458441
भैंस का गोबर उठाने गई महिला को सांप ने डंसा
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के भदाना गांव में एक महिला, हेमलता मीणा, को रविवार सुबह भैंस का गोबर उठाते समय जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन उसे तुरंत मनासा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश में छत पर रील बनाते तीन बच्चों पर बिजली गिरने का वीडियो वायरल
Gaya, Bihar:रील बनाते-बनाते मौत से सामना, गया में छत पर गिरी कड़कती बिजली, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो। सावधान। अगर आप भी बारिश के मौसम में छत पर जाकर रील बनाते हैं तो यह वीडियो आपकी आंखें खोल देगा। दरसअल पूरा मामला बिहार के गया जिले के वजीरगंज बाजार का है। जहां जेडीयू नेता रंजीत कुमार पांडे के छत पर उनके बेटे प्रिंस, प्रतीक और तेजस मोबाइल से रील बना रहे थे। मौसम सुहाना था, बच्चे मग्न थे.लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक जोरदार आवाज के साथ आसमान से आकाशीय बिजली सीधे छत पर आकर गिरी! वज्रपात इतना भयानक था कि छत पर स्थापित भगवान हनुमान का ध्वज और स्थापना स्थल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन गनीमत रही कि तीनों बच्चे बाल-बाल बच गए और बदहवास होकर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। यह पूरी खौफनाक घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना हर उस इंसान के लिए बड़ी सीख है जो चंद व्यूज और लाइक्स के लिए खराब मौसम में अपनी जान जोखिम में डालते हैं। याद रखें, बारिश और कड़कती बिजली के बीच मोबाइल का इस्तेमाल और छत पर जाना जानलेवा हो सकता है। रील फिर बन जाएगी, जान दोबारा नहीं मिलेगी। वँही इस संबंध में जदयू नेता रंजीत पांडे ने बताया कि बारिश के मौसम में उनका बेटा प्रिंस, प्रतीक और तेजस घर के छत पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए मोबाइल से रील बना रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली उनके छत पर जोरदार आवाज के साथ गिरी जिससे बच्चे डर गए और वो भागने लगे इस दौरान बच्चे के मोबाइल में यह घटना का लाइव वीडियो रिकॉर्ड हो गया और सभी बच्चे बाल बाल बच गए।0
0
Report
बाढ़ से सरमेरा-बेगूसराय मुख्य सड़क ध्वस्त, कावंरिया रूट पर ट्रैफिक बाधित
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में कसहा दियारा क्षेत्र में सरमेरा बेगूसराय मुख्य सड़क ढह जाने से कावंरिया रूट पर आवागमन बाधित हो गया है। यह सड़क बाढ़ से सरमेरा होते हुए बेगूसराय जाती थी। संपर्क टूट जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कांवरिये जोखिम लेते हुए टूटे हुए सड़क से गंगा जल लेकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे लगातार हादसे की आशंका बनी है।0
0
Report
भगवंत मान देधना में खेल स्टेडियम का उद्घाटन और जनसभा की तैयारियां पूरी
Patran, Punjab:सीएम भगवंत मान आज देधना में खेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। हलका शुतराना के गांव देधना में नवनिर्मित मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम का उद्घाटन करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दोपहर करीब 3 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और आम आदमी पार्टी नेताओं की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। गांवों से लोगों को जनसभा स्थल अनाज मंडी घग्गा तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा लोगों के लिए लंगर सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। विधायक बाजीगर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गांव देधना में खेल स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद अनाज मंडी घग्गा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के कुछ राजनीतिक नेता भी शामिल होंगे। जनसभा के दौरान हलका शुतराना से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। बाइट: कुलवंत सिंह बाजीगर, विधायक हलका शुतराना0
0
Report
Advertisement
