472442
निवाड़ी में ई-रिक्शा संग कुएं में गिरा 3 वर्षीय बालक
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के बासवान नाका में 3 वर्षीय बालक की जान चली गई। घर के पास खड़े चालू ई-रिक्शा में खेलते समय बच्चे का हाथ या पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया। इससे ई-रिक्शा सहित बालक पास के कुएं में जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खानपुर पंचायत समिति: देविका मीणा कांग्रेस से प्रधान पद जीतीं
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पंचायत समिति खानपुर में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देविका मीणा ने जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में उत्साह की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। देविका मीणा ने भाजपा प्रत्याशी हेमंत कुमार को एक वोट से शिकस्त देकर प्रधान पद हासिल किया। प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी देविका मीणा को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी हेमंत कुमार को 11 वोट प्राप्त हुए। खानपुर पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 12 और भाजपा के 11 सदस्य शामिल हैं। प्रधान पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 12 था। देविका मीणा ने 12 वोट हासिल कर बहुमत का आंकड़ा छूते हुए जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान देविका मीणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान पंचायत समिति परिसर में जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की मौजूदगी रही। देविका मीणा के प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही खानपुर पंचायत समिति में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई।0
0
Report
भोपालगढ़ विधानसभा: RLP ने सभी पांचों पंचायत समितियों पर कब्जा, उषा सिंघड़ प्रधान
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ विधानसभा में RLP , पांचों पंचायत समितियों पर कब्जा, भोपालगढ़ RLP की उषा सिंघड़ बनीं प्रधान। उषा को मिले 9 वोट, भाजपा की सुशीला सारण को मिले 6 वोट। कांग्रेस के पास 5 सदस्य होने के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार दुर्गा हारी। चर्चा है दुर्गा ने खुद का वोट भी खुद को नहीं दिया, 2. आसोप RLP की संगीता चौकीदार बनीं प्रधान, 3. सालवा खुर्द RLP की सुरजी सरगरा बनीं प्रधान, 4. बावड़ी RLP के गोतमराम बने प्रधान, 5. मंडोर RLP के गुमानाराम बने प्रधान, रालोपा जिलाध्यक्ष रामसा सिंघड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की। भोपालगढ़ विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता बरवड़ के गढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ।0
0
Report
बकानी पंचायत में कांग्रेस ने सरदार बाई तंवर को प्रधान बनाकर भाजपा को हराया
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना प्रधान बनाया। महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान पद पर कांग्रेस की सरदार बाई तंवर निर्वाचित हुईं। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार संतरा बाई तंवर को 9 मतों के अंतर से पराजित किया। बकानी पंचायत समिति में कुल 17 जनपद सदस्य हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के खाते में 4 सीटें आई थीं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की ओर से सरदार बाई तंवर तथा भाजपा की ओर से संतरा बाई तंवर को उम्मीदवार बनाया गया। शुक्रवार को आयोजित मतदान प्रक्रिया में सभी 17 जनपद सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सरदार बाई तंवर को 13 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतरा बाई तंवर को 4 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सरदार बाई तंवर ने 9 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं असनावर उपखंड अधिकारी राजीव बड़गुर्जर ने नवनिर्वाचित प्रधान सरदार बाई तंवर को शपथ दिलाई तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि यह जीत जनता के भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए गए जनादेश का परिणाम है। भाजपा के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस को पंचायत समिति की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पंचायत समिति से भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी। सरदार बाई तंवर के प्रधान निर्वाचित होने के साथ ही बकानी पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। अब क्षेत्रवासियों को नई प्रधान से ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर कामकाज की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गुजरात ATS ने जेल में बंद अजहर के बेटे के कथित संपर्क पर कबीर उद्दीन से पूछताछ शुरू की
Guwahati, Assam:जैश-ए-मोहम्मद से बेटे के कथित संपर्क का मामला, पूछताछ के लिए पिता को थाने ले गई गुजरात ATS! असम के श्रीभूमि जिले के रताबाड़ी निवासी मोहम्मद शहरुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा उसके परिवार तक पहुंच गया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संपर्क के आरोप में गुजरात ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए शहरुल के पिता कबीर उद्दीन को भी पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार रात कबीर उद्दीन ने रताबाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुजरात ATS की टीम रताबाड़ी पहुंची और शहरुल के घर पर जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान घर को सील कर दिया गया है। वहीं, घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ATS अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शहरुल के संपर्क में स्थानीय स्तर पर और कौन-कौन लोग थे तथा इस कथित आतंकी नेटवर्क से किसी अन्य व्यक्ति का संबंध तो नहीं है।0
