487001
नरसिंहपुर में जंगली सुअरों से फसलों को हुआ नुकसान, किसान ने DFO को सौंपा ज्ञापन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर और गोटेगांव क्षेत्र के किसानों ने वन विभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जंगली सुअरों द्वारा गन्ना, मक्का, धान, और सोयाबीन फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की। किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई और स्थाई समाधान की मांग की है। डीएफओ से समस्याओं का समाधान और मुआवजे की भी अपील की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागौर नगरपरिषद चुनाव: खत्रीपुरा में फर्जी मतदान को लेकर तनाव, पुलिस मौके पर
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नगरपरिषद चुनाव फर्जी मतदान को लेकर खत्रीपुरा में तनातनी, पुलिस पहुंची मौके पर, खत्रीपुरा के वार्ड नंबर 51 में हुई नोंक-झोंक, पुलिस ने मतदान बूथ के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को लिया हिरासत, मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता किया गया तैनात0
0
Report
झुंझुनूं जिले के 9 निकायों में मतदान, कतारें और तकनीकी खामियों के बाद पुनः सुचारू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह 274 वार्डों में 1194 प्रत्याशी के लिए डाले जा रहे वोट नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ बूथों पर EVM में आई तकनीकी खामी तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय प्रभावित रहा मतदान निर्वाचन अधिकारियों ने खामी दूर कर दोबारा सुचारू कराया मतदान झुंझुनूं जिले की 9 निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 9 नगरीय निकायों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है और कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। जिले की 9 निकायों के 274 वार्डों में मतदान हो रहा है, जहां कुल 1194 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाता अपने क्षेत्र की शहरी सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान के दौरान नवलगढ़, बगड़ और झुंझुनूं के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी खामी सामने आई। इसके चलते संबंधित मतदान केंद्रों पर कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। निर्वाचन अधिकारियों और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत खामी को दूर किया, जिसके बाद मतदान दोबारा सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया।0
0
Report
ओखला फेस-1 गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, 5-6 घायल; जांच जारी
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला फेस 1 इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं इस हादसे में 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही मौके पर दिल्ली पुलिस के वरीय अधिकारी के साथ ही फायर विभाग की टीम पहुंची हुई है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस हादसे में घायल और मृतकों की पहचान करने में लगी है. वही इस हादसे के वक्त मौके पर मौजूद साउद बताते हैं कि सुबह 10:30 का समय था हम लोग यहां पर बैठकर चाय पी रहे थे तभी पास के ही बिल्डिंग में सिलेंडर गैस का उतारा जा रहा था तभी अचानक से ब्लॉट हो जाता है ब्लास्ट की आवाज इतना तेज था कि यहां आस-पास 100 मीटर के दायरे में कई कंपनी के काँच टूट गए हैं वही इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि उसके बॉडी का चिथरा उड़ गया था. वहीं चश्मेदीद खुर्शीद आलम बताते हैं कि हम लोग तो यहीं बैठकर चाय पी रहे थे तभी इतना जोरदार आवाज हुआ कि हम लोग कुछ देर तक सन्न रह गए देखा कि एक व्यक्ति का बॉडी का चिथड़ा उड़ा हुआ है तब पता चला कि बगल में ट्रक से सिलेंडर उतर जा रहा था तभी सिलेंडर ब्लास्ट कर जाता है जिसमें चार से पांच लोग घायल है जिनका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है हालांकि थोड़ी देर में ही पुलिस की टीम और फायर की टीम मौके पर पहुंची हुई है. जैसे_saud_ और खुर्शीद आलम की बात. वही फायर विभाग से फायर अधिकारी मनीष शेरावत ने जानकारी देते हुए बताया है कि देखिए फायर विभाग को 10:45 पर सूचना मिली थी जिसके बाद फायर की टीम सुबह 10:50 पर पहुंची तो देखा कि नाइट्रोजन भरने वाला सिलेंडर फटा हुआ है जिसमें 5 से 6 लोग घायल है एक व्यक्ति की मौत हो गई है. फिलहाल जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
बनभूलपुरा मामले पर सरकार अदालत के आदेश के अनुसार करेगी आगे की कार्रवाई
