458118
नयागॉव-जावद पुलिस ने 33 क्विंटल डोडाचूरा सहित किए 2 गिरफ्तार
Rampura, Madhya Pradesh:नयागॉव और जावद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत 33 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने टाटा ट्रक (क्र. आर.जे.-19-जीसी-2118) से मादक पदार्थ जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नीमच-निम्बाहेडा हाईवे पर मुखबिर की सूचना पर की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में कृषि अधिकारी पर जानलेवा हमला: पिता-पुत्र गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में कृषि अधिकारी पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है. मधवापुर थाना ने बैरवा गांव के लालू यादव और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है. बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मधवापुर प्रखण्ड कृषि कार्यालय में 7 मई को मूंग बीज वितरण का कार्य चल रहा था, तभी बीज विक्रेता पिता पुत्र द्वारा कृषि तकनीकी प्रबंधक रणधीर सिंह से विवाद हुआ. दोनों ने कृषि प्रबंधक पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की कोशिश किया. पुलिस दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन दोनों लगातार ठिकाना बदलकर छुप रहे थे. पुलिस टीम ने पतौना थाना क्षेत्र से बाप बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बाइट अमित कुमार डीएसपी बेनीपट्टी0
0
Report
ऊना के गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर बारिश से पानी भर गया, लोग बाइक पार करने को मजबूर
Una, Himachal Pradesh:जिले ऊना के गगरेट दौलतपुर मुख्य सड़ک पर दियोली गांव में खड्ड में बारिश का पानी आ गया इस दौरान लोग पानी के बीच अपनी जान को खतरे में डालते हुए बाइक पार कराते देखे गए जबकि दोनों तरफ काफी लोग पानी के कारण होने वाले असर के इंतजार कर रहे हैं उन्ना में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है और ऐसे में कई जगह पर पानी ज्यादा देखने को मिल रहा है0
0
Report
कुरुक्षेत्र में नशा विरोधी ऑपरेशन मैदान-2: कई ठिकानों पर छापे
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :-नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कुरुक्षेत्र में पुलिस की कई टीमों ने कई स्थानों पर एक साथ चलाया सर्च अभियान, कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए लाडवा कस्बे में एक साथ कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान का नाम मैदान-2 रखा गया था, जिसके तहत डीएसपी लाडवा की देखरेख में विभिन्न थाना प्रभारीयों, सीआईए टीमों तथा पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड ने सर्च अभियान में हिस्सा लिया। डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नशा का कारोबार करने वाले चिन्हित व्यक्तियों के ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, ढाबों, किराये के मकानों तथा अन्य चिन्हित जगहों पर सघन जांच की। सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और कई लोगों की तलाशी भी ली गई। पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने तथा समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों और इसमें शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाना और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है.0
0
Report
Advertisement
हाथरस जंक्शन पर 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर का शव देर रात गांव भोपतपुर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना का मामला बता रही है। जानकारी के अनुसार, बंटी पुत्र जानकी प्रसाद निवासी मिरजापुर, उम्र 16 वर्ष, शुक्रवार शाम जलेसर में जिम करने गया था। मौसम खराब होने के कारण वह शाम को घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव भोपतपुर, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पास मिला। मृतक के ताऊ अतर सिंह ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान बंटी जलेसर क्षेत्र की महानवई में एक मदरसा में चला गया था। उनका दावा है कि वहीं उसकी हत्या की गई और बाद में शव को भोपतपुर के पास फेंक दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे जानकारी लेने के लिए मदरसा पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तथा उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो भाई और तीन बहन छोड़ गया है। घटना को लेकर गांव में भी आक्रोश का माहौल देखा गया। वहीं, पोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। प्रारम्भिक जांच में किशोर की मौत सड़क हादसे में होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोलकाता के पंचशायर में TMC दफ्तर से राहत सामग्री बरामद, CPM पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता के पंचशायर स्थित TMC पार्टी दफ्तर से भारी मात्रा में राहत सामग्री बरामद यह पार्टी कार्यालय पहले CPM का था। दफ्तर से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, बाल्टी और अन्य जरूरी सामान मिला है। आरोप है कि ये सभी राहत सामग्री गरीबों में बांटने के लिए लाई गई थी।0
