icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बद्रीनाथ धाम दान-चंदे में irregularities, सीबीआई जांच की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:ridwar (Uttarakhand): Mahant Ravindra Puri (President, Akhil Bharatiya Akhara Parishad) / Swami Santoshanand Maharaj (Mahamandaleshwar) On Alleged Irregularities In Donations And Offerings At Badrinath Dham हरिद्वार Swami Santoshanand Maharaj देश के सभी बड़े मंदिरों में चोरिया होती है कहा कहीं 100 रूपये होती है कहीं ज्यादा होती है यहां बद्रीनाथ में भी तोरी का मामला सामने आया है जैसे राम मंदिर में चोरी हुई है और कार्रवाई हो रहा है वैसे ही उत्तराखंड में धामी जी को भी करनी चाहिए धामी जी को सीबीआई जांच के आदेश देना चाहिए रविन्द्रपुरी ने कहा मामले में उत्तराखंड सरकार ने प्रभावी कदम उठाया है उम्मीद करते हैं जो भी मामले में शामिल है उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होगी
0
0
Report

Singhashth-2028 की तैयारियों की समीक्षा, वर्षा ऋतु सुरक्षा को प्राथमिकता

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वर्षा ऋतु के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी बैठक में उपस्थित रहे। सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित सड़क चौड़ीकरण, नवीन मार्ग निर्माण तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों की प्रगति का विभागवार प्रस्तुतिकरण किया गया। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। जहां आवश्यकता हो, वहां हार्ड बैरिकेडिंग, पर्याप्त चेतावनी संकेतक एवं अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रमिकों, आम नागरिकों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। संपूर्ण निर्माणकार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री के नमूनों की नियमित जांच, तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन तथा गुणवत्ता नियंत्रण की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप शिवा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में ट्रक चपेट में आकर महिला मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ हजारीबाग सीमा से सटे गिद्दी थाना क्षेत्र के ढ़ठवाटार ग्राम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढ़ठवाटार निवासी दुलीर देवी की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, गांव की सड़क पर बड़े-बड़े वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता की कोशिश चल रही थी। बाइट-राजू महतो, मृतका महिला पुत्र बाइट-बिहारी महतो पूर्व विधायक प्रत्याशी मांडू विधानसभा
0
0
Report

समदा फार्म में बकाया मजदूरी और अतिक्रमण पर प्रशासन से जवाब मांग

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले का समदा फार्म इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। एक ओर आदिवासी मजदूर छह महीने की बकाया मजदूरी के लिए वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, तो दूसरी ओर विभाग बजट की कमी का हवाला दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग खुद मान रहा है कि सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। आखिर समदा फार्म में जिम्मेदार कौन है? यह तस्वीरें सीधी जिले के समदा फार्म की हैं जहां अपनी मेहनत की कमाई मांगने पहुंचे आदिवासी मजदूरों का सब्र अब जवाब दे चुका है। पांच दर्जन से ज्यादा मजदूर जिला पंचायत पहुंचे और आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से लेकर 2026 तक की छह माह की मजदूरी यानि करीब पांच सालों में इन लोगों की 6 माह की मजदूरी अभी भी बकाया है। मजदूरों का कहना है कि कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला。 अप्रैल महीने में गेहूं की कटाई और मिंजाई का काम कराने के बाद फर्जी मास्टर रोल तैयार कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकल लिए गए। उनका दावा है कि कुछ मजदूरों के खातों में पैसे डालकर वापस ले लिए गए। यदि यह आरोप सही हैं, तो सवाल उठता है कि आखिर यह खेल किसकी निगरानी में चलता रहा? मामले पर उप परियोजना संचालक गीता पटेल का कहना है कि समदा फार्म में सभी नियमित पद खाली हैं। सुरक्षा, गौशाला और शासकीय संपत्तियों की देखरेख के लिए अतिरिक्त मजदूर रखने पड़ते हैं। भोपाल से मिलने वाला बजट केवल उत्पादन लागत के लिए आता है, जिसके कारण मजदूरी का कुछ भुगतान लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि अतिरिक्त बजट की मांग शासन से की गई है। लेकिन इस पूरे मामले में कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि वर्ष 2021 से मजदूरी बकाया थी, तो अब तक उसका भुगतान क्यों नहीं हुआ? यदि बजट नहीं था, तो मजदूरों से काम क्यों कराया गया? और यदि समदा फार्म की करीब 250 से 300 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है, तो वर्षों तक विभाग और प्रशासन क्या करता रहा? अब मजदूरों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, बकाया मजदूरी के तत्काल भुगतान और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की है। कलेक्टर ने भी मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि जांच में सच सामने आता है या फिर आदिवासी मजदूरों को अपने हक के लिए आगे भी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। समदा फार्म का यह मामला सिर्फ बकाया मजदूरी का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही का भी है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन पर है कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी, क्या अतिक्रमण हटेगा और क्या वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई का इंतजार कर रहे आदिवासी मजदूरों को आखिरकार उनका हक मिलेगा?
0
0
Report

फुलौत में विवाहिता की मौत: हत्या की आशंका के बीच पुलिस कर रही जांच—चौंकाने वाला खुलासा!

