458118
रामपुरा में कलेक्टर ने जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण
Rampura, Madhya Pradesh:नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रामपुरा के बस्सी ब्लॉक में निर्माणाधीन गांधी सागर जल प्रदाय योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और जल निगम अधिकारियों के साथ पौधारोपण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद और एसडीएम पवन बारिया भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिरंजी लाल यादव को पद्म श्री सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में श्री चिरंजी लाल यादव जी को कला के क्षेत्र में 'पद्म श्री' सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई। पिछले पांच दशकों से 'कांसा नक्काशी' की समृद्ध कला को सहेजने, संवारने और उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में आपका योगदान अमूल्य और सराहनीय है। आपकी इस विशिष्ट उपलब्धि ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।0
0
Report
रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्म श्री, कृषि में अद्वितीय योगदान
Noida, Uttar Pradesh:मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में स्व. श्री रघुपत सिंह जी को कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान हेतु 'पद्म श्री' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। पाँच दशकों से अधिक समय तक कृषि सेवा के प्रति उनकी तपस्या ने भारतीय कृषि को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अपना जीवन पारंपरिक बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित कर किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने में असाधारण योगदान दिया। आत्मनिर्भर कृषि व जैव विविधता संरक्षण को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।0
0
Report
रिश्ते के झगड़े में हत्या: भाई ने भाई को मार डाला, पिता घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:रिश्ते का खून: भाई ने की भाई की हत्या, पिता को भी कुल्हाड़ी मारकर किया लहुलुहान बहन की शादी के 24 घंटे के भीतर उठ गई भाई की अर्थी, पिता लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग जमीन में हिस्सा और 21 जून को छोटी बहन की शादी के खर्चे को लेकर हुआ था मामूली विवाद तीसरे नंबर के भाई दशरथ ने चौके नंबर के भाई प्रदुम्म को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, बीच बचाव करने आए पिता भगवानदीन निषाद पर भी किया जानलेवा हमला मृतक प्रद्युम्न मुंबई में करता था नौकरी, दो मासूम बेटियां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है हत्या में शामिल भाई दशरथ, उसकी पत्नी कमल कुमारी और उसका साला लवलेश शामिल था वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
कोसी नदी में डूबने से रामनगर के रिसॉर्ट कर्मी की मौत, परिवार में शोक
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी में नहाने के दौरान अल्मोड़ा जिले के कनार ग्राम निवासी 22 वर्षीय अजय आर्य रामनगर के बैला मोंडे रिसॉर्ट में कार्यरत था। मंगलुवार को उसका अवकाश था, इसी दौरान वह अपने साथी कर्मचारी राजकुमार निवासी मैनपुरी, एटा (उत्तर प्रदेश) के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे, इसी बीच अजय अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह पानी में बहने लगा और कुछ ही क्षणों में लोगों की नजरों से ओझल हो गया। साथी राजकुमार ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस तथा फायर सर्विस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बचाव अभियान शुरू किया गया और काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अजय को नदी के एक गहरे कुंड से बाहर निकाला गया, गंभीर अवस्था में उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
महासमुंद के ग्राम पैकीन खेत से पांच हीरे, कुल 1.22 कैरेट
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुन्द जिले के सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पैकीन में डायमंड ब्लॉक के वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरों की प्राप्ति हुई है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. इनमें दो जेम क्वालिटी और तीन अन्य श्रेणी के हीरे शामिल हैं. ग्राम पैकीन के योगेश्वर बेहरा के खेत में मिला यह हीरा 발견 बहुत अहम माना जा रहा है; 200 टन सैंपल के लिए उन्होंने मिट्टी ली थी और 99% संभावना बताई थी कि खेत में हीरा मिलेगा, जिसे आज पुष्टि मिली.0
0
Report
headline
