487661
इस गांव की महिलाओं को नहीं मिल रहा लाडली बहना योजना का लाभ
city Riwaj, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना जिसका लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है,लेकिन बैतूल जिले का नान्द्रा गांव जहां की महिलाएं अभी भी इस योजना से वंचित हैं। जिसके द्वारा आज सभी महिलाएं कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और उनके द्वारा लाडली बहन योजना का लाभ और ज्ञापन दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए आवेदिका महिलाओं ने बताया कि सभी ग्रामीण महिलाएं मजदूरी का कार्य करती हैं। उनके द्वारा कई बार फॉर्म भी भरे गए। फिर भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमानत मिलते ही जुलूस निकालने वाले नाबालिग हत्यारे को सतना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Satna, Madhya Pradesh:SATNA (MP) *नाबालिग के हत्यारे को जमानत मिलने पर हीरो बनाकर जुलूश निकाला तो पुलिस हत्यारे और उसके दोस्तो का निकाला* - जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर स्टाइल में निकाली रैली, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस - सतना में हत्या के मामले में 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी का गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। - जेल से निकलते ही फूल-मालाओं से स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीना और बाइक रैली निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी और उसके साथियों की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। - वीडियो - वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी सहित उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। कल तक सड़क पर दबंगई दिखाने वाले आरोपी आज हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और अब न्यायालय में जमानत याचिका खरीच करने की बात कही है,पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को इस कार्यवाही से सबक मिलेगा - बाइट मनीष त्रिपाठी CSP सतना - 4 सितंबर 2025 को कोलगवां थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवाद के दौरान पहले सूर्यप्रताप पर कट्टे से फायर किया गया। इसके बाद सत्यम ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके सीने में गोली मार दी। घायल सत्यम को बिरला हॉस्पिटल के गेट पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। रीवा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। - हत्या जैसे गंभीर मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी का इस तरह शक्ति प्रदर्शन करना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद गैंगस्टर स्टाइल में रौब दिखाने वाले आरोपियों की हेकड़ी निकलती नजर आई। - बाइट - मनीष त्रिपाठी सीएसपी सतना0
0
Report
शेखपुरा जेल में सुबह औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जाँच
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा मंडल कारा में तड़के सुबह-सुबह जेल में छापेमारी की गई। डीएम शेखर आनंद, और एसपी सहित तमाम वरीय अधिकारी और पुलिस जवान मंडल कारा पहुंचे तथा जेल की गहन तलाशी ली गई। पुलिस जवानों ने सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक प्रबंधन का जायजा लेने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शेखपुरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवास स्थल एवं परिसर के अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली गई। इस क्रम में किसी भी प्रकार की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। शेखर आनंद ने कहा कि कारा की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारा की सुरक्षा, अनुशासन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन सतत सजग है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन में घायल युवक की पहचान नहीं, अस्पताल भेजा गया रेफर
Pali, Rajasthan:राजकीयावास गांव सड़क किनारे पड़ा मिला घायल युवक, ग्रामीणों की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर युवक के शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ, युवक की हालत चिंताजनक एवं गंभीर होने पर मारवाड़ अस्पताल चिकित्सकों ने किया पाली रेफर, घायल युवक की नहीं हो पा रही पहचान, घायल युवक के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस ।0
0
Report
Advertisement
पटना फायर विभाग दिवाली-छठ के लिए अलर्ट मोड में
Patna, Bihar:पटना जिले में दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अगलगी की घटना को रोकने के लिए विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। महानिदेशक सह महासमादेष्टा और राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर पटना जिले के सभी फायर स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने पिछले सात दिनों में पूरे पटना जिले में सघन जांच अभियान चलाया है। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के संचालित 50 से अधिक पटाखा दुकानों को चिह्नित किया गया है। इन दुकानों को तत्काल सील करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अनुशंसा भेजी गई है। वहीं, पटना के भीड़भाड़ वाले बाजारों, झुग्गी-झोपड़ियों और संवेदनशील इलाकों में कुल 48 रणनीतिक स्थानों पर दमकल गाड़ियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 450 से अधिक अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों को लगाया गया है। अगले चार दिनों तक फायर स्टेशन के अधिकारी भी फील्ड में रहकर विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाएंगे। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और आग लगने की स्थिति में 101 या 112 पर सूचना देने की अपील की है。0
0
Report
