458441
विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई करने पर जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन
Neemuch, Madhya Pradesh:नेशनल चैंपियन ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इसके विरोध में ग्वालटोली के पहलवानों ने 8 अगस्त को सुबह 11 बजे एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पहलवानों ने आरोप लगाया कि यह निर्णय गलत है और कोच ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। प्रदर्शनकारियों ने खिलाड़ी को दूसरा मौका देने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NDMC के कनॉट प्लेस इनर सर्कल के ट्रैफिक-फ्री प्रस्ताव पर व्यापारियों का भारी विरोध
New Delhi, Delhi:कनॉट प्लेस इनर सर्कल को गाड़ी-मुक्त करने के NDMC के प्रस्ताव को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि वाहनों की आवाजाही बंद होने से दुकानों, शोरूम और रेस्टोरेंट के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और आउटर सर्कल व आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि किसी भी ट्रायल या फैसले से पहले व्यापारियों से बातचीत जरूरी है। उन्होंने NDMC से पहले अवैध रेहड़ी-पटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने तथा ग्राहकों की आसान पहुंच बनाए रखने की मांग की है। व्यापारियों का दावा है कि प्रस्ताव लागू होने पर कारोबार में 50 फीसदी तक गिरावट आ सकती है और जरूरत पड़ने पर वे सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे।0
0
Report
प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Danapur, Bihar:प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा नौबतपुर। प्रेमी से शादी करने की जिद में शनिवार सुबह एक युवती नौबतपुर प्रखंड परिसर के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद डायल-112 की पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और उसे थाना ले गई। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले एक ही कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उसे एक युवक से प्यार हो गया था। दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिन पहले युवती ने प्रेमी से शादी की बात कही, लेकिन युवक ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। युवती के अनुसार, शुक्रवार को उसने डायल-112 पर फोन कर शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी, जिससे डरकर वह घर चली गई। बीती रात फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह युवती प्रखंड परिसर के समीप मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मौके पर जुटी पुलिस और लोगों ने काफी देर तक उसे समझाया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरी। दोनों पिपलावां थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि युवती को थाना लाया गया है। उसके प्रेमी को भी बुलाया जा रहा है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सहारनपुर की गैर-कानूनी मस्जिद गिराने पर ईदगाह इमाम ने PW Act का हवाला दिया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP | कोर्ट के आदेश को बरकरार रखने के बाद DM ऑफिस कॉम्प्लेक्स (सहारनपुर) में गैर-कानूनी मस्जिद को गिराए जाने पर, लखनऊ ईदगाह इमाम, मौलाना खालिद rशीद फिरंगी महली ने कहा, "... सुप्रीम कोर्ट ने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के महत्व को दोहराया है। इसके बावजूद, सहारनपुर की मस्जिद और कई दूसरी मस्जिदों को गिरा दिया गया है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और सरकार से सभी धार्मिक जगहों की सुरक्षा करने की अपील करते हैं... जिस तरह से कई मस्जिदों को गिराया गया है, वह हमारे देश की परंपरा, संस्कृति और कानून के खिलाफ है।"0
0
Report
Advertisement
जम्मू में पनून कश्मीर का धरना: विस्थापन और सुरक्षा की मांग
Jammu, जम्मू में कश्मीरी पंडित संगठन पनुन कश्मीर ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना और भूख हड़ताल शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी हिंदू जेनोसाइड बिल को मान्यता देने की मांग उठाई। संगठन का कहना है कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुई हिंसा, पलायन और विस्थापन को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पनुन कश्मीर ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कश्मीर घाटी में सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी वापसी की मांग भी दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर में कार्यरत प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि घाटी में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। पनुन कश्मीर के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगें कश्मीरी हिंदू समुदाय के अधिकार, सुरक्षा, पुनर्वास और सम्मानजनक वापसी से जुड़ी हैं। गौरतलब है कि 1990 के दशक की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और हिंसा के बढ़ने के दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय को लक्षित धमकियों और हिंसा का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार और विस्थापन को मान्यता देनी चाहिए और उनकी सुरक्षित, सम्मानजननक एवं गरिमापूर्ण वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मान्यता, पुनर्वास, वापसी और प्रधानमंत्री पैकेज कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा0
