487001
मदरसों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बड़ा बयान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे राजनीति गर्मा गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का स्पष्ट मत है कि सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों, अनुदान प्राप्त संस्थाओं और मदरसों में नियम संगत शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू बच्चों को मदरसों में भेजकर दूसरी तालीम देना और अभिभावकों की सहमति के बिना ऐसी गतिविधियां करना नियमों का उल्लंघन है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन
Noida, Uttar Pradesh:श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह याद रखना,खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा, उतना ही नशा से दूर रहेगा। दो प्रकार का नशा वर्तमान में पूरी युवा पीढ़ी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है, एक नशा वह है जो ड्रग आदि नशीली पदार्थों के कारण पैदा हुआ है। नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगल करके भारत को खोखला बनाना चाहता है, हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा। दूसरा स्मार्टफोन का नशा, स्मार्टफोन का नशा, जितना समय आप स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं, उसमें से 90 फीसदी फिजूल का है। 10 फीसदी ही मात्र आपके उपयोग के लिए भी नहीं है। अगर 5,6 घंटे आप बचत कर सकें, उनमें से केवल 1 घंटा अपने शरीर के लिए दे सकें, तो स्वस्थ हो जाएंगे। शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क स्वस्थ होगा, मस्तिष्क स्वस्थ होगा तो भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में आप अपना योगदान दे पाएंगे, और बेहतरीन योगदान दे पाएंगे。0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर कुश्ती समापन समारोह में युवाओं से दूरी की अपील
Lucknow, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ का श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह भाषण याद रखना, खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना हमारा युवा जुड़ेगा, उतना ही नशे से दूर रहेगा। दो प्रकार का नशा वर्तमान में पूरी युवा पीढ़ी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है, एक नशा वह है जो ड्रग आदि नशीली पदार्थों के कारण पैदा हुआ है। नशा माफिया युवा पीढ़ी को निगल करके भारत को खोखला बनाना चाहता है, हमें उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ेगा। दूसरा स्मार्टफोन का नशा, स्मार्टफोन का नशा, जितना समय आप स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं, उसमें से 90 फीसदी फिजूल का है। 10 फीसदी ही मात्र आपके उपयोग के लिए भी नहीं है। अगर 5,6 घंटे आप बचत कर सकें, उनमें से केवल 1 घंटा अपने शरीर के लिए दे सकें, तो स्वस्थ हो जाएंगे। शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क स्वस्थ होगा, मस्तिष्क स्वस्थ होगा तो भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में आप अपना योगदान दे पाएंगे, और बेहतरीन योगदान दे पाएंगे।0
0
Report
आगरा में शिवाजी महाराज का विश्वस्तरीय स्मारक: 17 अगस्त को चातुर्य दिवस की घोषणा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा अब सिर्फ मुगलकालीन इतिहास का गवाह नहीं रहेगा, बल्कि मराठा शौर्य और शिवाजी महाराज की वीरता की कहानी को भी अपने सीने में संजोएगा। आगरा में उस ऐतिहासिक स्थल पर अब शिवाजी महाराज का भव्य और वर्ल्ड क्लास स्मारक बनाने की तैयारी है, जहां कभी उन्हें नजरबंद रखा गया था। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर इस ऐतिहासिक स्थल को भव्य स्वरूप देने जा रही हैं। इतिहास के इसी गौरवशाली अध्याय को अब हर साल 17 अगस्त को विशेष रूप से याद किया जाएगा। शिवाजी महाराज की वीरता, रणनीति और अद्भुत चातुर्य को समर्पित 'चातुर्य दिवस' के रूप में 17 अगस्त मनाने की घोषणा की गई है। इस दिन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में शिवाजी महाराज की वीरगाथाओं, शौर्य और ऐतिहासिक पराक्रम से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अब नजरें इस बात पर हैं कि कोठी मीना बाजार कब शिवाजी महाराज के शौर्य और स्वाभिमान की भव्य स्मृति के रूप में देश-दुनिया के सामने आकार लेती है।0
0
Report
Advertisement
बेगूं में कावड़ यात्रा ने भक्तों में जोश भर दिया
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ बेगूं में सावन महीने के तीसरे सोमवार के अवसर पर धामंचा ग्राम पंचायत स्थित भटवाड़ा महादेव मंदिर से प्रतापपुरा तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के बेगूं नगर पहुंचने पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा में प्रतापपुरा में निवासरत महिलाएं भी शामिल हुईं। भगवान शिव के संगीतमय भजनों की धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने करीब 20 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया。0
0
Report
यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया। जफर पर मदरसे के नाम पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान भेजने का आरोप है। एटीएस के मुताबिक, वह मसूद अजहर की तकरीरों से प्रभावित था। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हिंसक जेहाद के लिए प्रेरित करने का आरोप है। जफर के मोबाइल से पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिलने की बात सामने आई। वह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और जेहाद में मदद की पेशकश की। पूछताछ में कई बार बाइनेंस के जरिए यूएसडीटी भेजने की जानकारी मिली। एटीएस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपने अपराध स्वीकार किए। मोहम्मद जफर मूल रूप से पूर्णिया, बिहार का रहने वाला बताया गया है। 16 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ यूएपीए समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।0
