icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाने का ऑफर, मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर चुटीली टिपण्णी दी

Noida, Uttar Pradesh:मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें! अरे अखिलेश जी!अयोध्या हमारा पावन धाम है,मैं इसलिए जाता हूँ कि जिससे अयोध्या के विकास में कोई कोताही न हो,उत्तरप्रदेश के पहचान पर कोई कलंक न लगे! जिस अयोध्या को तुम 3,4 घण्टे बिजली देते थे,जिस अयोध्या को तुमने गंदगी का अंबार बना दिया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है। मैं आपको ऑफर करता हूँ आप भी अयोध्या से नामांकन करिये,मैं भी करता हूँ,चलिए एकबार किस्मत आजमा लिया जाए! तय हो ही जाए...लड़ाई चेलों से क्यों, लड़ाई सामने होनी चाहिए! ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले लोग,ये हमसे क्या लड़ेंगे, इनकी हिम्मत नही है,जनता पहले भी इनकी छुट्टी कर चुकी है, ये खिसियानी बिल्ली तरीके हैं..
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र के भद्रकाली मंदिर में नवरात्र उत्सव की भव्य शुरुआत, विदेशी फूलों से अलंकृत दरबार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ में हरियाणा का एकमात्र मंदिर है। इस मे भव्य नवरात्र महोत्सव की शुरुआत, मां के दरबार को अत्यंत मनमोहक विदेशी फूलों से सजाया गया। Strength का आराधन के पावन पर्व नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही ऐतिहासिक नगरी कुरुक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली शक्तिपीठ में उत्साह और उल्लास का माहौल है। मां के दरबार को इस बार अत्यंत मनमोहक और दुर्लभ विदेशी फूलों से अलंकृत किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पीठ अध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि इन नौ दिनों तक माता रानी का भव्य गुणगान किया जाएगा और विशेष अनुष्ष्ठान संपन्न होंगे। नवरात्र के पहले दिन एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं नंगे पैर अपने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में भ्रमण करेंगी। इस दौरान शहर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और माता का आशीर्वाद जन-जन तक पहुँचाने के लिए माता की पावन ज्योत को भी नगर में घुमाया जाएगा। इस भव्य शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, संत ज्ञानानंद महाराज और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, नौ दिनों तक विभिन्न यजमानों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की जाएगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कामना की गई है कि जगत जननी माँ भद्रकाली सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा की गई है जिसमें मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है तथा सुरक्षा कर्मी गार्ड लगे हुए हैं और डॉक्टरों की टीम भी बिठाई गई है ताकि किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर उसका देख सकें।
0
0
Report
Advertisement

बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन डॉटी की मौत, प्राकृतिक मौत की पुष्टि

Umaria, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की प्रसिद्द और उम्रदराज बाघिन डॉटी की मौत हो गई है यह ख़बर बाघ प्रेमियों के लिए दुखदायी है मृत बाघिन का शव मानपुर बफ़र परिक्षेत्र के मझखेता बीट में मिला है जिसके बाद पार्क प्रबंधन ने NTCA की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र को सील कर आवश्यक डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक जाँच शुरू की है साथ ही पीएम कराने के बाद शव को जला दिया है पार्क प्रबंधन ने दावा किया है बाघिन की मौत प्राकृतिक हुई है शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है बता दें बाघिन डॉटी का जन्म 2011-12 में हुआ था इसने चार बार शावकों को जन्म दिया है और मौत के बाद 15-16 माह के शावक समीप ही विचरण करते पाए गए हैं जो पार्क प्रबंधन की निगरानी में हैं।
0
0
Report

आजमगढ़ नगरपालिका ने 263 जर्जर मकानों के नोटिस जारी, मौत के बाद सख्त कदम

Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh\n\nआज़मगढ़ जिले के नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका Act 1916 धारा 263 के अंतर्गत क्षेत्र में 263 भवन चिन्हित किये हैं जो जर्जर या गिरासू अवस्था में हैं। उनके मालिक को नोटिस जारी किया गया की मकान को तय सीमा के अंदर एक हफ्ते में स्वयं गिरा दें अन्यथा नगर पालिका परिषद द्वारा जो कानूनी कार्रवाई है वह की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मकान का ध्वस्तीकरण मकान मालिक को ही कराना होता है, हालांकि कुछ मकान मालिकों द्वारा यह कहा गया की उनके मकान में विवाद है मुकदमा चल रहा ऐसे में वो नहीं गिरा सकते, जिनका निस्तारण करने की कोशिश भी की जाएगी। खैर अब चाहे जो हो जर्जर मकान मौत का कारण बन सकता है चाहे उस पर विवाद हो या मुकदमा, जान है तो जहान है। जर्जर मकान तो जानता नहीं की वो विवादों से घिरा है और उसे गिरना नहीं है, दूसरी ओर अब ये देखना है की नगर पालिका प्रशासन क्या कदम उठाता है। मकानों की जांच एक नियमित प्रक्रिया है जो चलती रहनी चाहिए, अब चाहे जो हो नगर पालिका प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का दावा कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गन्ने की कीमत 355 से 425 प्रति क्विंटल: किसानों की हड़ताल समाप्त

Begun, Rajasthan:रायपुर गन्ने की कीमत बढ़ाने पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान- कवर्धा में किसान आंदोलित थे, किसान नेताओं से मुलाकात हुई थी, कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है और गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा हुई, पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है इसके बाद किसानों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है चरणदास महंत के बयान - एक नहीं थे बंटे थे इसलिए चुनाव हारे, अब हम एक हैं 2028 में चुनाव जीतकर आयेंगे, इस पर सीएम साय ने कहा- यह खयाली पुलाव है, वे सपना देखते रहें, कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज करती थी, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर हैं लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है, आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे, इसलिए वे सपना देखते रहें CJP के प्रोटेस्ट पर सीएम का बयान- पिछले समय हुए आंदोलन में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस गए थे, सरकार नहीं चाहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के घुसने से वातावरण अशांत हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

नर्मदापुरम के 100 फीट गहरे बोरवेल से कोबरा का सफल रेस्क्यू

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने घरों, खेतों और जंगलों में सांपों के रेस्क्यू की खबरें तो खूब देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे जहरीले कोबरा के रेस्क्यू के बारे में सुना है। जी हाँ, नर्मदापुरम जिले के ग्राम बीसारोड़ा में ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे लगभग तीन फीट लंबे इंडियन ब्लैक कोबरा को बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम और सर्प मित्रों को करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्त करनी पड़ी। टॉर्च की रोशनी, रस्सी और सूझबूझ के सहारे आखिरकार कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वीओ- दरअसल, ग्राम बीसारड़ा़ निवासी नवल किशोर चौरे अपने खेत में खराब पड़े बोरवेल के पाइप बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक बोरवेल के अंदर से सांप के फुंफकारने की आवाज सुनाई दी। जैसे-जैसे पाइप बाहर निकाले गए, बोरवेल के अंदर छिपा सांप दिखाई देने लगा। मामले की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्यजीव अभिरक्षक अभिजीत यादव और सर्प मित्र ऋषभ पटेल एवं रितिक पटेल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले बोरवेल में लगी पानी की मोटर बाहर निकाली। इसके बाद शुरू हुआ करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में फंसे जहरीले कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालने का चुनौतीपूर्ण अभियान। टीम ने टॉर्च की रोशनी और रस्सी की मदद से बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद लगभग तीन फीट लंबे इंडियन ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सांप को वन क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते बोरवेल में फंसे सांप का पता चल गया और वन विभाग की टीम एवं सर्प मित्रों की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top