458118
गांधी सागर जलाशय में तीन महीने के प्रतिबंध के बाद शुरू हुआ मत्स्याखेट
Rampura, Madhya Pradesh:रामपुरा के गांधी सागर जलाशय में तीन महीने के प्रतिबंध के बाद मत्स्याखेट फिर से शुरू हो गया है। 15 जून से 30 अगस्त तक मछलियों के प्रजनन काल के कारण मत्स्याखेट पर रोक थी। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में मछुआरे अपने साधन, नाव, जाल और खाने-पीने की सामग्री के साथ जलाशय की ओर रवाना हुए। वे जलाशय के विभिन्न हिस्सों में जाल बिछाएंगे और मछली पकड़ेंगे। पकड़ी गई मछलियां गांधी सागर और रामपुरा से दिल्ली, सिलीगुड़ी, हावड़ा और अन्य राज्यों में भेजी जाएंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में घटना के 6 घंटे बाद 60किमी दूर अचेतावस्था में मिला।
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के इमामगंज मजरे खैरहना गांव में बुधवार की दोपहर घर से साइकिल से चौराहे निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता किशोर 6 घंटे बाद गांव से 60 किलोमीटर दूर रेल कोच कारखाना के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में मिला। परिजनों ने किशोर को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा कर छोड़ने की शंका जाहिर की है। गांव निवासी मोहम्मद अंसार रोजी रोटी कमाने के लिए पत्नी के साथ बाहर रहते हैं।घर पर 17 वर्षीय बेटा समीर व छोटी बेटी रहते हैं। बुधवार की दोपहर समीर साइकिल से खैरहना चौराहे के लिए निकला था।मदरसे के पास साइकिल की उतरी चैन चढ़ाते समय पास से गुजरी कार के पहुंचने पर वह अचेत हो गया। घटना के करीब छः घंटे बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब 60 किलोमीटर दूर लालगंज स्थित रेल कोच कारखाने के पास अचेतावस्था में एक दंपति को मिला। दंपत्ति ने फोन पर किशोर की परिजनों से बात कराई, और किशोर को रेल कोच कारखाने की सुरक्षा में लगे जवानों के हवाले कर दिया।समीर के परिजन मोहम्मद शरीफ,दिलशेर व मोहम्मद शरीफ देर रात रेल कोच कारखाने पहुंचे और समीर को अपने साथ घर वापस लेकर आएं। हालांकि पुलिस ने मामला संज्ञान में न होने की बात कहते हुए घटना को संदेहास्पद बताया है।दिन दहाड़े हुई घटना के बाद से ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा के प्रति भयभीत नज़र आ रहे हैं।0
0
Report
नवरात्रि के पांचवें दिन विठ्ठल-रुक्मिणी के पारंपरिक अलंकार ने सबका ध्यान खींचा
Pandharpur, Maharashtra:नवरात्र महोत्सव पाचव्या दिवशी श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक पोषाखासह अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. त्यामध्ये रूक्मिणी मातेस वनदेवी माता पोषाख परिधान करण्यात आला श्री विठ्ठलास सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मणी, दंडपेठया जोड मोठा, मोत्याचा तुरा, शिरपेच मोठा दहा लोलक असलेला, शिरपेच मोठा दोन लोलक असलेला, चांदीचा मत्स्य, तोडे जोड, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, मोत्याची कंठी दोन पदरी, इमिटेशन नेकलेस इत्यादी प्रकारचे अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत. तसेच रुक्मिणी सोन्याचा मुकुट, सोने मोती चांदवड, चिंचपेटी हिरवी, तोडेजोड, मोठी नथ, मोत्याचा कंठा, पैंजण जोड असे अलंकार परिधान केले0
0
Report
पाकिस्तान के स्कूल से जुड़ी खबर पर ताजा जानकारी जारी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
करौली में तेज हवा-बादल बरसात से मौसम बदला, तापमान गिरा
Karauli, Rajasthan:करौली में मौसम ने बदली करवट, तेज हवा के साथ बारिश, करौली जिला मुख्यालय सहित करौली, हिंडौन और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के साथ उड़ती धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कई इलाकों में हल्की बारिश देर तक जारी रही। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने भी मौसम खराब होने और बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी बाजरे की फसल को भी बारिश से नुकसान होने की आशंका है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
राजस्थान में पुलिस के व्यवहार में सुधार के लिए तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग शुरू
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पुलिसकर्मियों के व्यवहार में बदलाव लाने की कवायद शुरू हो गई है। अब थाने में आने वाले फरियादी के साथ पुलिसकर्मी किस तरह पेश आएं, उसकी परेशानी को कैसे सुनें और तनाव के बीच भी संयम कैसे बनाए रखें, इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। जयपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में तीन दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ है। इसका मकसद पुलिसिंग को ज्यादा संवेदनशील और नागरिक केंद्रित बनाना है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर हाल के दिनों में सामने आए विवादों के बीच इस पहल को अहम माना जा रहा है। थाने में फरियादी से व्यवहार सुधारने की पहल थाने... जहां आम आदमी अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है। किसी को न्याय की उम्मीद होती है, तो कोई अपनी परेशानी का समाधान चाहता है। ऐसे में पुलिसकर्मी का व्यवहार पीड़ित के लिए राहत भी बन सकता है और उसकी परेशानी बढ़ा भी सकता है। इसी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए राजस्थान पुलिस ने सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग शुरू की है। जयपुर में सांगानेर एयरपोर्ट के पास स्थित IIHMR यूनिवर्सिटी में 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है, पुलिसकर्मियों की सोच, संवाद शैली और आमजन के प्रति व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना। डीजीपी राजीव शर्मा ने उद्घाटन समारोह में कहा कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत। थाने में आने वाले परिवादी के साथ संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, नागरिक से अच्छा व्यवहार किया जा सकता है। संवेदनशीलता का अर्थ कानून के पालन में ढिलाई नहीं, बल्कि विधिक प्रक्रिया के तहत राहत देने का प्रयास है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी, त्वरित फैसलों और लगातार बदलती चुनौतियों के बीच काम करना पड़ता है। इसके बावजूद आमजन के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस के पास आने वाले व्यक्ति की परेशानी को ध्यान से सुना जाए और कानून के दायरे में उसके समाधान का प्रयास किया जाए। डीजीपी के मुताबिक, यह केवल औपचारिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि विचार-मंथन के बाद तैयार किया गया एक विशेष प्रयास है। इसका उद्देश्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस की छवि और व्यवहार को बेहतर बनाना है। तीन दिन में व्यवहार सुधारने का प्रशिक्षण तीन दिवसीय कार्यक्रम को अलग-अलग विषयों में बांटा गया है। पहले दिन 'खुद को जानें, खुद का नेतृत्व करें' विषय के तहत आत्म-जागरूकता, व्यावसायिक पहचान, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच पर जोर दिया जा रहा है। दूसरे दिन तनावपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसिंग की ट्रेनिंग होगी। इसमें नाराज शिकायतकर्ताओं से बातचीत, भावनात्मक परिस्थितियों में संयम और प्राथमिकताएं तय करने जैसे विषय शामिल हैं। तीसरे दिन प्रशिक्षण से मिली सीख को व्यवहार में उतारने पर फोकस रहेगा। प्रभावी संवाद, ध्यान से सुनने, आपसी संबंध मजबूत करने और नागरिकों के साथ विश्वास कायम करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे।प्रशिक्षण में केस स्टडी, भूमिका-अभिनय, समूह अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। राजस्थान में हाल के दिनों में पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। जयपुर ग्रामीण के नरेना थाने में संघ प्रचारक के साथ कथित मारपीट का मामला हो या किशनगढ़ में महिला पुलिस अधिकारी और वकील के बीच विवाद, इन घटनाओं ने पुलिस के व्यवहार और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। अन्य मामलों में भी पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और हिरासत में मारपीट के आरोप सामने आते रहे हैं। ऐसे में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग को पुलिसिंग में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हालांकि, इसका वास्तविक असर तभी दिखाई देगा, जब प्रशिक्षण में सिखाए गए व्यवहार को पुलिसकर्मी थानों और फील्ड में भी अपनाएंगे।0
0
Report
दीपावली से पहले AVVNL MD ने 80 मेगावाट उत्पादन और कनेक्शन सुधार पर समीक्षा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन में 46 कुसुम प्लांट से 80 मेगावाट उत्पादन दीपावली से पहले निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर AVVNL एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने ली समीक्षा बैठक लंबित कनेक्शन पूरे करने और बिजली चोरी पर कार्रवाई के निर्देश दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार बल्दी ने डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में विद्युत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से बिजली की उपलब्धता बढ़ाने, राजस्व वसूली में सुधार, विद्युत छीजत (लाइन लॉसेज) कम करने तथा लंबित कनेक्शनों को दीपावली से पहले पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में डीडवाना-कुचामन के अधीक्षक अभियंता (एसई) एफआर मीणा सहित जिलेभर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और सहायक अभियंता (एईएन) उपस्थित रहे। एमडी ने अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। कुसुम योजना के 46 प्लांट से 80 मेगावाट बिजली उत्पादन एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना विद्युत विभाग के लिए लाभकारी साबित हो रही है। योजना के तहत जिले में अब तक 46 प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनसे लगभग 80 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इन प्लांटों से दिन के समय बिजली की उपलब्धता बढ़ी है। साथ ही, प्लांट ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के नजदीक होने के कारण बिजली की आपूर्ति में होने वाली छीजत को कम करने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुसुम योजना के माध्यम से दिन में बिजली की उपलब्धता बढ़ने से विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। ऐसे में योजना के प्रभावी संचालन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दिया जा रहा है। सूर्यमुखी योजना के जिले में 6 हजार कनेक्शन एमडी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिलेभर में अब तक करीब 6,000 कनेक्शन हो चुके हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने और अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सरकारी प्रावधानों के अनुसार लगभग एक लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, सोलर प्लांट से उत्पादित अतिरिक्त बिजली के लिए भी नियमानुसार डिस्कॉम की ओर से भुगतान किया जाता है। बल्दी ने कहा कि सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत मिल सकती है और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। दीपावली से पहले लंबित कनेक्शन पूरे करने के निर्देश समीक्षा बैठक में एमडी ने राजस्व वसूली, विद्युत छीजत, रखरखाव कार्यों और लंबित विद्युत कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली से पहले लंबित कनेक्शनों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए तथा विद्युत लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों का आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी की जाए। विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी सतर्क रहें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। ऑनलाइन सिस्टम और पारदर्शिता पर जोर एमडी मुकेश कुमार बल्दी ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति में सुधार लाने, लाइन लॉसेज पर नियंत्रण करने और रखरखाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित समीक्षा की जाए। बिजली चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई एमडी ने बिजली चोरी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष योजना के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी साथ ही, उन्होंने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे अनियमित तरीके से बिजली का उपयोग करने के बजाय वैध कनेक्शन लें और पात्रता के अनुसार पीएम सूर्यघर योजना से जुड़कर सौर ऊर्जा का लाभ उठाएं। एसई एफआर मीणा ने दी जिले की विद्युत व्यवस्था की जानकारी0
0
Report
Advertisement
भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में हंगामा और कुर्सी विवाद
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में विकास के मुद्दों के साथ जमकर हंगामा भी देखने को मिला। बैठक में सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों, स्ट्रीट लाइट और कचरा संग्रहण जैसे मुद्दों पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। वहीं, कुर्सी को लेकर दो पार्षदों के बीच तीखी झड़प हो गई। महापुरुषों की तस्वीर हटाने और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने नाराजगी जताई। खास बात यह रही कि बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल हुई। देखिए ये रिपोर्ट... भरतपुर नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में शुरुआत से ही गहमागहमी का माहौल रहा। बैठक में छह एजेंडों पर चर्चा हुई, लेकिन विकास के मुद्दों के साथ पार्षदों के बीच आपसी विवाद भी सामने आया। सबसे पहले वार्ड 16 के पार्षद मोती सिंह ने सभागार से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सभागार में सभी महापुरुषों की तस्वीरें लगाने की मांग की। इसके बाद मेयर के बगल में डिप्टी मेयर अंबिका सैनी और आयुक्त श्रवण बिश्नोई की कुर्सी लगाने का मुद्दा उठा। वहीं, पार्षदों के परिजनों को बैठक से बाहर निकालने पर भी बहस ہوئی। इसी दौरान वार्ड 41 की पार्षद गोपाल कश्यप और वार्ड 26 की पार्षद वीरमति के बीच कुर्सी को लेकर तीखी झड़प हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, आयुक्त और अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए। पार्षदों ने ऑटो टिपर के नियमित नहीं आने, सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी और खराब सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने सफाई कंपनी वी-वॉइस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। इस पर आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि पार्षदों के सत्यापन के बिना सफाई कर्मचारियों की हाजिरी मान्य नहीं होगी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी बैठक में बुलाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में बेसहारा बंदरों, सांड और गायों को पकड़ने की मांग भी उठी। वहीं, शहर में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण प्रभावित लोगों को मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चार बार बिजली गुल होने से सभागार में अंधेरा छा गया, जिसने व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। मेयर अनुराधा सिंह ने बताया कि बैठक में 30 दिवसीय और 100 दिवसीय कार्ययोजना पर विचार किया गया। इसमें सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण प्रभावित लोगों को भूमि आवंटन सहित छह एजेंडों पर चर्चा हुई। श्रवण बिशनोई निगम कमिश्नर।0