0
Report
रामगढ़ताल में GDA ने बुलडोजर से 1500 वर्गमीटर अतिक्रमण मुक्त कराया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सरकारी और प्राधिकरण की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण यानी GDA ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को रामगढ़ताल क्षेत्र के ग्राम बिलन्दपुर में प्राधिकरण की टीम ने बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। गोरक्ष इनक्लेव योजना के पास प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर करीब 1500 वर्गमीटर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। इस दौरान जीडीए के अधिकारियों और प्रवर्तन दल के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।0
0
Report
गोरखपुर जीआरपी ने 81 लाख के 405 मोबाइल लौटाए, यात्रियों में खुशी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 27-11-2026 लोकेशन: गोरखपुर गोरखपुर जीआरपी ने लौटाए 81 लाख के 405 मोबाइल, यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। एंकर: रेल यात्रा के दौरान गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके यात्रियों के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान लौट आई, जब जीआरपी ने 405 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 81 लाख रुपये बताई जा रही है। जीआरपी की सर्विलांस टीम ने आठ राज्यों में अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 405 Android मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल रेल यात्रा के दौरान यात्रियों के छूट गए थे या चोरी हो गए थे। पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत आठ राज्यों से मोबाइल बरामद किए। मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बाईट: लक्ष्मी निवास मिश्रा, एसपी रेलवे। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि इससे पहले भी जीआरपी 2720 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप चुकी है। बरामद मोबाइलों की कीमत करोड़ों रुपये है। इस सरहनीय कार्य के लिए सर्विलांस टीम को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। एसपी जीआरपी ने यात्रियों से अपील की कि रेल यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर unattended न छोड़ें और किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए न दें। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे में संविदा पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों की आपराधिक गतिविधियों में संल्व्तता सामने आई है, जिसको लेकर डीआरएम से शिकायत की गई है। जीआरपी की इस कार्रवाई से जहां सैकड़ों यात्रियों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले हैं, वहीं सर्विलांस टीम की सक्रियता ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली को सामने ला दिया है।0
0
Report
Advertisement
चंदनपुर खादर में सिपाही की मौत के पीछे पत्नी समेत चार पर मामला दर्ज
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के चंदनपुर खादर गांव में गंगा मेले की ड्यूटी से लौटे सिपाही की संदिग्ध मौत हुई थी जिसकी मौत का जिम्मेदार परिजनों ने पत्नी पर लगाया था , पुलिस ने पत्नी समेत चार पर FIR कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है अमरोहा जनपद में यूपी पुलिस के एक सिपाही की मौत हत्या निकली , पति को मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पत्नी गिरफ्तार की गई है , मामला रहरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर खादर गांव का है, जहां फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में तैनात 39 वर्षीय सिपाही प्रदीप कुमार घर में मृत मिले। वह गंगा मेले में ड्यूटी करने के बाद घर लौटे थे। मृतक के भाई सतेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदीप की पत्नी सुजाता के अरुण और नितिन से कथित संबंधों को लेकर घर में विवाद रहता था। विरोध करने पर प्रदीप को मानसिक रूप से प्रताड़ित और धमकाया जाता था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी सुजाता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रदीप वर्ष 2021 में यूपी पुलिस में सिपाही बने थे।0
0
Report
झाबुआ राजवाड़ा पर मॉक ड्रिल दिखावा नहीं, प्रशासन ने दी तुरंत राहत की तैयारी
