनों के लिए बंद, 25.49 करोड़ में रिनोवेशन
Jaipur, Rajasthan:अल्बर्ट हॉल 21 महीने तक बंद रहेगा,25 करोड की लागत से होगा रिनोवेशन का काम,हाईटैक बदलाव होगा जयपुर-जयपुर का अल्बर्ट हॉल संग्रहालय लंबे समय के लिए बंद होगा.ऐसा इसलिए क्योंकि रिनोवेशन का काम किया जाएगा.18 साल बाद अल्बर्ट हॉल का जीर्णोद्धार होगा.अल्बर्ट हॉल को नए हाईटेक रूप में बदला जाएगा. अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा- जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा.अल्बर्ट हॉल को अंदर से हाईटैक किया जाएगा.इसके लिए अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के आम लोगों के लिए बंद होगा.पर्यटक लंबे समय तक अल्बर्ट हॉल का दीदार नहीं कर पाएंगे.राज्य निर्वाचन आयोग की परमिशन के बाद संग्रहालय की मरम्मत के लिए फर्म को वर्क आर्डर दे दिया है.जल्द ही निजी फर्म संग्रहालय की मरम्मत का काम करेगी,इसके बाद संग्रहालय को आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा.फिलहाल अल्बर्ट हॉल पर्यटकों के लिए खुला है.फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है,जिस कारण टैंडर वर्क आर्डर से पहले निवार्चन आयोग से परमिशन ली गई. ये बदलाव होगा संग्रहालय में- 1887 में बना अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ डिस्प्ले के रंग रूप बदला जाएगा.सालों से डिस्प्ले पुराने हो गए.जिस कारण अब उनका रंग रूप बदला जाएगा.अल्टर्ब हॉल के मूल इमारत से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी.सबसे खास बात यह है कि करीब 2400 साल पुरानी ममी को फिर से तहखाने में शिफ्ट किया जा सकता है.संग्रहालय में संरक्षण कार्य कराने के लिए 25 करोड़ 49 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया, ताकि इसे समय के अनुसार हाइटैक रूप दिया जा सके. 2008 के बाद अब होगा बड़े स्तर पर बदलाव- पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का रिनोवेशन वर्क किया गया था.उस समय इस कार्य पर करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. अब 18 साल बाद बड़े स्तर पर इसका संरक्षण कार्य किया जाएगा. इसमें सालों पुराने हथियार, हैंडीक्राफ्ट्स के सामान, प्राचीन सिक्के, कारपेट, पियानो, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्ययंत्र सहित अन्य पुरा वस्तुओं को नए रंग रूप और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा. संरक्षण कार्य पूरा करने की मियाद 21 जून 2028 है.0
0
Report
पंजाब होटल दबिश मामला: पुलिस ने पिता-पुत्र के अपहरण के आरोप निराधार बताए
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पंजाब के होटल में पुलिस द्वारा रात को दबिश मामला, पुलिस का पक्ष आया सामने, सीओ संगरिया बोले-संगरिया के दो पार्षद पिता-पुत्र के लापता होने पर अपहरण की रिपोर्ट हुई थी दर्ज, पुलिस ने पंजाब के पटियाला से पार्षद ओमप्रकाश स्वामी और बेटे साहिल स्वामी को ढूंढ निकाला, परिवार ने संजीव सोनी व अन्य पर पिता-पुत्र के अपहरण का लगाया था आरोप, पुलिस पूछताछ में पिता-पुत्र ने अपनी मर्जी से पटियाला आने की कही बात, बोले पुलिस ने अपना काम किया आरोप निराधार0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी पर धनबल का आरोप
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगरपरिषद चुनाव में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 45 में से 29 सीटों पर जीत हासिल की और पूरे बहुमत के साथ बोर्ड बनाने जा रही। सभापति पद के लिए कांग्रेस ने राजेश गुर्जर को मैदान में उतारा है। तो वहीं भाजपा से राजकुमार सोनी प्रत्याशी है। भारी बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा, लेकिन इसमें झालावाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो ने चुनावी चर्चाओं को एकाएक गर्म कर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पर धन बल और धमकियों से कांग्रेस के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को धन बल का प्रलोभन दे रहे और उन पर दबाव बना रहे। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्षदों के परिजनों और परिचितों से लगातार संपर्क किया जा रहा तथा व्यवसाय और ठेकेदारी से जुड़े पार्षदों को तो आर्थिक नुकसान पहुंचाने की भी धमकियां दी जा रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि शहर की जनता ने जनादेश कांग्रेस पार्टी को दिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी हार को हजम नहीं कर पा रही और धनबल का दुरुपयोग कर उलटफेर करने में जुटी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने वीडियो के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्षदों के परिजनों पर दबाव बनाने की गतिविधियों की लगातार जानकारी मिल रही है। शहर के कुछ प्रभावशाली लोग भी पार्षदों के घर जाकर संपर्क और दबाव बना रहे और धमका रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा चेतावनी दी जाती है कि ऐसी गतिविधियां बंद करे, नहीं तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उक्त लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों और उनके परिवारों को भरोसा दिया, कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी दबाव में आने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए झालावाड़ जिले के आठ निकायों में से चार निकायों झालावाड़, खानपुर, डग, भवानीमंडी पर कब्जा किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ तीन निकायों झालरापाटन, मनोहरथाना तथा अकलेरा पर ही जीत हासिल कर संतोष करना पड़ा। उधर पिड़ावा नगरपालिका में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना है.0