0
Report
कुरुक्षेत्र में सफाई और दमकल कर्मचारियों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में सफाई और दमकल कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर प्रदर्शन,पुलिस और कर्मचारी हुए आमने सामने,भारी पुलिस बल तैनात कुरुक्षेत्र:- सफाई कर्मचारियों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन के लिए पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की。 प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच आमना-सामना भी हुआ। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।0
0
Report
Harsh Encounter Probe Demand: Road Sabha Gives Govt 1-Week Ultimatum in Karnal
Karnal, Haryana:करनाल,हर्ष एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग, रोड महासभा ने सरकार को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम बलकार सिंह बोले- दो मांगें पूरी करने पर सरकार का धन्यवाद, अब तीसरी मांग पूरी करे; एफआईआर को बताया षड्यंत्र करनाल। करनाल में शनिवार को एक बार फिर रोड महासभा की बैठक हुई। बैठक में प्रधान बलकार सिंह ने समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज की दो मांगें मान ली हैं, जिसके लिए रोड समाज सरकार का धन्यवाद करता है। अब समाज की तीसरी मांग हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या फिर किसी पदासीन न्यायाधीश से करवाने की है। इस मांग को लेकर सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया है। विधायक की माफी और अधिकारियों के तबादले की मांग हुई पूरी पत्रकारों से बातचीत में बलकार सिंह ने कहा कि समाज की पहली मांग विधायक जगमोहन आनंद द्वारा माफी मांगने की थी, जिसे सरकार ने पूरा किया। दूसरी मांग अधिकारियों के तबादले की थी, वह भी पूरी हो चुकी है। अब सरकार से अपील है कि हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई या पदासीन न्यायाधीश से जांच करवाने की तीसरी मांग भी मानी जाए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं हुई तो समाज आगामी कदम उठाएगा। रोड समाज पर दर्ज एफआईआर पर भी जताई नाराजगी रोड समाज पर दर्ज एफआईआर को लेकर बलकार सिंह ने कहा कि सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते कि जिस व्यक्ति ने एफआईआर करवाई है, उसका इतना प्रभाव है कि उसके कहने पर कोई अधिकारी मामला दर्ज कर दे। उन्होंने एफआईआर को किसी षड्यंत्र के तहत करवाया गया बताया। बलकार सिंह ने कहा कि इससे समाज में रोष बढ़ सकता है और इसका नुकसान सरकार को उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम नहीं डाला गया है। यदि सरकार टकराव की स्थिति में आती है तो नाम भी जोड़े जा सकते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर बोले- 99.9 प्रतिशत समाज संतुष्ट अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट को लेकर बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें इन पोस्ट से कोई दुख नहीं है। उन्होंने कहा कि संभव है कि कुछ लोगों को उनकी शक्ल, काम या फैसले पसंद नहीं आते हों और उनसे व्यक्तिगत परेशानी हो। उनके अनुसार समाज के 99.9 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि गलत पोस्ट और बयानबाजी से किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान होता है।0
0
Report
Advertisement
बसंत कुमार मामला: पचना गांव में संदिग्ध फंदे से लटका युवक, पुलिस जांच जारी
Bageshwar, Uttarakhand:बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के पचना गांव में 36 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान बसंत कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि बसंत कुमार के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
धमतरी में एक दिन में तीन आत्महत्याएं: युवाओं में मानसिक तनाव और बदतर हालात
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने फिक्र बढ़ा दी है..... एक ही दिन जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में तीन युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं...... इन घटनाओं ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और जिंदगी से मायूसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं........ दुगली थाना क्षेत्र के गजकन्हार में दुर्गेश नेताम, तरसीवा में यशवंत बघेल और कोतवाली थाना क्षेत्र के जोधापुर वार्ड में राकेश ध्रुव की मौत आत्महत्या के मामले में हुई है........ वही जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 3 साल 8 महीने में करीब 1,265 पोस्टमार्टम किए गए हैं....... इनमें लगभग 50 फीसदी मामले आत्महत्या से जुड़े बताए जा रहे हैं....... यानी इस अवधि में 500 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म की...... इनमें युवाओं की तादाद भी चिंता का सबब बनी हुई है....... जानकारों के मुताबिक नशे की लत, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, आर्थिक परेशानी और जिंदगी से जुड़ी दूसरी मुश्किलें ऐसे मामलों के पीछे अहम वजह हो सकती हैं...... जागरूकता अभियानों के बावजूद अगर युवा लगातार मायूसी और तनाव की तरफ जा रहे हैं, तो यह महज एक हादसा नहीं बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी है0
0
Report
DM के खुलासे पर बहस: मस्जिद क्या सिर्फ सरकारी ज़मीन पर है?
