487881
सालीचौका अध्यक्ष कैलाश सिलावट ने किया ध्वाजारोहण
Babai Kalan, Madhya Pradesh:सालीचौका अध्यक्ष कैलाश सिलावट ने ध्वाजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रीतिनिधि शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट, एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी ने सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वायड के साथ किया पैदल मार्च, पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंशिया और पीएसी बल भी रहा मौजूद, शहर में धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम, शहर में बने पॉइंटो पर पुलिस टीम संदिग्धों की गहनता से कर रही चैकिंग, त्यौहारों पर नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया तैनात, धनतेरस दीपावली पर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री को लेकर भी एएसपी ने दिए निर्देश, बाजारों और शहर के मुख्य प्वाइंटों से चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की एंट्री पर लगाई गई रोक, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई शहर में किया गया पैदल मार्च। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
पीएम पर विवादित वीडियो: बार काउंसिल ने अमित जोगी को भेजा कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
Telipara, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया में विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने अधिवक्ता अमित जोगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता व बार काउंसिल सदस्य बृजेशनाथ पांडेय ने 3 नवंबर को शिकायत दर्ज कराकर जोगी के आचरण को पेशेवर नैतिकता के विपरीत बताते हुए उनकी वकालत सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। त्वरित संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ने 4 नवंबर को नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण माँगा है। Controversial Video on PM: State Bar Council Issues Show-Cause Notice to Amit Jogi, Seeks Reply in 7 Days0
0
Report
लघु सचिवालय के बाहर पक्के मोर्चे के साथ किसान प्रदर्शन चौथे दिन जारी
Noida, Uttar Pradesh:अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर डटे किसान आज चौथे दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी किसानों ने कहा लघु सचिवालय के बाहर पक्के मोर्चे पर दिए जलाकर मनाएंगे दीपावली और अन्य त्यौहार पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर लगाया गया है पक्का मोर्चा किसानों ने कहा लड़ाई जीतने के बाद ही लौटेंगे अपने घरों को किसानों सरकार से की तुरंत प्रभाव से नहरों में पानी सप्लाई और ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कृष्णा नगर में शांति मोहल्ला गली 6 में आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति मोहल्ला, गली नंबर 6 में आग लग गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
सोनभद्र में ट्रक की टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। डाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया चौराहे का है। यहां कोटिया अदलगंज निवासी करीब 35 वर्षीय सूर्यकांत अपनी बाइक से बस कटवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूर्यकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया चौराहे की है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।0
0
Report
बाराबंकी में पानी की टोटी विवाद से खूनी संघर्ष, पिता की पीट-पीटकर मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बच्चों का झगड़ा बड़ों की खूनी जंग में बदला, पानी की टोटी बनी वजह, लाठी-सरिया से पीटकर शख्स की हत्या, हमले में कई लोग घायल बाराबंकी में पानी की टोटी को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर 48 वर्षीय रज्जू गौतम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रज्जू की मौत से उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के मुताबिक, दिन में बच्चों के बीच पानी की टोटी को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि रात करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और रज्जू गौतम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चोटें आईं। मृतक की 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी गौतम ने बताया कि हमलावरों ने उसके पिता के गले पर लोहे की रॉड रखकर काफी देर तक दबाए रखा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमले में शामिल लोग उनके ही घर-परिवार के सदस्य थे। रज्जू गौतम अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें वैष्णवी गौतम (11), ऋतिक गौतम (9) और सौम्या गौतम (7) शामिल हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट- परिजन।0
0
Report
Advertisement
रांची के पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी, दीपावली की तैयारी तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची- दीपावली रोशनी और खुशियों के इस पर्व में अब महज कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में राजधानी रांची के पटाखा बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखों की दुकानें लग गई हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में रंग-बिरंगे और अलग-अलग किस्म के पटाखे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कोई चरखी और रॉकेट खरीद रहा है, तो कोई अनार, फुलझड़ी, सुतली बम और चुटकुला बम की खरीदारी कर रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस साल पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि दुकानों में ग्रीन पटाखों की भी अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार पटाखों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग कीमतों में पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, दीपावली से पहले ही राजधानी रांची का पटाखा बाजार रोशनी, रंगों और उत्साह से गुलजार हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है दीपावली की रात का, जब आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा。0
