487001
AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर नरसिंहपुर जिले से हुई शुरुआत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के सुभाष पार्क चौराहे पर आम आदमी पार्टी के द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर तीन दिवसीय सामूहिक उपवास धरना प्रदर्शन का आयोजन पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा हैं। वही AAP के जिला अध्यक्ष ने बताया कि नरसिंहपुर जिले से इसकी शुरुआत की जा रही हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA ने 9 सीटें जीती, JD(U) के चार निर्विरोध विजयी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में 10 सीटों पर बिहार विधान परिषद का चुनाव हुआ है। जिसमें दसों उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं। एनडीए की 9 सीटों पर जीत हुई है। वही जेडीयू कोटे से जीते चारों प्रत्याशियों का आज जदयू कार्यालय में स्वागत किया गया जिसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने चारों को बधाई दी वही कहा हमारे पार्टी में आधी आबादी महिलाओं को हमारे नेता हमेशा से सम्मान देते आए हैं। चार सीट में से दो शीट महिलाओं को दिया। वही रावड़ी आवाज खाली करने को लेकर कहा यह तो प्रक्रिया है खाली करनी पड़ेगी पहले भी हमने कह दिया है। बाइट — लेसी सिंह, मंत्री, भवन निर्माण विभाग,0
0
Report
बक्सर में दिनदहाड़े 135 फीट मोबाइल टावर और जनरेटर चोरी, मालिक- कंपनी विवाद गहराया
Buxar, Bihar:बक्सर जिले के डुमराव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां दिन के उजाले में 135 फीट लंबा मोबाइल टावर उससे जुड़े तकनीकी उपकरण और जनरेटर तक गायब कर दिए गए। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस सूत्र ने बताया कि चोरों ने दो दिनों तक मौके पर रहकर पूरे टावर को खोलकर आराम से ले गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब जिटीएल कंपनी के अधिकारी टावर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मोबाइल टावर, तकनीकी उपकरण और जनरेटर सभी गायब हैं। इसके बाद कंपनी की ओर से डुमराव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि कुछ लोग कई दिन पहले दो दिनों तक वहां काम करते दिखाई दिए थे और टावर को खोलकर वाहन पर लादकर ले गए थे। लोगों को लगा कि कंपनी के अधिकृत कर्मचारी टावर को हटाने का काम कर रहे हैं। वहीं जिस जमीन पर टावर स्थापित था उसके मालिक ने अलग ही दावा किया है। उनका कहना है कि जिटीएल कंपनी के साथ वर्ष 2010 में 12 वर्षों का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन वर्ष 2017 के बाद कंपनी ने किराया देना बंद कर दिया। इस संबंध में उन्होंने कंपनी को चार बार कानूनी नोटिस भी भेजा था। जमीन मालिक का आरोप है कि बिना बकाया भुगतान किए कंपनी की मिलीभगत से टावर हटाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह संगठित चोरी है या फिर टावर को किसी विवाद के तहत हटाया गया है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी。0
0
Report
भोपाल के निजी स्कूल में पशु वध का वीडियो वायरल, ईद कुर्बानी की आशंका
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *भोपाल के निजी स्कूल में पशु वध का वीडियो वायरल* - भोपाल के निजी स्कूल में पशु वध का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है。 - बताया जा रहा है कि पशु वध का वीडियो संभवतः ईद पर कुर्बानी के दौरान बनाया गया होगा... - स्कूल को बना दिया स्लॉटर हाउस... - वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो...0
0
Report
Advertisement
हुगली के डांकुनी नगरपालिका बोर्ड में बिखराव, टीएमसी के 4 पार्षदों ने इस्तीफा दिया
Chinsurah, West Bengal:এবার ভাঙনের পথে হুগলির ডানকুনি পুর বোর্ড, ইস্তফা দিলেন তৃণমূলের ৪ জন কাউন্সিলর। বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় তৃণমূলের মহিলা সভানেত্রী তথা ১৭নং ওয়ার্ডের কাউন্সিলর মমতা মুখার্জির বাড়িতে সাংবাদিক বৈঠক ডেকে কাউন্সিলর পদ ছাড়ার ঘোষণা করেন তারা। কাউন্সিলরদের যুক্তি সরকার বদল হওয়ায় প্রশাসনিক কাজের পরিবেশ নেই। পৌর প্রধান হাসিনা শবনব ও ভাইস চেয়ারম্যান প্রকাশ রাহা কার্যত এলাকা ছাড়া। ফোনে যোগাযোগ করা যাচ্ছে না। তাই ইস্তফা দেওয়ার সিদ্ধান্ত নিয়েছেন তারা। ২০১১ সাল থেকে ৩ বার পুর বোর্ড চালিয়েছে তৃণমূল, পৌর প্রধান হয়েছেন ফিরহাদ হাকিম ঘনিষ্ঠ হাসিনা শবনব। ২৬শে বিধানসভার ফলাফল প্রকাশের পর থেকে পুরসভায় নিয়মিত দেখা যাচ্ছে না চেয়ারম্যান, ভাইস চেয়ারম্যান সহ তৃণমূল কাউন্সিলরদের। বাংলার বাড়ি প্রকল্পের দুর্নীতি সহ পুর পরিষেবা নিয়ে ক্ষোভ বাড়ছে নাগরিকদের এই আবহে এবার ইস্তেফা দিলেন তৃণমূল কাউন্সিলররা।0
0
Report
नित्यानंद राय ने सरायरंजन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, मोदी सरकार के विकास का दावा