Madanpur, Bihar:जिले के फुलौत थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मृतका के पति गुरुचरण कुमार ने पुलिस को दी, जिसके बाद फुलौत थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई。 फुलौत थाना के दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि फुलौत वार्ड नौ निवासी गुरुचरण कुमार ने फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर में एक महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक चौकी पर कपड़े से ढका शव मिला। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को इस संबंध में मोबाइल फोन में एक तस्वीर भी दिखाई गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा。 इधर, मृतका शिल्पी कुमारी की बुआ ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिल्पी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।बताया दो साल पूर्व शिल्पी की शादी गुरुचरण से हुई थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : विनोद कुमार ,SI रानी देवी ,बुआ,मृतिका
0
0
Report
Advertisement

Pilani में बेरोजगारी विरोधी प्रदर्शन: NTA भंग और मंत्री इस्तीफा मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी में बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन AIDYO के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रिक्त सरकारी पदों पर जल्द भर्ती की उठाई मांग पेपर लीक पर जताई नाराजगी, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग NTA को भंग करने और नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठाई मांग मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी झुंझुनूं के पिलानी कस्बे में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। उनका आरोप था कि केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद उन पर समय पर भर्ती नहीं की जा रही है। साथ ही विभिन्न सेवाओं के निजीकरण से युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें सभी रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल है। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की मांगों पर शीघр सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

भोपाल कैबिनेट के इन फैसलों से निर्माण, IT और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL मोहन कैबिनेट में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले स्वामित्व योजना का पट्टा सरकार कराकर देगी शुल्क पंचायत में नहीं लिया जाएगा डेटा सेंटर के लिए 800 करोड़ स्वीकृत हुए है आईटी से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के तहत उज्जैन के डोंगला में 39 करोड़ वेदशाला नमो हरि नगर याेजना पर्यावरण संतुलन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान राज्य सरकार राशि देगी मेंटेनेंस को राशि 5 साल के लिए लोक स्वास्थ्य.. विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी है नियुक्‍ति के समय 35% ही डॉक्टर विशेषज्ञ ज्वाइन करते हैं अब ज्वाइन करने वाले विशेषज्ञ को 3 साल तक ट्रांसफर नहीं किया जाएगा इसके बाद सामान्य डॉक्टर की तरह हो जाएगा जहां पद खाली है वहां भरा जाएगा ई स्कूटी योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़ाया गया 495 करोड़ की स्वीकृत गेहूं, ज्वार, बाजार केंद्र के कोटे के अनुसार करते है कई बार ज्यादा खरीदी होती है निस्तारण की नीति अपनाई जाएगी लंबे भंडारण नहीं होगा समिति बनेगी ई स्कूटी योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़ाया गया 495 करोड़ की स्वीकृत गेहूं, ज्वार, बाजार केंद्र के कोटे के अनुसार करते है कई बार ज्यादा खरीदी होती है निस्तारण की नीति अपनाई जाएगी लंबे भंडारण नहीं होगा समिति बनेगी
0
0
Report
Advertisement

रांची के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, पुलिस पर भरोसा मजबूत

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आज जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल के तहत पुलिस पदाधिकारी सीधे लोगों से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं और उनके जल्द निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। रांची के एसएसपी भी लालपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। रांची पुलिस की पहल पर जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। सुबह से ही विभिन्न थानों में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारी एक-एक मामले को गंभीरता से सुन रहे हैं।रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी लालपुर थाना पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों का जल्द और निष्पक्ष निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद पारिवारिक विवाद, मारपीट और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईंजिसके इस तरह के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जिले के सभी थानों में हर बुधवार चलेगा और इसका मकसद लोगों को थाने में सहज माहौल उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत करना है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
0
0
Report

अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा लाभ

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- शिक्षकों और कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अम्बेडकरनगर में शुभारम्भ करते हुए शिक्षकों को बांटे कार्ड. अपर्णा यादव ने कहा 10 लाख शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मिको को मिलेगा सीधे लाभ. पहले बीमारी की समस्या होने पर शिक्षकों इधर उधर चक्कर लगाने पड़ते थे अब सीधे मिलेगा लाभ. शिक्षक और कर्मिको को उनके आश्रितों को हर साल 5 लाख का इलाज इस योजना से मिलेगा. कार्यक्रम में कटेहरी विधायक डीएम ईशा प्रिया भी रही मौजूद. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
0
0
Report
Advertisement

जौहर यूनिवर्सिटी पर फायर विभाग का नोटिस; 22 भवनों में सुरक्षा मानक चुनौती

Rampur, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर एक्शन जारी है। 22 भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं और फायर विभाग ने सात दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। आरडीए के बाद अब फायर विभाग की कार्रवाई से यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में 22 भवनों में आग सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, विभाग ने सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा इंतजाम पूरे करने और भवनों के स्पष्ट नक्शे व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर समय पर जवाब और व्यवस्थाएं पूरी नहीं हुईं तो नियम अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। जाँच के समय आरडीए को पता चला कि परिसर के 40 भवनों में से सिर्फ दो के नक्शे स्वीकृत हैं, बाकी 38 भवन बिना मानचित्र बनाए गए थे। आरडीए ने इन 38 भवनों के लिए नोटिस जारी किया। ट्रस्ट के पास या तो निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत इन भवनों को नियमित कराने का प्रयास करने या न्यायालय से राहत लेने का विकल्प है; हालाँकि कैविएट दाखिल किया गया है। इससे पहले आयकर विभाग भी एक्शन ले चुका है: यूनिवर्सिटी संचालन करने वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का पंजीकरण रद्द कर वित्तीय अनियमितताओं, टैक्स चोरी और लगभग 450 करोड़ रुपये के संभावित लेन-देन के आरोप लगाए थे। अब अग्निशमन विभाग के नोटिस से विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि सात दिन में नोटिस का क्या जवाब देता है और विभाग आगे क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top