487001
नरसिंहपुर में अवैध सट्टे के फड़ पर पुलिस ने की छापेमारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के शेठी मोहल्ला में चल रहे अवैध सट्टे के फड़ पर पुलिस ने छापेमारी की। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टा पट्टी काटते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के पास से सट्टा पट्टी काटने की सामग्री और मौके पर मिले पैसे जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में प्रदूषण रोकथाम: BS-6 से कम मानक बाहरी वाहन प्रवेश रोक
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आज 1 नवंबर से बड़ा फैसला लागू हो गया है। सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में BS-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। नए नियम के मुताबिक, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-6 से कम मानकों वाले वाहन अब राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनमें BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन भी शामिल हैं। वहीं, BS-6 मानक वाले वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। 2 नवंबर को बदरपुर बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग की जा रही है; बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद और दिल्ली के कनेक्टिविटी का बॉर्डर है जहां लोग फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हैं।0
0
Report
जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला की पिटाई, राजगढ़ थाने में जांच शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरी के महुअरिया पूर्वा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि दबंग पक्ष ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसकी निर्दयता से पिटाई कर दी। किसी प्रकार महिला ने अपनी जान बचाई और भागकर राजगढ़ थाने पहुंची। थाने पहुंची पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि दबंग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
उत्तराखंड के पहाड़ी स्वाद अब नीदरलैंड में पहचान बनेंगे: भारतीय शेफ्स मिलन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग में नीदरलैंड में गूंजेगा उत्तराखंड के पहाड़ी खानपान और संस्कृति का स्वाद उत्तरकाशी उत्तराखंड का पारंपरिक स्वाद अब सात समंदर पार नीदरलैंड में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। विदेश की धरती पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पहाड़ी खानपान और भारतीय शेफ्स की एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। Indian Culinary Society के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इंडियन दीपावली शेफ्स मिलन समारोह में इस बार उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्तराखंड के शेफ विशेष रूप से प्रतिभाग करेंगे। समारोह के माध्यम से न केवल भारतीय खानपान की विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि देवभूमि के पारंपरिक व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की भी पहल की जाएगी। जिसमें जख्या आलू से मंडुवे के पकौड़ों तक, विदेश में पहाड़ का स्वाद महकेगा समारोह की सबसे खास बात उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की विशेष प्रस्तुति होगी। इसमें जख्या आलू, पहाड़ी लाल चावल, भंगजीरे की चटनी, मंडुवे के चिप्स और प्याज के मंडुवे के पकौड़े जैसे पारंपरिक व्यंजन मेहमानों को पहाड़ के असली स्वाद से रूबरू कराएंगे। उत्तराखंड के शेफ इस आयोजन में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इस आयोजन का उनका उद्देश्य पहाड़ के पारंपरिक स्वाद और खानपान की विरासत को विदेशों में भी पहचान दिलाना है। उत्तराखंड के शेफ्स निभाएंगे अहम भूमिका इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शेफ पृथ्वी राणा, शेफ टीकाराम कई अन्य शेफ और सहयोगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, समारोह के लिए लगभग 200 से 300 भारतीय शेफ और अन्य आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है। सभी प्रतिभागी एक मंच और एक बैनर के नीचे एकत्रित होकर भारतीय खानपान, सांस्कृतिक विरासत और संगीत का आनंद लेंगे। अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और देवभूमि की संस्कृति से जुड़ने का एक खूबसूरत अवसर भी बनेगा। विदेश की धरती पर पहाड़ का स्वाद, देवभूमि की संस्कृति का सम्मान और भारतीय शेफ्स की एकजुटता—नीदरलैंड का यह आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने की दिशा में खास साबित होगा।0
0
Report
Advertisement
23 साल की उम्र में पिता का कर्ज चुकाने वाला बेटा झुंझुनूं में ऋणमुक्ति महोत्सव