कृष्ण जन्माष्टमी स्कूलों में भव्य आयोजन की बीजेपी घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:भगवान कृष्ण जन्माष्टमी स्कूलों में मनाने पर भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा भगवान कृष्ण का जीवन एक आदर्श है और इसी के चलते सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार भव्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी सभी स्कूलों में इसका आयोजन किया जाएगा.... कांग्रेस की सरकार के दौरान सरकारी आवास में इफ्तार पार्टी होती थी...लेकिन कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है... AnilAnand Maharaj ने कृष्ण जन्माष्टमी में पर लोक शिक्षण संचानालय के आदेश पर कहा कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह सनातनियों का देश है और सभी हिंदू देवी देवताओं के बारे में बच्चों को बताया जाएगा.... कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी और बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी.....0
0
Report
कपूरथला में दल-बदल तेज: र Rana कांग्रेस में, Amardeep Teji SC ब्लॉक प्रमुख
Kapurthala, Punjab:विधानसभा चुनावों से पहले कपूरथला में सियासी दल-बदल तेज अकाली दल के पूर्व काउंसलर रंजीत सिंह राणा कांग्रेस में शामिल, अमरदीप तेजी को एससी विंग का ब्लॉक प्रधान बनाया देश में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों में नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला तेज हो गया है। कपूरथला में भी कांग्रेस ने विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर सियासी समीकरण मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल बादल से वर्ष 2007 में काउंसलर रहे प्रमुख नेता रंजीत सिंह राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए अमरदीप तेजी को पार्टी की ओर से एससी विंग का ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की ओर से अलग-अलग दलों से आए नेताओं को पार्टी में जिम्मेदारियां देना इस बात का संकेत है कि चुनावी तैयारियां अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हैं। राजनीतिक दल दूसरे दलों के नाराज और प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में लाकर स्थानीय स्तर पर अपना आधार मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। आने वाले दिनों में नेताओं के पाला बदलने का यह सिलसिला और तेज होने की संभावना है। खास तौर पर टिकट और संगठन में तवज्जो को लेकर नाराज नेता दूसरी पार्टियों का रुख कर सकते हैं। ऐसे में देखना अहम होगा कि दूसरी पार्टियां इन नेताओं को कितनी राजनीतिक अहमियत देती हैं और उनका चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ता है।0
0
Report
PBM अस्पताल में मचा घमासान: वार्ड B में परिजन भिड़ंत, पुलिस जुटी जांच
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर हॉस्पिटल बना जंग का अखाड़ा ! PBM अस्पताल की नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर हंगामा मेडिसिन विंग के B वार्ड में भर्ती मरीज से मिलने पहुंची रिश्तेदारों के बाद बिगड़ा माहौल कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और मारपीट, वार्ड में मची अफरा-तफरी झगड़े के दौरान ग्लूकोज स्टैंड निकालकर धमकाने का भी आरोप, मरीज और परिजन सहमे हंगामा बढ़ने पर कई मरीजों के परिजन वार्ड से बाहर निकले, बीच-बचाव की भी हुई कोशिश सूचना पर PBM पुलिस चौकी का जाब्ता पहुंचा,दोनों पक्षों को अलग कर मामला कराया शांत, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
ABVP के सदस्य पर SFI के हमले का आरोप, जलपाईगुड़ी में प्रदर्शन
Jalpaiguri, West Bengal:जलपाईगुड़ी आनंदचंद्र कॉलेज में ABVP के सदस्यों पर SFI छात्र संगठन के हमले का आरोप। इस शिकायत के साथ जलपाईगुड़ी शहर के केंद्र कदमतला मोड़ पर ABVP के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। विरोध में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कही गई।0
0
Report
बटाला मेडिकल स्टोर के मालिक के घर रात गोलीबारी, घायल नहीं
Batala, Punjab:ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੇ ਘਰ ਝੱਲੀ ਗੋਲੀ ਕਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਗੋਲੀ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਜਖਮੀ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਜਾਨੀ ਮਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਜੇਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਕੱਲ ਹੀ ਸਵੇਰੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ ਗੁਰਗੇ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾਉਣ ਆਏ ਸਨ ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕਰਮੀ ਦੀ ਮੁਸਤੈਦੀ ਕਾਰਨ ਗੋਲੀ ਨਹੀਂ ਚੱਲੀ ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਆਂ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੁਖੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪਿਛਲੇ ਅੱਠ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਨਾਂ ਤੇ ਆਪਣੇ ਕਾਰੋਬਾਰਾਂ ਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਾਡੇ ਬੱਚੇ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਆ। ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ ਰਾਤ ਜਦੋਂ ਗੋਲੀ ਚੱਲੀ ਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਉਹ ਲੋਹੇ ਦੇ ਗੇਟ ਨੂੰ ਵੱਜ ਗਈ ਅਗਰ ਗੋਲੀ ਅੰਦਰ ਆਉਂਦੀ ਤੇ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣਾ ਸੀ। ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਡਾਕਟਰ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਸੁਰਕਸ਼ਾ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਅਸੀਂ ਕੱਲ ਬਚ ਗਏ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਢ਼ੀਐਸਪੀ ਤੇ ਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੈ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਦਾਂ ਹੀ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਤੁਰੰਤ ਅਸੀਂ ਵਾਰਦਾਤ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਲਈਆਂ ਨੇ ਬਹੁਤ ਜਲਦ ਦੋਸ਼ੀ ਗਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਏ ਜਾਣਗੇ0
0
Report
भोपाल: अनिलानंद महाराज बोले— कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हिंदू धर्म गुरु अनिलानंद महाराज ने कृष्ण जन्माष्टमी में पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश पर कहा कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह सनातनियों का देश है और सभी हिंदू देवी देवताओं के बारे में बच्चों को बताया जाएगा.... कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी और बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी.0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में तेज बारिश से जलभराव, उमस भरे मौसम में राहत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। गाजियाबाद में एक बार फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है। गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को जल भराव की समस्या से भी लड़ना पड़ रहा है। बारिश के कारण जहां लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने गंतव्य से करने के लिए जल भराव से गुजरना पड़ रहा है。0
0
Report
राहुल गांधी के Manusmriti पर BJP निशाने, स्मृति ईरानी-कोटा वंदे मातरम पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KEYA GHOSH (BJP) ON RAHUL GANDHI'S MANUSMRITI REMARK/ SMRITI IRANI'S WOMEN'S QUOTA AND VANDE MATARAM REMARK/ ANNAPURNA BHANDAR PROTESTS OUTSIDE BJP LEADERS' RESIDENCES0
0
Report
बूढ़ा अमरनाथ पर सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा
Chikri Ban, सावन के अंतिम सोमवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ ,सावन में शिव की पूजा अर्चना का है विशेष महत्व देश भर की ही तरह पुंछ जिले में भी भगवान शंकर को सबसे प्रिय महीने सावन के अंतिम सोमवार को सभी शिव मंदिरों के साथ ही भगवान भोलेनाथ के अनादिकाल के शिव धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जहां सुबह तड़के से लेकर हजारों की संख्या में शिव भगतों द्वारा मंदिर में भगवान के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल की राष्ट्र व्यापी यात्रा में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि हमारा बड़ा सोभमगय है कि हमें सावन के अंतिम सोमवार को बूढ़ा अमरनाथ में दर्शन पूजन का अवसर मिला है। वहीं स्थानीय भगतों का कहना है कि सावन में शिव की पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है। उसमें भी सावन के सोमवार का बहुत बड़ा महत्व जो व्यक्ति वर्ष भर शिव की पूजा अर्चना नहीं कर सकते हैं वह सावन मास में शिव की पूजा करते हैं तो उन्हें पूरे वर्ष की पूजा का फल प्राप्त होता है। वहीं जो केवल सावन के सोमवार को शिव को एक लोटा जल अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में हाई-रिस्क कैदियों के ट्रांसफर कानून 2025 को लागू करने का बड़ा प्रस्ताव
