458118
रामपुरा में जल जीवन मिशन के तहत क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला हुई आयोजित
Rampura, Madhya Pradesh:नीमच जिले के रामपुरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना पर क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 23 अगस्त 2024 को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रबंधक दिनेश उपाध्याय ने योजना के तकनीकी और सामाजिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में रामपुरा नगर परिषद, जनपद पंचायत सदस्य, और अन्य प्रमुख लोगों ने माँ सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम कांदा उत्पादक के लिए ठोस कदम नहीं, सचिवीय समिति बनी—किसानों में निराशा
Malegaon, Maharashtra:विशाल मोरे, बागलाण (नाशिक) — मुख्यमंत्री कांदा उत्पादकांसाठी कुठलाही ठोस निर्णय नाही... मुख्यमंत्रीांच्या बैठकित आणखी एका नवीन समितीचा जन्म... शेतकऱ्याचा पदरी पुन्हा एकदा निराशा... शेतकऱ्यांसाठी या आधी पवार समिती.. नंतर कांदा महाबँक, नंतर पाशा पटेल समिती आणि आता मुख्यमंत्र्यांनी तातडीने बैठक घेतली या बैठकीत पुन्हा एका समितीने जन्म घेतला ती म्हणजे सचिव स्तरीय समिती... म्हणजे सरकार शेतकऱ्यांची चेष्टा करीत असून या विषयावर मात्र सरकार वेळकाढू पना करीत असल्याचा आरोप नाशिकच्या बागलाण येथील शेतकरी तथा व्यंगचित्रकार किरण मोरे यांनी आपल्या व्यंग चित्रातून केला0
0
Report
वनमंत्री गणेश नाइक ने फिर भड़के, शिंदे को दिया उपरोधपूर्ण तंज
Navi Mumbai, Maharashtra:story slug -: वनमंत्री गणेश नाईक पुन्हा भडकले, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांना लगावला उपरोधीक टोला. FTP slug - nm ganesh naik angri shots- ganesha naik byet- ganesh naik reporter- swati naik navi mumbai Anchor -: नवी मुंबई महापालिकेत सत्ताधारी भाजपने सेवा विनियम ठराव मंजूर करुन मनपा अधिकारी कर्मचाऱ्यांचे सेवानिवृत्ती वय 58 वरून 60 वर्षं करण्याचा निर्णय घेण्यात आला होता मात्र मनपा आयुक्तांनी सदर ठराव शासनाच्या मंजुरीसाठी पाठवला असता नगरविकास खात्याने सदर ठराव निलंबित केलाय. यावर वनमंत्री गणेश नाईक यांनी खंत व्यक्त करत हा ठराव मंजूर न झाल्यास महापालिकेत काम करायला अधिकारीच राहणार नाहीत अशी संतप्त प्रतिक्रिया व्यक्त केलेय. 500 चौरसफूट घरांना कर माफिचा निर्णय देखिल नवी मुंबई महापालिकेने प्रथम घेतला त्यानंतर मुंबई महापालिकेने घेतला मात्र मुंबई मध्ये याची अंमलबजावणी सुरु झाली पण नवी मुंबईत नाही त्यामुळे आपल्या पायाखाली काय जळत ते पहिला बघायचं असा उपरोधीक टोला यावेळी वनमंत्री गणेश नाईक यांनी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांना लगावलाय.0
0
Report
एक व्यक्ति ने ठंडे बेघर को कंबल दिया, कुत्ते ने भी शुक्रिया कहा
Noida, Uttar Pradesh:A man gave a blanket to a cold homeless man, and the man’s dog responded with the sweetest thank you0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में अवैध रेत-मुरम खनन बेलगाम, प्रशासन ने कदम उठाने के संकेत दिए
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में अवैध रेत और मुरम खनन का खेल लगातार जारी है। जिले के कई इलाकों में खुलेआम खनन और परिवहन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। बेमेतरा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इन दिनों अवैध रेत और मुरम खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर रात-दिन इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की कार्रवाई न के बराबर देखने को मिल रही है। इस अवैध खनन से जहां एक ओर पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर शासन को लाखों रुपए के राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामाले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।0
0
Report
पीछे के रास्ते घुसे चोर, लाखों के जेवर और नगदी पार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कटेहठी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे चोरी का पता चला। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
सागर के हनुमान जयंती जुलूस में रस्सी टूटने से 14 वर्षीय आर्यन कोरी की मौत
Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया में हनुमान जयंती पर आयोजित भव्य चल समारोह में हादसा हो गया। रस्सी टूटने के कारण डीजे का आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसका दबाव बनकर आधा दर्जन से ज्यादा भक्त चपेट में आ गए। घायल(dev)ों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान 14 वर्षीय आर्यन कोरी की मौत हो गई। दरअसल हनुमान जयंती पर मकरोनिया थाने के नजदीक बने हनुमान मंदिर से सालाना भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें डीजे की धुन पर पालकी में हनुमान जी महाराज को राम दरबार ले जाया जाता है। हजारों भक्त आयोजन में शामिल होते हैं। डीजे में बंधी रस्सियाँ अचानक टूट गईं, आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया। अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया, जहां 14 वर्षीय आर्यन कोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