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ के राजवाड़ा पर देर शाम अचानक ऐसा नजारा सामने आया, जिसने कुछ पल के लिए लोगों को सकते में डाल दिया, अचानक बिजली गुल, एक बिल्डिंग के पास धमाके की आवाज, और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल, हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाला, सायरन की गूंज के बीच रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ, झाबुआ पुलिस, झाबुआ नगर पालिका का अमला, एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, और कुछ ही देर में राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देकर हालात सामान्य कर दिए गए, बिजली भी बहाल हो गई लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की मॉक ड्रिल थी, जी हां... आपात स्थिति में किस तरह तत्काल प्रतिक्रिया दी जाए, आग, विस्फोट और अचानक पैदा होने वाले संकट से कैसे निपटा जाए, लोगों को सुरक्षित निकालने से लेकर अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय कैसे स्थापित हो, इसी का अभ्यास झाबुआ के राजवाड़ा पर किया गया, मॉक ड्रिल में जिला मजिस्ट्रेट चंद्रसिंह सोलंकी भी मौजूद रहे, प्रशासन का उद्देश्य साफ है, असली आपदा आने पर तैयारी ऐसी हो कि राहत में देरी नहीं, बल्कि तत्काल_action हो,0
0
Report
हरदोई:चारा काटने की मशीन की बेल्ट में फंसा दुपट्टा, छात्रा के सिर की खाल और चोटी अलग
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई:इंजन स्टार्ट करने के लिए हैंडल घुमाते समय बिगड़ा संतुलन, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती थैले में सिर की खाल और चोटी लेकर अस्पताल पहुंचा भाई, डॉक्टरों ने की ड्रेसिंग हरदोई: चारा काटने वाली मशीन चालू करते समय दुपट्टा इंजन की बेल्ट में फंसने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा के सिर की खाल समेत चोटी अलग हो गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसके सिर की चोट की ड्रेसिंग कर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे घर पर अंजू और उसकी भाभी अमिता मौजूद थीं। इसी दौरान अंजू चारा काटने वाली मशीन चालू करने के लिए पहुंची। उसने इंजन स्टार्ट करने के लिए जैसे ही हैंडल घुमाया, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उसका दुपट्टा इंजन की बेल्ट में जा फंसा और देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गई। थैले में खाल और चोटी लेकर अस्पताल पहुंचा भाई हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो अंजू गंभीर रूप से घायल पड़ी थी और हादसे में उसके सिर की खाल समेत चोटी अलग हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहीं, उसका भाई हिमांशु एक थैले में सिर की अलग हुई खाल और चोटी लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को दिखाया, जिसके बाद अस्पताल में उसका उपचार किया गया।0
0
Report
Advertisement
बोकारो के ललपनिया कोचा कुल्ही में अवैध शराब निर्माण-भंडारण भंडाफोड़, बड़ी खेप बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ललपनिया के कोचा कुल्ही में अवैध विदेशी शराब निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब जब्त पक्के मकान में चल रहा था अवैध शराब तैयार करने और पैकिंग का कारोबार, छापेमारी के दौरान लगभग 1,695 लीटर तैयार शराब एवं स्पिरिट बरामद मैकडॉवेल्स नंबर-1, आइकॉनिक, बी-7 एवं रेड कारपेट समेत विभिन्न ब्रांडों के नाम पर तैयार की जा रही थी नकली शराब, खाली बोतल, ढक्कन, स्टीकर और पंचिंग मशीन भी जब्त। मकान मालिक समेत संलिप्त अभियुक्त छापेमारी दल को देखकर फरार, आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई जारी जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने ललपनिया थाना क्षेत्र के कोचा कुल्ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार अवैध रंगीन शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए। सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देश पर निरीक्षक उत्पाद विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर निरीक्षक उत्पाद, तेनुघाट अंचल जॉय हेंब्रम ने ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का के सहयोग से भगीरथ साव, प्रकाश साव एवं मदन साव के पक्के मकान में छापेमारी की। छापेमारी दल को आते देख मौके पर मौजूद सभी संबंधित व्यक्ति फरार हो गए। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों, उत्पाद एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरे मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के विभिन्न कमरों में अलग-अलग ब्रांड के नाम पर तैयार की गई अवैध विदेशी शराब कार्टून में पैक कर रखी मिली। साथ ही विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन एवं स्टीकर भी बरामद किए गए। एक कमरे में 500 लीटर की सफेद पानी टंकी तथा दो 200 लीटर के नीले प्लास्टिक ड्रम में तैयार अवैध रंगीन शराब रखी हुई थी। इसके अतिरिक्त जर्किन में स्पिरिट भी बरामद किया गया। लगभग 100 पेटियों में पैक मैकडॉवेल नंबर-1, आइकॉनिक, बी-7 एवं रेड कारपेट सहित विभिन्न ब्रांडों की करीब 900 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब। बिना लेबल की करीब 500 तैयार शराब की बोतलें, जिनमें लगभग 375 लीटर शराब थी। 12 जर्किन में लगभग 420 लीटर स्पिरिट। विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में स्टीकर, ढक्कन एवं खाली बोतलें। दो पंचिंग मशीन एवं भारी मात्रा में खाली कार्टून। एक होंडा साइन मोटरसाइकिल एवं एक मोटोरोला मोबाइल फोन। इस प्रकार छापेमारी में लगभग 1,275 लीटर तैयार अवैध शराब एवं करीब 420 लीटर स्पिरिट बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। संबंधित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में प्रशिक्षु निरीक्षक उत्पाद विनय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद अमित कुमार गुप्ता (सदर अंचल), मंजूर आलम अंसारी (चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल), जJoy हेंब्रम (तेनुघाट अंचल) सहित अधीनस्थ उत्पाद बल के जवान शामिल थे। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बालेसर में गुड्डी देवी भील कांग्रेस की प्रधान जीती, तीन मतों से विजयी
