icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

IDFC-AU Small Finance बैंक घोटाले में छह आईएएस समेत कई अधिकारी आरोपित

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:IDFC और AU स्मॉल फाइनस बैंक घोटाला मामला बैंक घोटाला से जुड़ी सीबीआई की चार्जशीट में चौकाने वाले खुलासे इस फ्रॉड से जुड़े अधिकारियों को लेकर पहली बार सामने आए चौंकाने वाले आरोप चार्जशीट के मुताबिक IAS पंकज अग्रवाल के लिए हुईं 4 मुजरा पार्टियां औऱ भेजी गई महिलाएं रिटायर्ड IAS आरके सिंह ने बेटे को हवाला से भिजवाए दो करोड़ रुपये इस मामले में 6 आईएएस पर साजिश रचने के आरोप है नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ लेने, सरकारी फंड की हेराफेरी से लेकर रिश्वत लेने तक के हैं आरोप लगे है हरियाणा कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए गंभीर आरोप सामने आए हैं सीबीआई ने जिन छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उनमें साकेत कुमार, आरके सिंह (राम कुमार सिंह), पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन शामिल हैं जिसमें 3 आईएएस गिरफ्तारी के बाद न्याययिक हिरासत में ही हैं。 मामले से जुड़ी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले आरोप हैं अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ कथित साजिश रचकर सरकारी पैसे को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने, बैंक चयन और एफडी निवेश के नियमों की अनदेखी करने, वित्त विभाग की तय सीमाओं को दरकिनार करने, फर्जी अथवा बदले हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, सबूत छिपाने और रिश्वत या अन्य अनुचित लाभ लेने के आरोप लगे गए हैं IAS पंकज अग्रवाल और रिभव ऋषि ने होटलों में की ऐश की व्यवस्था तत्कालीन स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव और बाद में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रहे पंकज अग्रवाल पर निजी बैंक अधिकारी से कथित अनुचित लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि बैंक अधिकारी रिभव ऋषि ने अग्रवाल के लिए मुजरा पार्टियों, होटल में ठहरने और महिलाओं की व्यवस्था तक कराईं जीरकपुर के होटल जेड मैनर में नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार बार मुजरा पार्टियां हुईं। इनमें डांस कलाकारों, खानपान और शराब का खर्च कथित तौर पर रिभव ऋषि ने उठाया। 24 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर स्थित होटल नोबोटेल में एक महिला को बुलाया गया। इसका भुगतान रिभव के करीबी अभय कुमार ने यूपीआई से किया 10 जनवरी 2026 को मोहाली के होटल बाइंडम में एक सुइट बुक कर एक अन्य महिला को बुलाया गया। इसे 75,000 रुपये रिभव ऋषि के पैसों से दिए गए। पंकज अग्रवाल की मौजूदगी और उनका होटल से उबर कैब से घर लौटना रिकॉर्ड में दर्ज है अक्तूबर 2025 में दिल्ली के होटल रिभव ऋषि के क्रेडिट कार्ड से बुक कराया गया। अक्तूबर 2025 में ही पंकज अग्रवाल की पत्नी के लिए चंडीगढ़ के होटल नोबोटेल में एक पार्टी हुई। इसका 9,399 रुपये का पूरा बिल रिभव ऋषि ने नकद चुकाया IAS साकेत कुमार ने ‘सीन’ लिख खुलवाए खाते... जुड़े थे बैंक अफसरों के ग्रुप से साकेत कुमार 16 जून 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव रहे और हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। आरोप है कि उन्होंने बैंक खाते खोलने के प्रस्ताव पर केवल ‘सीन’ (देख लिया) लिखकर मंजूरी दी, जबकि बैंक चयन का अधिकार डायरेक्टर जनरल (डीजी) के पास था और ना ही कोटेशन मंगाई गई और ना वित्त विभाग को मंजूरी ली गई जांच के अनुसार पंचायत विभाग के पूर्व अधिकारी नरेश कुमार के जरिए आईडीएफसी बैंक के पूर्व अधिकारी रिभव ऋषि की सिफारिश पर