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र उदय चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक भारीभरकम एडवर्टाइजिंग होर्डिंग्स भरभराकर नीचे गिर गया… हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर के उदय चौक इलाके की बताई जा रही है, जहां अचानक लगा विशाल होर्डिंग्स गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होर्डिंग्स काफी भारी था और गिरते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग्स अवैध तरीके से लगाया गया था। अब इस घटना के बाद नगर में अवैध होर्डिंग्स लगाने को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल मामले को लेकर जांच की बात सामने आ रही है, वहीं यह हादसा शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की जरूरत को फिर उजागर कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
ओबरा के चोपन में हर घर नल जल योजना पर सवाल, पानी को तरसते ग्रामीण
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र स्थित चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा वर्दियां टोला कुस्हवा में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गांव में हर घर नल जल योजना होने के बावजूद पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे महिलाएं और बच्चे करीब एक किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं. ऐसी योजना केवल शो पीस बनकर रह गई है. ग्रामीणों का मानना है कि योजना के तहत लगाए गए नल और पाइप लाइन सिर्फ शो पीस बनकर रह गए हैं. पहले भी पानी की आपूर्ति बेहद सीमित थी और रात के समय मुश्किल से एक-दो बाल्टी पानी मिल पाता था. अब स्थिति और गंभीर हो गई है. लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के जमीनी हकीकत पर सवाल उठ रहे हैं. पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित ग्रामीण अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं. फिलहाल गांव में पानी का संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि बड़े आंदोलन कर अधिकारियों के ध्यानाकर्षित करना पड़ेगा.0
0
Report
चार मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, गैंग के अन्य सदस्य दबिश में
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है चौरी थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं。 पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कन्धिया मेन रोड और चौरी-कपसेठी बॉर्डर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मास्टर चाबी की मदद से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से टीवीएस अपाची, बजाज डिस्कवर, हीरो स्प्लेंडर प्रो और एचएफ डिलक्स समेत चार चोरी की बाइक बरामद की हैं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और गैंग से जुड़े और भी सदस्यों पर पुलिस दबिश दे रही है।0
0
Report
अमेठी के कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा; पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - टूट कर गिरा का छत का प्लास्टर बाल बाल बचे क्षेत्राधिकार अमेठी मनोज मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मी अमेठी तहसील में स्थित है क्षेत्राधिकार अमेठी का कार्यालय बारिश के पहले कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से वहां काम कर रहे पुलिस कर्मियों में डर का माहौल अभी कुछ दिन पहले ही अधिवक्ता चेंबर के पास छत का प्लास्टर टूट कर गिरा था एक महिला और बच्चे को आई थी चोट0
0
Report
Advertisement
मस्ती बना मुसीबत,,आरोपियों की गई शिनाख्ती जुलूस,,एक रात में चालीस किमी तक फैलाई दहशत,,
Dabhara, Chhattisgarh:चार लड़कों को मस्ती में किया कार्य उनके भविष्य को अंधकार मय बना गया है,, सक्ती जिले के मालखरौदा एवं जैजैपुर थाना में कुल11 मामले दर्ज किए गए हैं,,एक नाबालिक आरोपी के अपने गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं हो पाने के खुन्नस में उसने दोस्तों सहित कांशीगढ़ से जमगहन ग्राम तक कुल 28 चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़कर उसमें रखे सामानों की चोरी की थी ,,लंबे जांच के बाद अब चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं,, जहां घटनास्थल में आरोपियों की शिनाख्ती जुलूस कराई गई है,,0
0
Report
यूसीसी के विरोध में राजस्थान में मोर्चा: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया आह्वान
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान में भजनलाल हुकुमत यूसीसी लाने की पूरी तैयारी कर चुकी है ऐसे में अब आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने इसके ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। बोर्ड के वॉइस प्रसिडेंट व साबिक मेम्बर ऑफ पारलामेंट मोहम्मद ओबेदुल्ला खान आज़मी ने एक बयान जारी कर यूसीसी के ख़िलाफ़ राजस्थान में भी मोर्चा खोल दिया है। आज़मी ने कहा कि नफ़रत और हिन्दू मुस्लिम की सियासत से मुल्क को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और हुकुमत यूसीसी के नाम पर डराने की सियासत कर रही है। जिसका असल मक़सद आवाम को ग़ुमराह करना और लोगो का वोट हासिल करना और सत्ता की कुर्सी को बचना है। हुकुमत के पास पब्लिक को राहत देने के लिए कुछ नही है, असल मुद्दों से आवाम का ज़ेहन हटाया जा रहा है। जबकि महंगाई,बेरोज़गारी जैसे बड़े मुद्दे है उस पर ख्याल नही किया जा रहा है। 