icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं भाजपा टिकट के लिए दावेदारों की कवायद तेज, 10 अक्टूबर तक आवेदन

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — भाजपा में पंचायत चुनाव टिकट को लेकर झुंझुनूं में सरगर्मी बढ़ी। विधायक राजेंद्र भांबू के कार्यालय में दावेदारों की भीड़ जुटी। संभावित उम्मीदवारों ने विधायक भांबू को टिकट आवेदन सौंपे। भांबू ने सभी आवेदनों की जानकारी खुद डायरी में नोट की। 10 अक्टूबर तक आवेदन, 11-12 को दावेदार फिर बुलाए जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तीन नामों का पैनल बनेगा। पंचायत राज चुनावों को लेकर झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने टिकट चयन की कवायद तेज कर दी है। झुंझुनूं से भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के कार्यालय में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झुंझुनूं और चिड़ावा पंचायत समिति के वार्डों के साथ जिला परिषद वार्डों को लेकर रायशुमारी की गई और संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए। बैठक के दौरान संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने टिकट आवेदन विधायक राजेंद्र भांबू को सौंपे। खास बात यह रही कि भांबू ने सभी आवेदनों की जानकारी खुद अपनी डायरी में नोट की। इस दौरान टिकट के दावेदार और उनके समर्थक विधायक भांबू के सामने अपने-अपने दावे पेश करते नजर आए। दावेदारों ने अपने राजनीतिक जनाधार, क्षेत्र में पकड़ और जीत की संभावनाओं को लेकर विधायक के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, इसे लेकर भी चर्चा हुई। विधायक भांबू ने बताया कि करीब 10 अक्टूबर तक सभी इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 11 और 12 अक्टूबर तक आए आवेदनों वाले संभावित उम्मीदवारों के उनके समर्थकों के साथ दोबारा बुलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी की ओर से कराए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट भी सामने आने की संभावना है। संयोजक, प्रभारी और अन्य टीमें अलग-अलग स्तर पर दावेदारों की जीत की संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रही हैं। भांबू ने बताया कि सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करने के बाद प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश संगठन की ओर से नियुक्त प्रभारी और सह-प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श कर पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। तैयार पैनल प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा, जहां आगे टिकट को लेकर निर्णय होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में टिकट दावेदारों की सक्रियता और बढ़ने के आसार हैं। विधायक ने बताया कि झुंझुनूं पंचायत समिति में 19 वार्ड और चिड़ावा पंचायत समिति में 8 वार्ड हैं। लगभग सभी वार्डों से अभी तक औसतन दो से तीन आवेदन प्राप्त हुए है। जिला परिषद सदस्य पदों को लेकर भी पार्टी स्तर पर रायशुमारी की जा रही है। आपको बता दें कि इस बैठक से पहले आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन के संभाग सह प्रभारी मोतीलाल मीणा, जिला प्रभारी कमल सिखवाल, जनप्रतिनिधियों, संयोजकों और प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा के साथ सर्वे और टिकट चयन की रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। भाजपा की इस प्रक्रिया से साफ है कि टिकट को लेकर केवल आवेदन ही आधार नहीं होंगे, बल्कि दावेदारों की जीत की संभावना, सर्वे रिपोर्ट और संगठन की राय को भी महत्व दिया जाएगा। अब 10 अक्टूबर तक आवेदन लेने और उसके बाद पैनल तैयार करने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी。
0
0
Report

पुष्कर मेला 2026: लगान-थीम क्रिकेट मैच, 60 किमी घोड़दौड़ और ऊंटनी दूध प्रतियोगिता

Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में इस बात ‘लगान’ जैसा क्रिकेट मैच के साथ विभिन्न आकर्षक पशु प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम खासे आकर्षणक केंद्र बनेंगे ... घुड दौड़ में शामिल घोड़े 60 किमी दौड़ेंगे ..इस बार ऊंटनी के दुग्ध की प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनेगी... मुख्य आयोजन 17 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सभी 52 घाटों पर सुरक्षा इंतजाम माकूल रखे जाएंगे ... 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.. पुष्कर मेला 2026 में इस बार धार्मिक आयोजनों और लोक संस्कृति के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी खास आकर्षण रहेंगी ‘लगान’ फिल्म की तर्ज पर क्रिकेट मैच होगा, जबकि पहली बार घोड़ों की 60 किलोमीटर लंबी फिटनेस रेस आयोजित की जाएगी... मेले की अनौपचारिक शुरुआत 10 नवंबर से होगी। मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर तक चलेंगे, जिनका कैलेंडर जिला प्रशासन ने तैयार किया है... घोड़ों की रेस में हर 20 किमी पर फिटनेस रेस में घोड़े की जांच होगी... और उनके सवार 20-20 किलोमीटर के तीन चरण पूरे करेंगे.. हर चरण के बाद घोड़ों की धड़कन, शरीर में पानी की कमी और फिटनेस जांची जाएगी.. सवार की सहनशक्ति भी परखी जाएगी.. चिकित्सकीय रूप से अनफिट पाए जाने पर प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा.. पहली बार करीब एक किलोमीटर की रेवाल चाल प्रतियोगिता भी होगी इसमें मारवाड़ी घोड़ों की विशेष चाल, गति और सहनशक्ति देखी जाएगी... ट्रिक राइडिंग में सवार घोड़ों के साथ हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे... कैमल पोलो और ऊंटों की पारंपरिक प्रतियोगिताओं के साथ ऊंटनी के दूध की प्रतियोगिता कराने पर भी विचार चल रहा है.. निर्धारित प्रक्रिया में सबसे अधिक दूध देने वाली ऊंटनी के पशुपालक को सम्मानित करने की तैयारी है... पशुपालन विभाग गायों और ऊंटों से जुड़ी अन्य प्रतियोगिताएं भी कराएगा... 17 से 24 तक होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कलैण्डर भी तैयार किया है .. 17 नवंबर सुबह 10 बजे मेला मैदान में पूजा, ध्वजारोहण और नगाड़ा वादन से औपचारिक उद्घाटन। छात्राओं की मांडना और समूह नृत्य प्रतियोगिता.. सुबह 11 बजे स्थानीय और विदेशी खिलाड़ियों के बीच ‘चक दे राजस्थान’ फुटबॉल मैच.. शाम को दीपदान, महाआरती, पुष्कर अभिषेक और 18 नवंबर को स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों के बीच लंगड़ी टांग, सतोलिया और गिल्ली-डंडा.. ऊंट सजावट और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता.. शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 19 नवंबर को स्थानीय और विदेशी प्रतिभागियों का कबड्डी मैच, घोड़ा नृत्य तथा पंचायत समिति स्तर पर रस्साकशी, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं 20 नवंबर सुबह 9 बजे गुरुद्वारे से मेला मैदान तक आध्यात्मिक पदयात्रा.. अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेल शाम 4 बजे शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन 21 नवंबर को विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने और तिलक प्रतियोगिता, मूंछ प्रतियोगिता तथा ग्रामीण खेलों के फाइनल शाम को महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 नवंबर को महिलाओं की मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता.. शाम को पुष्कर सरोवर पर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 नवंबर को सुबह 11 बजे मेला मैदान में ‘लगान’ की तर्ज पर क्रिकेट मैच... शाम को महाआरती और राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के बाद 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे समापन समारोह, सांस्कृतिक आयोजन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा.. शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर पर महाआरती के साथ मेले का समापन होगा.. इसी के साथ पुष्कर के 52 घाटों पर जोखिम वाले स्थानों पर चेतावनी संकेत और रस्सियां लगाई जाएंगी.. सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, स्वयंसेवक और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे.. भीड़ नियंत्रण के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू होगी.. अजमेर शहर और हाईवे से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए जाएंगे.. सीसीटीवी से निगरानी के साथ 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे और स्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी... मेले में बॉलीवुड नाइट की भी योजना है, लेकिन कलाकार का नाम और आयोजन की तारीख अभी तय नहीं हैं.. स्थानीय और राजस्थानी कलाकारों को मंच दिया जाएगा.. ब्रह्मा मंदिर और बाजारों में विशेष सजावट होगी.. पर्यटन विभाग सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से मेले का प्रचार कर रहा है。
0
0
Report