सीतामढ़ी में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है। टीम ने छापेमारी के दौरान एक बड़े कंटेनर और एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की। बताया जा रहा है कि पर्व-त्योहार के मद्देनजर दूसरे प्रदेश से शराब की बड़ी खेप सीतामढ़ी लाई जा रही थी। लेकिन उत्पाद विभाग सूचना प्राप्त हुई कि भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंची है जिसके बाद टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई । उत्पाद विभाग की टीम तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
त्योहारी सीजन में खाद्य मिलावट रोकथाम: कुरुक्षेत्र प्रशासन ने 80 सैंपल लैब भेजे
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर, अब तक लिए गए 80 सैंपल त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से जिलेभर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगातार सैंपलिंग की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा सके। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अमित चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक करीब 80 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से कुछ सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जिन सैंपलों की रिपोर्ट अनसेफ या सबस्टैंडर्ड पाई जाएगी, संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों तक विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक दुकानों को जांच के दायरे में लाया जाएगा。 फूड सेफ्टी ऑफिसर ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। सामान की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। यदि कहीं मिलावट या खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो तुरंत विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके。 त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं! खाद्य विभाग ने अब तक लिए 80 सैंपल।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में CIA और बदमाशों की मुठभेड़, दो मुख्य आरोपी घायल
Rewari, Haryana:धारूहेड़ा में सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़। रेवाड़ी के गोकलगढ़ मनोज हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने दागीं 5 राउंड गोलियां, जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी घायल। गोली लगने से घायल बदमाश मनिंद्र और महेश ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, तीसरे शूटर विशाल की तलाश तेज। बुधवार को बाइक रिपेयरिंग सेंटर पर गोलियां बरसाकर की गई थी मनोज की हत्या, 7 आरोपियों पर दर्ज है केस। मनोज बाइक ठीक कराने गरिमा बाइक रिपेयरिंग सेंटर गया था; गोलीबारी में मनिंद्र, महेश और विशाल ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। मनोज की मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वारदात को मनिंद्र, महेश और विशाल ने अंजाम दिया था, जबकि अनुज, तरुण और हर्ष के उकसाने पर यह हत्या की गई थी और राहुल ने रेकी की थी। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तीसरे शूटर विशाल और पूरी साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।0
0
Report
दीपावली पर महाकाल मंदिर में हर आरती में फूलझड़ी, आतिशबाजी पर पूरी रोक
Ujjain, Madhya Pradesh:दीपावली पर महाकाल मंदिर में हर आरती में जलेगी एक फूलझड़ी, पटाखों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध गर्भगृह से महाकाल महालोक तक आतिशबाजी पर रोक उज्जैन। दीपावली के अवसर पर भगवान महाकाल के दरबार में विशेष धार्मिक परंपरा के अनुसार आरती-पूजन किया जाएगा। 8 नवंबर को दीपावली के दिन मंदिर की चारों आरतियों में एक-एक फूलझड़ी जलाई जाएगी। इसमें सुबह होने वाली भस्म आरती, अभ्यंग स्नान के बाद की आरती, संध्या आरती और शयन आरती शामिल हैं。 मंदिर प्रबंधन के अनुसार, फूलझड़ी जलाने की यह परंपरा पूजा-अर्चना का हिस्सा है और इसे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जाएगा。 वहीं, सुरक्षा और मंदिर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह, कोटितीर्थ कुंड, मंदिर परिसर और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहां पटाखे फोड़ने, अनार जलाने या किसी भी तरह की आतिशबाजी सामग्री लाने और इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी。 मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व शांति और श्रद्धा के साथ मनाएं। मंदिर परिसर में जारी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शहडोल में नशे के कारोबारी मौसी गिरफ्तार, घर से 1548 टैबलेट और गांजा बरामद
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में नशे का सौदागर ‘मौसी’ गिरफ्तार, घर से 1548 नशीली टैबलेट और गांजा बरामद शहडोल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोहागपुर थाना पुलिस ने नशे के कथित कारोबारी धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली, जिसे ‘मौसी’ के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर दबिश देकर पुलिस ने 1548 नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त नशीले पदार्थों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक घर के सामने सड़क पर खड़े होकर नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीआई संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे से नशीली टैबलेट का जखीरा मिला। पुलिस ने कुल 1548 नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली, उपनाम ‘मौसी’, पिता सुरेश सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पथरिया टोला के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एएसआई भागचंद सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस नशे के इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