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के DM साहब इस बात का खुलासा करें कि साहारनपुर मे सिर्फ #मस्जिदे ही सरकारी भूमि पर बानी है बाकी कोई और #धर्मस्थल सरकारी ज़मीन पर नहीं बना है #DM साहब आपने जिस संविधान की शपथ ली है वही संविधान ये कहता है कि आजादी से पहले बने हर धर्मस्थल का वजूद बरकरार रक्खा जायेगा फिर कैसे आपने मस्जिद शहीद कर दी #योगी जी आपने पिछले 10 साल मे कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके बल पर चुनाव मे जा सके इसलिए हिन्दू मुस्लिम कि राजनीती के बल पर चुनाव जीतना चाहते है लेकिन ऐसा होगा नहीं इस बार जनता Rahul Gandhi जी के साथ है0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर में लैंडस्लाइड से धार-पनाग मार्ग बाधित, लोगों की आवाजाही प्रभावित
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर जिले की दूरस्थ ग्राम सभा बघर के धार तोक के पास लैंडस्लाइड ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। भूस्खलन के चलते इसके ऊपर से गुजरने वाला धार-पनाग मार्ग भी बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक रहा है, जिससे सड़क पर मलबा आने और मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। मार्ग बंद होने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
रांची के ईमली चौक पास निर्माण साइट पर करंट हादसा, मजदूर की मौत
Ranchi, Jharkhand:रांची ईमली चौक के पास सड़क जाम बिल्डिंग के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा ढलाई करने के दौरान करंट लगने से हुआ हादसा मजदूर की मौत के बाद आक्रोश लोग पहुंचे घटना स्थल पर, श्रीराम लोहरा के मौत के बाद मुआवजा की मांग घटना के बाद से निर्माण स्थल से घर के मालिक के साथ साथ ठेकेदार भी हुआ फरार मौक पर पहुंची अरगोड़ा थाना की पुलिस सड़क जाम हटाने के लिए चल रही है बातचीत0
0
Report
पटना में दही हांडी महोत्सव और कृष्ण जन्मोत्सव का जोरदार आयोजन
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान में श्री दहशहरा कमिटी के ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.. बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और एक ओर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों के कृष्ण भक्ति में डूबे गीत संगीत और नृत्य में मुग्ध हो रहे हैं वही दूसरी ओर दही हांडी प्रतियोगिता में गोविंदाओं की टोली मटकी फोड़ने को लेकर आतुर दिख रही है.. बिहार की सबस बड़ी दही हांडी प्रतियोगिता और श्री कृष्ण महोत्सव का जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
आगरा में जन्माष्टमी के समय हिंदू महासभा का मस्जिद मोर्चा रोक दिया गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा जामा मस्जिद की ओर बढ़ी हिंदू महासभा, पुलिस ने रास्ते में रोका जन्माष्टमी की आधी रात केशवदेव विग्रह की आरती करने निकले हिंदू महासभा के पदाधिकारी रावतपाड़ा के बाबा मनकामेश्वर नाथ मंदिर से घंटे-घड़ियाल और दीप लेकर जामा मस्जिद की ओर निकले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान पुलिस ने मंदिर के आगे ही रोका, जामा मस्जिद तक नहीं पहुंच सके हिंदू महासभा कार्यकर्ता अज्जू चौहान ने कहा—“यह लड़ाई यहीं खत्म नहीं होगी, हमारा अभियान जारी रहेगा” जिला अध्यक्ष मीरा राठौर का ऐलान—“हर साल और हर बार प्रयास करेंगे, अपने प्रभु को मुक्त कराने की लड़ाई जारी रहेगी” हिंदू महासभा का दावा—जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान केशवदेव के प्राचीन विग्रह दबे हैं इस दावे को लेकर आगरा की सिविल कोर्ट में भी वाद दायर होने की बात सामने आई है जन्माष्टमी पर हिंदू महासभा के ऐलान के बाद जामा मस्जिद क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात आगरा में जन्माष्टमी की आधी रात केशवदेव विग्रह को लेकर हिंदू महासभा और पुलिस आमने-सामने—मस्जिद की ओर कूच रोका गया, लेकिन संगठन ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान。0