उन्होंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाते खुलवाने के लिए डीजी को प्रभावित किया 29 दिसंबर 2025 को एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट से 25 करोड़ रुपये निकालकर आईडीएफसी बैंक में डालने की साजिश का उल्लेख है। साकेत कुमार के आईडीएफसी बैंक के अधिकारियों के ‘सुकून’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने की बात भी कही गई है IAS विनीत गर्ग : 50-50 ग्राम के सोने के सिक्के लेने का आरोप चार्जशीट में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनीत गर्ग को लेकर कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। उनके कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को कई निवेश मामलों में प्राथमिकता मिली 24 अक्तूबर 2025 को सदस्य सचिव ने 25-25 करोड़ रुपये एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और आईडीएफसी में लगाने की सिफारिश की थी। इसे बदलकर पूरी 50 करोड़ राशि आईडीएफसी में लगाने का निर्णय किए जाने का उल्लेख है चार्जशीट में 6 मई 2025 को आईसीआईसीआई से 3.50 करोड़ निकालकर आईडीएफसी में जमा कराने के मौखिक निर्देश का भी आरोप है। सीबीआई के अनुसार, दीपावली से पहले रिभव ऋषि के माध्यम से विनीत गर्ग के घर 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के पहुंचाए जाने की भी जांच की गई। चार्जशीट में कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों समेत कई साक्ष्यों का उल्लेख है IAS आरके सिंह ने घर में 50 लाख लिए चार्जशीट के अनुसार पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त आरके सिंह के घर में 11 जनवरी 2026 को 50 लाख रुपये पहुंचाए गए। 22 जनवरी को दिल्ली में उनके बेटे प्रशांत सिंह को तीन किश्तों में 2 करोड़ रुपये दिए गए पहचान के लिए 10 रुपये के नोट का नंबर मिलाया गया। सिंह ने आईडीएफसी बैंक की अलग-अलग ब्याज दरों के बावजूद एफडी कराई। जब सेक्शन अफसर अनिल कुमार ने कोटेशन मंगाने का सुझाव दिया तो सिंह ने उन्हें डांटा और कहा, “भाई तू बहुत ज्यादा सयाना है क्या?” इसके बाद 17 नवंबर को उसे हटाया गया। कालका नगर परिषद का खाता 30 किलोमीटर दूर सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा में खुलवाया IAS मोहम्मद शाइन के होटल बिल बैंकवालों ने दिए एचपीजीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मोहम्मद शाइन के कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को सरकारी धन के निवेश में फायदा पहुंचा। जांच एजेंसी का आरोप है कि शाइन ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रवन्धक रिभव ऋषि को अधिकारियों से मिलवाने से लेकर आईडीएफसी में 50 करोड़ रुपये जमा कराने और बाद में बैंक की 50 करोड़ रुपये की जमा सीमा हटाने तक भूमिका निभाई चार्जशीट में रिभव ऋषि की ओर से होटल-रेस्तरां के करीब 3.67 लाख रुपये के बिल चुकाने और शाइन के घर कई बार जाने का भी उल्लेख है। नवंबर 2024 में इंडसइंड बैंक की करीब 108.46 करोड़ रुपये की एफडी समय से पहले तुड़वाकर 50 करोड़ रुपये आईडीएफसी में जमा कराए गए IAS प्रदीप कुमार ने निवेश में की गड़बड़ी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव प्रदीप कुमार पर निवेश में गड़बड़ी कर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को फायदा पहुंचाने का आरोप है चार्जशीट के अनुसार उन्हें पता था कि आईडीएफसी बैंक में अधिकतम 50 करोड़ रुपये जमा किए जा सकते हैं, फिर भी बैंक में जमा रकम 63.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई आरोप है कि एक मामले में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की 8.45 प्रतिशत ब्याज दर को गलत तरीके से 8.25 प्रतिशत दिखाया गया। इससे आईडीएफसी की ब्याज दर अधिक दिखाई दी
0
0
Report