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बनभूलपुरा मामले में माननीय न्यायालय का जो भी आदेश होगा, हमारी सरकार उसका पूर्ण सम्मान करते हुए उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगी। कानून और न्यायिक प्रक्रिया का पालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है。 पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया: शिक्षा-स्किल, इनोवेशन और निवेश में व्यापक साझेदारी की दिशा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात हरियाणा के युवाओं के लिए वैश्विक स्किल और रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी पर जोर हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, कृषि, ग्रीन एनर्जी, खेल, टूरिज्म, निवेश तथा युवाओं को वैश्विक अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर हुई चर्चा हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कृषि, इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त रिसर्च, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज तथा संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी में एक दूसरे का सहयोग करेंगी दोनों सरकारें विदेश व्यापार सहयोग विभाग के सौजन्य से हुई मुलाकात0
0
Report
गौतमबुद्धनगर में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी, तीन लाख के पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:बिसरख में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, तीन लाख के पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात शाहबेरी में अवैध पटाखों के एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात्रि कोको थाना बिसरख पुलिस को लोकल इंटेलिजेन्स और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में अवैध पटाखों के भंडारण की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी स्थित अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 39 वर्ष बताई गई है और वह नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी का निवासी है। आरोपी मूल रूप से कस्बा जहांगीराबाद, बुलंदशहर का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में थाना बिसरख में विस्फोटक अधिनयम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。 पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
राजद विधायक के बयान: संजय झा की राजनीति ने पार्टी और नीतीश कुमार को नुकसान
Patna, Bihar:राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान संजय झा को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा पहले वह बता दे कि वह भारतीय जनता पार्टी के हैं की जनता दल यू के हैं। उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार दोनों को बर्बाद कर दिया。 क्योंकि उन्होंने पार्टी और नीतीश कुमार दोनों को बर्बाद कर दिया。 भाई वीरेंद्र ने कहा संजय झा की राजनीति सेटिंग से चल रही है, एक वोट भी ट्रांसफर नहीं करा सकते है संजय झा。 शराब तस्करी में लगातार पढ़ी-लिखी लड़कियों के गिरफ्तार होने पर कहा कि यह चिंता जरूर है लेकिन यह कड़ी और खाकी के लोग कर रहे हैं सरकार को समझना चाहिए。 और यह चिंता की बात है कि सरकार इस पूरे मामले पर सोचे कि अब आगे क्या करना है क्योंकि अगर लड़कियाँ शराब तस्करी में पकड़ी जा रही है पढ़ी-लिखी तो निश्चित तौर पर यह सरकार समाज के लिए चिंता की बात है。 बाढ़ राहत के मामले पर विधायक ने कहा पटना जिला के अधिकारी हम लोगों की बात सुनते हैं लेकिन और जगह की स्थिति बहुत खराब है। जो पहले सहायता मिलती थी बाढ़ राहत में वह अब नहीं मिल पा रही है।0
0
Report
संभल में मान्यता विहीन प्राइवेट स्कूलों पर छापेमारी, BSA अलका शर्मा ने ताला लगाया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। शिक्षा विभाग के जिले में संचालित जर्जर स्कूलों पर छापेमारी मचा हड़कंप। स्कूल के निरीक्षण के दौरान BSA अलका शर्मा और शिक्षा विभाग की टीम से अभद्रता। BSA अलका शर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची; पुलिस के पहुंचने पर स्कूल संचालक और अभद्रता का आरोपी दबंग फरार। BSA अलका शर्मा बहजोई विकास खंड के आनंदपुर गांव में संचालित स्कूल की शिकायत पर निरीक्षण के लिए पहुंची थी। BSA को निरीक्षण में छप्पर और पन्नी से बनाए गए तंबू में संचालित मोहन देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर .. प्राइवेट स्कूल। बिना मान्यता के संचालित स्कूल में छापेमारी के दौरान दबंग ने BSA अलका शर्मा से अभद्रता की। गैर मान्यता के चलाये जा रहे स्कूल में कक्षा 1 से 10 तक की कक्षाएं जर्जर भवन में छप्पर के नीचे संचालित की जा रही थी। BSA अलका शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने स्कूल पर ताला डाला, स्कूल संचालक और आरोपी दबंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी। बहजोई विकास खंड के आनंदपुर गांव का मामला। बाइट अलका शर्मा BSA संभल0
0
Report
लखनऊ: कांग्रेस कार्यालय में ज्वाइनिंग, डॉ राकेश वर्मा और ज़ारा खान बने सदस्य
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कांग्रेसकार्यालय में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम पूर्व IAS अधिकारी डॉ राकेश वर्मा ने ज्वाइन की कांग्रेस साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान भी हुई कांग्रेस में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पूर्व IAS अधिकारी डॉ राकेश वर्मा व साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सुहेल अख्तर अंसारी व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान के माध्यम से ज़ारा खान ने की कांग्रेस पार्टी ज्वाइन अजय राय ने कांग्रेस में शामिल होने पर दोनों नए सदस्यों को मुबारकबाद दी0
