icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा में सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला; पुलिस जांच कर रही

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सिक्योरिटी गार्ड युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नोएडा में घर से ड्यूटी के निकला था लेकिन इटावा में जामुन के पेड़ से शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके क्षेत्र के टियापुर गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि दिलीप नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है और वह अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन वह नहीं लौटा। लेकिन इटावा किन परिस्थितियों में पहुंच गया है यह अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि परिवार के लोग किसी से भी रंजिश की बात को नहीं कह रहे है लेकिन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ साथ गहनता से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच रिपोर्ट में सामने आएगी। बाइट:गुड्डी देवी - मृतक की मां
0
0
Report

बड़ौत में इकरा हसन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत से बड़ी खबर: कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है. मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है. अधिवक्ता आकिब चौधरी और समर्थकों ने सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. दरअसल, इकरा हसन को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी के चलते मामला तूल पकड़ रहा है. बड़ौत में मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है. आकिब चौधरी और उनके समर्थक बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दोनों के कथित बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा प्रभावित हो सकता है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement

कनेरा पुलिस ने खेतों से केबल चोर गैंग के पर्दाफाश के साथ 50 वारदात कबूल

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना पुलिस ने किसानों के खेतों में लगे कुओं, ट्यूबवेल और सोलर सेट से केबल चोरी करने वाली बड़ी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कनेरा, बस्सी, भादसौड़ा और भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में 50 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों ने चोरी की केबल जलाकर तांबा निकालकर चित्तौड़गढ़ की कच्ची बस्ती निवासी कबाड़ी सराफत अली को बेचना बताया। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी की केबल से निकाला गया तांबा बरामद किया है। कार्रवाई थाना कनेरा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने साइबर सेल की मदद से की।
0
0
Report

शाहपुरा में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास युवक का शव फंदे से लटका

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित सरबती होटल के पास शनिवार को एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में युवक का शव फंदे से लटक मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान करीरी निवासी विजय स्वामी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिवारजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत

Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है。 तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन की हैं, जहां कलेक्ट्रेट गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी。 फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

बांके बिहारी मंदिर में पहली मंगला आरती, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

Mathura, Uttar Pradesh:साल में सिर्फ एक बार होने वाली बांके बिहारी की मंगला आरती संपन्न, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर वृंदावन स्थित विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार तड़के वह अलौकिक क्षण आया, जिसका इंतजार देश-दुनिया के भक्तों को पूरे साल रहता है। मंदिर में वर्ष में केवल एक बार होने वाली बांके बिहारी जी की प्रसिद्ध मंगला आरती पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। वर्ष में केवल एक बार क्यों होती है मंगला आरती? ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की यह परंपरा बेहद अनोखी है। आम दिनों में यहाँ केवल श्रृंगार और राजभोग आरती ही की जाती है, मंगला आरती नहीं होती। मान्यता है कि ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और वे रात्रि में रासलीला रचाने के बाद विश्राम करते हैं, इसलिए उन्हें सुबह जल्दी नहीं जगाया जाता। हालांकि, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को कान्हा के प्राकट्य के बाद तड़के यह विशेष मंगला आरती उतारी जाती है。 पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के बाद सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर जी का गोपनीय महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा (पंचामृत) के साथ-साथ दुर्लभ औषधियों से बांके बिहारी का स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को सुनहरी पीतांबरी पोशाक, केसरिया वस्त्र और हीरे-माणिक्य जड़े आभूषणों से सजाया गया。 जयकारों से गूंज उठा वृंदावन भोर के समय जैसे ही मंदिर के पट खुले और मंगला आरती शुरू हुई, पूरा प्रांगण शंखनाद, घड़ियाल की टंकार और मंजीरों की गूंज से सराबोर हो उठा। लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'बांके बिहारी लाल की जय' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारे लगाए। बांके बिहारी की एक झलक पाते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे。 प्रशासन की कड़ी चौकसी मंगला आरती के दौरान उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया और सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। आरती संपन्न होने के साथ ही अब समूचे ब्रज क्षेत्र में नंदोत्सव की धूम शुरू हो गई है。
0
0
Report

हमीरपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का नगरपालिका अभियान सफल

Chanwal, Himachal Pradesh:तहसील रोड पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान। यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया है जिससे सड़क पर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। वहीं नगर पालिका ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोहे की दुकानों का निर्माण कराया है, जिनकी नीलामी 10 सितंबर को होगी। हमीरपुर शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें और सामान रख रखा था, जिसके चलते सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़: इगलास CHC निरीक्षण में CMHO ने सुविधाओं पर संतोष जताकर स्टाफ को प्रोत्साहित किया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की चिकित्सा व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली पर सीएमओ ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि वे बीते 2-3 सालों से यहीं इलाज करा रहे हैं और किसी अन्य अस्पताल नहीं जाना चाहते। मरीजों के इस सकारात्मक फीडबैक पर सीएमओ ने इगलास सीएचसी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की। सीएमओ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है ताकि वे सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें। उन्होंने स्टाफ की किसी भी समस्या में पूरा सहयोग देने और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़पुर समेत क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में और सुधार करने की बात कही।
0
0
Report

मथुरा के छाता में यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट: योगी शिलान्यास

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता में लगेगा यूपी का पहला मल्टीयूनिट एथनॉल व चीनी प्लांट, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास ​ मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला अनोखा 'मल्टीयूनिट प्लांट' स्थापित होने जा रहा है। 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इस परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे。 बाइट-केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report

आजमगढ़ में योगी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता रहे मौजूद。 प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद आजमगढ़ में लालगंज क्षेत्र के बरदह अंतर्गत जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विनोद राय की दिवंगत माता जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया。 श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीवली गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत, जलभराव से शहर सहम गया

Moradabad, Uttar Pradesh:आज दोपहर बारिश के दौरान अंसारियान मोहल्ला के नाले में गिरने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में भारी जलभराव रहा. हम्माद पुत्र अफजाल (11) शनिवार को करीब 12:30 बजे अंसारियान इंटर कॉलेज के गेट के पास अन्य बच्चों के साथ बारिश में नहा रहा था. इसी दौरान वह नाले में गिर गया. परिजनों और आसपास के लोगों ने खोज कर उसे करीब 400 मीटर आगे नाले से बाहर निकाला. उसे kiratpur के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची; परिजनों ने शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. हादसे के बाद परिवार में मातम.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top