मां के नाम समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, मोनू राज चौहान उज्जैन महाकाल दर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए बिहार के पटना निवासी मोनू राज चौहान दौड़ लगाकर देश की यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम और सम्मान ka भी संदेश दे रही है। उन्होंने अपनी इस कठिन यात्रा को अपनी मां और देश की सभी माताओं को समर्पित किया है। अपनी यात्रा के दौरान मोनू राज चौहान उज्जैन पहुंचे और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को शुरू किए हुए अब तक 236 दिन हो चुके हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों तक दौड़ लगाकर पहुंचना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन श्रद्धा और संकल्प के साथ वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान मोनू राज चौहान ने महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्वागत और सम्मान किया। वहीं, पुजारी राजेश गुरु ने पूजन संपन्न करवाया。0
0
Report
दीपोत्सव महापर्व से महाकाल दरबार में संध्या आरती का भव्य उत्साह
Ujjain, Madhya Pradesh:दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से जगमगाया महाकाल दरबार, भक्तिमय माहौल में हुई संध्या आरती उज्जैन। ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी तिथि पर दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर संध्या आरती के दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए और फुलझड़ियां जलाई गईं। दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से महाकाल दरबार का माहौल और भी आकर्षक नजर आया। आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह खास पल रहा। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दिया。0
0
Report
उज्जैन के होटल श्री गंगा: 2 लाख जुर्माना, गीला-सूखा कचरा एक साथ रखने पर कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:गीले और सूखे कचरे को मिलाकर रखा जा रहा था, ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट भी मिला बंद; निगम ने नोटिस जारी कर सुधार के दिए निर्देश उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम को निरीक्षण के दौरान होटल में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई कमियां मिलीं। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखा जा रहा था। वहीं, होटल का ड्रेनेज सिस्टम और एसटीपी प्लांट भी बंद मिला। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर एसबीएम नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे, सहायक आयुक्त घनश्याम मचार और पवन कुमार फुलफकीर सहित निगम की टीम होटल का निरीक्षण करने पहुंची थी। जांच के दौरान सामने आया कि होटल से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट बंद मिला। प्लांट के टैंकों में गाद भरी हुई थी और पूरी व्यवस्था खराब हालत में पाई गई। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने होटल प्रबंधन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी किया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी कालूराम सोलंकी, स्वच्छता निरीक्षक यश धौलपुरे और फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम ने शहर के अन्य होटल और बड़े संस्थानों को भी चेतावनी दी है कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और अपने ड्रेनेज व एसटीपी प्लांट को चालू हालत में रखें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में 16 वर्षीय युवक ने 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें 16 वर्षीय नाबालिक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को सफ़ेद रंग की कार से अपहरण कर अपने साथ ले गया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया है। घटना तब हुई जब लड़की और उसकी माँ खेत से काम करके लौट रहे थे। दिव्य धाम कॉलोनी के पास एक कार आई और धक्का देकर जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों ने देहात थाने में FIR दर्ज करवाई है। छिंदवाड़ा सीएसपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि 4 नवंबर 2026 को थाना देहात छिंदवाड़ा में सूचना मिली कि बच्ची चमन मोहल्ला गुरैया की रहने वाली है, 17 वर्ष 10 माह की है और उसका अपहरण हो गया है। उनकी मां की सूचना पर अपराध क्रमांक 659/26, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना जारी है और बच्ची की तलाश की जा रही है। मां ने अपनी सूचना में बताया है कि एक लड़के पर संदेह है, जिसका नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है। चूंकि दोनों नाबालिग हैं, दोनों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में जैसे ही उनकी गिरफ्तारी होती है, बच्ची और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में नाली विवाद पर भारी मारपीट, वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, नाली विवाद में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व लात-घुसे, दोनों पक्षों में संघर्ष का वीडियो हुआ वायरल, संघर्ष में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस नाली विवाद मामले में कार्रवाई में जुटी, नई मंडी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का मामला。0
0
Report
आइसा के दो छात्र नेता हिरासत में, देहरादून दौरे से पहले पुलिस एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी。 अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले पुलिस की कार्रवाई, श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून जा रहे आइसा के दो छात्र नेता हिरासत में ले लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन से पहले पुलिस ने श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून जा रहे आइसा (AISA) के छात्र नेताओं शिवांक नौटियाल और युवराज को डिटेन कर लिया। दोनों छात्र नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों के बीच हलचल तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