0
Report
देवास में नकली मावे से 5 क्विंटल मिठाई पकड़, गोदाम सील
Dewas, Madhya Pradesh:DEWAS (MP) MP के देवास में पांच कुंटल नकली मावा पकड़ी गई, दुकां सील की खाद्य विभाग ने देवास में नकली मावे से बनी 5 क्विंटल से ज्यादा मिठाई पकड़ी गई... न्यू स्वदेशी स्वीट्स का गोदाम सील, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी दीपावली से पहले देवास में मिठाइयों की शुद्धता को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यापुरा चौक स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स पर छापेमारी कर नकली मावे से बनी 5 क्विंटल से अधिक मिठाई जब्त की गई। प्रशासन ने गोदाम को भी सील कर दिया है。 अपर तहसीलदार कपिल गुर्जर और खाद्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर के मुताबिक, दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी。 गौरतलब है कि इसी दुकान पर रक्षाबंधन के दौरान भी प्रतिबंधित एनालॉग मावा बड़ी मात्रा में जब्त किया गया था, जिसे बाद में नष्ट कराया गया था。 अब सवाल यह है कि बार-बार कार्रवाई के باوجود खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ कैसे जारी है? बाइट कपिल गुर्जर तहसीलदार देवास0
0
Report
लोकायुक्त ने आगर-मालवा में रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा
Agar, Madhya Pradesh:*नियुक्ति के रिश्वत ले रहे रिश्वतखोरो को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा* - आगर-मालवा जिले के बड़ौद में लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। - आरोप है कि सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त ने आईसीडीएस कार्यालय में ही ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। - शिकायतकर्ता बहादुर लोहार निवासी विनायगा, बड़ौद ने 4 नवंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी।शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी की महिला एवं बाल विकास परियोजना में सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए परियोजना अधिकारी भगतसिंह चौहान और सुपरवाइजर जयश्री खींची द्वारा 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता के निवेदन पर परियोजना अधिकारी 60 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ。 - इसके बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। आईसीडीएस कार्यालय में रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपए लेते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर सहित लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने की। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है。 (बाइट - बहादुर सिंह लोहार, फरियादी) (बाइट - दिनेश सिंह पटेल, डीएसपी लोकायुक्त उज्जैन)0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ की दीपावली सजावट तेज, बाजारों में रोशनी और यातायात व्यवस्था सुचारू
Rajgarh, Rajasthan:दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा राजगढ़, बाजारों और चौराहों की होगी आकर्षक सजावट राजगढ़ (अलवर)। दीपावली पर्व को लेकर राजगढ़ कस्बे को आकर्षक रूप देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं, लंबे समय से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ नए और पुराने वार्डों में रोड लाइट व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से परिसीमन के बाद गठित नए वार्डों में नई रोड लाइट लगाई जा रही हैं, जबकि पुराने वार्डों में खराब पड़ी एलईडी लाइटों को बदला जा रहा है। दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर पालिका ईओ विक्रांत शर्मा ने कस्बे के प्रमुख बाजारों और चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शेष कार्य समय पर पूरा करने और व्यवस्थाओं में मिली कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर राजगढ़ के प्रमुख चौराहों और बाजारों में विशेष लाइटिंग एवं सजावट कराई जा रही है। इनमें मेला चौराहा, गोल सर्किल और सराय बाजार सहित प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न राजकीय विभागों के कार्यालयों पर भी आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। कस्बे के करीब एक दर्जन प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं, जिनमें तीन स्थानों पर बड़े तोरण द्वार लगाए गए हैं। पार्कों में भी विशेष सजावट कराई जा रही है। वहीं, दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी नगर पालिका विशेष इंतजाम कर रही है। बाजारों में दुकानों के बाहर सफेद पट्टी खींची जाएगी, ताकि दुकानदार निर्धारित सीमा में ही सामान रख सकें। इसके लिए व्यापारियों को जागरूक कर नगर पालिका की मुहिम में सहयोग करने की अपील की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों से दुकानों के आगे लगे तिरपाल हटाने की भी अपील की है, ताकि दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। नगर पालिका का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर राजगढ़ में स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमगाता उत्सवी माहौल तैयार किया जा सके。0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 300 पार, लोगों की सांस मुश्किल
