icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं का खास उत्साह, गांव विकास की उम्मीद तेज

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास की उम्मीदों के साथ ग्रामीण अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, बुजुर्ग और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, नाली निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाएं चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। ग्रामीण इन समस्याओं के समाधान और गांव के समग्र विकास की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं में गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साह बना हुआ है। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो सके। वहीं, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 'पहले मतदान, फिर जलपान' का संदेश भी नजर आ रहा है। ग्रामीण लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोमती नदी में दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला, कोटवा के पास

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव, बताया जा रहा है की घर में हुए वाद विवाद के बाद से गायब था अधेड़, परिजनों के द्वार गोमती नदी में डुबने की पुलिस को दी गई थी जानकारी, पुलिस व गोताखोरों की टीम द्वारा गोमती नदी में डूबे बुजुर्ग की तलाश की जा रही थी वहीं आज अचानक घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर गोमती नदी किनारे तैरता मिला अधेड़ का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम को भेजकर विधिक कार्यवाही में जुटी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास मिला शव,
0
0
Report
Advertisement

चक्रवात अर्नव से समस्तीपुर में मौसम बदला, किसानों की चिंता बढ़ी

Samastipur, Bihar:चक्रवात अर्नव का समस्तीपुर में दिखा असर, बदला मौसम का मिजाज ।36 घंटे से हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित । चक्रवात अर्नव का असर समस्तीपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। 36 घंटे से मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में तैयार फसल और कटाई के इंतजार में खड़ी फसलों पर बारिश का असर पड़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग के अलर्ट ने 31 अक्टूबर तक राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है ।
0
0
Report

गंगा के तेज कटाव से बख्तियारपुर दियारा के गांव डरे, तूफान अर्नब की आशंका

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर दियारा क्षेत्र के लोग गंगा के तेज कटाव से काफी परेशान हैं। चिरैया दियारा में गंगा नदी में तीन चार घर गंगा के कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं तूफान अर्नब की आशंका से भी लोग डरे सहमे हैं। लोगों को आशंका है कि तूफान की चपेट में आकर गंगा की तेज लहरें गांव के अस्तित्व को ही मिटा देंगी। गंगा की तेज धारा चिरैया गांव में घरों के पास बह रही हैं, जिसकी चपेट में कई पेड़ भी बह गए। स्थानीय प्रशासन रेत की बोरियों से तेज लहरों को रोकने के प्रयास में जुटा है, लेकिन बाढ़ को रोकने के सभी इंतजाम नकारा साबित हो रहे हैं। रेत की बोरियों पानी की तेज धारा में बह जाने से अब कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से कई किलोमीटर दूर बहने वाली गंगा की धारा कुछ साल में घर तक आ गई हैं, जिसे अब केवल पत्थर के बोल्डर से ही रोका जा सकता है। रेत की बोरियां हर साल गंगा में डाली जाती हैं, जो तेज धारा में बह जाती हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गिद्धौर में चाचा-भतीजे के विवाद के चलते दुकान में मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सामने

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केतरु नवादा गांव में पुराने विवाद को लेकर चाचा और भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। देर शाम दुकान में घुसकर भतीजे के साथ मारपीट की गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारपीट का लाइव फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान के अंदर भतीजे के साथ मारपीट की जा रही है। पीड़ित की पहचान केतरु नवादा गांव निवासी सकेंद्र शाह, पिता अशोक शाह के रूप में हुई है। पीड़ित ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर सुनील शाह और अरविंद शाह, पिता नित्य नारायण शाह पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर चाचा-भतीजे का पुराना विवाद चल रहा था। पहले भतीजा अपने चाचा के यहां गया था, इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की गई। फिलहाल दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (लाइव का सीसीटीवी फुटेज)
0
0
Report

नौहथिया के नारायणपुर में 43 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, पति पर शक

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 43 वर्षीय बसंती देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में उनके पति मनोज रजवार भी घायल हो गए। पुलिस को आशंका है कि घटना में पति की भूमिका हो सकती है। हालांकि, हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार अहले सुबह नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि घर के मुख्य गेट के लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित किया गया था, जिससे घर के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने बिजली का कनेक्शन कटवाया और गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर के अंदर बसंती देवी मृत अवस्था में मिलीं, जबकि उनके पति मनोज रजवार घायल पड़े थे। पुलिस ने घायल मनोज को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नौ बेटियों के सिर से उठा मां का साया इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका के भाई बोंगा मांझी के अनुसार, उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली थी। गांव के लोगों से जानकारी मिली कि गुरुवार देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी बहन की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बसंती देवी और मनोज रजوار की नौ बेटियां हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि दो अन्य की शादी तय हो गई थी। पांच बेटियां अभी अविवाहित हैं। मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top