icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
487001
SATISH DUBEYSATISH DUBEYFollow3 Sept 2024, 03:17 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Patwari strike continues as government’s tough stance sparks public anger

SASARWAR ALIJust now
राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार और पटवारियों के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कई पटवारियों को निलंबित करने के साथ ही ब्रेक इन सर्विस के नोटिस भी जारी किए हैं। सरकारी कार्रवाई से नाराज पटवारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में पटवारी संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निलंबन आदेश की प्रतियां जलाईं और सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। पटवारी संघ का आरोप है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करने के बजाय निलंबन और नोटिस जैसी कार्रवाई कर रही है। संघ ने सरकार की इस कार्रवाई को दमनात्मक बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही है। पटवारी संघ की चार प्रमुख मांगों में नए पीवी ऐप पर पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही काम शुरू कराने, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और निलंबन एवं स्थानांतरण की कार्रवाई निरस्त करने की मांग शामिल है। इधर, 22 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकार और पटवारी संघ के बीच यह गतिरोध कब खत्म होगा और आम जनता को इस हड़ताल से कब राहत मिलेगी? 1. भरत यादव – अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ 2. योगेश गुप्ता – पटवारी (कम बाल वाले) 3. राजेंद्र सिंह – सह-संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन (चश्मा लगाए हुए)
0
0
Report

गोहद में स्कूल बस टक्कर से पांचवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा की मौत

Bhind, Madhya Pradesh:गोहद में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम छात्रा की जिंदगी छीन ली। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बच्ची रोज की तरह स्कूल जाने के लिए अपने पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी, तभी लापरवाही से दौड़ती आई दूसरे स्कूल सनराइज की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। दरअसल, पूरा मामला गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरखड़ी का है। 4 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे 11 वर्षीय छात्रा दीप्ती स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थी। वह गांव की सड़क पर अपने पड़ोसी के घर के सामने पिता विशम्भर शर्मा के साथ खड़ी होकर स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दूसरे स्कूल की बस तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आई और सड़क किनारे खड़ी बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल गोहद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे 719 पर जाम लगा दिया और एफआईआर और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे पुलिस ने तत्काल बस को जप्त कर चालक जबर सिंह जाटव को हिरासत में ले कर मामला दर्ज कर जाम खुलवाया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सवाल यह है कि बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाने वाली स्कूल बसों की रफ्तार और लापरवाही पर आखिर कब लगाम लगेगी?
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा बैंक हेराफेरी: दीपांशी गिरफ्तार, खाताधारकों के पैसे ट्रांसफर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर पाई स्थित शाखा में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी दीपांशी को गिरफ्तार किया है, वह बैंक में चपरासी के पद पर तैनात थी और बी टेक पास थी, आरोप है कि उसने बैंक के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्राहकों के खातों से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर की। जांच में सामने आया है कि दीपांशी ने बैंक में तैनाती के दौरान अन्य कर्मचारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किया। आरोप है कि ग्राहकों के खातों से रकम निकालकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। खासतौर पर उन खाताधारकों को निशाना बनाया गया, जिन्हें जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजे की रकम मिली थी। आरोपियों ने ग्राहकों की बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर इस पूरी हेराफेरी को अंजाम दिया। बड़ी बात यह थी कि उसने सभी खाताधारकों को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर दे रखा था, जब खाता धारक अपने खाते की जांच करने के लिए आते थे तो वह सबसे बाहर जाकर मिल लेती थी और कोई बहाना बनाकर उन्हें बैंक में नहीं आने देती थी। सीबीआई ने मामले में आशुतोष पाठक को भी गिरफ्तार किया है, वही जांच में प्रदीप, मेमवती देवी और प्रियंका कुमारी के नाम भी सामने आए हैं, ये सभी लोग साकीपुर के रहने वाले हैं, वही आशुतोष पाठक और सरोज अक्षर गांव के रहने वाले हैं, ये दोनों दीपांशी के परिचित हैं, वही शालिनी मंडी श्याम नगर की रहने वाली है। मामले में सीबीआई की जांच जारी है। बैंक कर्मचारियों की भूमिका, यूजर आईडी और पासवर्ड के इस्तेमाल, संदिग्ध बैंक खातों तथा मोबाइल नंबर और ईमेल में बदलाव जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। खाताधारकों ने मांग की है कि इस मामले में केवल मुख्य आरोपी ही नहीं, बल्कि हेराफेरी में शामिल अन्य बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने लाई जाए।
0
0
Report
Advertisement

करोल बाग पुलिस ने सोने की चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख कीमत की ज्वेलरी बरामद

