Back
नीमच सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, FIR की मांग
PSPritesh Sharda
Nov 17, 2025 09:09:53
Neemuch, Madhya Pradesh
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए एक सड़क हादसे के विरोध में आज मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने रेवली-देवली गांव के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण मृतक की तस्वीर लेकर सड़क पर बैठ गए, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह पूरा मामला बीती 11 नवंबर का है, जब जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम फोफलिया के मुख्य मार्ग पर एक कार चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम बिसलवास सोनिगरा निवासी कालूलाल सैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ही वे लगातार कार चालक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने एफआईआर नहीं की, तो आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। चक्काजाम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं कि बाइक सवार को टक्कर मारने वाली कार को तत्काल जब्त किया जाए, वाहन चालक पर तुरंत एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए, और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही, स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों से बात करने के लिए एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। यातायात अवरुद्ध है और ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे हुए हैं。
123
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAlok Kumar
FollowNov 17, 2025 10:51:060
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 17, 2025 10:50:570
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 17, 2025 10:50:400
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 17, 2025 10:50:220
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 17, 2025 10:50:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 17, 2025 10:49:4878
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 17, 2025 10:49:2545
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 17, 2025 10:49:15111
Report
MPManish Purohit
FollowNov 17, 2025 10:48:5585
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 10:48:3772
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 17, 2025 10:48:1756
Report
NSNiroj Satapathy
FollowNov 17, 2025 10:48:02Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଓଡ଼ିଶାର ବଲାଙ୍ଗୀର ରୁ କେରଳ କୁ ଚୋରା ଚାଲାଣ ହେଉଥିବା ୧୦୫ କିଲୋ ଗଞ୍ଜେଇ ଆନ୍ଧ୍ର ର ବାଥେଲି ଠାରେ ଆନ୍ଧ୍ର ପୋଲିସ ଦ୍ଵାରା ଜବତ। କାର ସହ ଦୁଇ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଗିରଫ。
54
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 17, 2025 10:47:3932
Report
JPJai Pal
FollowNov 17, 2025 10:47:2384
Report