महोबा की सूपा मंडी फिर से चालू होने से किसानों को सुविधाओं का लाभ

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में बुंदेलखंड विशेष पैकेज के अंतर्गत एक दशक पहले करोड़ों की लागत से हाइवे किनारे सौ एकड़ ज़मीन में बनाई गई विशिष्ट सूपा मंडी के दिन बहुरने वाले हैं. जिलाधिकारी ने बंद पड़ी विशिष्ट मंडी का निरीक्षण कर संजीवनी देने की पहल शुरू कर दी है. इस मंडी के शुरू होने से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा और शहर में लग रहे जाम से भी लोगों को निजात मिलती नजर आएगी. फिलहाल विभागीय अधिकारी डीएम के निर्देश पर मंडी संचालन में आ रहे अवरोधों को हटाने के काम में जुटे हैं. दरअसल बुंदेलखंड विशेष पैकेज के अंतर्गत अरबों रुपये की लागत से कई विशिष्ट मंडियों का निर्माण तत्कालीन सपा शासन के दौरान कराया गया था. प्रदेश में सत्ता का निज़ाम बदलने के बाद यह मंडियां भी विरान होने लगी थीं क्योंकि मंडियां बनने के बाद यूपी में सत्ता परिवर्तन हो गया जिसके चलते प्रशासनिक उपेक्षा की शिकार हुई यह मंडियां अब तक संचालित ही नहीं हो सकी हैं. अब जिलाधिकारी महोबा प्रभास कुमार ने सूपा विशिष्ट मंडी का निरीक्षण कर उसे चालू करने की पहल शुरू कर दी है. महोबा जिले के झांसी-मिर्जापुर हाईवे किनारे सूपा गांव में लगभग एक सौ एकड़ में बुंदेलखंड विशेष पैकेज के अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनाई गई विशिष्ट मंडी आज भी संचालित होने की आस लगाए बैठे हैं. निर्माण के तकरीबन एक दशक बीत जाने के बाद भी इस मंडी का संचालक नहीं किया गया जिसके चलते किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है. ऐसा भी नहीं है कि निर्माण के बाद मंडी संचालित करवाने की माँग नहीं की गई. जनपद के किसानों और समाजसेवियों द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर मंडी संचालित करवाने की मांग की गई लेकिन जनहित की यह मांग प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होती चली गई और करोड़ों रूपयों की लागत से बनाई गई यह मंडी दिन-ब-दिन बदहाली की कगार पर पहुंचती चली गई. फिलहाल डीएम की इस पहल ने जनपद की किसानों को उम्मीद की नई किरण नजर आने लगी है. डीएम प्रभाष कुमार ने मंडी की वर्तमान स्थिति , उपलब्ध सुविधाएँ, दुकानों और अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को मंडी संचालित किए जाने की सम्भावनाओं की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं. डीएम ने बताया कि सूपा मंडी का निर्माण कुछ वर्षों पहले किया गया था जिसका जायजा लिया गया है और यह मंडी वर्तमान में पूर्णतया उपयोग में नहीं लाई जा रही है इसलिए वहां की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं जिनके मेंटिनेंस को पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं इसके अलावा एसडीएम चरखारी और मंडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्यापारियों से मीटिंग कर जल्द से जल्द मंडी को शिप्ट कराया जाए.
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट गैंग के दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की कटघर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुरादाबाद पुलिस ने किया अंतर्राज्य फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने गैंग के 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, गैंग के लोग अंतर्राज्जय स्तर पर फर्जी कागजो के आधार पर बनाता था लोगो के फर्जी पासपोर्ट, पुलिस ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला मेहफूज एवं फरीदाबाद निवासी आकाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मेहफूज पर पूर्व मे भी दर्ज है 9 मुक़दमे, हाल ही मे फरीदाबाद का रहने वाला आरोपी आकाश दूसरे आरोपी मेहफूज से रवि नाम के व्यक्ति का बनवा रहा था पासपोर्ट, पूर्व मे मेहफूज दिल्ली मे जेल जा चूका है इसके अलावा हरियाणा मे दर्ज 2 मुकदमो मे भी वांछित चल रहा है आरोपी, गैंग का एक अन्य आरोपी बरेली का रहने वाला मुकेश जेल मे है बंद जो की टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगो से संपर्क करता था, पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या मे फर्जी कागजात बरामद किए है जिसने पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल, जन्म प्रमाण पत्र, फर्जी लैटर पैड किए बरामद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तारी कर भेजा जेल, पुलिस मामले मे गैंग के अन्य सदस्यो की तलाश मे जुटी, पुलिस मामले मे ये भी जाँच कर रही है की अब तक कितने लोगो ने इनसे पासपोर्ट बनवाये है और वह कहा कहा है।
0
0
Report

