Back
नीमच के झांझरवाड़ा में फ्रूट स्टोरेज में भीषण आग, लाखों की मशीनरी जलकर राख
PSPritesh Sharda
Mar 15, 2026 13:01:15
Neemuch, Madhya Pradesh
नीमच के झांझरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक बंद फ्रूट कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। इस भयावह मंजर को देख आसपास के कारखानों में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि प्लांट पिछले कुछ दिनों से बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री के भीतर रखी लाखों रुपये की कीमती मशीनरी जलकर पूरी तरह खाक हो गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन और आग के सटीक कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
28
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 15, 2026 14:08:3229
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 15, 2026 14:08:1828
Report
28
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 15, 2026 14:08:0325
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 15, 2026 14:07:4325
Report
RSRahul shukla
FollowMar 15, 2026 14:07:3322
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 14:07:2026
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 14:05:140
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 15, 2026 14:05:030
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 15, 2026 14:04:490
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 15, 2026 14:04:360
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 15, 2026 14:04:200
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 15, 2026 14:04:070
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 15, 2026 14:03:560
Report