0
Report
दिल्ली दौरे पर मोहन यादव: पीयूष गोयल से 11 प्रोजेक्ट पर रोजगार के बड़े संकेत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली दौरे पर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से करेंगे चर्चा भारत औद्योगिक विकास योजना भाव के संबंध में 11 प्रोजेक्ट पर चर्चा होनी है। भव्या प्रोजेक्ट अनुसार के राज्य में क्रियान्वयन पर प्रदेश में हजारों की संख्या में रोजगार सृजित होंगे। सीएम के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस का तंज जगह जगह रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे हैं बच्चों को रोजगार क्यों नहीं देती सरकार सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट करना चाहती है सब जानते हैं यह सरकार झूठ बोलती है मध्यप्रदेश में रोजगार नहीं है। बाइट कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट मध्य प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के लिए मोहन सरकार काम कर रही है,मध्य प्रदेश में निवेश आ रहा है,मध्य प्रदेश में नए प्रोजेक्ट आने वाले हैं पीयूष गोयल से आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करेंगे। कांग्रेस सिर्फ सरकार को बदनाम करने का काम करती है। बाइट भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव0
0
Report
Advertisement
विविधता के साथ नई टीम: पूर्वोत्तर पर खास जोर और क्षेत्रीय संतुलन
Noida, Uttar Pradesh:विविधता और समावेश •इन नियुक्तियों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है, ताकि भौगोलिक प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय संतुलन बना रहे。 1 •पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है; इसमें त्रिपुरा, असम और नागालैंड के नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि डॉ. संबित पात्रा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर समन्वय सेल (North-East Coordination Cell) का काम जारी रहेगा। •समिति में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर से 4 आदिवासी प्रतिनिधि शामिल हैं; इनमें से 2 महिलाएं हैं। •उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से अनुसूचित जाति (SC) के 3 प्रतिनिधि शामिल हैं। •राष्ट्रीय स्तर के पदों पर 10 महिला नेताओं को नियुक्त किया गया है। * नई टीम में धार्मिक विविधता पर ज़ोर दिया गया है और हिंदू, सिख, ईसाई, मुस्लिम, जैन और पारसी समुदायों के प्रतिनिधित्व का उल्लेख किया गया है। अनुभव और नेतृत्व •नेतृत्व में तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं: •वसुंधरा राजे •तीरथ सिंह रावत •बिप्लब कुमार देब •इसमें कई पूर्व राज्य अध्यक्ष, केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव रखने वाले 4 नेता और एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं。 •लोकसभा और राज्यसभा के 18 सांसद इस टीम का हिस्सा हैं。 पेशेवर पृष्ठभूमि •पदाधिकारियों में शामिल हैं: •2 प्रोफेसर •6 PhD धारक •4 प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर •इंजीनियर •चार्टर्ड अकाउंटेंट •वकील0
0
Report
कोटपूतली समेत नगरपालिकाओं में आरक्षण लॉटरी जारी और विवाद
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली नगरपालिका के नगरपालिका चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी की गई। बहरोड़ नगरपालिका, नीमराणा नगरपालिका, बर्डोद नगरपालिका, विराटनगर नगरपालिका, पावटा नगरपालिका, मांढ़ण नगरपालिका, बानसूर नगरपालिका, नारायणपुर नगरपालिका आदि में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त 2026 को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 6 व राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार निकाली गई। लॉटरी के अनुसार एससी महिला, एससी ओपन, एसटी महिला, एसटी ओपन, ओबीसी महिला, ओबीसी ओपन और सामान्य महिला के लिए अलग-अलग वार्ड आरक्षित हैं तथा अन्य सीटें ओपन रखी गई हैं। लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखते हुए स्कूल की छात्राओं द्वारा संचालित की गई और वीडियोग्राफी भी कराई गई। कुछ प्रत्याशी परिसीमन और OBC आरक्षण को लेकर objections ले गए, जिसे उच्च स्तर पर भेजे जाने की बात कही गई है। कोटपूतली के बाद बहरोड़ नगर परिषद के 54 वार्डों की लॉटरी भी निकाली गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, एडीएमओ.पी. सहारण, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी तेजपाल यादव, तहसीलदार स्नेहा राजोरिया, निर्वाचन शाखा के डॉ. अनिल यादव आदि मौजूद रहे।0
0
Report