0
Report
गोण्डा में अवैध कब्जे के विरोध पर पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई का आश्वासन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमिश्नरी कार्यालय में आज सुबह अवैध कब्जे को लेकर जमीन की पैमाइश और विवाद के कारण हड़कंप मच गया। भगhar बुलंद के रहने वाले पवन कुमार ने जमीन पर कब्जे का विरोध किया और पानी टंकी पर चढ़ गए। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने पवन कुमार को 1 घंटे तक समझाने के बाद नीचे उतरवाया। बताया गया कि पवन कुमार की गाटा संख्या 1510 पक्की सड़क के किनारे स्थित है और वे जमीन की कीमत ज्यादा मानते हैं, जबकि उनकी बगल गाटा संख्या 1511 ग्राम समाज की जमीन है जिसका पट्टा अरुण कुमार, बिंदु कुमार, विनय कुमार और आनंद कुमार को मिला है। आरोप है कि कुछ लोग इनके हिस्से पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने मुआवजे/जमीनी कब्जा हटवाने की मांग की है और मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराने को कहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जबकि पवन कुमार ने साथ देने की उम्मीद जताई।0
0
Report
जालौन में महिला ने यमुना पुल से छलांग, नाविकों ने उसकी जान बचाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में महिला ने यमुना पुल से नदी ने लगाई छलांग, महिला को यमुना पुल से कूदता देख नाव लेकर पहुंचे नाविक, नाविकों ने महिला को यमुना नदी से सकुशल निकाला बाहर, यमुना में कूंदी महिला की नाविकों की सूझबूझ से बची जान, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस महिला के यमुना में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला।0
0
Report
Advertisement
सुरेंद्र जैन के बयान पर अंसारी की निंदा, हिंदुओं के अपमान की सख्त आलोचना
Noida, Uttar Pradesh:सुरेंद्र जैन का बयान hamid अंसारी ने बयान दिया वो पूरी तरह निंदनीय है हिंदुओं को अपमानित करने वाले 2 लोग ही है नादान बेईमान है इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं0
0
Report
लोजपा (रामविलास) Youth BOLE TO कार्यक्रम में चिराग पासवान बिहार के युवाओं से संवाद
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बिहार के युवाओं के लिए Youth BOLE TO कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर को पटना के वेटनरी ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक और डिजिटल युग की चुनौतियों समेत अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे, पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पटना में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की घोषणा की। पार्टी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं को समझना और उन्हें सीधे नेतृत्व के सामने रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई है।0
0
Report
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने महिला संवाद कार्यक्रम में आभार जताया
Dehradun, Uttarakhand:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज महिला संवाद कार्यक्रम में जब मातृशक्ति ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार और स्नेह व्यक्त किया, तो यह क्षण अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी बन गया। गीत के हर शब्द में विश्वास था, हर स्वर में अपनापन और उस नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता थी, जिसने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि विकसित भारत की सशक्त भागीदारी बनाया है। मातृशक्ति की यह भावपूर्ण अभिव्यक्ति आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति उनके गहरे विश्वास, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव की सुंदर तस्वीर है।0
0
Report
Advertisement
बस के अंदर से मृतक निकाला गया, जिला अस्पताल ले जाया जा रहा
Raipur, Chhattisgarh:अपडेट 1 घण्टे से अधिक मश्क्कत के बाद बस के अंदर से मृतक को निकाला गया, मार्टिक को ले जाया जा रहा जिला अस्पताल0
0
Report
29 सितम्बर को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, साइकिल ट्रैक भी शामिल
