सालीचौका में चोरों का आतंक, व्यापारियों में दहशत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:सालीचौका नगर में चोरों के आतंक से व्यापारी परेशान हैं। अज्ञात चोरों ने चाट दुकान और हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी की। इस घटना के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक के दोनों पैर कटे
Alwar, Rajasthan:अलवर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक संतुलन खो बैठा और ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। युवक अचेत अवस्था में है, जिसके चलते उसकी पहचान और पते की जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।नीट 2026 के मुद्दे पर NSUI के विनोद जाखड़ संसद तक लड़ाई का ऐलान
Jaipur, Rajasthan:नीट परीक्षा 2026 मामले को लेकर NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का बयान नौजवानों का भविष्य 5-10 हजार रुपए में व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर बेचा गया NTA को भंग करने की मांग,छात्रों के आर्थिक नुकसान की भरपाई करे सरकार नीट परीक्षा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग जाखड़ ने कहा - NSUI सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी बाइट- विनोद जाखड़कान्हीवाड़ा में ट्रेलर से कुचली स्कूटी महिला, मौके पर मौत, भाई गंभीर
Seoni, Madhya Pradesh:भीषण सड़क हादसा लोहे के पाइपों से लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला महिला की मौके पर मौत कान्हीवाड़ा के उत्सव पैलेस के पास दर्दनाक घटना भाई की हालत गंभीर कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में सिवनी-मंडला मार्ग पर उत्सव पैलेस मैरिज लॉन के सामने बीती रात करीब 11:30 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। नागपुर से अपने घर कुड्डो पल्ला (धनौरा) लौट रहे स्कूटी सवार भाई-बहन को लोहे के पाइपों से लडे एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी。 हादसे में स्कूटी सवार महिला सीधे भारी-भरकम वाहन के नीचे आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मृतिका का भाई किशोर पंद्रे इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है。 हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।टीकमगढ़: मामूली बात पर दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष; वीडियो वायरल, पुलिस छानबीन
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- मामूली बात को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, मारपीट की घटना में जमकर चले लाठी और डंडों, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बिंदारी गांव की घटना, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस。Rampura चौकी क्षेत्र में चाऊमीन विक्रेता पर गोलीबारी: आरोपी गिरफ्तार
Vijayawada, Andhra Pradesh:रुद्रपुर के रम्पुरा चौकी क्षेत्र में चाऊमीन विक्रेता पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना कटोरी मंदिर के पास की है, जहां कुछ युवक चाऊमीन खाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो युवकों और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक बिना पैसे दिए जाने लगे, जिस पर दुकानदार ने विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जाते समय दुकानदार को धमकी देकर गए थे और करीब दो से ढाई घंटे बाद दोबारा लौटकर आए। आरोप है कि लौटते ही युवकों ने करीब चार राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस आरोपियों को उसी इलाके में लेकर पहुंची, जहां फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उनसे कान पकड़कर माफी मंगवाई। आरोपी मोहल्ले में यह कहते नजर आए कि भविष्य में वे इस तरह की घटना दोबारा नहीं करेंगे।रायगढ़ में KIIT गर्ल्स हॉस्टल के पास बड़ा अजगर, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के केआईटी कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के पास दिखा विशाल अजगर, परिसर में मचा हड़कंप, गढ़उमरिया स्थित कॉलेज कैंपस में सड़क किनारे गड्ढे में छिपा मिला अजगर, सूचना पर पहुंची सर्परक्षक टीम ने सावधानीपूर्वक किया सफल रेस्क्यू, अजगर का आकार बड़ा होने से छात्राओं और आसपास के लोगों में दहशत, सर्परक्षक समिति ने लोगों से सांपों से दूरी बनाकर रखने की अपील की, भारतीय अजगर जहरीला नहीं, लेकिन बेहद ताकतवर और संरक्षित प्रजाति, सर्प रक्षक टीम नेअजगर को रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में।बिहार कैबिनेट ने वेतन वृद्धि और उद्योगिक प्रोत्साहन को मंजूरी दी
Patna, Bihar:सम्राट कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसला राज्य सरकार ने ऋण लेने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवकों के 1 जनवरी 2026 से 5% की वृद्धि डी ए में कर दिया है राज्य सरकार ने 5 जिले पूर्वी चंपारण समस्तीपुर मधुबनी वैशाली सिवान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पंच पदों को स्वीकार किया ह उद्योग लगाए जाने को लेकर राज सरकार ने वैशाली में 101 भूमि पर राष्ट्रीय खाद पर औद्योगिक प्रबंधन स्थापना को लेकर भूमि को स्वीकार कर लियाहै राज्य सरकार ने उद्योग को लेकर रिकॉर्ड फैसला किया है सिकंदरपुर बिहटा में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली के अंतर्गत वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस दे दिया गया है उद्योग विभाग के प्रस्ताव उद्योग क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत सामान्य सुविधा केंद्र को मंजूरीदी गई राज्य सरकार ने उन्नत शिक्षा को लेकर प्रत्येक महाविद्यालय में 44 पदों के हिसाब से 132 पदों का सृजन किया है राज्य सरकार ने किशनगंज में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को निशुल्क जमीन की स्वीकृति देदी है मोहम्मद इरशाद अंसारी तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना का गठन किया गया है एक तरफ 10 करोड रुपए कीस्वीकृति दी गई है बिहार कैबिनेट में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन संशोधन 2026 की को स्वीकार कर लिया हैहमीरपुर में दबंग ने घर में घुसकर महिला को गोली मारी, आरोपी हिरासत में