बरवाला अनाज मंडी में गेहूं खरीद शुरू, किसानों में उत्साह
Panchkula, Haryana:बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू। अनाज मंडी बरवाला पंचकूला में वीरवार से हरियाणा वेयरहाउस द्वारा गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। खरीद के मौके पर देशराज पोसवाल चेयरमैन मार्किट कमेटी बरवाला, सचिव सुरेंद्र सिंह व मंडी सुपरवाइजर संचित कुमार मौजूद थे। पहले दिन किसान हरजीत सिंह कोट धर्मपाल, ऋषिपाल देवेंद्र सिंह किसान मौजूद रहे। मार्किट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने सभी किसानों को मिठाई खिलाकर गेहूं खरीद की शुरुआत कराई। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत होगी उसी गेहूं की खरीद की जाएगी; इसी तरह जिस सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत होगी उसी की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल और सचिव सुरेंद्र सिंह ने सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा है कि वह अपनी गेहूं व सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आए ताकि फसल बेचने में उन्हें कोई परेशानी ना हो।0
0
Report
FACE ऑपरेशन के तहत जबलपुर साइबर सेल ने फर्जी सिम गिरोह को गिरफ्तार किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत जबलपुर सायबर सेल की कार्यवाही एंकर। राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले व्यक्ति एवं POS एजेंटों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक सायबर अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व टीम गठित की गई। गटित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उपरोक्त ऑपरेशन के तहत FACE 01 को आइडेंटिफाई कर थाना अपराध अंतर्गत अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 419, 420, 34 भादवि 66 सी आईटी एक्ट एवं 42(3) (6) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जबलपुर द्वारा FACE 01 के अपराध में आरोपी अंबेश झारिया निवासी ग्राम बम्होडी मेहता थाना घंसौर जिला सिवनी को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ करने पर बताया कि पैसो के लालच में आकर वर्ष 2019 में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्वयं की फोटो विभिन्न आधार कार्डो में लगाकर फर्जी चेहरे एवं नाम पते पर 63 सिम कार्ड एक्टिवेट कराये गये थे। उसके द्वारा विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए गए। उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है जिनकी संलिप्तता पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी बाइट जितेंद्र सिंह ए एस पी क्राइम0
0
Report
ठेकेदार की लापरवाही से बह रहा ‘अमृत जल’, सैकड़ों घरों में सूखे नल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: शुक्लागंज क्षेत्र में जल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंद्रा नगर, अंबिकापुरम और नेहरू नगर सहित कई मोहल्लों में ठेकेदार की अनदेखी के चलते हजारों लीटर ‘अमृत जल’ नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि दूसरी ओर सैकड़ों घरों में कनेक्शन होने के बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई घरों के बाहर लगाए गए पाइपों में टोटी ही नहीं लगाई गई है, जिससे पानी लगातार बहता रहता है। वहीं जिन घरों में टोटी लगी भी है, वहां भी पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। इस विरोधाभासी स्थिति को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी ओर जरूरतमंद उपभोक्ता बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं। ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने जल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। सवाल यह है कि जब सरकार ‘हर घर जल’ की बात कर रही है, तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर कब संज्ञान लेंगे?0
0
Report
Advertisement
