icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458441
Pritesh SardaPritesh SardaFollow5 Aug 2024, 10:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस न किया भंडाफोड़,ठगी के तरीके को सुनकर चौंक जाएंगे आप

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow16m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का भंडाफोड़, साइबर क्राइम थाना मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सफलता; 3648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश ।* ▪️ *गरीबों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर जारी किए जाते थे फर्जी सिम, विदेश में बैठे साइबर ठगों को 150 से 300 रुपये में बेचते थे सिम का OTP ।* ▪️ *व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क, ई-कॉमर्स कंपनियों से 'ऑर्डर कैंसिल-रिफंड' ठगी के नए तरीकों का भी हुआ खुलासा, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 अदद मोबाईल फोन 04 सिमकार्ड बरामद।* ▪️ *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने दी जानकारी
0
0
Report

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow26m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान को जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं तक भी मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा सके। अभियान की खास बात यह है कि इसमें मतदाता केवल मशीनों की कार्यप्रणाली देखेंगे ही नहीं, बल्कि स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से यह समझ सकेंगे कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है। प्रशासन का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में उठने वाले सवालों एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि नागरिक मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से समझें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को स्वयं समझें। प्रशासन के अनुसार, छह विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने वाला यह अभियान मतदाता शिक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0
0
Report

मुरादाबाद में अवैध हथ‍ियारों के साथ वीडियो वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:

मुरादाबाद: कुंदरकी में अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल पुलिस कर रही जांच, वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव का निवासी बताने वाले अजीम पठान का सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कुंदरकी क्षेत्र में फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। ऐसे में असलहे के साथ वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले में कुंदरकी थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, असलहे की वास्तविकता और वीडियो से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार टाटा पंच डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गई। हादसा इतना तेज था कि कार सड़क पर पलटते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसके बाद घटना की चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को टाटा पंच कार संख्या UP 35 BK 4640 में अमित पाल पुत्र विजय पाल सिंह निवासी जनपद कन्नौज सवार थे। कार को दीपक सिंह निवासी आवास विकास, थाना दही, उन्नाव चला रहे थे। इसके अलावा कार में वंश त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी अकरमपुर, थाना कोतवाली सदर भी मौजूद थे। कार चंद्रलोक गार्डन के सामने आदर्श नगर पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कार पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार अमित पाल को चोटें आईं। इसके बाद वंश त्रिपाठी के साथ घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। फुटेज में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में जाती दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को उजागर किया है।
0
0
Report
Advertisement

औरैया महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow2h ago
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिलने से मचा हड़कंप , सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के आंगन में मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। महिला का शव घर के बाहर भैंस के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव का है ,यहां रहने वाले हरि सिंह उर्फ हरिशंकर शंखवार की दूसरी पत्नी पूनम उर्फ पुनीत, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, शुक्रवार सुबह घर के आंगन में मृत अवस्था में मिली। गुरुवार रात पूनम अपने पति और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह जब परिवार के लोग जागे और बाहर की तरफ पहुंचे तो महिला का शव आंगन में भैंस के पास पड़ा दिखाई दिया। शव के आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि मृतका के परिवार में तीन बेटे विवेक, दुर्गेश और आशिक तथा एक बेटी विभा है। बड़ा बेटा विवेक बाहर रहकर निजी नौकरी करता है। उसकी शादी वर्ष 2025 में कल्पना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के अवसर पर घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा और कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर बुलाई गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी बिधूना ने जानकारी देते हुए बताया कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है , सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है , शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है , अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलन में है , तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया जाएगा । बाइट - पुनीत मिश्रा क्षेत्राधिकारी बिधूना
0
0
Report

गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीड‍ियो वायरल

Majarkata, Chhattisgarh:

गर‍ियाबंद/कम‍ल क‍िशोर शर्मा:  गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

 

Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation

0
0
Report

हापुड़ में स्कूल ठीक करो अभियान ने मचाई हलचल, छात्रों के बीच जमीन पर बैठे दिखे CJP नेता सौरभ दास

RKRavi KumarFollow4h ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। हापुड़ में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब CJP नेता सौरभ दास बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे सरकारी स्कूलों में पहुंच गए। उनके आने की खबर न तो प्रशासन को थी और न ही स्कूल प्रबंधन को। स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सौरभ दास ने एक के बाद एक कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया। वे क्लासरूम में जाकर बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गए और उनसे सीधे संवाद किया। बच्चों से उन्होंने पढ़ाई का स्तर, किताबों की उपलब्धता, मिड-डे मील की गुणवत्ता, शौचालय, पानी और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दौरे के दौरान कई स्कूलों में अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। इसके बाद सौरभ दास ने अधिकारियों को सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द सुधार की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद: पाकबड़ा क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चे कई दिनों से लापता, CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर

SHShahrukh HusainFollow4h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: पाकबड़ा क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चे कई दिनों से लापता, CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर मुरादाबाद। जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव में दो नाबालिग बच्चों के कई दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय दोनों बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। बच्चों के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, परिजन और क्षेत्रीय पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य संभावित पहलुओं के आधार पर बच्चों की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन
0
0
Report

अनूठा अंदाज: गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, कोर्ट में पेश

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
0
0
Report

कटनी नगर निगम के अतिक्रमण विवाद में अधिवक्ताओं का धरना और चक्काजाम

Katni, Madhya Pradesh:कटनी नगर निगम के सामने आज अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के चलते नगर निगम के सामने यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और मौके पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा जिसके बाद नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर अतिक्रमण प्रभारी मानवेंद्र सिंह पर कोतवाली थाना में एफआईआर की कार्यवाही की गई है। दरअसल, पूरा मामला कबाड़ दुकानों को हटाने की कार्रवाई से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण विभाग में पदस्थ अधिकारी मानवेंद्र सिंह और अधिवक्ता अशोक जैन के बीच तीखी बहस हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान अधिकारी ने अधिवक्ता अशोक जैन के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी घटना से नाराज अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एकजुट होकर नगर निगम पहुंच गए। यहां अधिकारी के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और नगर निगम के सामने चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान नगर निगम परिसर के बाहर गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

Shahdara AAP office shooting sparks fear, police probe escalates

New Delhi, Delhi:शाहदरा में AAP युवा विंग के कार्यालय पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में वारदात, कार्यालय में मौजूद लोगों ने बताया—बड़ी मुश्किल से बची जान; दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल दिल्ली के शाहदरा जिले के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की युवा विंग के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार्यालय पर करीब एक दर्जن गोलियां चलाईं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। कार्यालय में मौजूद लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है। उन्हें भी नहीं पता कि आखिर कौन लोग आए और कार्यालय पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में उनकी जान बड़ी मुश्किल से बची और घटना के बाद से वह दहशत में हैं। दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल दिल्ली में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार जीरो पुस्ता इलाके मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर में बाइक सवार हमलावरों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें समीर नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। अब शाहदरा जिले में एक राजनीतिक कार्यालय को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटना सामने आने से लोगों में भय का माहौल है। आखिर राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? खुलेआम गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो जाते हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही गोलीबारी की घटनाएं दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों पर लगाम लगाने की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर दिल्ली में कानून का डर अपराधियों के मन में कब पैदा होगा? रिपोर्टर - राकेश चावला
0
0
Report

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली एवं जिला प्रशासन मुरादाबाद के तत्वाधान में भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow14h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली एवं जिला प्रशासन मुरादाबाद के तत्वाधान में भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित ‘वन्दे मातरम् 150 नेशनल यूनिटी फ्लाइट’ कार्यक्रम का आयोजन मुरादाबाद हवाई अड्डे पर किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10ः00 बजे मुरादाबाद हवाई अड्डे पर भारतीय सेना के तीन माइक्रोलाइट हवाई जहाजों के आगमन के साथ हुआ। इस दौरान विमानों के पायलटों द्वारा एनसीसी कैडेट्स को हवाई जहाजों की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उड़ान भरने की तकनीकी बारीकियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कैडेट्स को माइक्रोलाइट फ्लाइंग का अनुभव भी कराया गया। कार्यक्रम का समापन सभी हवाई जहाजों के प्रस्थान के साथ हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रीय एकता की भावना, साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि तथा सशस्त्र बलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान 9 उ.प्र. बालिका वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी अरविन्द कुमार, डिप्टी कमान अधिकारी प्रमिला सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के युवक की मौत: गाड़ी चढ़ने से जान गंवाई, हत्या नहीं

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में युवक की मौत का मामला, हत्या नहीं, एक गाड़ी ऊपर चढ़ने से गई जान – पुलिस ने 2 घण्टे में किया खुलासा कुरुक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवक की मौत हत्या नहीं, बल्कि गाड़ी चढ़ने से हुई मौत पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एसएचओ सिटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर cia और एसएचओ की टीम ने जांच शुरू की और संबंधित युवकों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया。 पूछताछ में सामने आया कि सभी युवक शराब के नशे में थे और कढ़ी-चावल खाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। वहां दस रुपये का कूपन लेकर जब युवक खाना लेने गया तो प्लेट उठाते समय वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाकर एक तरफ जगह पर लिटा दिया。 कुछ देर बाद वहां से गुजर रही एक गाड़ी ने युवक के ऊपर चढ़ा दी और चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज परिजनों को भी दिखाई है। पुलिस के अनुसार, परिवार ने जांच और घटनाक्रम को लेकर संतुष्टि जताई है。 पुलिस का कहना है कि यदि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोककर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाता तो संभव है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई करेगी。 युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 बाईट,,,सुरेश कुमार DSP कुरूक्षेत्र
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top