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: बुरी नीयत से घर में घुसकर दबंग ने महिला को मारी गोली, गलत इरादों का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को गोली मारी, दाएं हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाजुक हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर, असलहे के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी, सुमेरपुर थाना इलाके के धुंधपुर गांव का मामला।बिलासपुर में मीट मसाला के नकली पैकेट के खिलाफ 9 बॉक्स सीज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मीट मसाला के संदिग्ध पैकेट जब्त किए हैं। कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में की गई इस जांच के दौरान लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के 9 बॉक्स सीज किए गए हैं, जिनके पैकिंग और गुणवत्ता पर नकली होने का संदेह जताया गया है। फिलहाल, यह माल किस व्यापारी का है और इसकी सप्लाई कहाँ होनी थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। विभाग ने ट्रांसपोर्टर को नोटिस जारी कर दस्तावेजों की मांग की है और मसाले के नमूनों को प्रयोगशाला भेजने के साथ ही कंपनी से विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट मांगी है ताकि इस पूरे सप्लाई नेटवर्क और नकली कारोबार की सच्चाई सामने आ सके....रामसागर अभयारण्य में अवैध शिकार के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Dholpur, Rajasthan:रामसागर अभयारण्य में लोडेड टोपीदार बंदूक के साथ दो शिकारी गिरफ्तार तीतर-खरगोश के शिकार की बना रहे थे योजना, थैले से मिले 4 चाकू-जाल-गिलोल-150 ग्राम बारूद-80 छर्रे | कोर्ट ने दोनों को भेजा जेल, अवैध प्रवेश पर मोटरसाइकिल भी जब्त धौलपुर रामसागर वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग ने अवैध शिकार की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जम्हुरा के पास की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड टोपीदार बंदूक समेत भारी मात्रा में शिकार सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने तीतर एवं जंगली खरगोश के शिकार की योजना कबूल की है। मिली थी मुखबिर से सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार मीना ने बताया कि वनपाल नाका रामसागर को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि अभयारण्य क्षेत्र में दो व्यक्ति वन्यजीवों के अवैध शिकार की नीयत से हथियारों सहित घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उप वन संरक्षक डॉ. आशीष व्यास के निर्देश पर उनके नेतृत्व में तत्काल विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने ग्राम जम्हुरा के समीप घेराबंदी कर दबिश दी। कुम्हेर के थैले से मिले 4 चाकू, बारूद और जाल दबिश के दौरान 33 वर्षीय कुम्हेर पुत्र प्रभू जाति मोगिया निवासी ग्राम जम्हुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके थैले से 4 धारदार चाकू, 1 चार्जिंग टॉर्च, 1 जाल, 1 गिलोल, लगभग 150 ग्राम बारूद, 80 छर्रे तथा डाट वाला कपड़ा बरामद हुआ। मौके से ही 65 वर्षीय लाखन पुत्र हीरा जाति मोगिया निवासी ग्राम जम्हुरा को भी पकड़ लिया गया। लाखन के कब्जे से एक लोडेड टोपीदार बंदूक जब्त की गई। दोनों आरोपियों ने कबूली शिकार की योजना पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तीतर एवं जंगली खरगोश के शिकार की योजना बना रहे थे। इसके बाद दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश हुए। इस कार्रवाई में वनपाल राजेश मीना, वनरक्षक रामधन, दयानंद यादव, दीनदयाल सहित रेंज सरस्मथुरा, वनविहार एवं चम्बल धौलपुर की टीमों का सहयोग रहा। अवैध प्रवेश पर एक मोटरसाइकिल भी जब्त क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई के दौरान अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने पर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। उप वन संरक्षक डॉ. आशीष व्यास ने टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार करने वाले एवं उनसे शिकार खरीदने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैंप्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए अखिलेश यादव, कहा- ‘यह बेहद दुखद’
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,
“मैं उन्हें बचपन से जानता हूं। उनका हमारे बीच न रहना बेहद दुखद है। बचपन से ही वह अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वह जीवन में आगे बढ़कर कुछ अच्छा करना चाहते थे। करीब दो महीने पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उस समय भी मैंने उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। कभी-कभी व्यापार में होने वाला नुकसान इंसान को गहरे तनाव में डाल देता है। अब जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी और परिवार जो चाहेगा, उसी के अनुसार आगे कदम उठाए जाएंगे।