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा AQI 423 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं सेक्टर-150 में 349 सेक्टर-110 में 347 और सेक्टर-39 में 324 AQI रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सेक्टर-116 में AQI 251, सेक्टर-125 में 239 और सेक्टर-1 में 235 दर्ज किया गया। प्रदूषण का असर सिर्फ नोएादा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रेटर नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। यहां भी कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 300 के आसपास और उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। आसमान में धुंध की चादर और हवा में घुले प्रदूषक लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर रहेंगे और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएंगे.0
0
Report
जमानत मिलते ही जुलूस निकालने वाले नाबालिग हत्यारे को सतना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Satna, Madhya Pradesh:SATNA (MP) *नाबालिग के हत्यारे को जमानत मिलने पर हीरो बनाकर जुलूश निकाला तो पुलिस हत्यारे और उसके दोस्तो का निकाला* - जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर स्टाइल में निकाली रैली, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस - सतना में हत्या के मामले में 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी का गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। - जेल से निकलते ही फूल-मालाओं से स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीना और बाइक रैली निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपी और उसके साथियों की पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। - वीडियो - वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी सहित उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला। कल तक सड़क पर दबंगई दिखाने वाले आरोपी आज हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और अब न्यायालय में जमानत याचिका खरीच करने की बात कही है,पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को इस कार्यवाही से सबक मिलेगा - बाइट मनीष त्रिपाठी CSP सतना - 4 सितंबर 2025 को कोलगवां थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवाद के दौरान पहले सूर्यप्रताप पर कट्टे से फायर किया गया। इसके बाद सत्यम ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके सीने में गोली मार दी। घायल सत्यम को बिरला हॉस्पिटल के गेट पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। रीवा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। - हत्या जैसे गंभीर मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी का इस तरह शक्ति प्रदर्शन करना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद गैंगस्टर स्टाइल में रौब दिखाने वाले आरोपियों की हेकड़ी निकलती नजर आई। - बाइट - मनीष त्रिपाठी सीएसपी सतना0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा जेल में सुबह औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जाँच
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा मंडल कारा में तड़के सुबह-सुबह जेल में छापेमारी की गई। डीएम शेखर आनंद, और एसपी सहित तमाम वरीय अधिकारी और पुलिस जवान मंडल कारा पहुंचे तथा जेल की गहन तलाशी ली गई। पुलिस जवानों ने सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक प्रबंधन का जायजा लेने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शेखपुरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवास स्थल एवं परिसर के अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली गई। इस क्रम में किसी भी प्रकार की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। शेखर आनंद ने कहा कि कारा की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारा की सुरक्षा, अनुशासन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन सतत सजग है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन में घायल युवक की पहचान नहीं, अस्पताल भेजा गया रेफर
Pali, Rajasthan:राजकीयावास गांव सड़क किनारे पड़ा मिला घायल युवक, ग्रामीणों की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस पहुंची मौके पर युवक के शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा हुआ, युवक की हालत चिंताजनक एवं गंभीर होने पर मारवाड़ अस्पताल चिकित्सकों ने किया पाली रेफर, घायल युवक की नहीं हो पा रही पहचान, घायल युवक के शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस ।0
0
Report
पटना फायर विभाग दिवाली-छठ के लिए अलर्ट मोड में
Patna, Bihar:पटना जिले में दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अगलगी की घटना को रोकने के लिए विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। महानिदेशक सह महासमादेष्टा और राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर पटना जिले के सभी फायर स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने पिछले सात दिनों में पूरे पटना जिले में सघन जांच अभियान चलाया है। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के संचालित 50 से अधिक पटाखा दुकानों को चिह्नित किया गया है। इन दुकानों को तत्काल सील करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अनुशंसा भेजी गई है। वहीं, पटना के भीड़भाड़ वाले बाजारों, झुग्गी-झोपड़ियों और संवेदनशील इलाकों में कुल 48 रणनीतिक स्थानों पर दमकल गाड़ियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 450 से अधिक अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मियों को लगाया गया है। अगले चार दिनों तक फायर स्टेशन के अधिकारी भी फील्ड में रहकर विशेष जांच और जागरूकता अभियान चलाएंगे। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और आग लगने की स्थिति में 101 या 112 पर सूचना देने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