New Delhi, Delhi:पिछले 9 साल की देरी से तैयार हुए बारापुला फेज 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. इस परियोजना के तहत मयूर विहार फेज 1 से सराय काले खान तक बनाया गया है. एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाने पर मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर मिलेगा. निरीक्षण के लिए दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पहुंचे, मौके पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद रहे. इस फ्लाईओवर के निर्माण से मयूर विहार और दक्षिणी दिल्ली की दूरी मिनटों में तय होगी, पहले घंटों का समय लग रहा था और भीषण जाम से निजात मिलेगी. पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान अधिकारियों की उदासीनता के कारण बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 पर 671 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा; देरी से परियोजना लागत 964 करोड़ से बढ़कर 1635.03 करोड़ हो गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में यह कार्य समय पर पूरा किया गया और 29 सितम्बर को उद्घाटन होगा. पहली बार फ्लाईओवर पर साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग बनाये गए हैं; यमुना का व्यू भी मिलेगा. निर्माण के कारण दिल्ली से नोएडा, अक्षरधाम और मयूर विहार की दूरी कम समय में तय होगी. पिछली सरकार की गलतियों के कारण नुकसान और बजट बढ़ा।0
0
Report
झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल वापस लेने की मांग
Pakur, Jharkhand:सलग - जेएमएम प्रोटेस्ट / 19 SEP एरिया - पाकुड़ एकर इंट्रो--पाकुड़ प्रखंड मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में MMDR संशोधन बिल के खिलाफ झामुमो ने नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है...इस दौरान MMDR संशोधन बिल वापस लेने के मांग रहे हैं...साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया....इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे...वही झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि MMDR बिल लाकर केंद्र सरकार पूंजी पुथियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं...जिला अध्यक्ष ने कहा की अगर बिल वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा...उन्होंने कहा की झारखंड से एक भी खनिज संपदा को बाहर जाने नहीं देंगे... बाइट-1- अजीजुल इस्लाम ,झामुमो जिला अध्यक्ष, पाकुड़0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में CM योगी ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की घोषणा की
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 818 अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र और सरकारी नौकरी देने को लेकर।0
0
Report
लखनऊ में योगी सरकार ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे इस मौक पर यहां मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकारी नौकरी का उनका सपना सच हुआ है इस सरकार में सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के चयन हुआ है एक नौकरी से पूरा परिवार प्रभावित होता है सरकार को इसके लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।0
0
Report
धान मिलिंग घोटाले में FIR, 27.68 करोड़ चावल जमा नहीं
Sidhi, Madhya Pradesh:धान मिलिंग में अनियमितता, मिलर्स पर दिए FIR के निर्देश, 27.68 करोड़ मूल्य के चावल नहीं हुए जमा, 14 करोड़ की FDR जांच में पाई गई फर्जी, बजरंग इंडस्ट्रीज प्रोपराइटर अमन यादव ने किया था 361 लॉट का अनुबंध, मात्र 44 लॉट चावल कराए गए जमा, प्रकरण में मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड सीधी को भी जारी हुई नोटिस, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने की कार्यवाही। जिला आपूर्ति द्वारा बजरंग इंडस्ट्रीज, ग्राम हटवा, तहसील सिहावल के प्रोपराइटर अमन यादव पिता धनीराम यादव द्वारा वर्ष 2025-26 में धान मिलिंग के लिए कुल 361 लॉट का अनुबंध किया गया था। एक लॉट में 433 क्विंटल धान निर्धारित था। इसके विरुद्ध जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा 285 लॉट के लिए डिलेवरी ऑर्डर जारी किया गया, मिलर्स द्वारा डिलेवरी ऑर्डर के अनुपात में धान की पूरी मात्रा का उठाव किया गया, लेकिन उठाए गए धान के विरुद्ध अब तक केवल 44 लॉट चावल जमा कराया गया है, एक लॉट में 290 क्विंटल चावल निर्धारित है। इस प्रकार 241 लॉट चावल, जिसकी आर्थिक लागत 27.68 करोड़ रुपये है, 15 सितम्बर 2026 तक जमा नहीं कराया गया वही, जिला प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार मिलर्स की ओर से निगम के समक्ष 14 करोड़ रुपये की एफडीआर प्रस्तुत की गई थी। इसकी जांच संबंधित बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सीधी से कराई गई। बैंक जांच में प्रस्तुत एफडीआर कूट रचित एवं फर्जी पाई गई, प्रकरण में जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइस कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला सीधी को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। साथ ही बजरंग इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर अमन यादव के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