0
Report
Advertisement
अजय राय: हल्द्वानी FIR से भाजपा सरकार डर गई, दलित विरोधी आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में हल्द्वानी पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने पर कहा, "भाजपा के लोग अब घबरा गए हैं। वहां की भाजपा की सरकार डरी हुई है। वहां हमारे सांसदों ने कल जिस तरह से दबाव बनाया और पूरे प्रदेश में एक वातावरण बना है कि भाजपा की यह सरकार दलित विरोधी है और यह दलितों का अपमान करती है...उन आरोपियों को नामजद करके जेल भेजना चाहिए..."0
0
Report
103 साल की मीरा देवी ने बूथ पर मतदान कर लोकतंत्र को दिखाया दम
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा निकाय चुनाव में दिखा उत्साह, 103 साल की मीरा देवी ने किया मतदान, व्हीलचेयर पर आकर पौत्र कमल के साथ किया मतदान, भादरा के वार्ड 30 में बुजुर्ग महिला ने किया अपने मत का प्रयोग, दोपहर एक बजे तक भादरा में 60.46 प्रतिशत हुआ मतदान0
0
Report
खंडेला के मतदान केंद्र पर दो पक्षों की कहासुनी, पुलिस ने मोर्चा संभाला
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला, सीकर निकाय चुनाव के दौरान दो पक्षों में तकरार तोपचीवाड़ा मोहल्ले में तनाव के बाद अतिरिक्त जाप्ता तैनात वार्ड 17 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 का मामला दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा निकाय चुनाव मतदान के दौरान खंडेला नगर पालिका के तोपचीवाड़ा मोहल्ले के वार्ड नंबर 17 स्थित मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 के पास दो पक्ष में कहासुनी के बाद माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के बाद पुलिस का अतिरिक्त जाता तैनात कर दिया गया। तहसीलदार सुनील मुंड व डीवाईएसपी अनु विश्नोई ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की।0
0
Report
Advertisement
ED छापे: मंत्री सतिश जारकीहोली के निवास पर यथिंद्र सिद्धरामैया ने क्या कहा?
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): YATHINDRA SIDDARAMAIAH (MINISTER) ON ED RAIDS AT THE RESIDENCE OF MINISTER SATISH JARKIHOLI0
0
Report
सरदारशहर में गले में फंसी बैटरी निकाली, 3 वर्षीय बच्ची बची
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल में 3 वर्षीय बच्ची ने खिलौने के भीतर लगी बैटरी निगल ली थी। शुरुआती चार दिनों तक बच्ची सामान्य रही, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनEmergency वार्ड लेकर पहुंचे। ENT विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह राठौड़ और डॉक्टरों की टीम ने तुरंत जाँच की और ऑपरेशन के जरिए गले में फंसी बैटरी निकालकर बच्ची की जान बचाई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बैटरी के कारण गले में गहरा घाव हो गया था और समय रहते बैटरी निकालना बेहद जरूरी था। बच्ची अब स्वस्थ है और परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों के पास ऐसी छोटी वस्तुएँ न रखें जिन्हें निगलना संभव हो, खासकर बैटरी जैसी वस्तुएँ भीषण नुकसान पहुंचा सकती हैं।0
0
Report
खेतड़ी नगरपालिका चुनाव: वार्ड 1 में मतदान कतार, छात्राओं ने पहली बार वोट डाला
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह वार्ड नंबर 1 के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी कतार वार्ड नंबर 23 में छात्राओं ने पहली बार किया मतदान पहली बार वोट डालने को लेकर छात्राओं में दिखा खासा उत्साह खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में अब तक 54.10 प्रतिशत मतदान दर्ज मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है मतदान नगरपालिका चुनाव को लेकर खेतड़ी में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला रहा हैं । मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। वार्ड नंबर 1 के मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी नजर आई और लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान के लिए पहुंचे। वहीं, वार्ड नंबर 23 में छात्राओं ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान करने पहुंची छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। छात्राओं ने मतदान को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर बताया। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही। दोपहर 1 बजे तक खेतड़ी नगरपालिका क्षेत्र में कुल 54.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं के साथ अन्य मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर कतारों और युवाओं की भागीदारी ने चुनावी माहौल को और खास बना दिया।0
0
Report
Advertisement