शामली में जमीन दिलाने के झांसे से ठगी गिरोह गिरफ्तार, 4 लाख नकद बरामद

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के थाना कांधला पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने ऊंचे दामों पर जमीन बिकवाने के झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी के चार लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया। दरअसल आपको बता दें कि जनपद के थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर घसौली निवासी अब्दुल वाहिद ने शिकायत दी थी कि कुछ लोगों ने उन्हें सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने एम्स क्रिटिकल केयर के पूर्व निदेशक रविकांत शर्मा को सोनीपत में दवाई फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन की आवश्यकता बताकर उनसे संपर्क कराया। इसके बाद आरोपी साजिश के तहत जमीन को ऊंचे दामों पर बिकवाने और मुनाफा बांटने का भरोसा देते रहे। पुलिस अधीक्षक एन.पी सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने तीन किल्ले जमीन का सौदा करीब 8.70 करोड़ रुपये में तय कराया और इसके लिए 36 लाख रुपये बतौर बयाना लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों से और पैसे की मांग शुरू कर दी। इसी मामले में थाना कांधला में धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप लांबा निवासी दिल्ली, बिजेंद्र सिंह निवासी बुड़वासनी थाना खरखौदा, बंटी निवासी अपनी घर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर हापुड़ और लोकेश तोमर निवासी ग्राम समयपुर थाना मुण्डाली, मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चार लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन को महंगे दामों पर बिकवाने का झांसा दिया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बड़े सड़क हादसे, 2 की मौत, 6 घायल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पहला हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक्सप्रेसवे पर एक खराब वाहन को करीब आधा दर्जन लोग ठीक कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे वाहन को ठीक कर रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा हादसों की जांच की जा रही है और दुर्घटना में शामिल वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।चाहें तो इसे मैं टीवी चैनल की 30 सेकंड की ब्रेकिंग + एंकर कॉपी के फॉर्मेट में भी बना सकता हूँ।
0
0
Report

नोएडा में शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश।

PBParveen BehlFollow7m ago
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा नोएडा में शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; सब्बल से तोड़ते थे ताले, चोरी का माल और चाकू बरामद। नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बंद मकान और दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान, लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, विकास, अमन जाटव और कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना सत्यम कुमार है। आरोपी लोहे की सब्बल से दुकानों के शटर और मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 2 अक्टूबर को मोरना स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी किया गया था, जिसे सेक्टर-33ए में छिपाकर रखा गया था। आरोपी चोरी का माल आसपास के गांवों में मजदूरों को बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने 102 डिब्बी सिगरेट, तेल, नमकीन, चिप्स, गैस सिलेंडर, चेकबुक, क्रेडिट कार्ड, CCTV कैमरा समेत अन्य सामान बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

सीएम विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा सफल: छत्तीसगढ़ को मिले 43,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर के आधिकारिक दौरे से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने 'सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ' (SING) फोरम 2026 में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान राज्य को लगभग 43,600 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश एनर्जी कैपिटल ग्लोबल द्वारा 41,750 करोड़ रुपये की लागत से 100 मेगावाट का एआई-रेडी हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने का है। इसके अलावा, वैश्विक कृषि कंपनी वैलेंसी इंटरनेशनल एग्रो और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश करेगी।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सांसद संग अभद्रता के आरोप पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, सुरक्षा कर्मी निलंबित

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार करीब 10 बजे उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपने गुरुकुल के बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पूर्व सांसद आम मरीजों की तरह पर्ची बनवाने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। आरोप है कि इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के एक सुरक्षा कर्मी ने पूर्व सांसद के साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप के बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। अनिल शुक्ल वारसी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, जबकि डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते। उन्होंने दावा किया कि कई डॉक्टर 11 बजे के बाद आते हैं और स्टाफ की भी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति रहती है। पूर्व सांसद ने मेडिकल कॉलेज में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के बोलबाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन और मुख्यमंत्री को भेजेंगे। साथ ही सरकार में मंत्री पत्नी होने के बावजूद व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए लड़ रहे हैं और सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीँ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि आरोपी सुरक्षा कर्मी को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो, फोटो और पूरी जानकारी शासन-प्रशासन को भेज दी गई है। डॉक्टरों के समय पर नहीं रहने के आरोपों को प्राचार्य ने गलत बताया। पूर्व सांसद करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रहे.
0
0
Report