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा था,हर शख्स को 15 लाख देना था हुकुमत उसे नज़र अंदाज़ कर चुकी है। ऐसे में इन सभी मामलात को छिपाने के लिए कभी हिन्दू मुस्लिम, मस्जिद मंदिर और यूसीसी जैसे मुद्दों को सामने लाया जा रहा है। आज़मी ने कहा कि यूसीसी एक रहनुमा उसूल है कोई मुस्तक़िल कानून नही है बल्कि आर्टिकल 25 जिसमे माइनॉरिटीज़ के हक़ की हिफ़ाज़त की गई है उससे ये सीधे टकराव पैदा करता है। जो मुल्क के आइन के खुसूसी कानून है जिसे हटाया नही जा सकता। यूसीसी के नाम से आवाम में ग़फ़लत फैलाई जा रही है,जिसका अभी तक तो कोई ड्राफ्ट भी सामने नही लाया गया है। यही गंदी सियासत है जिससे मुल्क को कमज़ोर कर सियासत की जा रही है। आज़मी ने कहा कि आईंदा यूसीसी के ख़िलाफ़ अमन पसंद तरीक़े से अपना एहतेजाजी मुज़ाहरा करेंगे। जिसमे हिन्दू,मुस्लिम ,सिख ईसाई सब को साथ लेकर इस नाइंसाफी के ख़िलाफ़ अदालतों का भी रुख करेंगे。0
0
Report
कोसी नदी में डूबकर रामनगर के रिसॉर्ट कर्मी की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:कोसी नदी में डूबने से रिसॉर्ट कर्मी की मौत रामनगर सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को नदी के कुंड से बाहर निकाला गया, गंभीर अवस्था में उसे Ramnagar के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अजय आर्य रामनगर के ढिकुली स्थित बेलामोंडे रिसॉर्ट में कार्यरत था, मंगलबार को उसका अवकाश था, उसके साथी राजकुमार निवासी मैनपुरी के साथ वह नदी में नहाने गया था, दोनों युवक स्नान कर रहे थे तभी अजय गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में बह गया। घटना की सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी गई। मामले की जांच शुरू हो गई है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर नगर निगम अब हाईटेक, वॉकी टॉकी से निगरानी तेज
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर अब भरतपुर नगर निगम भी हुई हाईटेक , अब वॉकी टॉकी से होगी निगरानी, शहर की सफाई व्यवस्था हो या अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम कमिश्नर सीधे ही देंगे निर्देश, फील्ड में रहने वाले अफसरों से अब सीधे बात करेंगे कमिश्नर, अब मोबाइल में सिग्नल नहीं आने,नेटवर्क नहीं होने जैसे बहाने वालो कार्मिको पर सीधे निगरानी, निगم ने खरीदे फील्ड अफसरों व कार्मिको के लिए वॉकी टॉकी, वायरलैस सिस्टम से अब निगम हुई हाईटैक,कमिश्नर श्रवण बिशनोई बोले,इससे वर्क मैनेजमेंट होगा बेहतर,फील्ड स्टाफ पर होगी सीधे निगरानी, शहर में संचालित हर गतिविधि की सीधी मिलेगी जानकारी,0
0
Report
जिला अस्पताल/चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में प्रसव विंग एवं वॉर्ड का किया गया लोकार्पण
Gonda, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल/चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में प्रसव विंग एवं वॉर्ड का किया गया लोकार्पण गोंडा।जनपद के जिला अस्पताल/राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का लोकार्पण विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सांसद गोण्डा/ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, द्वारा फीता काटकर किया गया। लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक सदर ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रसव विंग एवं वॉर्ड का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जनपद की गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह प्रसव विंग मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन को मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवस्थापित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की। नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड के शुभारम्भ से जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।0
0
Report
गुवाहाटी के फ्लाईओवर पर जन्मदिन समारोह: कारोबारी हिरासत में, यातायात बाधित का आरोप
Guwahati, Assam:असम के गुवाहाटी में एक हैरान कर देने वाला मामला संज्ञान में आया है। यहाँ एक फ्लाईओवर ब्रिज पर जन्मदिन का जश्न मनाने के आरोप में कारोबारी गौतम बरुआ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुमार भास्कर वर्मा फ्लाईओवर पर आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दर्ज किया स्वतः संज्ञान मामला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया गया है। इसके बाद गौतम बरुआ को पूछताछ के लिए बुलाया गया और हिरासत में ले लिया गया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि आयोजन के During यातायात नियमों या अन्य कानूनों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। ट्रैफिक बाधित करने का आरोप सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर पर आयोजित कार्यक्रम के कारण यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हुआ। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निजी कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