सुपौल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Bihar:सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया है, जिसमें दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, मृतक की पहचान 17 वर्षीय कुंदन कुमार और 20 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। यह घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के सुपौल वीणा रोड में सरही मालिकाना के समीप घटी है। बताया गया कि मृतक दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। अखिलेश कुमार और कुंदन कुमार दोनों चचेरे भाई अपने घर वीणा के धरनीपट्टी गांव से सुपौल आ रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें अखिलेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि कुंदन कुमार की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के निजी स्कूल हॉस्टल में बच्चे की मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सात साल के एक मासूम की मौत के बाद परिजन ने निजी स्कूलों में जमकर बवाल मच गया। निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले मासूम बाबू साहेब की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर गांव वार्ड नंबर-15 का है। यहां के रहने वाले सात वर्षीय बाबू साहब पिछले एक साल से बलिया बाजार के पास स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर से स्कूल की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, वे हर सप्ताह स्कूल जाकर बच्चे से मुलाकात करते थे। 14 अगस्त को भी बच्चे की मां स्कूल पहुंची थी, और बेटे से मिलकर लौटी थी। परिजनों का कहना है कि 15 अगस्त की शाम अचानक बच्चे के बड़े भाई, जो बेंगलुरु में मजदूरी करता है, के मोबाइल पर स्कूल से फोन आया कि बाबू साहब स्कूल की छत से गिर गया है, और उसे बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर बच्चे को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखकर 72 घंटे तक निगरानी की बात कही। लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर सीधे स्कूल पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं थे, इसलिए उन्हें छत से गिरने की बात पर शक है और वे हत्या की आशंका जता रहे हैं।परिजनों ने यह भी दावा किया कि जब वे शव लेकर स्कूल पहुंचे, तो वहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था और सभी मास्टर गायब थे।वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
झामुमो रांची जिला 2026 खनिज संशोधन बिल के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का आह्वान
Ranchi, Jharkhand:झामुमो रांची जिलादिनांक : 17 अगस्त 2026 खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन बिल, 2026 के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन : झामुमो झामुमो रांची जिला की बैठक मे केंद्र सरकार द्वारा पारित “खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक”, 2026 को वापस लेने की मांग हुई : झामुमो रांची जिला की आवश्यक बैठक संपन्न, इस बैठक मे केंद्रीय सदस्यगण, जिला संयोजक मंडली के सदस्यगण एवं प्रखंड के अध्यक्ष / सचिव मुख्य रूप से हुए शामिल केंद्र सरकार द्वारा काला कानून “खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026“ के लोकसभा एवं राज्यसभा से पारित होने के विरोध मे झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार झामुमो रांची जिला की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को रांची कडरू स्थित जामिया बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई। यह बैठक जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम के अध्यक्षता मे संपन्न हुई, संचालन केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक सदस्य अंतु तिर्की ने किया। बैठक मे खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के प्रभावों एवं परिणाम पर चर्चा के साथ साथ बिल के वापस लेने हेतु आंदोलन की रणनीति पर चर्चा कर सुझाव आए。 इस बैठक मे मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद डॉ महुआ माजी जी शामिल हुई। एवं केंद्रीय सदस्य सह जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य सह जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य हेमलाल मेहता, केंद्रीय सदस्य सह जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतु तिर्की, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला संयोजक मंडली सदस्य जयवंत तिग्गा, जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य नयनतारा उरांव, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, जिला संयोजक मंडली सदस्य झब्बूलाल महतो शामिल हुए। बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित सांसद डॉ महुआ माजी जी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा पारित एक काला कानून से अपने चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए लाया है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि जब सदन मे चालाकी से इस बिल को लाया। अचानक सुबह मे इस को लाया इसे पारित किया। ज्यादा लोगों को बोलने का मौका बिना दिए, इस बिल को पास कराया। साथियों मै आपको बताना चाहती हूं कि राज्य की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, इस बिल के लागू होने से राज्य को राजस्व की कमी के कारण योजनाओं के बंद होने की भी अशंका है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर पार्टी के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। इस बैठक मे मुख्य विषय : बैठक मे खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के प्रभावों एवं परिणाम पर विस्तार से मंथन, साथ ही इस काले कानून को वापस लेने के लिए चरणबद्ध व्यापक आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा : इस बिल के लागू होने से झारखंड सरकार को रॉयल्टी के रूप में मिलने वाले शेष का पैसा नहीं मिलेगा। और इस कानून के तहत झारखण्ड का बकाया का 1,60,000 /-करोड़ रूपया भी नहीं मिलेगा。 केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज विधेयक 2026 बिल को लागू करने से राज्य से निकलने वाले खनिज संपदा से टैक्स राज्य को नहीं मिलने पर विकास की गति रुक जाएगी और झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकार योजनाओं पर सीधा असर पड़ेगा : मुख्य रूप से मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद हो जाएगी। बैठक मे सभी पदाधिकारियों और वक्ताओं ने कहा यह विधेयक राज्य के खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार को प्रभावित करने वाला है। राज्य के हितों और अधिकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक मे केंद्रीय नेतृव द्वारा निर्देशित जो भी कार्यक्रम खान एवं खनिज (विकास - विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरुद्ध होगा उसे पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे। बैठक के मुख्य विषयों के प्रस्ताव: 1) जिला एवं महानगर कमेटी का गठन जल्द करने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से किया जाए। 2) सभी प्रखंड समिति पंचायत स्तर तक खान एवं खनिज (विकास - विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध मे तय समय पर जन जागरण अभियान चलाएगी। 3) सभी प्रखंड समिति प्रखंड मुख्यालय मे इस काले कानून के विरोध तय समय पर धरना प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगे। 4) सभी प्रखंड मे तय समय पर पुतला दहन कार्यकम करना सुनिश्चित करेंगे। 5) जिला समिति द्वारा जिला मुख्यालय में तय समय पर पुतला दहन कार्यक्रम करेंगे। 6) जिला मुख्यालय मे तय समय पर धरना प्रदर्शन करना करेंगे। 7) केंद्रीय नेतृव द्वारा निर्देशित जो भी कार्यक्रम खान एवं खनिज (विकास - विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरुद्ध होगा उसे पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे। बैठक के अंत मे जिला के दो पूर्व पदाधिकारी दिवंगत नितिन अग्रवाल जी और अमरजीत सिंह जी के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर शोकसभा किया गया।0
0
Report
श्रावण में शिवद्वार मंदिर: प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के लिए कड़े इंतजाम किए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिवद्वार मंदिर और मंदिर मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों और पुलिसकर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। शिवद्वार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को परखा। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिर मार्ग की स्थिति और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे के जरिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई, पेयजल और मेडिकल सुविधा की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के निर्देश दिए। श्रावण मास के दौरान शिवद्वार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। यह पूरा मामला घोरावल थाना क्षेत्र के शिवद्वार मंदिर से जुड़ा है।0
0
Report
Advertisement
नीतिन नवीन की घोषणा: Tariq Mansoor भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2047 तक भारत विकसित
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर तारिक मंसूर एक बार फिर बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूं प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का. जो भी पार्टी जिम्मेदारी देगी मैं उसको बखूबी निभाऊंगा... तारिक मंसूर. प्रधानमंत्री की मुहिम सबका साथ सबका विकास इसमें सभी लोगों को फायदा मिल रहा है चाहे किसी भी कास्ट का हो चाहे किसी भी रिलिजन का हो.. तारिक मंसूर. 2047 तक भारत विकसित हो जाएगा इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भी हो जाएगा.0
0
Report
चंदौली में पति की दूसरी शादी की तैयारी के आरोप: महिला थाना पहुंची
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - पति की दूसरी शादी की तैयारी के आरोप संग थाने पहुंची महिला... - बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची महिला... - पीड़िता आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का लगाया आरोप... - महिला का आरोप - पति अब दूसरी शादी की तैयारी में जुटा... - पीड़िता के अनुसार डबरिया गांव पहुंच पति कर रहा दूसरी शादी... - महिला थाना ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार... - पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप... - सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का पूरा मामला... बाइट: आशा देवी, पीड़िता... बाइट: गीता देवी, पीड़िता की पड़ोसन...0
0
Report
चंदौली NH 19 पर जलभराव‑गड्ढे: लगातार हादसे, प्रशासन से जवाब मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली…- highways पर सफर हुआ मुश्किल, राह देते है हादसों को दावत - देर रात से सुबह तक पांच घटित हादसों से मचा हड़कंप - एक ही स्थान पर घटित हादसों के कारण एनएचएआई की कार्यदाई संस्था की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - हल्की बारिश ने खोली एनएचएआई प्राधिकरण की पोल - कार्यदाई संस्था के मेंटेनेंस विभाग की उदासीनता के कारण highways पर गड्ढे हुए जानलेवा - जलमग्न हुए highways और गड्ढों ने तालाब को किया फेल - highways किनारे दोनों तरफ ड्रेन के निर्माण के बावजूद जलनिकासी नहीं - घटनास्थल पर वर्षों से जलभराव की समस्या - स्थिति की विभीषिका के कारण एनएचएआई कर्मियों ने संभाला मोर्चा - जलनिकासी की समस्या से निजात को highways पर खोदे गए गड्ढे हुए जानलेवा - लगातार घटित हादसे में कई लोग घायल - पुलिस, फायर विभाग और एनएचएआई हेल्पलाइन की टीम ने किया रेस्क्यू, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती - राहगीरों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग - कैमरे में कैद तस्वीरों ने बताई स्थिति की विभीषिका - अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचफेडवा गांव के समीप NH 19 का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