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग न्यूज़ *दिल्ली में लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान,‘ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब एमेडमेंट) एक्ट, 2025’ को लागू करने का प्रस्ताव, दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे हाई-रिस्क कैदी* दिल्ली सरकार ने राजधानी की जेलों में बंद विचाराधीन गैंगस्टरों, संगठित अपराधियों और हाई-रिस्क कैदियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ऐसे कैदियों को जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों की जेलों में स्थानांतरित करने की कानूनी व्यवस्था दिल्ली में लागू करने की तैयारी कर रही है。 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य जेल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके लिए दिल्ली में ‘ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब एमेडमेंट) एक्ट, 2025’ को लागू करने का प्रस्ताव है。 आपसी सहमति या गृह मंत्रालय की मंजूरी से होगा ट्रांसफर प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनहित को ध्यान में रखते हुए विचाराधीन गैंगस्टरों, संगठित अपराधियों और अन्य हाई-रिस्क कैदियों को एक राज्य से दूसरे राज्य की जेल में भेजा जा सकेगा。 इसके लिए संबंधित राज्यों की आपसी सहमति अथवा केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्वीकृति ली जा सकेगी। इस व्यवस्था से गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों को एक ही जेल में लंबे समय तक रहने से पैदा होने वाले सुरक्षा जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी。 *दिल्ली की जेलों में 26 गिरोहों के 188 सदस्य चिन्हित* सरकार के मुताबिक, मई 2026 में दिल्ली में 26 चिन्हित गिरोहों के 188 सदस्यों की पहचान की गई थी, जिनमें से 107 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। सरकार का कहना है कि ऐसे कुख्यात विचाराधीन कैदी जेल के भीतर से भी लक्षित हत्या, रंगदारी, धमकी, गैंग प्रतिद्वंद्विता और संगठित आपराधिक साजिश जैसी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। जेल के भीतर गैंगवार और आपराधिक नेटवर्क पर भी लगेगी रोक इस कानूनी कमी को दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने ‘ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब एमेडमेंट) एक्ट, 2025’ में संशोधन किया था। इस संशोधन को 21 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।0
0
Report
दानापुर में रेलवे प्रशासन की लापरवाही, चलती ट्रेन में गाय-सांड घुसे, यात्री खलबली
Danapur, Bihar:दानापुर में रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही चलती ट्रेन में यात्री बोगी में घुसा गाय और सांड यात्री में मची खलबली0
0
Report
विजय शर्मा ने अमरकंटक में सावन सोमवार पर नर्मदा पूजा से खुशहाली मांगी
Karhi, Chhattisgarh:सावन सोमवार पर अमरकंटक पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना, अमरकंटकेश्वर में भी की पूजा अर्चना, सावन सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा अमरकंटक पहुंचे। उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने अमरकंटक की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्राचीन काल से ही श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। अमरकंटक आदिकाल से ही श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। भगवान शिव की पवित्र नगरी और मां नर्मदा के उद्गम स्थल के रूप में इसकी विशेष धार्मिक पहचान है। सावन के महीने में यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रहती है। सावन सोमवार के अवसर पर अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, खैरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लगातार अमरकंटक आते हैं। उन्होंने कहा, “हर सावन में मैं सोचता हूं कि आधा कबीरधाम ही अमरकंटक उठकर पहुंच जाता है। यहां आकर श्रद्धालु मां नर्मदा का आशीर्वाद लेते हैं और अपने जीवन को धन्य करते हैं。” उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सावन सोमवार के पावन अवसर पर मां नर्मदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी परिवार सुखी और समृद्ध रहें। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.. अमरकंटक में सावन सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिरों और मां नर्मदा उद्गम क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।0
0
Report
Advertisement