Samastipur, Bihar:सरायरंजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बोले— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और गरीब कल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड भी तोड़ा। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और रसोई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे थे। वही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के विकास की तस्वीर है सरायरंजन मेडिकल कॉलेज, जिसका निरीक्षण कर रहें हैं विकास का एक बिंदु है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी भारतवर्ष में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा दिनों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा है, जो पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के नाम था लेकिन अब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम हो गया। उनके 12 वर्ष में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लगातार उनके परिश्रम से देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है गरीब कल्याणकारी योजनाओं से इस देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। इनके नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान, किसानों की जिंदगी में खुशियां आई है, युवाओं को रोजगार का अवसर मिला है।0
0
Report
हाई प्रोफाइल चेक: गंडई शराब दुकान पर ओवररेटिंग पाई गई, निलंबित अधिकारी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिले की शराब दुकानों में ओवररेटिंग और अनियमितताओं को लेकर ज़ी मीडिया मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दों का बड़ा असर देखने को मिला है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम की जांच में गंडई शराब दुकान में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचने की शिकायत सही पाई गई। जांच के बाद संबंधित विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले को गंभीर मानते हुए क्षेत्र के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खास बात यह है कि विभाग द्वारा हाल ही में ओवररेटिंग रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई के दावे किए गए थे, लेकिन उड़नदस्ता की जांच में सामने आई गड़बड़ी ने उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि जिले की शराब दुकानों में ओवररेटिंग कोई एक दुकान तक सीमित मामला नहीं है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि विभाग गंडई के बाद अन्य शराब दुकानों की भी जांच कर व्यापक कार्रवाई करता है या नहीं। ज़ी मीडिया की खबर के बाद हुई इस कार्रवाई ने शराब कारोबार में चल रही अनियमितताओं की परतें खोल दी हैं।0
0
Report
Advertisement
गहलोत बोले सचिन पायलट के बयान के बाद पार्टी में एकता और माफी की बात
Jaipur, Rajasthan:सचिन पायलट को लेकर फिर बोल गहलोत। सचिन पायलट ने आज अशोक गहलोत को लेकर कहा था गहलोत अपने बेटे वैभव की तरह प्यार करते हैं ..... सचिन पायलट के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सचिन पायलट ने सही कहा, यह तो मैं पहले ही कह चुका हूँ, वह तो दो-तीन दिन बाद कह रहे हैं। मैंने तो पहले ही कहा कि हम बचपन में इनके घरों में आते-जाते थे आपस के अंदर और दोनों बच्चे की तरह ही थे। मैंने जो कुछ कहा है, वह मैंने दिल से कहा है। मैंने तो किसी के बारे में आरोप नहीं लगाया उस दिन। मैंने उस दिन जो कुछ कहा है,मैने किसी पर आरोप नहीं लगाए.... जो-जो घटनाएं होती गईं, एक बार मैं देश के सामने रखना चाहता था। क्योंकि देश में एक मैसेज बन गया था अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष स्वीकार नहीं किया। ये परसेप्शन बन गया था। सबके दिल में यह बात थी कि मुख्यमंत्री बनके रहना चाहता था, इसलिए वह रिवੋਲ्ट हो गया। सच्चाई दूसरी थी, तो मैंने उस दिन जो है, अपनी बातें जो मेरे दिल में थीं, मैं जुबान पे लाया। मेरा बयान कोई नेता पढ़ ले, कोई कार्यकर्ता पढ़ ले, समझ आएगा कि मैंने दिल की बात कही थी और मैंने फैक्चुअल पोजीशन हर चीज की सामने रखी थी। उसमें अगर फैक्चुअली अगर गलत है, तो आप मुझे, वह मुझसे बात भी करी? सकते हैं, पूछ सकते हैं कि आपने यह बात क्यों कही। मैं जवाब दे दूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद था, वह कौन छोड़ता है गहलोत ने कहा आज की मेरी बाइट के बाद में, यह इशू भी खत्म होगा, सब लोग करीब आएंगे, अपनी-अपनी गलतियां चाहे मैंने करी, चाहे किसी ने करी? है, स्वीकार करेंगे। मैंने फिर कहा आपको, मैंने जैसलमेर में ही कह दिया था, भूलो और माफ करो। इसका मतलब था कि जो भी हम लोग जितने भी हैं नेता, ये नहीं था कि जो बाहर गए, उनके लिए मैं कह रहा हूँ। सभी के लिए कहा, सब लोग हैं, वह भूलें और माफ करो, छोड़ दो आज की बाद में पुरानी बातें और उसके बाद में सब मिलकर चलो पार्टी इंटरेस्ट के अंदर। यह मैंने कहा, मैंने क्या गलती करी? अगर वो समझ जाते उस समय सब नेता लोग, तो आज स्थिति दूसरी बनती। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने प्रदेश में प्रसूताओं की मौत के मामले में कहा सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। मध्य प्रदेश में राज्यसभा कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करने के मुद्दे गहलोत ने कहा हम तो कई महीनों से कह रहे हैं, सालों से कह रहे हैं कि देश में डेमोक्रेसी खत्म हो रही है। गहलोत ने कहा जो रीजनल पार्टियां बन गईं कांग्रेस से अलग होके, उन सबको वापस शामिल होना चाहिए और राहुल गांधी को नेता स्वीकार करना चाहिए, दिल से। पूरे मुल्क में यह मैसेज होना चाहिए, अब इंडिया गठबंधन के नेता जो हैं, वह राहुल गांधी जी हैं। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के छापों को लेकर गहलोत ने कहा किरोड़ी मीणा जी का छापा तो इल्लीगल है। वह समझ नहीं पा रहे हैं और मैं चाहता हूँ कि यह जो छापे में जो उनके साथ उनके शागिर्द थे, जो उनके द्वारा बनाया कमेटी के मेंबर भी थे, जितने जो इनके शागिर्द थे, इनके साथ वाले थे, छापे में वह ही साथ निभाते थे, प्रकार से जो यह छापेमारी हो रही है, यह उचित नहीं कही जा सकती। मंत्री को कहीं नहीं जाना चाहिए खुद भी छापा डालने के लिए। मैं यह मेरे मुंह से नहीं कहना चाहता, कल कोई वहां आपस में झगड़ा भी हो जाए मान लीजिए, तो मंत्री के लिए उचित नहीं है, मंत्री सम्मानित होता है। हमारे मंत्री को कोई दुर्व्यवहार कर दे, यह उचित नहीं होता है। यह जा रहे हैं, आपके अधिकारी छापे डालें, उनका काम है। आप सुनिश्चित करो छापे पड़ें, नहीं पड़ें। पड़ें तो छापे ईमानदारी से पड़ें क्या? उसकी मॉनिटरिंग आप करो, एक्शन लो。0
0
Report
नागौर: खींवसर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; 17 वाहन समेत कई मशीनें जब्त
Nagaur, Rajasthan:नागौर अवैध खनन को लेकर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन, खींवसर क्षेत्र में की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही, खींवसर के बैरावास,ताडावास की सरकार जमीन पर अवैध खनन करते 17 वाहनों को किया جب्त, अवैध खनन में 4 एल एन टी मशीन,2 जेसीबी मशीन,5 खाली डंपर,2 एल एन टी पोकलैंड मशीन ढोने के थाटे,3 ट्रेक्टर कंप्रेशर मशीन, 2 ड्रीलिंग मशीन और एक बोलेरो कैंपर गाड़ी की जब्त, वाहनों की कीमत बाजार में साढ़े 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है, नागौर एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कारवाई,0
0
Report
नोखा में पानी टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, प्रशासन ने बचाव कार्रवाई शुरू की
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर पानी की टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, नोखा के मोहनपुरा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, मोदाराम आचारी अपनी पत्नी के साथ टंकी पर चढ़ा, मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा, टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में मची हलचल, समझाइश के प्रयास शुरू, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद जारी, मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा पुलिस मुस्कान अभियान के तहत 25 मोबाइल लौटाए, कुल कीमत लगभग 4.57 लाख
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत खोए हुए 25 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों के माध्यम से बरामद किया गया है। बरामद किए गए 25 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 57 हजार रुपये है। एसपी ने बताया कि जनवरी 2025 से मई 2026 तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगभग 250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है और यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो वह संबंधित थाने में लिखित आवेदन देकर इसकी सूचना दे सकता है। पुलिस ऐसे मामलों में तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की तलाश करती है। वहीं खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने शेखपुरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और अभियान की सराहना की।0
0
Report