0
Report
गाजियाबाद हत्या मामले में सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग मायावती ने
Noida, Uttar Pradesh:यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए। इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।0
0
Report
Advertisement
करनाल में इबोला अलर्ट: 10 बेड आइसोलेशन वार्ड और नोडल अधिकारी नियुक्त
Karnal, Haryana:करनाल, हरियाणा में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट करनाल में10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार होगा,सरकार की एडवाइजरी जारी, अफ्रीका में बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता इबोला वायरस को लेकर केंद्र और हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत करनाल के सिविल अस्पताल में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल में जल्द ही 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा और एक डॉक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके। करनाल के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर दीपक गोयल ने बताया कि भारत सरकार की ओर से इबोला वायरस के संदर्भ में एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी हरियाणा सरकार के माध्यम से सिविल अस्पताल करनाल को भी प्राप्त हुई है। निर्देशों के अनुसार एक डॉक्टर को नोडल अधिकारी बनाया जाना है। साथ ही 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज या कल तक अस्पताल में यह वार्ड तैयार कर दिया जाएगा। खतरनाक बीमारी, जानलेवा साबित हो सकती है डॉक्टर दीपक ने बताया कि इबोला वायरस दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। हाल ही में अफ्रीका के कांगो और युगांडा जैसे देशों में इसके मामले सामने आए हैं, जिससे पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। यह एक गंभीर और अक्सर जानलेवा वायरल बीमारी है, जिसे इबोला वायरस डिजीज भी कहा जाता है। इसकी पहचान सबसे पहले 1976 में अफ्रीका में हुई थी। ऐसे फैलता है वायरस और ये हैं लक्षण जानकारी के मुताबिक, यह वायरस संक्रमित जानवरों से इंसानों में और फिर इंसान से इंसान में फैलता है। इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी और दस्त शामिल हैं। गंभीर मामलों में मरीज के शरीर में अंदरूनी और बाहरी रक्तस्राव भी हो सकता है। इसकी मृत्यु दर 30 से 50 प्रतिशत तक मानी जाती है। भारत में अभी कोई मामला नहीं, लेकिन सतर्कता बढ़ी वर्तमान स्थिति की बात करें तो 2026 में अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला का नया प्रकोप सामने आया है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है। हालांकि भारत में अभी तक इबोला का कोई कन्फॉर्म केस सामने नहीं आया है। कुछ संदिग्ध मामलों की जांच की गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बावजूद सरकार ने देशभर में निगरानी बढ़ा दी है। विदेश यात्रा को लेकर जारी की गई एडवाइजरी सरकार की ओर से ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। लोगों को कांगो, युगांडा और साउथ सूडान जैसे प्रभावित देशों में गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने की तैयारी भी की जा रही है। बाइट डॉ दीपक गोयल0
0
Report
राजभर के बयान: मुस्लिम-यादव हिंसा पर PDA तंज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: गाजियाबाद में नाबालिग हत्या मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव जी को इस पर बोलना चाहिए कि उनके वोटर हैं? ऐसी हत्या क्यों कर रहे हैं? कहीं मुसलमान मार रहा हैं? तो कहीं यादव मार रहा है। उनका MY पूरे प्रदेश में आतंक मचाया है। अभी चंदौली में अनके ही पार्टी नेता के घर में घुस कर सपा नेता ने पिटाई कर दी...आए दिन इनकी घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनका PDA असफल है। केवल MY फैक्टर को दबाने के लिए लोगों का दिमाग भटकाने के लिए PDA-PDA चिल्ला रहे हैं।"0
0
Report
दिल्ली के नारायणा गांव में पानी की भीषण किल्लत, लोग पानी के लिए भीड़ में खड़े
Delhi, Delhi:दिल्ली के नारायणा गांव में पानी की भीषण किल्लत है. भीषण गर्मी में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं. जल बोर्ड का पानी आता है और सीवर युक्त गंदा पानी आता है. नारायणा गांव के एक पंप से पानी पिया जा रहा है. कई शिकायतों के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा. राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है और कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है. नारायणा गांव में लोग पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं. यहां की स्थिति यह है कि सुबह और शाम जल बोर्ड के एक पॉइंट से आरओ पानी मिनिमम पैसे लेकर दिया जाता है जहां भारी भीड़ लगती है. लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं. गर्मी के साथ पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. लोगों के घरों में साफ पानी आने पर ही ये समस्या कम होगी. उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि दिल्ली जल बोर्ड की लाइन में साफ पानी मिले. नारायणा गांव के लोगों को सीवर युक्त गंदा पानी पीना पड़ रहा है और मीठा पानी नहीं मिल रहा.0
