Neemuch
नीमच में सैनिक की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, पत्नी ने मांगी मदद
Phophalya, Madhya Pradesh:नीमच में एक जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक मुकेश राठौर की पत्नी मधु ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 2020 में खरीदी गई उनकी जमीन पर भूमाफिया देवीलाल दवे ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मधु ने न्याय की मांग करते हुए सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC के धर्मांतरण-आरक्षण फैसले पर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शिया धार्मिक नेता मौलाना सैफ अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण और आरक्षण को लेकर दिए फैसले पर कहा, "धर्मांतरण से रिलेटेड सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। मैं समझता हूँ, जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है, इसका स्वागत करना चाहिए। क्योंकि जिस तरीके से धर्मांतरण के बाद लोग आरक्षण का फायदा भी उठाना चाह रहे थे तो ऐसा नहीं होगा..."0
0
Report
पंचकुला सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका पर बहस; अगला फैसला 28 अक्टूबर
Panchkula, Haryana:पंचकुला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में आज सीबीआई ने मौत को आत्महत्या बताया, पिता ने जांच के निष्कर्षों पर जताई आपत्ति... मृतका मनीषा के पिता ने दोबारा गहन जांच की की मांग... सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाले परिवार की याचिका पर आज बहस हुई पूरी... पंचकूला स्थित हरियाणा की विशे़ष सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा... याचिका पर अगली सुनवाई यानि 28 अक्टूबर को आएगा फैसला... सीबीआई ने जांच के बाद सीबीआई कोर्ट में दाखिल अपनी क्लोज़र रिपोर्ट में मनीषा की मौत को बताया था आत्महत्या... हरियाणा के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में आज हुई सुनवाई। मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ मनीषा के पिता संजय कुमार ने विरोध याचिका दायर की थी। इस याचिका पर आज विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई बहस। मामल की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी और विशेष सीBI कोर्ट इस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। परिवार सीबीआई की जांच के निष्कर्षों से संतुष्ट नहीं है और मामले की दोबारा गहन जांच की मांग कर रहा है। सीबीआई ने 12 अगस्त 2026 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया था। इसके बाद मनीषा के पिता ने इस निष्कर्ष पर आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। परिवार का कहना है कि मामले की जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर दोबारा विचार किए जाने की जरूरत है। 11 अगस्त को लापता हुई थी मनीषा... भिवानी की रहने वाली शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त 2025 को लापता हुई थी। इसके दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसका शव खेतों में मिला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले को लेकर प्रदेश में भी काफी चर्चा हुई थी, जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवार.... सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है, जबकि मनीषा के पिता संजय कुमार इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उन्होंने विरोध याचिका के माध्यम से जांच के निष्कर्षों को चुनौती देते हुए मामले की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है। अब अदालत में क्लोजर रिपोर्ट और विरोध याचिका पर होने वाली बहस के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।0
0
Report
नीतीश कुमार ने डॉ. एपीजे कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी; राष्ट्र-निर्माण का आह्वान
Patna, Bihar:जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न, देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम का प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण तथा भारत को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में सशक्त बनाने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने विचारों, सादगी और कर्मनिष्ठा से देश की युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित किया। उनका जीवन ज्ञान, नवाचार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। श्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का उनका सपना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।0
0
Report
Advertisement
