निवाड़ी जिले में चलती स्कॉर्पियो कार में लगी आग, सभी सवार सुरक्षित
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर एक स्कॉर्पियो कार अचानक आग का गोला बन गई। पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के पास हुई इस घटना में सभी सवारों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ये लोग पृथ्वीपुर से ग्वालियर एक मरीज को दिखाने जा रहे थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
