सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री को 28 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी चेतावनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:MP के नरसिंहपुर में राज्य पंचायत परिषद के बैनर तले सरपंच संघ ने कलेक्ट्रेट भवन में मुख्यमंत्री के नाम 28 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला पंचायत CEO को सौंपा। सरपंच संघ ने ग्राम पंचायतों में पंचायती राज अधिनियम 1993-94 को पुनः लागू करने और विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