0
Report
बरेली के कान्हा उपवन गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप, 7 दिन में कार्रवाई की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित बदहाल स्थिति, अव्यवस्थाओं और पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर गौ सेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इस मुद्दे को लेकर कान्हा उपवन संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें शहर के गौ सेवकों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति का कहना है कि गौशाला में निरीक्षण और सेवा कार्य के दौरान चारा, पानी, उपचार और रखरखाव संबंधी गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। उनका आरोप है कि गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का पूरा लाभ पशुओं तक नहीं पहुंच रहा है। समिति ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है। साथ ही उनके पूर्व तैनाती स्थल मेरठ स्थित कान्हा उपवन गौशाला से जुड़े मामलों की एफआईआर, जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के अभिलेखों को भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है। संघर्ष समिति ने मांग की है कि गौशाला में गोवंश की मौत, चारा आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, स्टॉक और भुगतान रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। समिति ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि तय अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और हिंदू संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गोवंश के संरक्षण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए है। बाइट पंकज पाठक, मंडल अध्यक्ष, हिन्दू महासभा0
0
Report
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी आत्महत्या, पोल से लटका शव मिला
Jaunpur, Uttar Pradesh:घर से कुछ दूर बिजली के पोल पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मचा हड़कंप जौनपुर जलालपुर। थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए लगाए गए एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बंदीपुर गांव निवासी करन राजभर की 27 वर्षीय पत्नी तुलसी के रूप में हुई है। बताया गया कि करन करीब पांच वर्ष पहले बेंगलुरु में काम करता था, इसी दौरान उसने असम की रहने वाली तुलसी से विवाह किया था। तुलसी के मायके में कोई परिजन नहीं होने की बात भी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही करन अपनी पत्नी को लेकर बेंगलुरु से गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार तुलसी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर जिद करती थी। शाम को करन किसी परिचित की तबीयत खराब होने की सूचना पर शहर स्थित एक नर्सिंग होम चला गया था। देर रात वापस लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के इलाकों के साथ सिरकोनी रेलवे स्टेशन तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों की नजर घर से कुछ दूरी पर बिजली के पोल से जुड़े एंगल पर पड़े फंदे पर गई। वहां तुलसी का शव लटका देखकर तत्काल ग्राम प्रधान सन्नी सिंह को सूचना दी गई। प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पति करन ने पुलिस को बताया कि तुलसी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसने यह भी बताया कि जन्माष्टमी के दिन वह मुर्गा खाने की जिद कर रही थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर जिद करती थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
