icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झज्जर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक भवन में सम्मान समारोह

Jhajjar, Haryana:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक भवन, झज्जर में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त वर्षा खंनगवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कारगिल युद्ध के वीर शहीदों तथा पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देशहित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। कारगिल के वीरों के अद्वितीय बलिदान के कारण ही आज देशवासी सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का दिन है तथा यह आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
0
Report

कलाधाम में नलकूप गड्ढे से बच्चे की मौत, ठेकेदार पर एफआईआर

Greater Noida, Uttar Pradesh:कलाधाम में नलकूप के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत का मामला ग्रेनो प्राधिकरण ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर सुपरवाइजर व तकनीकी सुपरवाइजर को नौकरी से निकाला, एफआईआर भी दर्ज सीईओ ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत आहत हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना निर्माण कार्य शुरू करने में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्राधिकरण ने सख्त एक्शन लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है। इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। तहरीर में इन दोनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। सीईओ ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग व सुरक्षा के सभी उपाय करने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं, सुरक्षा के इंतजाम के बिना कार्य शुरू करने पर संबंधित वर्क सर्किल स्टाफ और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कलाधाम सोसाइटी में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नलकूप बनाने का कार्य तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की सूचना जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। नलकूप के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया। कल धाम में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा अव्यान सूर्या शनिवार देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया। पानी भरा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत व्यथित हैं। सीईओ ने ठेकेदार और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व अन्य अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली में ठेकेदार की फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही अपने कार्यों में लापरवाही के चलते प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जॉनी कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के लिए प्राथमिकी दे दी गई है। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर कुनखेत में बाघ हमला: 65 वर्षीय महिला घायल, बहू ने बचाई जान

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। जंगल से सटे इलाके में घास काट रही 65 वर्षीय बसंती देवी पत्नी बाली राम पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, उसकी बहू ने शोर मचाकर बाघ को पीछे हटाने में मदद की, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि हमला गांव से काफी नजदीक हुआ है और महिला घास काटते समय झाड़ियों की ओर से अचानक बाघ निकल आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में घायल को उपचार के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। पूर्व ग्राम प्रधान ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि अब क्षेत्र में एम्बुलेंस इंतजार किया जा रहा है और वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंज अधिकारी ने बताया कि घातक हमले के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप सहित आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की ज़िम्मेदारी वन विभाग के सामने है।
0
0
Report

दिन में बची जान, रात में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow9m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली। जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा एलम निवासी अनुज ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले शनिवार दिन में भी उसने बागपत जनपद के बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेन चालक ने समय रहते ट्रेन रोककर उसकी जान बचा ली थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजन अनुज को अपने साथ घर ले आए थे। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद उसका पड़ोसी से विवाद हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस उसे थाने ले गई। बाद में पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद देर रात अनुज कथित रूप से फिर घर से निकल गया और कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

इटावे के नहर में पांच फीट का मगरमच्छ, हड़कंप—सेंचुरी ने उसे चंबल नदी में छोड़ा

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक नहर में विशाल मगरमच्छ देखने से इलाके में मचा हड़कंप, मगरमच्छ की सूचना सेंचुरी कर्मियों को दी गई मौके पर पहुंचे सेंचुरी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक वास चंबल नदी में छोड़ा है। इटावा जनपद के बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ायता गांव के पास नहर में एक लगभग 5 फीट लंबा मगरमच्छ देखने से इलाके में हड़कंप मच गया ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया जिसके बाद चंबल सेंचुरी कर्मियों को सूचना दी गई मौके पर पहुंची सेंचुरीकर्मी ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटे की रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिकवास चंबल नदी में छोड़ा तब जाकर गांव वालों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर संतोष हत्या: प्रेम प्रसंग और वर्चस्व के कारण दोनों आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर मोतीहारी फोरलेन के मोतीपुर बस स्टैंड फ्लाईओवर पर संतोष की हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और आपसी वर्चस्व के कारण संतोष के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलीबारी कर हत्या की गई थी. हत्या के बाद शव को मुज़फ्फरपुर मोतीहारी फोरलेन पर फेंक दिया गया था. एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मौजूदा हत्याकांड का खुलासा करते हुए साहेबगंज निवासी मंतोष कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. प्रारम्भिक पूछताछ में अपराध की वजह प्रेम प्रसंग और आपसी वर्चस्व का मामला सामने आया है. घटना बीते 21-22 जुलाई की देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की और बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि जो लोग भी शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी की जा सके.
0
0
Report

बागपत के किशनपुर बराल गांव में रेलवे ट्रैक पर वायरल वीडियो, जानलेवा स्टंट चर्चा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक रेलगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर लेटा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक पास में खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चर्चा का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो यह बेहद खतरनाक और लापरवाही भरा कृत्य माना जाएगा। रेलवे ट्रैक पर इस तरह के स्टंट या वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है। कृपया ऐसी हरकतों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर दरगाह में ईद- मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू, 1501वें जश्न की पहली मीटिंग आयोजित

Ajmer, Rajasthan:रहमतुललील आलामीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के यौमे विलादत के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी अजमेर दरगाह में शुरू हो गई है। 1501 वा जश्ने विलादत व बाराह वफात के प्रोग्राम की पहली मीटिंग सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह की अकबरी मस्जिद में हुई। जहा शहर भर की मुस्लिम तंजीमों समेत मुख़्तलिफ़ बिरादरियों के ज़िम्मेदारान ने शिरकत की। दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के सैकेट्री हाजी सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शहर की तमाम मुस्लिम बिरादरियों के सदर और ज़िम्मेदारो को साथ लेकर अकबरी मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर मेश्वराती मीटिंग की गई है। सूफी इंटरनेशनल तंज़ीम के ज़ेरे निगरा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 12 रबी उल अव्वल को निकाला जाएगा,जिसमें दरगाह कमेटी और दोनों अंजुमनों समेत मुस्लिम तंजीमों का तआवुन रहेगा। मीटिंग में मौजूद ज़िम्मेदारो ने जुलुस में किये जाने वाले इंतजामात को लेकर अपने अपने ख्यालात बयान किये। ईद मिलादुन्नाबी का जुलुस अंदर कोट अढाई दिन का झोपड़ा से शुरू होगा जो क़ुतुब साहब का चिल्ला शरीफ पहुंच कर इज़्तिमाई दुआ में तब्दील होगा।
0
0
Report
Advertisement

असम STF ने पाकिस्तान-आधारित आतंकी नेटवर्क के संदिग्धों को गिरफ्तार किया

Guwahati, Assam:असम पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर, STF असम ने धुबरी पुलिस, चिरांग पुलिस और बारपेटा पुलिस की मदद से पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अकरमुल इस्लाम, अमीनुर रहमान और अब्दुल हुसैन को पकड़ा गया। पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इस नेटवर्क पर सीमा पार के हैंडलर्स और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए लोगों को भर्ती करने, ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने, जासूसी, लॉजिस्टिक्स, अवैध हथियार हासिल करने और स्लीपर सेल बनाने में शामिल होने का शक है। आगे की जांच चल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top