संभल विधानसभा: नवाब इकबाल महमूद बेटे के नाम विरासत की घोषणा

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 7/10/2026 संभल विधानसभा सीट पर लंबे समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा है ..सपा के नवाब इकबाल महमूद संभल विधानसभा सीट से 7 वी वार विधायक है .. सियासत के तमाम उतार चढ़ाव और 31 साल के लंबे दौर के बाबजूद सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद का इकबाल संभल की सियासत पर आज भी कायम है । मुस्लिम बहुल्य संभल विधानसभा की यह सीट नवाब इकबाल महमूद और संभल के दिवंगत सांसद शफीकुर रहमान वर्क के बीच सियासी अदावत को लेकर चर्चा में रहती है ... हालांकि मौजूदा माहौल को देखते हुए नवाब इकबाल महमूद ने मौजूदा सांसद जिया उर रहमान वर्क की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था .. लेकिन यह सियासी दोस्ती एक बार फिर टूटती नजर आ रही है .. क्योंकि 3 दशक से अधिक संभल की विधानसभा सीट पर काबिज नवाब इकबाल महमूद ने अपनी सियासी विरासत अपने बेटे सुहेल इकवाल के लिए सौंपने का ऐलान कर दिया है .. नवाब इकबाल महमूद अपने बेटे सुहेल इकवाल के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे है .. उधर सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता ममलुकूर रहमान वर्क ने 27 के टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोंक दी है ... अब यह आने वाला बक्त बताएगा .पार्टी से टिकट की इस अदावत में जीत किसकी होगी ..लेकिन माना जा रहा है . नवाब और वर्क परिवार की इस सियासी अदावत का फायदा 2027 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को मिल सकता है ...हालांकि सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने का बड़ा दावा कर रहे है ..वहीं सपा विधायक ने पूर्व की तरह सीएम योगी पर हिंदू मुस्लिम .कि सियास्त और मस्जिदों को ध्वस्त करने के आरोप लगाये है । डा विशाल चौहान , सियासी जानकार संभल विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी जानकार डा विशाल चौहान का विश्लेषण है .. 2027 का चुनाव 2022 के चुनाव से काफी अलग होगा .. क्योंकि संभल विधानसभा क्षेत्र में हुए SIR में बड़ी संख्या में फर्जी वोट निरस्त किये गये है , फर्जी वोट निरस्त होने का नुकसान सपा को ही होगा ... वहीं , प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के जिस तरह मुस्लिमों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिमों को दिया है , उससे लगभ 20 फीसदी शिक्षित मुस्लिमों का वोट बीजेपी प्रत्याशी को मिलने की संभावना है । राजेश सिंघल पूर्व प्रत्याशी बीजेपी संभल विधान सभा सीट संभल विधानसभा सीट से बीजेपी के 2 वार उम्मीदवार रहे बीजेपी नेता राजेश सिंघल का सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद पर सीधा आरोप है ...सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद चुनाव के दौरान तुष्टिकरण की सियासी खेल खेलते हैं..वोट के लिए हिंदुओं के नाम पर मुस्लिमों को उकसाते है . जबकि 7 वार संभल सीट से विधायक चुने जाने के बावजूद सपा विधायक ने क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया ...सिर्फ सरकारी जमीनों और गरीब लोगों की सम्पत्तियों पर कब्जे किये ..योगी सरकार में सपा विधायक के तमाम अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई है ..जिससे जनता के सामने उनकी पोल खुल गई है ...2027 का चुनाव 22 से पूरी तरह अलग होगा .. व्यापारी नेता संजीव पौली सपा विधायक पर हिंदू मुस्लिमों की सियासत कर हिंदुओं के उत्पीड़न के आरोप लगाये ..संभल हिंसा के मामले में नवाब परिवार की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए .. वहीं नवाब इकबाल महमूद के समर्थक 2027 के चुनाव में इकवाल महमूद का साथ देने का वादा कर रहे है ..लेकिन सपा विधायक के विकास कार्यों के नाम पर चुप्पी साध जाते है ...... जबकि ग्रामीण इलाके के हिंदू ग्रामीणों का सपा विधायक नवाब इकवाल पर सीधा आरोप है ..वह विकास कार्यों में भी हिन्दू मुस्लिम करते है ...31 साल से लगातार विधायक होने के बावजूद सपा विधायक ने हिंदू बाहुल्य इलाकों में विकास कार्यों को कभी भी तरजीह नहीं दी ...हमेशा मंदिर मस्जिद को लेकर भेदभाव रखा । ptc सुनील सिंह बाइट नवाब इकबाल महमूद , सपा विधायक बाईट राजेश सिंघल पूर्व बीजेपी उम्मीदवार बाइट डा विशाल चौहान , सियासी जानकार बाइट , संजय पौली , व्यापारी नेता बाइट स्थानीय मुस्लिम बाइट स्थानीय हिंदू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top