New Delhi, Delhi:सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोने की चोरी का केस सुलझाया! 3 आरोपी गिरफ्तार; PS करोल बाग ने ₹45 लाख कीमत की चोरी की पूरी 400 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की - PS करोल बाग में दर्ज सोने की ज्वेलरी चोरी के एक केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। - लगभग 400 ग्राम वजन की पूरी चोरी की सोने की ज्वेलरी, जिसकी कीमत ₹45 लाख है, बरामद की गई। - आरोपियों ने मिलकर ट्रैफिक रेगुलेटर बनकर और शिकायत करने वाले का ध्यान भटकाकर चोरी को अंजाम दिया। - CCTV फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और क्रिमिनल डोजियर ने केस का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई। - आरोपियों में से एक PS आनंद पर्वत का रहने वाला है और उसके 14 पहले के क्रिमिनल केस हैं। घटना की जानकारी 01.11.2026 को, PS करोल बाग में सोने के गहनों की चोरी की जानकारी मिली। शिकायत करने वाले ने बताया कि वह लगभग 400 ग्राम सोने के गहने लेने के लिए बीडनपुरा, करोल बाग में मौजूद महालक्ष्मी ज्वैलर्स (फर्म का नाम: स्वास्तिक) गया था। शाम करीब 6:00 बजे ज्वेलरी लेने के बाद, उसने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल के पीछे टंगे एक बैग में रखा और ब्रिटानिया चौक पर अपने ऑफिस की ओर चल दिया। ऑफिस पहुंचने पर, उसने देखा कि बैग की चेन खुली हुई थी और सोने की ज्वेलरी गायब थी। इसके अनुसार, PS करोल बाग में e-FIR नंबर 80094534/26 के ज़रिए केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
0
0
Report

वाराणसी: ऑनलाइन खरीदारी के खिलाफ वाराणसी में निकली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा

Varanasi, Uttar Pradesh:ऑनलाइन खरीदारी के खिलाफ वाराणसी में निकली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा, स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी की अपील मयंक कश्यप/ वाराणसी। ऑनलाइन खरीदारी के खिलाफ और क्षेत्रीय फुटकर दुकानदारों के समर्थन में बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेशव्यापी ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप, व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आह्वान पर वाराणसी में यह पदयात्रा नीचीबाग डाकघर के सामने से शुरू हुई। जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा नीचीबाग से मैदागिन, मालवीय मार्केट, सप्तसागर, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार आदि बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान पदाधिकारियों ने _"ऑनलाइन खरीदारी बंद करो! फुटकर दुकानदारों को भी जीने दो"_ लिखी तख्तियां लेकर व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संपर्क किया और उन्हें स्थानीय बाजारों से खरीदारी के लिए जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते प्रचलन का सीधा असर क्षेत्रीय फुटकर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, परंपरागत बाजारों और उनसे जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर सेवा देते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। मुरलीधर जायसवाल ने कहा - प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी मुरलीधर जायसवाल ने कहा कि ग्राहक केवल सामान का खरीदार नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापारिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। स्थानीय बाजार से खरीदारी करने पर क्षेत्र का पैसा क्षेत्र में ही रहता है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है। संगठन प्रभारी ने की अपील - जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव ने जनता से अपील की कि ऑनलाइन के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्रीय दुकानदारों से भी खरीदारी को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय बाजारों की रौनक और छोटे व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित रहे। महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल ने कहा कि संगठन छोटे, मध्यम एवं फुटकर व्यापारियों के हितों, सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के लिए आगे भी आवाज उठाता रहेगा। ये रहे उपस्थित - कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मो. दिलशाद अहमद, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, गोपाल चौरसिया, धीरज कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रणधीर चौधरी, नवीन सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता सहित व्यापार सभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

सिकंदरा राव में एटा रोड पर जगदंबा होटल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Mohammad RajaMohammad RajaFollow13m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। शव मिलने की सूचना पीआरवी 5697 को सुबह करीब 10:30 बजे मिली।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ भिजवाया। वहां से आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को हाथरस स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report
Advertisement

जींद में ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण, डॉक्टर उपलब्धता व दवा जानकारी से मरीजों को मिली राहत

Jhanj Kalan, Haryana:जींद में मरीजों को बड़ी राहत घर बैठे कर सकेंगे ओपीडी पंजीकरण, डॉक्टर की उपलब्धता की भी मिलेगी जानकारी अस्पतालों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, क्यूआर कोड और ऑनलाइन सुविधा से आसान होगा इलाज का सफर सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने दी जानकारी, दवाओं की उपलब्धता का पता लगाने में भी मददगार होगी डिजिटल व्यवस्था क्यूआर कोड से दवाओं की उपलब्धता जानने में मिलेगी मदद वेबसाइट से मिलेगी डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों का समय बचेगा जींद से गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी से चिन्हीकरण की मांग दोहराई