बेतिया के सारांश कुमार ने योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता, गांव में भव्य स्वागत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां विश्व योगासन चैंपियनशिप में बेतिया के सारांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिला का नाम rौशन किया है योगापट्टी के रहने वाले सारांश कुमार ने योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत जब अपने गांव पहुंचे तब ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया बैंड बाजा के साथ गांव में उनका स्वागत किया गया अहमदाबाद के ट्रांसास्टेडिया के इका एरिना में योगासन चैंपियनशिप गया था रीडमिक पेयर योगासन स्पर्धा में सारांश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है इस प्रतियोगिता में 78 देश के 500 खिलाड़ी भाग लिए थे चार जून से आठ जून तक चले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 102 स्वर्ण पदक 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीत कुल 114 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है भारत में हुए योगासन चैंपियनशिप ने विश्व में अपना दबदबा कायम किया है भारत की यह प्राचीन विरासत विश्व में सराहा जा रहा है0
0
Report
जोधपुर में Kangana Ranaut ने गणेश मंदिर में पूजा, मोदी के आयु की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Jodhpur (Rajasthan): Kangana Ranaut (MP & Actress) performs puja at Ganesh Temple, prays for PM Narendra Modi’s long life.0
0
Report
Advertisement
सागर में युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन प्रशासन ने चलाया वाटर कैनन..एंकर/ एमपी में राज्यसभा चुनाव मामले में जहां कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट की शरण में है वहीं जमीन पर भी कांग्रेस का विरोध देखने को मिल रहा है। सूबे के सागर में इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर आफिस के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे और इस बीच उनकी पुलिस से झूमाझटकी भी हुईं और पुलिस को वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।0
0
Report
खंडवा के किसान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से नाराज़, क्षेत्रीय फसलों पर तात्कालिक मांग
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के किसान अपने सांसद से नाराज है। इन किसानों का कहना है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर जिले का ज्यादा ध्यान रखते हैं। जबकि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में बुरहानपुर के अलावा खंडवा जिला और खरगोन एवं देवास जिले की विधानसभा भी शामिल है। इन किसानों ने आरोप लगाया कि बुरहानपुर में हवा आंधी से केले की फसल खराब हुई तो संसद ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई लेकिन खंडवा जिले में अरबी और प्याज की फसल खराब हुई तो उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। खंडवा लोकसभा क्षेत्र खंडवा, बुरहानपुर खरगोन और देवास जिले की विधान सभाओ से मिलकर बना है, लेकिन खंडवा के किसानों का आरोप है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर जिले के होने के कारण वहां के किसानों की चिंता ज्यादा करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले दिनों हवा आंधी के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसल खराब हुई प्रदेश सरकार और संसद में मांग उठाई लेकिन खंडवा खरगोन जिले में अरबी और प्याज की फसल लगातार खराब हो रही है तो उन्होंने कभी भी इतनी पुरजोर तरीके से कोई बात नहीं रखी। किसानों ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को चेताया कि सांसद को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह सिर्फ बुरहानपुर जिले के सांसद नहीं है बल्कि पूरा खंडवा जिला और खरगोन और देवास जिले की विधानसभा है भी इसमें शामिल है। इधर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का कहना है कि उनके लिए सभी किसान सम्मान है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में जब भी किसानों पर दिक्कत आई तो उन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया और सभी की समस्याओं को उठाया। कुछ लोग सोशल मीडिया पर खेल खेलते हैं जिससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।0
0
Report
झांसी के डगरवाह में बोलेरो का हादसा: दो की मौत, एक गंभीर घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरवाह के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया और वह जिंदगी मौत से अस्पताल में जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे, रास्ते में सड़क किनारे बाइक रोककर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों लोग उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान प्रेमी अहिरवार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा साथी आनंद का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और टक्कर मारकर भागने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
