458118
नीमच में सांप के काटने से महिला की गई जान, परिवार में शोक
Rampura, Madhya Pradesh:नीमच जिले के रामपुरा तहसील के ग्राम भदाना में एक महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला को मनासा सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। लेकिन नीमच पहुंचने से पहले महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला के परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मिला सुबह बाड़े में किसी काम के लिए गई थी जब उसे सांप ने काट लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवागढ़ के मुरकुटा में डंडे से हत्या, जमीन विवाद ने ली जान
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकुटा में सनसनीखेज हत्या की वारदात। डंडे से पीट-पीट कर अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या। सुबह-सुबह बीच गली में हुई वारदात से गांव में हड़कंप। मृतक की पहचान विद्यासागर नवरंग के रूप में हुई। आरोपी गेंदलाल नवरंग ने अपने घर के बाहर दिया घटना को अंजाम। खेत-जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था तनाव। विवाद ने लिया खूनी रूप, डंडे से हमला कर उतारा मौत के घाट। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी。0
0
Report
छत्तीसगढ़ में विधायक समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में एकदिवसीय हड़ताल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले के राजापुर नायब तहसीलदार के साथ हुए मारपीट मामले भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है। जिले के तहसील कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन के द्वारा अपने पति को जेल से पैरोल में छुड़ाने के लिए शोध क्षमता प्रमाण पत्र बनवाना था। लेकिन दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर प्रमाण पत्र नहीं बन सका था। जिससे नाराज विधायक की बहन ने भाई को फोन लगाकर तहसीलदार तुषार मानिक के द्वारा बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया। इधर मौके पर पहुंचे विधायक ने नायब तहसीलदार को राजापुर स्थित बीच चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा हैं। जिसके बाद नायाब तहसीलदार ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई और गैर जमानती धाराओं के तहत विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही उनकी बहन के साथ बदसलूकी की धाराओं के तहत तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया। जिसको लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी कहां कि मैंने पहली बार सुना है कि कोई सरेंडर करने आईजी कर ले जाता है। अगर विधायक को सरेंडर करना होता तो पास के थाने में जाकर कर सकते थे। ड्रामेबाजी करने की क्या जरूरत है। इधर प्रदेश में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा एकदिवसीय कलम बंद का आह्वान किया गया है। और विधायक घर और उनके समर्थकों के द्वारा किए गए मारपीट मामले में उनकी जल्द गिरफ्तारी को लेकर अंबिकापुर के कलेक्ट ब्रांच के सामने धरना पर बैठे हुए हैं। वही पीड़ित नायक तहसीलदार ने कहा है कि पूरे मामले की नार्को टेस्ट की जाए। जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। आगे की आंदोलन की रूपरेखा प्रदेश स्तरीय संगठन के निर्देश के अनुसार किया जाएगा। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही कार्यालय में आने वाले लोग बैरंग वापस भी लौट रहे हैं।0
0
Report
इटारसी जंक्शन: चलती ट्रेन में महिला और बच्चे का हादसा, हालत गंभीर
Narmadapuram, Madhya Pradesh: जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में सवार होने की जल्दबाज़ी एक महिला के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद मासूम बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर अगरतला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान जबलपुर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय अंजलि कश्यप अपने करीब तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। ट्रेन गति पकड़ चुकी थी और इसी बीच महिला का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण महिला और उसका बच्चा प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच की खाली जगह में गिर गए। हादसा इतना भयावह था कि महिला का एक पैर जांघ के पास से और दूसरा पैर पंजे के हिस्से से कट गया। वहीं बच्चे को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में हड़कम्प मच गया। विओं- प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाने के लिए चेन पुलिंग की। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने तेजी से राहत कार्य शुरू कर महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला की हालत नाजुक होने के कारण समय गंवाए बिना उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बच्चे की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में भयानक रेत का तूफान, शहर पर रेत की चादर ओढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान अपनी अलग संस्कृति के लिए दुनिया भर में पसंद किया गया है...इस राज्य में रंगों से लेकर खानपान और पहनावे का अपना अलग कलेवर है...पर इन दिनों इस राज्य की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यहां आए रेत के गुबार ने बड़े स्तर पर प्रभाव डाला है...इस राज्य में आया सैंडस्टॉर्म इस कदर बड़ा था कि पूरे शहर ने मान लो रेत की चादर ओढ़ ली हो.... राजस्थान में उठा भयानक रेत का तूफान 'ड्यून' फिल्म के दृश्यों जैसा था नजारा0