PK ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा, आरा-नालंदा घटनाओं पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार में अपराध, कानून-व्यवस्था और सरकारी व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर यानी PK ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरा में अधिकारी को गोली मारे जाने की घटना हो, नालंदा में सिपाही की मौत या फिर राघोपुर नाव हादसे में बच्चों की जान जाने का मामला—PK ने इन घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। PK ने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपराध नियंत्रण से भटक गया है। वहीं, MLC चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है। PK के मुताबिक, यह चुनाव सरकार बनाने या गिराने का नहीं, बल्कि सरकार पर अंकुश लगाने और उसकी जवाबदेही तय करने का मौका है। प्रशांत किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारे जाने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब अपराधियों को सदन तक पहुंचाया जाएगा और सरकार पर अपराधियों के प्रभाव के आरोप लगेंगे, तो अच्छे समाज, बेहतर व्यवस्था और रोजगार की उम्मीद कैसे की जा सकती है? PK ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी और बालू माफिया से जुड़े मामलों में वसूली तथा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं, MLC चुनाव की तैयारियों के बीच प्रशांत किशोर ने चुनाव की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि MLC चुनाव सरकार बनाने या हटाने का नहीं, बल्कि सरकार पर अंकुश लगाने का चुनाव है।0
0
Report
JDU कार्यालय में MLC चुनाव को लेकर बड़ी बैठक, नेताओं की उपस्थिति
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना JDU कार्यालय में MLC चुनाव को लेकर बड़ी बैठक。 बैठक में डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा स्वास्थ्य मंत्री निशांत, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रेयसी सिंह, दीपक प्रकाश, NDA प्रत्याशी नीरज कुमार मौजूद है。 बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद。0
0
Report
सीएम योगी से कौशल किशोर की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री योगी जी महाराज से आज लखनऊ में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर जी ने शिष्टाचार भेंट की।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में ब्याजखोरों के दबाव से युवक आत्महत्या, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में ब्याजखोरों के आतंक से परेशान होकर आत्महत्या करने के मामलों लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां भारी ब्याज से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मोर्चरी में जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मानव संखर्ला बनाकर रोष व्यक्त किया , वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वही जिला कलेक्ट्री मुख्यालय के ऊपर भी परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया और जिला पुलिस अधीक्षक के नाम 10 नाम जड़ सूदखोरों के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर रोष व्यक्त किया , वही मामला दर्ज होने ओर कार्यवाही की सहमति पर परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दुर्गेश सिंह ने ब्याजखोरों से 1 लाख रूपए उधार लिया था। जिस पर ब्याजखोरों ने भारी-भरकम ब्याज लगाते हुए उसे 16 लाख रूपए बना दिए। ब्याजखोर इन रूपयों को लेकर आए दिन दुर्गेश पर दबाव बनाते थे। जिसके कारण परेशान होकर दुर्गेश ने फांसी लगा ली। परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों और रावणा राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई कमलेश सिंह ने कहा कि मेरे भाई दुर्गेश को योगेश माली और विकास उपाध्याय आए दिन परेशान करते थे। यह जबरदस्ती स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा और चक्रवृद्धि ब्याज के नाम पर अधिक पैसे वसूलते है। मेरे भाई ने इनकी लगातार धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर आज आत्महत्या कर ली। मेरे भाई के कुछ दिन पहले ही बच्चा हुआ था। बच्चे की डिलीवरी के समय भी इन लोगों ने हमें परेशान किया। यहां तक कि मुझे अपनी पत्नी के कान के टॉप्स तक निकलवाकर इन्हें देने पड़े। फिर भी ये लोग आए दिन हमें धमकियां देते थे और जबरदस्ती स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाते थे। मेरे भाई ने इनसे एक-दो लाख रुपये उधार लिए थे लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर उन्होंने यह रकम 16 से 17 लाख रुपये तक बना दिए। यह दस्तावेजों में तो तीन प्रतिशत ब्याज दर्शाते है मगर वास्तव में 10 से 12 प्रतिशत तक ब्याज वसूलते है। हमारी प्रशासन से मांग है कि میرے भाई کو न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी दूसरे परिवार का बेटा या भाई इस तरह अपनी जान गंवायें। ब्याजखोरी और जबरन वसूली के कारण किसी दूसरे परिवार को ऐसा दुख नहीं झेलना पड़े। प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।0
0
Report
राहुल-प्रियंका मुलाकात पर राजनीतिक चर्चाएं, कोर्ट-ECI नोटिस का मुद्दा उजागर