0
Report
Advertisement
निहालगढ़ स्टेशन के रास्ते पर गड्ढे-जलभराव, वीडियो वायरल बना चर्चा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जगदीशपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग से निहालगढ़ स्टेशन जाने वाली सड़क पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे के साथ हो रहा जलभराव। सड़क की बदहाली से परेशान एक युवक ने हास्यात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल。 वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने युवक की पहल की सराहना। वीडियो में सड़क की जर्जर स्थिति और आम जनता की परेशानी को प्रमुखता से दिखाया। रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों, राहगीरों, बाइक और कार चालकों को भारी दिक्कतों का करना पड़ता सामना। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सड़क की समस्या पूरे जिले में चर्चा का विषय。 स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाने की माँग。0
0
Report
आरोपी असद की तस्वीर सामने, पुलिस ने जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:आरोपी असद की तस्वीर0
0
Report
घर में हमला: गार्गी पटेल पर हमला, दिनेश शर्मा बोले महिलाएं असुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा की नेता गार्गी पटेल पर उनके ही घर में हुए हमले पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "ये दुखद है। महिला उत्पीड़न कुछ पार्टियों की आदत बन चुकी है। 2 दिन पहले सपा के कार्यक्रम में मंच पर 2 महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई थी। इस प्रकार से घर में घुसकर महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार... एक तरफ PM नारी शक्ति वंदन अधिनियम ला रहे हैं और ये लोग उसका विरोध कर रहे थे। अब समझ आया कि कांग्रेस और सपा का नारियों के प्रति असम्मान की भावना ही शायद विरोध का कारण बनी।"0
0
Report
Advertisement
इटावा में तिजोरी बनाने के दौरान करंट से कारीगर की मौत, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तिजोरी बनाने का काम करने वाले कारीगर की करंट लगने से मौत हुई। तिजोरी बनाकर छत पर चढ़ाते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई, डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी। इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के पंसारी टोला मोहल्ले में लोहे की तिजोरी बनाकर दूसरी मंजिल पर चढ़ाते समय कारीगर को करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक कारीगर आगरा जनपद का रहने वाला डैनी था जो तिजोरी बनाने का काम करता था; वह अपने ठेकेदार और अन्य साथियों के साथ पंसारी टोला में तिजोरी बनाकर दूसरी मंजिल पर चढ़ रहा था; इसी दौरान पास से निकले बिजली के तार की चपेट में तिजोरी आने से करंट लगने से कारीगर डैनी की मौत हो गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
तेज़ हवा-बारीश से मारवाड़ में विद्युत आपूर्ति ठप्प, ग्रामीण परेशान
Pali, Rajasthan:देर रात तेज हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति हुई ठप्प, मारवाड़ जोजावर क्षेत्र में बिजली विभाग अलर्ट, अनेक जगह पर अंधड़ से गिरे विद्युत पोल और पेड़, मौसम विभाग की आज फिर अंधड़ और बारिश की चेतावनी अनेक गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान ।0
0
Report
मनावर में बागसूल डकैती: पुलिस ने पांच गिरफ्तार, लाखों का मशरूका बरामद
Dhar, Madhya Pradesh:मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बागसूल डकैती कांड का खुलासा मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बागसूल में बिजली विभाग के ऑपरेटर के घर हुई सनसनीखेज लूट और डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 11 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। एसपी सचिन शर्मा ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 11 और 12 मई की दरमियानी रात ग्राम बागसूल निवासी दीपक इस्के के घर हथियारबंद बदमाश घुस गए थे। आरोपियों ने परिवार को बंदूक की नोक पर धमकाया और घर से एक बैल, दो बकरे, एक बकरी, सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद मनावर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बैकल्या फाटा जीराबाद की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर चोरी किया गया बैल मिला। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिससे उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक बैल, सोने का टॉप्स, चांदी की पायजेब, 12 बोर का देशी कट्टा, वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 11 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल मंगन, संजय मेहड़ा और राकेश भूरिया अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