0
Report
जबलपुर के विजयनगर में दो पक्षों की मारपीट, सड़क जाम वीडियो वायरल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जबलपुर के विजयनगर में सड़क पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीच सड़क पर चले जूते और बेल्ट, करीब 20 मिनट तक रहा यातायात प्रभावित, सड़क पर बना रहा अफरा तफरी का माहौल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग रोड पर हुए एकत्रित, सड़क पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम, सड़क पर हो रही खुलेआम गुंडागर्दी से लोगों में दहशत का माहौल0
0
Report
एटा मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स के रील बनाने वीडियो ने मचाई हलचल, जांच शुरू
Etah, Uttar Pradesh:एटा मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स पर चढ़ा रील बनाने का ‘बुखार’, स्टाफ नर्स का रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में स्टाफ नर्स ने अलग - अलग गानों पर रील बनाते आई नजर, वायरल वीडियो कब का है ये फिलहाल स्पष्ट नहीं,जांच के बाद चल सकेगा पता, अब देखने की बात है कि स्टाफ नर्स पर कब तक होगी कार्यवाही, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एटा मेडिकल कॉलेज परिसर में रील बनाने का मामला। रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 27 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुँचे—हिट रिकॉर्ड
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चरम पर है .... चारों धामों सहित हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। अभी तक यात्रा में आने वाले 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जैसे जैसे तापमान में वृद्धि होगी वैसे वैसे यात्रा ओर तेज गति पकड़ती हुई नजर आएगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए लगातार अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। आपको बता दे गंगोत्री धाम में साढ़े चार लाख से ज्यादा, यमुनोत्री धाम में भी साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है ... इसके साथ साथ केदारनाथ में दस लाख से ज्यादा, ओर बद्रीनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।0
0
Report
उत्तराखंड-हरियाणा विवाद पर सतपाल महाराज: भाईचारा जरूरी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर सोशल मीडिया में इन दिनों उत्तराखंड और हरियाणा को लेकर आपसी विवाद देख जा रहा है। ऋषिकेश में हरियाणा के कुछ निवासियों की मारपीट के मामले के बाद सोशल मीडिया में कई युटयुबर्स ने उत्तराखंड बहिष्कार की बात कही । इसके बाद दोनों राज्यों के बीच इन दिनों सोशल मीडिया में काफी बयान बाजी देखी जा रही है। इस मामले में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। दोनों राज्यों के बीच संस्कृति से लेकर कई क्षेत्र में आपसी संबंधहैं। कुछ लोग गलत नजरिए से इस मुद्दे को हवा देने का काम कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। बाइट सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है की उत्तराखंड के लोग भी कुरुक्षेत्र और अन्य शहरों में जाते हैं। हरियाणा के बड़े पैमाने पर श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड की ओर आते हैं ऐसे में इस तरह के बयान ठीक नहीं है सभी को भाईचारे के साथ रहना जरूरी है बाइट सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
टावर पर चढ़े आदिवासी युवक ने रिश्वतखोरी के आरोप में सरपंच-सचिव पर सवाल उठाए
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के मिनोरा गांव में रिश्वत देकर काम न होने से नाराज आदिवासी युवक चढ़ा टावर पर, गांव के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक पर लगाया रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप, युवक हरिकिशन आदिवासी का कहना है की उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी का नाम समग्र आईडी में जुड़वाने के लिए 5 हजार रुपये दिए थे, लेकिन न तो उसका काम हुआ और न ही पैसे वापस मिले तो इससे नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझा बुझाकर के बाद युवक को सुरक्षित उतारा नीचे।0
0
Report
Advertisement
बोरदेही स्टेशन पर सीट विवाद से युवक की मौत; 10-12 साथियों ने पिटाई की
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के बोरदेही रेलवे स्टेशन से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा निवासी अली खान अपने दोस्तों के साथ पैसेंजर ट्रेन से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान परासिया से एक युवक ट्रेन में सवार हुआ और सीट को लेकर अली खान से उसका विवाद हो गया। शुरुआत में मामला शांत हो गया था, लेकिन जैसे ही ट्रेन बोरदेही रेलवे स्टेशन पहुंची, विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि उस युवक ने फोन कर अपने 10 से 12 साथियों को मौके पर बुला लिया, जिनों ने मिलकर अली खान की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किन युवकों के साथ हुआ था और हमले में शामिल आरोपी कौन हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस वारदात के पीछे कितने लोग शामिल थे, लेकिन एक मामूली सीट विवाद का इस तरह जानलेवा बन जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