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ABU ASIM AZMI (SP MAHARASHTRA PRESIDENT) ON RAHUL AND PRIYANKA GANDHI’S MEETING WITH ANKITA BHANDARI’S FAMILY/ CONGRESS INVITATION TO CJP’S ABHIJEET DIPKE FOR HIGH TEA WITH RAHUL GANDHI/ MARY MILLBEN’S CLAIMS OF US DONOR FUNDING TO CJP/ ED ATTACHES ASSETS WORTH ₹130 CRORE IN TIRUPATI LADDU GHEE ADULTERATION CASE/ CJI SURYA KANT’S REMARKS ON PETITIONER’S CONDUCT/ SUPREME COURT NOTICE TO ECI, CEC AND OTHER ELECTION COMMISSIONERS एक शेर है कि मेरी कमजोरियों पर जब कोई तनक़ीद करता है, वो दुश्मन क्यों ना हो उससे मोहब्बत और बढ़ती है। अगर कोई शख्स इस देश में कहीं का भी रहने वाला अगर उसे लगता है कि कोई चीज़ ग़लत हो रही है उस पर आवाज़ उठाए और मैं देख रहा हूँ आज कल तो दुनिया मुट्ठी में आ चुकी है। अमेरिका हो या दुनिया का कोई कोना भी हो, वहां से भी लोग ट्वीट कर रहे हैं, वहां से भी लोग बातें कर रहे हैं। लोग महसूस करते हैं और करते हैं तो उसमें मैं समझता हूं इतना हार्श कदम उठाने की कोई जरूरत नहीं थी। ठीक है अगर सरकार को बहुत फिकर है कि उनकी बातें उजागर हो रही हैं तो समझा देते बुला के उसको भाई दोबारा मत करना। उसको देश छोड़ने की बात कर रहे हैं ये सब ठीक नहीं है। वो तो होना ही था। अगर चाहे कोई कोर्ट جاتا है, तो नोटिस जारी होना चाहिए जारी होना चाहिए। और जब सारा पोल खुल चुका है और चोरी पकड़ी जा चुकी है और जितने एक्स इलेक्शन कमीशन है, कमिश्नर हैं, वो लोग भी सामने बता रहे हैं कि गलत हो रहा है। तो मैं समझता हूं कि इस पे कोर्ट जरूर कोई ना कोई सख्त कदम उठाएगा। अफसोस होता है जो लोग मंदिरों को नहीं संभाल सकते। और यह कहते हैं कि मुसलमानों ने मंदिरें तोड़ा। जबकि झूठ है। इतिहास को झुठलाया जा रहा है। किसी मुस्लिम बादशाह ने, किसी मुग़ल बादशाह ने। मंदिर अगर मंदिर किसी मकसद से वहां से कुछ जो रकम जमा थी वहां पर सोना चांदी जो लोग छुपा के वहां रखते थे उसको हासिल करने के लिए अगर कुछ किया तो मस्जिदों को भी किया उन्होंने लेकिन एक नफरत फैलाई जा रही है और आज जो बैठे हैं यह लोग बहुत ज्यादा अपने आप को मंदिरों के रखवाले राम के पुजारी कहलाते हैं और इनसे मंदिर नहीं संभाली जाती है। मतलब क्या हो रहा है देश में? मतलब आवाज उठाना तो हमारा हक है ना? अपोजिशन इसलिए बनाया जाता है और सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार जवाबदेही है। अगर जनता कहीं भी मायूस है, उसे किसी बात की से खफा है जनता, उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है, तो सरकार की जवाबदेही बनती है कि सरकार उसको जवाब दे और सेटिस्फाई करे उसको, ना कि उसको उठा करके वहां से बंद हटा देना वहां से। यह ठीक नहीं है। यह ऐसा है ना कि अब ऐसा कि अब कोई रास्ता बचा नहीं है। यहां जो भी उनको अपोजिशन उनके खिलाफ जाता है उसको सबको जो है फंडिंग होती है। इनको फंडिंग नहीं होती और सबको होती है। यह सब जो है ना अपना अपना जो है जो इनकी नाकामियां है छुपाने के लिए ऐसी बातें की जाती है मैं समझता हूं। कोर्ट के आदेश के ऊपर मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। लेकिन राहुल गांधी एक बड़े नेता हैं। और जो है अपोजिशन लीडर हैं। तो उनकी थोड़ा सा उनका सम्मान थोड़ा तो होना चाहिए। अच्छी बात है ना, मैं भी भेजना चाहता हूँ, अगर मेरे पास आए तो मैं भी बुला लेता हूँ。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
धनबाद पुलिस ने साइबर शील्ड ऑपरेशन में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने साइबर शील्ड नाम से मेगा ऑपरेशन शुरू किया है। इसी अभियान के तहत धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने टुंडी थाना क्षेत्र के भालपहाड़ी गांव में छापेमारी कर पांच कथित संगठित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, जिनमें चार आईफोन भी शामिल हैं, 23 बैंक पासबुक, 16 एटीएम कार्ड और विभिन्न बैंकों के 10 चेकबुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। धनबाद जिले में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के संकेत मिल रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए साइबर शील्ड अभियान शुरू किया गया। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में 17 पुलिस पदाधिकाऱियों के साथ 80 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भालपहाड़ी (टुंडी) निवासी राजू कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल और अजीत कुमार मंडל के अलावा देवघर जिले के दिलीप कुमार मंडल और कोडरमा जिले के उमेश कुमार राणा के रूप में हुई है। उनके पास से तीन लैपटॉप, 20 स्मार्टफोन और चार आईफोन, 16 एटीएम कार्ड, चार पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, 23 बैंक पासबुक, 10 चेकबुक, एक ईपॉस मशीन, तीन आरसी बुक और एक ग्रीन रेमिट कार्ड बरामद हुए। प्राथमिकी टुंडी थाना कांड संख्या 77/26 के अंतर्गत दर्ज की गई है। धनबाद पुलिस का कहना है कि साइबर शील्ड अभियान के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य अपराधियों की भूमिका की जांच भी चल रही है।0
0
Report
समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, जांच की मांग