गोमती साय गुजरात सहप्रभारी बने, पत्थलगांव से स्वागत के साथ शुरू हुआ नया दौर

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार अपने विधानसभा पत्थलगांव पहुंची गोमती साय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात की सहप्रभारी गोमती साय से हमारे संवाददाता शिवप्रताप सिंह राजपूत ने खास बातचीत की है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद उन्होंने क्या कहा आप भी देखिए.....
0
0
Report
Advertisement

बihar पुलिस ड्राइवर भर्ती की खाली सीटों पर अभ्यर्थियों ने CM समक्ष तख्तियाँ दिखाईं

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया जी आगमन के दौरान बिहार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर बीच सड़क पर तख्ती दिखाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पितृपक्ष मेला का उदघाटन करने गया जी आए थे। विष्णुपद मंदिर से पूजा अर्चना के बाद गांधी मैदान टेंट सिटी जाते समय रास्ते में अभ्यर्थियों ने तख्ती दिखाकर मांग की है। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान अभ्यर्थियों ने सड़क किनारे खड़े होकर हाथों में तख्ती और बैनर दिखाए। अभ्यर्थी बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में रिक्त सीटों पर बहाली की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों की तख्तियों पर लिखा था- “बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में DET पास सभी पुरुष अभ्यर्थियों की यही पुकार, खाली न जाए सीट इस बार”। वहीं, एक अन्य मांग में “महिला अभ्यर्थियों से नहीं तो पुरुष अभ्यर्थियों से सीट भरो” जैसे नारे लिखे थे। अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 4361 पदों पर बहाली की मांग उठाई। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित सीटें खाली नहीं रहनी चाहिए और योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्तियां दिखाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। तख्ती दिखाते हीं मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल अभ्यर्थियों को सड़क से हटाया और रास्ता खाली कराया。 अभ्यर्थियों का कहना था कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में सीटें खाली नहीं रखने और योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को भी अवसर देने की मांग कर रहे हैं। DET पास अभ्यर्थियों के बीच भर्ती को लेकर उम्मीद बनी हुई है। मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्ती दिखाने की घटना के बाद एक बार फिर यह मांग चर्चा में आ गई है。
0
0
Report
Advertisement

रामपुर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट ने DM ऑफिस से दस्तावेज मंगवाने के आदेश दिए

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मंडलायुक्त न्यायलय मे हुई रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण मे सुनवाई, जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता की तरफ से कोर्ट मे रामपुर डीएम कार्यालय मे यूनिवर्सिटी के नक़्शे और डाक्यूमेंट्स जमा होने की बात कहकर कोर्ट से डीएम कार्यालय से डाक्यूमेंट्स मंगवाने की करी गयी अपील, कमिश्नर मुरादाबाद संगीता सिंह ने डीएम रामपुर कों आवेदन करने पर जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता कों नक्शा और डाक्यूमेंट्स उपलब्ध कराने के दिए आदेश, बता दें लगातार मंडलायुक्त कोर्ट मे यूनिवर्सिटी के नक़्शे कों लेकर चल रही थी मांग लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से यूनिवर्सिटी मे रेड के बाद डाक्यूमेंट्स ना मिलने एवं डीएम रामपुर के कार्यालय ने होने का दिया जा रहा था हवाला, जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता जुनेद एहजाज का दावा है की उनके पास सबूत है की डाक्यूमेंट्स रामपुर डीएम ऑफिस मे है उपलब्ध जल्द आवेदन और साक्ष्य देकर डॉक्यूमेंट रिसीव कर मंडलायुक्त कोर्ट मे करेंगे पेश, वहीँ सरकारी अधिवक्ता दिनेश चौहान बोले रामपुर डीएम आदेश दिए गए है यदि जौहर यूनिवर्सिटी की तरफ से आवेदन किया जाए तो उनको डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराये जाएँ, अब देखना होगा इस मामले मे अगली सुनवाई मे क्या होता है。
0
0
Report

