नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद ने 60वां स्थापना दिवस मनाया, आगामी योजनाओं की जानकारी दी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर राव पैलेस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि यह अवसर जिले के सभी 9 प्रखंडों में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को विगत 60 वर्षों की उपलब्धियां और चुनौतियों जैसे लव जिहाद, भूमि जिहाद, अलगाववाद और आतंकवाद के बारे में बताया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल में साइबर फ्रॉड के नेटवर्क का खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार
सम्भल पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेट्रोल पंप के लेनदेन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ठिकाने लगाने के लिए करते थे संभल पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को थाना साइबर क्राइम पर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल होने वाले यूपी ग्रामीण बैंक के खाते में कमीशन लेकर फ्रॉड का पैसा डलवाया जाता था और इसके बाद रकम को कैश कराया जाता था। मामले में पुलिस अधीक्षक सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में मनु शर्मा, प्रशान्त सिंह राघव, आदित्य, नरेन्द्र कुमार और सुनील कुमार सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी मनु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर कमीशन लेकर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम खाते में डलवाकर कैश करवाता था। वहीं आरोपी आदित्य के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पेट्रोल पंप से ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे के लिए एटीएम कार्ड स्वाइप कराकर कैश लेता था और भोले-भाले व अनपढ़ लोगों को लालच देकर उनके अकाउंट खुलवाता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों की केवाईसी कराकर लोगों के नाम पर सिम लिए जाते थे और उनका इस्तेमाल ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए किया जाता था। सम्भल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