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार गांव में आज दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक इसी गांव के बेचू राय का पुत्र टुनटुन कुमार यादव 22 वर्ष बतलाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं से घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि उनका भाई टुनटुन कुमार बैंक के काम से घर से निकला था। गांव के ही अमरेंद्र जी का मकान का निर्माण चल रहा था। ऊपरी छत पर मजदूर काम कर रहे थे अचानक ही सड़क की ओर दीवार गिर गयी। दीवार उनके भाई के शरीर पर गिरी जिस कारण उनके भाई के सिर में गहरी चोटें आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पप्पू का बताना है कि सड़क किनारे मकान का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन सेफ्टी से जुड़ा हुआ कोई भी उपस्कर वहां पर लगा नहीं हुआ था। दीवार खुद गिरी है अथवा गिराई गई है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करें और दूसरी पर कार्रवाई करें। ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष भारती ने बतलाया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी परिवार की लोगों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट नोटिस के बाद विपक्षी दलों के बयानों से राजनीतिक तूफान
Patna, Bihar:कांग्रेस ने कहा कि अगर किसी भी याचिका दायर होती है न्यायालय में, तो याचिकाकर्ता जिस पर आरोप लगाता है, उसके खिलाफ शोकाज जारी करना यह न्यायालय की प्रक्रिया है और उसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने शोकाज किया है तो कोई बात नहीं कानूनी रूप से उसको देखा जाएगा। लेकिन जहां तक आंदोलन का सवाल है तो आंदोलन जब शुरू होता है और आंदोलन को पुलिस द्वारा डिस्टर्ब करने का प्रयास किया जाता है या फिर आंदोलन में लोग जब आते हैं, बड़ी संख्या में लोग आते हैं, तो इस दौरान हो हल्ला हंगामा होना यह भी एक सामान्य सी प्रक्रिया है। तो कानूनी रूप से जो चीजें हैं, वह अभी नोटिस जारी हुआ है तो हम लोग देखेंगे उसको किसी हिसाब से उसका जवाब जो है वो दिया जाए। राजद ने कहा कि माननीय न्यायालय के द्वारा जो भी नोटिस दिए गए हैं, उस पर संबंधित पक्ष के वकील के माध्यम से सारी बातें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखी जाएगी और सब कुछ स्पष्ट रूप से बताने का कार्य किया जाएगा। मामला सबजूडिस है, इसलिए इस पर सत्ता पक्ष के लोग राजनीति नहीं करें, सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के मामलों को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाए। भाजपा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में वही लोग घुस करके नारेबाजी कर रहे थे, सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे, तो संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते हैं। पत्रकारों के साथ बदतमीजी किया राहुल गांधी और उनके कई साथियों ने जाकर के, जिसमें क्लेश यादव भी शामिल रहे, मोहित्रे शामिल रहे, खड़गे शामिल रहे, सब पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सबको नोटिस भेजा है और उनको सफाई देनी पड़ेगी। देश चलता है संविधान से, कानून से और भाजपा हमेशा संविधान और संविधान संस्थानों का सम्मान करने के लिए जानी जाती है, वहीं कांग्रेस को जब मौका मिलता है इस देश का, इस देश के संविधान का, संवैधानिक संस्थाओं का धज्जियां उड़ाती है। दरअसल यह पार्टी आज की तारीख में संविधान के लिए और संवैधानिक संस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सिर्फ फर्जी रूप से यह लोग हाथ में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, ऐसे पार्टियों को, देश के लोगों को पहचानना चाहिए कि संविधान का सही में कौन सम्मान करता है। कोर्ट ने अब उनको कोर्ट में सफाई देनी पड़ेगी, राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी。0
0
Report
संभल । संभल हिंसा केस में अहम गवाह विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान ।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।। विवादित जामा मस्जिद / हरिहर मंदिर सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को भड़के दंगे के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में बड़ी अपडेट । संभल हिंसा के केस के4 वादी और सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन गवाही दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे। संभल दंगा केस के वादी विष्णु शंकर जैन की कोर्ट में हुई अहम गवाही क्राइम नंबर 337/24 में दर्ज कराया बयान । विशेष लोक अभियोजक शालिनी ने संभल दंगे के मामले की 4 चार्जशीट फाइलें दाखिल की । कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर की तारीख दी ।0
0
Report
निवाड़ी में पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद الحيوان
Ghaziabad, Uttar Pradesh:निवाड़ी थाना पुलिस ने पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पशु भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के किशोर थाना क्षेत्र के अतलपुर गांव निवासी करन और शिवांक के रूप में हुई है। 11 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने निवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका कटरा खेत में बुग्गी से बंधा हुआ था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 13 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के एक खेत में बुग्गी से बंधा कटरा देखा और मौका पाकर चोरी कर लिया था। वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