0
Report
राम के आदर्शों से देश में मर्यादा की प्रेरणा
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामो विग्रहवान् धर्मः, राम जी धर्म की मूर्ति हैं। राष्ट्र ही भगवान श्रीराम जी के स्वरूप में है। भगवान श्रीराम जी का हर कार्य और हर आदर्श मर्यादित है। कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। यह गलत बात है। भगवान श्रीराम का सारा जीवन हमारे लिए प्रेरणा है और आदरणीय है। इसलिए कभी भी भगवान श्रीराम जी के आदर्शों में इधर-उधर के गीत या अमर्यादित प्रस्तुतियाँ नहीं करनी चाहिए। यह बहुत गलत है। भगवान श्रीराम जी का आदर्श ही उत्तम और अतुलनीय है तथा राष्ट्र के लिए अच्छा है।0
0
Report
टोंक के चतुर्भुज तालाब किनारे जल संचय के लिए जनता-जनप्रतिनिधि संकल्प
Tonk, Rajasthan:टोंक बारिश के बीच जल संरक्षण का संकल्प, टोंक के चतुर्भुज तालाब पर जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि शहर के ऐतिहासिक चतुर्भुज तालाब के किनारे ‘जल संचय जन भागीदारी जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बारिश के बीच भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, सभापति मयंक गोयल, उपसभापति फरजाना सईद, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित कई पार्षद और शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए आमजन से पानी बचाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। ऐतिहासिक चतुर्भुज तालाब पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी के जरिए जल संचय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बना। बाइट 01 टीना डाबी जिला कलेक्टर बाइट 02 धर्मपाल जाट आयुक्त0
0
Report
Advertisement
तिगीपुर में नवरात्रि पर डांडिया-गरबा से दिल्ली देहात में संस्कृति के रंग
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गाँव में नवरात्रि के अवसर पर आशुतोष शिव मंदिर में डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ. बिजली विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएँ और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया-गरबा के साथ भजन-कीर्तन ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गाँव की हैं जहाँ नवरात्रि के पावन अवसर पर आशुतोष शिव मंदिर में डांडिया और गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया. गुजरात और महाराष्ट्र की पहचान माने जाने वाला गरबा और डांडिया अब दिल्ली देहात में भी अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरता नजर आया. मंदिर परिसर में जैसे ही डांडिया की धुन शुरू हुई, ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक अंदाज में डांडिया करती नजर आईं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और बालिकाओं ने हिस्सा लिया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा के जरिए नवरात्रि के उत्सव को खास बना दिया. खास बात यह रही कि कार्यक्रम में सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और डांडिया की ताल ने मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण बना दिया. दिल्ली देहात में इस तरह का आयोजन ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक अवसर बना। डांडिया की धुन पर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। वहीं, कार्यक्रम के बाद डांडिया और गरबा में हिस्सा लेने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए निगम पार्षद की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद महिलाओं में खुशी देखने को मिली। तिगीपुर गाँव में आयोजित यह कार्यक्रम नवरात्रि के धार्मिक उत्साह के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
देवली बस स्टैंड पर चोर: गल्ले से नकदी मिनटों में गायब
Tonk, Rajasthan:देवली बस स्टैंड से बड़ी खबर! मोबाइल शॉप में महिला और पुरुष ने चंद सेकंड में गल्ले से नकदी पार कर दी। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई。 घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। दुकान पर कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के दौरान दोनों ने गल्ले में रखे करीब 700 से 800 रुपये निकाल लिए और वहां से चले गए。 रात करीब سाढ़े आठ बजे जब दुकान मालिक आशीष पंचोली बिक्री का हिसाब लेने पहुंचे, तो गल्ले से नकदी गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई。 फिलहाल, दुकान मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।0
0
Report