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर पंचायत समिति के प्रधान पद के परिणाम शांतिपूर्ण तरीके से घोषित हुए। कांग्रेस की गुड्डी देवी भील को कुल 09 मत मिले, जबकि भाजपा के रमेशराम भील को 06 मत मिले। मतदान समय 03 बजे से 05 बजे तक चला। रिर्टनिंग अधिकारी सुंम राठौड़ एवं तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि ग्राम वार्ड सात से नामांकन भरा गया था और दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी गुड्डी देवी भील वार्ड संख्या 14 की सदस्य थीं; भाजपा से रमेशराम भील वार्ड संख्या 10 के SST उम्मीदवार थे। वोटिंग के बाद विजेता को प्रमाण पत्र जारी किया गया और शपथ दिलाई गई। गुड्डी देवी के प्रोफाइल में बताया गया है कि वह 32 वर्ष की आयु की शिक्षा साक्षर है और उनके पति शिवाराम भाजपा से बालेसर पंचायत समिति के सदस्य रहे चुके हैं।0
0
Report
AMU छात्रों का विरोध: असम सरकार पर मुस्लिम मकानों के गिराने के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU में असम सरकार के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, डाक पॉइंट से बाब-ए-सैयद तक निकाला विरोध मार्च अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में असम सरकार के खिलाफ छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध मार्च निकाला। यह मार्च विश्वविद्यालय के डाक पॉइंट से शुरू होकर बाब-ए-सैयद तक पहुंचा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने असम में मुस्लिम परिवारों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई का विरोध किया। छात्रसंघ अध्यक्ष नोमान अशरफ ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2021 से 2026 के बीच करीब 20 हजार मुस्लिम परिवारों के मकान गिराए गए हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर असम में मुस्लिम परिवारों के खिलाफ हो रही कथित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही जिन परिवारों के मकान गिराए गए हैं, उन्हें दोबारा मकान बनाकर देने और जिनकी जमीन छीनी गई है, उन्हें जमीन वापस दिलाने की मांग उठाई। असम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AMU के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों ने उठाई इंसाफ की आवाज। बाइट, नोमान अशरफ, अध्यक्ष छात्र संघ AMU अलीगढ़ बाइट, उपाध्यक्ष छात्रसंघ AMU0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में मधुमक्खी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में मधुमक्खियों के हमले से महिला की दर्दनाक मौत. भैंस खोलने के लिए रेलवे स्टेशन के पास गई थी महिला. मधुमक्खियाँ के हमले से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया. मक्खियों के झुंड के हमले से महिला का पूरा शरीर सूज गया. महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम. घटना रेलवे स्टेशन के पास थाना भोगांव क्षेत्र के पास की घटना0
0
Report
अलंकार अग्निहोत्री की राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। पीसीएस अधिकारी पद से इस्तीफा देने और बाद में निलंबित किए जाने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में उतरे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित परशुराम धाम पर पार्टी की कार्यकारिणी के साथ राजनीतिक चर्चा की और मीडिया से बातचीत कर संगठन की आगामी रणनीति का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बरेלי की दो विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की। गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी 2026 को यूजीसी नियमों और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए पीसीएस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शासन की ओर से उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम से राजनीतिक दल का गठन किया और सामाजिक अधिकारों तथा अपने हक की लड़ाई को राजनीतिक मंच से आगे बढ़ाने का ऐलान किया। अब वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। संविधान दिवस के अवसर पर बरेली पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में 'झंडा बदलो अभियान' चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जाति और धर्म के नाम पर होने वाले राजनीतिक ध्रुवीकरण को समाप्त करना है। उनका आरोप है कि राजनीतिक दल हिंदू समाज को सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग में बांटकर वोट हासिल करते रहे हैं। अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा इन वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बरेली की दो विधानसभा सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की। अलंकार अग्निहोत्री ने भोजीपुरा विधानसभा सीट से हाजी साजिद खान और आरक्षित फरीदपुर विधानसभा सीट से प्रेम सिंह चौधरी को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार संगठन का विस्तार कर रही है और विभिन्न जिलों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। अपने इस्तीफे और निलंबन से जुड़े सवाल पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने यूजीसी नियमों के विरोध में 'यूजीसी रोलबैक' का नारा दिया था और इसी मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर घेराव किया था। उनका कहना है कि इस दौरान जातिगत टिप्पणी किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसके विरोध में उन्होंने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के तहत आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। अग्निहोत्री ने दावा किया कि निलंबन के बाद विभागीय जांच में उन्होंने अपना पक्ष विस्तार से रखा है। उनके मुताबिक, उनके जवाब को बरेली मंडल के आयुक्त ने ज्यों का त्यों स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि अपने जवाब में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सरकार की नीतियों को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वे अब सरकारी दस्तावेजों का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए या उन्हें बर्खास्त किया जाए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज और देश के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए यदि उन्हें अपनी नौकरी की कुर्बानी भी देनी पड़े तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वह अपने यूजीसी रोलबैक के विरोध पर आज भी कायम हैं और आगे भी इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। गठबंधन के सवाल पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक ने बताया कि उनकी कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। गठबंधन को लेकर पार्टी जल्द ही निर्णय लेगी। फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम घोषणा नहीं की गई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, इस सवाल पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि शुरुआती लक्ष्य 160 से 170 सीटों पर चुनाव लड़ने का है। इन सीटों पर पार्टी का कोर वोटर और संगठनात्मक आधार मजबूत करने की योजना है। हालांकि, मौजूदा रुझानों को देखते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की सभी 430 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की संभावना भी जताई। अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जातिगत और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने जल जीवन मिशन, हाईवे निर्माण, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग और राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा और सामान्य वर्ग, ओबीसी तथा एससी-एसटी समाज के अधिकारों की आवाज उठाएगा। बेरेली में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया.0
0
Report
सेखाला पंचायत समिति में भाजपा संतोष कंवर की जीत, क्रॉस वोटिंग ने बदला समीकरण
Jodhpur, Rajasthan:नोट इनफॉर्मर की यह खबरें चुनाव से जुड़ी हुई है इसको जरूर चलावे बालेसर : जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज इनफॉर्मर:लक्ष्मण दान चारण हैडलाइन: सेखाला पंचायत समिति में हुआ बड़ा उलट फेर, बहुमत में नहीं होने के बावजूद भाजपा की संतोष कंवर बनी प्रधान भाजपा ने कांग्रेस खेमें में सेंध लगाकर हासिल किये दो मत, भाजपा की संतोष कंवर को 08 मत ,कांग्रेस की रसाल कंवर को 06 मत। पंचायत समिति सेखाला के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पास कुल 15 में से 09 सदस्य जीते हुए होने के बावजूद बाजी पलट दी और भाजपा की संतोष कंवर प्रधान बन गयी । भाजपा की संतोष कंवर को कुल 08 मत मिले जबकि कांग्रेस की रसाल कंवर को कुल 07 मत मिले है। ऐसे में एक मत से भाजपा की संतोष कंवर विजयी हुई हैँ। रिर्टनिंग अधिकारी ज्ञानसिंह भाटी ने बताया कि सेखाला पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भाजपा से संतोष कंवर एंव कांग्रेस से रसाल कंवर ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रो की जांच में दोनो नामाकन पत्र सही पाये गये । कुल 15 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया । जिसमें से भाजपा की संतोष कंवर को कुल 08 मत मिले एंव कांग्रेस की रसाल कंवर को कुल 07 मत मिले है। ऐसे में भाजपा की संतोष कंवर एक मत से विजयी हुई हैं। कांग्रेस से हुई क्रॉस वोटिंग- सेखाला पंचायत समिति में कांग्रेस के पास कुल 09 सीट थी । जबकि भाजपा के पास 6 सीट थी । मगर कांग्रेस पार्टी के दो सदस्यो ने क्रॉस वोटिंग की और भाजपा की संतोष कंवर ने आठ मत प्राप्त कर एक मत से विजयी हुई। परिणाम जारी होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी जबकि कांग्रेस खेमें में क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया । शेरगढ विधायक ने दी बधाई – वही सेखाला में भाजपा की जीत पर शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने संतोष कंवर – नाथूसिंह गोगादेव को बधाई दी एंव उज्जवल भविष्य की कामना की । वही जीत के बाद गोगादेव जी के मंदिर जाकर दर्शन किये। प्रोफाईल - विजेता का नाम - संतोषकंवर उम्र -36 संपति- 38 लाख पांच हजार वोट कितने मिले -8 विजेता की पार्टी- भाजपा अन्य पार्टी के प्रत्याशी की पार्टी का नाम व कितने मत मिले- काग्रेस को 7 मिले वोट कुल कितने सदस्य है -15 राजनीतिक प्रोफाइल – इनके पति नाथूसिंह gोगादेव keтu कल्ला ग्राम पंचायत के वर्ष 2020 से 2026 तक सरपंच रह चुके है। वर्तमान में भाजपा के सेखाला मंडल अध्यक्ष है。 बाईट विधायक बाबू सिंह राठौड़ शेरगढ़0
0
Report
Advertisement