Pithoragarh, Uttarakhand:उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उठाई चिन्हीकरण की मांग, वर्षों से न्याय का इंतजार पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने आज भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपने चिन्हीकरण की मांग उठाई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने बताया कि वे वर्ष 2020-21 से लगातार अपने चिन्हीकरण की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद आज तक उन्हें राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित नहीं किया गया है। इस कारण वे सरकार की ओर से मिलने वाले सम्मान और अधिकारों से भी वंचित हैं। आंदोलनकारियों ने बताया कि उनके पास आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें वे जिलाधिकारी कार्यालय सहित संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार आश्वासन ही मिल रहे हैं, लेकिन अब तक चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग और प्रकरण को उचित माध्यम से शासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलनकारियों के पास राज्य आंदोलन में भागीदारी के पर्याप्त साक्ष्य और दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो शासन स्तर पर नियमानुसार उचित कार्रवाई और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

आयुक्त कार्यालय में मोर्चा के अधिकारियों के साथ वार्ता; हड़ताल संभव, सरकार जिम्मेदार

Chandigarh, Chandigarh:आयुक्त कार्यालय में मोर्चा के पदा​धिकारियों के साथ वार्ता चंडीगढ़ हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए परिवहन विभाग ने फिर से वार्ता का न्योता दिया था। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 ​स्थित परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार के साथ वार्ता की जा रही है। साझा मोर्चा में शामिल 10 कर्मचारी संगठन हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं। निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई का ब्योरा किया तैयार राज्य परिवहन विभाग के निदेशक नि​खिल गजराज ने हड़ताल की चेतावनी को गंभीरता से लिया है। लंबित मांगों का पूरा ब्योरा तैयार किया है। निदेशालय ने 15 मांगों को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें परिवहन मंत्री अनिल विज की स्वीकृति का भी ब्योरा शामिल किया गया है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराना और हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान कृष्ण नोहरा ने बताया कि बुधवार को आयुक्त एवं सचिव के साथ उनके कार्यालय में बैठक में लंबित मांगों को रखा जाएगा। यदि मांगों को लेकर सहमति बनी तो ठीक है नहीं तो 5 और 6 नवंबर को हड़ताल करेंगे। यदि हड़ताल होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
0
0
Report

बाढ़ से पहुँचा मगरमच्छ कुएं में फंसा; 8 दिन से रेस्क्यू माँग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जनपद पंचायत चावरपाठा के हीरापुर गांव में खेत की सिंचाई के लिए बना कुआں... अब पूरे गांव के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी में आई बाढ़ के बहाव के साथ यह मगरमच्छ खेतों तक आ पहुंचा था। पानी उतरने के बाद यह गहरे कुएं में जा गिरा। पिछले 8 दिनों से यह विशालकाय मगरमच्छ उसी कुएं में फंसा हुआ है, जिससे आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। हैरानी और लापरवाही की इंतहा देखिए—सरपंच, सचिव से लेकर वन विभाग के दफ्तरों तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई अमला मौके पर रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ​लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मांग सिर्फ एक है—इस मगरमच्छ का तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा जाए।
0
0
Report

हरदोई में जमीन विवाद पर हिंसक भिड़ंत: एक की मौत, कई घायल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में जमीन के लिए खूनी जंग! लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष,एक की मौत कई घायल हरदोई में जमीन पर कब्जेदारी का विवाद मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। बघौली थाना क्षेत्र के सिरदारपुर मजरा अड़ंगापुर में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के 60 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामप्रसाद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय संजीव पुत्र रामपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच तीन बीघा जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। एक व्यक्ति की मौत और करीब 9 लोगों के घायल होने से मामला गंभीर हो गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है.
0
0
Report
Advertisement

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज के लिए विधायक से मुलाकात, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा पत्र

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन 95 वे दिन भी जारी है. संघर्ष समिति द्वारा नई टिहरी से सटे इलाक़े में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की जा रही है. वही अब नई टिहरी शहर और संघर्ष समिति से जुड़े एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस मामले को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय से मुलाकात की गई और मेडिकल कॉलेज नई टिहरी शहर में बनाने की मांग की गई है और कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए नई टिहरी शहर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है. वहीं मामले में विधायक ने पटवारी को तत्काल जमीन का निरीक्षण करने को कहा है और प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से अपने स्तर से इस मामले में मुख्यमंत्री को लैटर भेजने का भी अनुरोध किया है. विधायक ने मामले में प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
0
0
Report

केदारताल रेस्क्यू: चार शव बरामद, चार लापता, खोज अभियान जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:केदारताल रेस्क्यू: दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 04 हुई, 04 अभी लापता उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और स्थानीय गाइड की तलाश में बुधवार को सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लापता आठ लोगों में से अब तक चार के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष चार लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सर्चिंग अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को दो और शव मिले। बरामद सभी चार शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। वहीं केदारताल क्षेत्र में दुर्गम परिस्थितियों के बीच सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सर्चिंग टीमों के लिए आवश्यक रसद और अन्य सामग्री हेलीकॉप्टर के जरिए मातली हेलीपैड से केदारताल क्षेत्र भेजी जा रही है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी की टीमें आपसी समन्वय से अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा, संसाधनों और रसद व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top