सिरोही अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग की ऑपरेशन थिएटर में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जालौर जिले के सियाणा गांव निवासी 65 वर्षीय इंद्रमल लोहार की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब मामूली फ्रैक्चर के ऑपरेशन के लिए मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया? था, तो करीब एक घंटे दस मिनट बाद शव बाहर क्यों लाया गया? आखिर इस दौरान ऑपरेशन थिएटर में क्या हुआ? हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एनेस्थीसिया देने के दौरान मरीज को हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाने के प्रयास किए गए।0
0
Report
Advertisement
खैरा में कैदी वाहन मंदिर में घुसी, पंडाल और गेट क्षतिग्रस्त, 2 महिलाएं घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा में गुरुवार को एक सरकारी कैदी वाहन दुर्गा मंदिर के मुख्य गेट से होते हुए पूजा पंडाल में घुस गई। वाहन की टक्कर से मंदिर परिसर में बना सजावटी गेट क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पंडाल के गेट का लोहे का हिस्सा गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों के सिर में चोट आई है। घायलों की पहचान बंगनदर गांव निवासी आशा कार्यकर्ता वर्षा कुमारी (24) और मरीज संता देवी (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्षा कुमारी मरीज संता देवी को लेकर दुर्गा मंदिर के रास्ते खैरा अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान कैदी वाहन मंदिर के मुख्य गेट से अंदर घुसी और पूजा पंडाल के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई。 मामले में एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चरकापत्थर थाना से 14 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इसी दौरान कैदी वाहन दुर्गा मंदिर परिसर में बने पंडाल के ऊपरी हिस्से से टकरा गई, जिससे पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जमुई में भीड़ और बड़े वाहनों के परिचालन से जुड़ी स्थिति को देखते हुए कैदियों को खैरा लाया गया था। कमेटी सदस्यों ने तेज रफ्तार पर जताई नाराजगी पूजा कमेटी के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में परिसर में घुसी थी। कमेटी के सदस्यों ने चालक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वाहन नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि जिस रास्ते से वाहन अंदर आई, वहां सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी हुई हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के प्रवेश से बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
UP NEWS : मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला,गंभीर हालत में बरेली रेफर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना बिलसंडा क्षेत्र के बीसलपुर बिलसंडा हाईवे किनारे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों का मदद से घायल मगरमच्छ का रेस्क्यू किया टीम जिसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां के डॉक्टर जगदेव सिंह ने मगरमच्छ का प्राथमिक उपचार के बाद आईवीआर सेंटर इज्जत नगर बरेली के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घायल नर मगरमच्छ की उम्र 5 वर्ष की बताई जा रही है। गौरतलब है मामला नांद गांव के पास रोड किनारे खाई में भरे पानी से निकल कर मगरमच्छ रोड क्रॉस कर रहा था बताया जा रहा है तभी किसी अज्ञात लोडर वाहन की चपेट में आकर मगरमच्छ का मुंह बुरी तरह कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल राजेश कुमार ने टीम की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर इसे ई-रिक्शा से जानबरो के अस्पताल पहुंचाया जहां पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर जगदेव सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे IBRI सेंटर इज्जत नगर बरेली रेफर कर दिया है।0
0
Report
हरदा में नहर से खेतों तक पानी 22 अक्टूबर तक पहुंचाने का निर्णय
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:जल उपभोक्ता समिति की बैठक आयोजित, 22 अक्टूबर तक किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचेगा, सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली की मांग, हरदा में जल उपभोक्ता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के खेतों तक नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 22 अक्टूबर तक नहर के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, ताकि किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें। बैठक में किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके साथ ही जिले में किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक में किसानों की सिंचाई, बिजली और खाद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इन सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बाइट 01 राजेंद्र गुर्जर,किसान बाइट 02 सोनम बाजपेई, सिंचाई अधिकारी0
0
Report
Advertisement