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, 11 हजार लोगों ने एक साथ किया सामूहिक गायन

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में ‘एक साथ, एक समय, एक स्वर और एक लय’ में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्नाव के शुक्लागंज स्थित सप्रू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में शुक्लागंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आचार्यों, कर्मचारियों, अभिभावकों और नगरवासियों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में एक साथ हजारों लोगों ने निर्धारित समय पर एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। मौसम की विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक उमाशंकर मिश्र, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अवनीश कुमार समेत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर पहुंचकर सुखदेव भगत का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 को आएंगे रायपुर प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का पहला दौरा.. तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे भगत.. रायपुर पहुंचने के बाद राजीव भवन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस... इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लेंगे हिस्सा 28 सितंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों और कनेक्ट सेंटर टीम के साथ करेंगे बैठक शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ करेंगे डिनर और चर्चा 29 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, अनुशासन समिति और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक..शाम को कोर कोऑर्डिनेशन कमेटी की लेंगे बैठक
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय से रजरप्पा पूजा के लिए निकले पांच दोस्त घाटी में कार पलटी, मौत

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। लखीसराय से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले पांच दोस्तों की कार चौपारण के पास घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि रात के समय मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किए जाने की जानकारी है। घायलों ने बताया कि सभी पांच युवक लखीसराय के रहने वाले हैं और दोस्त हैं। वे रजरप्पा में पूजा करने के लिए कार से निकले थे। दुर्घटना के संबंध में एक घायल ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। किसी दूसरी गाड़ी से टक्कर होने की बात सामने नहीं आई है। घायलों के अनुसार हादसा रात में घाटी के मोड़ के पास हुआ। कुछ युवक कार में पीछे की सीट पर सो रहे थे, इसलिए उन्हें दुर्घटना की पूरी जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। घायलों की पहचान राहुल कुमार, करण कुमार, नीरज कुमार और संजय साहू के रूप में बताई गई है। सभी लखीसराय के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं, मृतक के नाम को लेकर घायलों के बयान में अलग-अलग जानकारी सामने आई है, इसलिए पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मृतक की पहचान स्पष्ट होगी। घायल युवकों ने यह भी बताया कि वे नशे की हालत में नहीं थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

CEC इस्तीफे की मांग पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

New Delhi, Delhi:वाक्थ्रू कार्यकर्ता बेरीकेटिंग तोड़कर आगे गए पुलिस ने हिरासत में लिया CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया है प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा और हाथों में बेड़ियां पहनकर प्रदर्शन करता नजर आया। चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया。 दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालय तक पहुंचने और घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में लिया और प्रदर्शन स्थल से हटाया, यूथ कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए।
0
0
Report

गाजियाबाद के HDFC बैंक गोल्ड लोन विवाद: महिला ग्राहक और स्टाफ के बीच झड़प

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में गोल्ड लोन की प्रक्रिया को लेकर महिला ग्राहक और महिला बैंक कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। इस प्रकरण को लेकर महिला बैंक कर्मचारी नेहा चौधरी ने कविनगर थाने में शिकायत देकर महिला ग्राहक पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए है। 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो से चार बजे के बीच एक महिला ग्राहक गोल्ड लोन लेने के लिए बैंक पहुंचला था। ग्राहक को बैंक के नियमों और लोन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राहक कथित तौर पर कर्मचारियों से विवाद करने लगी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों के समझाने का प्रयास करने के बावजूद महिला ग्राहक का व्यवहार लगातार खराब होता गया। उसने बैंक कर्मचारियों को धमकी भी दी और काम में बाधा उत्पन्न की। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। कर्मचारी ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top