मण्डला में नरवाई जलाने से गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले के नैनपुर विकासखंड के ग्राम पिंडरई में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। खेत में नरवाई जलाने के दौरान आग फैलकर एक गोदाम तक पहुंच गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग में कृषि यंत्र और सिंचाई पाइप पूरी तरह नष्ट हो गए।\n\nबताया जा रहा है कि ग्राम पिंडरई में खेत में नरवाई जलाई जा रही थी, तभी आग तेजी से फैलते हुए शेख कुर्बानी सिद्दीकी के गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते गोदाम में रखे कृषि उपकरण, सिंचाई पाइप और अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गई।\nआग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर गांव का पानी टैंकर वाहन भी मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह नरवाई जलाना बताई जा रही है।0
0
Report
लोक सेवक आवास सभागार में बिहार के लिए प्रधानमंत्री पैकेज का क्रियान्वयन समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार राज्य के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज एवं केंद्रीय बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षात्मक बैठक की。 बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने, लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
छतरपुर एसपी कार्यालय में युवक ने नस काटी, FIR-प्रताड़ना के आरोपों की जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर एसपी कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब हरपालपुर निवासी युवक शिवप्रताप सिंह राजपूत ने बाशरूम में अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। युवक का आरोप है कि उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई FIR झूठी है और उसका परिवार लंबे समय से पुलिस की प्रताड़ना का सामना कर रहा है। इसी संबंध में शिकायत देने वह एसपी दफ्तर पहुंचा था। वहीं एसपी के अनुसार, संबंधित मामला न्यायालय परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें न्यायालय कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एसपी का कहना है कि वह इस मामले में शिकायतकर्ता नहीं है और युवक के आरोपों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हापुड - ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े चार बदमाश गिरफ्तार दो मासूम बरामद।
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड सिटी कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है जिसने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से दो नाबालिक बच्चों को बरामद किया है। हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद कर उनके स्वजन के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने मु.अ.सं. 256/2025, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल अनावरण करते हुए रेलवे यार्ड रोड स्थित नीलकंठ मंदिर के पास से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अमित कुमार गुप्ता और दीपक भोले-भाले नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे। इसके बाद उन्हें अन्य आरोपितों मुकेश शर्मा और योगेश उर्फ लोकेश को बेच दिया जाता था। इस पूरे खेल के पीछे आर्थिक लाभ कमाने का उद्देश्य बताया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले कितने बच्चों को निशाना बनाया और इसके तार अन्य जिलों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमित कुमार गुप्ता निवासी हजरतनगर गढ़ी जनपद संभल, दीपक निवासी चौका निकर नहरिया पुल चारबाग जनपद लखनऊ, मुकेश शर्मा निवासी लाइन पार क्षेत्र जनपद मुरादाबाद तथा योगेश उर्फ लोकेश निवासी ग्राम खेडकी भूड़ थाना गजरौला जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद करने के साथ पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है। इस सफलता को हापुड़ पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे बाल तस्करी और नाबालिगों की खरीद-फरोख्त जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
सज-धज कर कोबरा के सामने पहुंची लड़की ने दिखाया रेस्क्यू कौशल, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में आप देख सकते है. कि एक जंगली इलाका है...जहां एक कोबरा फन फैलाए बैठा है और सामने एक लड़की नजर आती है...जो पूरी तरह सजे-धजे अंदाज में दिखाई देती है. उसके हाथ में एक स्टिक भी है. जिसका इस्तेमाल प्रोफेशनल स्नेक कैचर सांपों को पकड़ने के लिए करते हैं...पहली नजर में उसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि कुछ ही पलों में वो एक खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू करने वाली है. बाद में लड़की बड़ी ही सावधानी से उस कोबरा को पकड़ ही लेती है सज-धज कर कोबरा के सामने पहुंची लड़की 90 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो0
0
Report
Advertisement