रुदौली लूट: बुर्का पहनी महिला ने नकली तमंचे से सोना लूटा, प्रेमी गिरफ्तार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सर्राफा दुकान में हुई दिनदहाड़े लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार की है, जब बुर्का पहने एक महिला ने नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। वारदात के दौरान दुकान के बाहर उसका प्रेमी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, वह तुरंत प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी राहुल मवई का रहने वाला है, जबकि उसकी प्रेमिका पायल बाबा बाजार क्षेत्र की निवासी है और विवाहित है। पायल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया और डराने के लिए नकली तमंचे का इस्तेमाल किया। रुदौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूट में प्रयुक्त नकली तमंचा, मोटरसाइकिल, सोने का हार और लॉकेट भी बरामद कर लिया गया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें महिला को तमंचा दिखाकर लूट करते और फिर भागते हुए साफ देखा जा सकता है। इस मामले में महेश ज्वेलर्स के मालिक महेश की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी संभव हो सकी।0
0
Report
टिकमगढ़ के चकरा तिराहे में शोरूम में आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ शहर के चकरा तिराहे के पास स्थित कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने का कर रही है प्रयास, शोरूम में रखें लाखों रुपए के कपड़े जलकर हुए खाक, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है की किन कारणों के चलते आग लगी है。0
0
Report
ग्वालियर में बाइक सवार से मोबाइल छीने को लेकर दो पक्ष भिड़े
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर सिगरेट का ठूंठ फेंकने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया. कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार को धमकाया. बाइक सवार अमित भदौरिया के मुताबिक कार सवारों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और वहां से भाग गए. मोबाइल लेने के लिए जब वो कार सवारों के पीछे गया तब उन्होंने आगे कार रोक कर मारपीट की. अजय भदौरिया के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके घर के अंदर खींचने की कोशिश की. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
मालदा में भड़काऊ भाषण मामले में दो गिरफ्तार, एनआईए को सौंपने की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:एडीजी नॉर्थ बंगाल के जय रामन पीसी- मालदा में भड़काऊ भाषण देने वाला कोलकाता हाई कोर्ट का लॉयर मास्टर माइंड Mofakkeral Islam को गिरफ्तार...खुद को कोलकाता हाईकोर्ट का लॉयर बताते हैं...एक और मास्टरमाइंड और यू ट्यूबर अकरामूल बागानी दोनों को आज सुबह बैंगलुरू भागते वक्त बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. 1 अप्रैल की घटना के तुरंत बाद देर रात को ये दोनों उत्तरी दिनाजपुर के ईटाहर (मालदा के साथ वाला जिला) में भागे थे...आज सुबह गाड़ी लेकर बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए...वहां से सुबह 9.30 बजे की बैंगलुरू की फ्लाइट पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. भड़काऊ भाषण देने का आरोप इन दोनों के खिलाफ है. इनके भाषण की वजह से ही पूरा माहौल खराब हुआ था. अगर एनआईए चाहेगा तो इन दोनों को एनआईए को सौंप दिया जाएगा. और मालदा जिले की पुलिस पूरी तरह से एनआईए के साथ सहयोग करेगी.0
0
Report
डांग में युवक की हत्या? शव मिलने के बाद गढ़ीबाजना में जांच तेज
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) गढ़ीबाजना थाना इलाके के डांग में मिला युवक का शव,प्रारम्भिक जांच में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का सामने आया मामला, भरतपुर के बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव जंगल में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रारम्भिक जांच में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है। सूचना मिलते ही गढ़ीबाजना थानाधिकारी श्यामलाल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की। मृतक युवक की पहचान धनंजय निवासी कोट थाना के रूप में हुईं है। मृतक के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। यह घटना गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के कौड़ापुरा और वैदपुरा गांव के डांग क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी), एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) और डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया है। थानाधिकारी श्यामलाल मीणा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जावेगा।0
0
Report
जायस में चाय की गुमटी में आगः गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप, कोई जनहानि नहीं
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के जायस नगर पालिका परिषद में एक चाय की गुमटी में भीषण आग लग गई। यह घटना नेशनल हाईवे रायबरेली सुल्तानपुर राजमार्ग अपना लाइटहाउस के सामने बन्ने खान की बंद गुमटी में सुबह हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुमटी से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गुमटी में रखा सारा सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान गुमटी में रखा एक गैस सिलेंडर फटकर दूर जा गिरा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