Jhunjhunu, Rajasthan:PKG झुंझुनूं - पिता के निधन के बाद बेटे ने लिया था कर्ज चुकाने का संकल्प - 20 साल तक संघर्ष कर मधुसूदन खेतान ने चुकाया पिता का कर्ज - करीब एक करोड़ की देनदारी, 69 लेनदारों तक पहुंचकर लौटाई पूरी रकम - लेनदारों ने 90 प्रतिशत कर्ज माफ किया, फिर भी बेटे ने चुकाया - पिता की श्रद्धांजलि में परिवार ने आयोजित किया अनूठा ऋणमुक्ति महोत्सव - एडीजे डॉ. महेंद्र सोलंकी ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया - बहनों के सम्मान के दौरान भावुक हुआ समारोह, छलक उठीं आंखें - मां सुमित्रा देवी और दोनों बहनों सुधा—मधु का भी किया गया सम्मान ये कहानी झुंझुनूं के मधुसूदन खेतान की है, जिन्होंने पिता संतोष खेतान के देनदारियों को पढ़ने-समझने के बाद अपने जीवन का लक्ष्य तय किया। उनके पिता के निधन के समय लगभग एक करोड़ रुपए का कर्ज था, और मधुसूदन की उम्र सिर्फ 23 वर्ष थी। उन्होंने 69 लेनदारों को पहले ही उनके बकाया का 10 प्रतिशत चुका दिया था, जबकि शेष 90 प्रतिशत कर्ज माफ हो गया। लेकिन उन्होंने इसे अपना नैतिक दायित्व माना और धीरे-धीरे अपने काम से पैसे बनाने शुरू किए, ताकि बकाया बचा हुआ कर्ज भी चुका सके। उन्होंने सभी लेनदारों के पते जुटाकर उनके घर पहुंचकर शेष रकम भी चुकाई। इस पहल के हर मोड़ पर उनके बड़े भाई-बहन और मां का साथ रहा। महोत्सव के मौके पर न्यायिक अधिकारी डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने इसे प्रेरणास्रोत बताया। समारोह के दौरान बहनों के सम्मान के साथ माता-पिता की यादें भी ताजा रहीं, और गौसेवा व मंदिर सेवा के लिए चेक भी दिये गये। यह सिर्फ एक परिवार का ऋण माफ़ी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी, संस्कार और वचन निभाने की प्रेरणा बन गया।0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायती राज तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा तैयारी पूरी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। तीसरे चरण में जिले की बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए 314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 2000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। इसी तरह तीसरे चरण में भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं。0
0
Report
हरियाणा में झुंझुनूं विधायक के काफिले को रोका; विपक्ष ने तानाशाही के आरोप लगाए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - दिल्ली महारैली में जा रहे सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का काफिला हरियाणा में रोका. हरियाणा पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेजों की जांच की. करीब आधे घंटे तक पुलिस ने विधायक के काफिले को रोके रखा. राहुल गांधी की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में शामिल होने जा रहे थे विधायक. श्रवण कुमार ने वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप. बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे. दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली में शामिल होने जा रहे झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के काफिले को हरियाणा में पुलिस ने रोक लिया. पुलिसकर्मियों ने काफिले में शामिल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की. इस दौरान करीब आधे घंटे तक काफिला रुका रहा. इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए. विधायक श्रवण कुमार ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो में हरियाणा पुलिस के जवान काफिले को रुकवाकर वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेज मांगते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पुलिसकर्मियों और काफिले में शामिल लोगों के बीच वाहनों के दस्तावेजों की जांच को लेकर बातचीत भी दिखाई दे रही है. श्रवण कुमार ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली' में शामिल होने जा रहे उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को हरियाणा पुलिस ने बीच रास्ते में अनावश्यक रूप से रोका और अनुचित व्यवहार किया. विधायक ने इस घटनाक्रम को भाजपा सरकार की बौखलाहट बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही के दम पर जनता और विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने लिखा कि ऐसे हथकंडों से न तो उनके हौसले पस्त होंगे और न ही उनका कारवां रुकेगा. विधायक श्रवण कुमार ने अपनी पोस्ट में कहा कि जनता सब देख रही है और वे तानाशाही के आगे झुकने वाले नहीं हैं. जनहित की लड़ाई और अधिक मजबूती से जारी रहेगी. उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन 'जय हिंद, जय संविधान' के संदेश के साथ किया. फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर विधायक की ओर से सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं. पुलिस की ओर से काफिले को रोककर दस्तावेजों की जांच किए जाने का कारण सामने नहीं आया है.0
0
Report
Advertisement
उप्र के उपमुख्यमंत्री मौर्य बोले- भाजपा बार-बार सत्ता में, सपा नहीं आने वाली
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "30 साल तक उत्तर प्रदेश में भाजपा जाने वाली नहीं है और सपा सत्ता में नहीं आने वाली है...बयानबाजी करना एक चीज है लेकिन धरातल पर काम करना और जनता का दिल जीतना यह बहुत अलग बात है और जनता का दिल जीतने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है...जनता का फैसला यही है कि एक बार नहीं, बार-बार भाजपा सरकार चाहिए तभी विकसित भारत बनेगा, विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा..."0
0
Report
तेजस्वी यादव का बड़ा रोजगार हमला: 10 लाख नौकरी का वादा कि 2023 तक 1 लाख से अधिक नियुक्ति—नीतीश पर तीखा हमला
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और बिहार सरकार को दिलाया 2 नवंबर की याद-- तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला... कहा- "जिसे असंभव कहा, उसे चंद महीनों में संभव कर दिखाया।" नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2 नवंबर की तारीख का दिलाया याद कहा बिहार के इतिहास में यह कोई आम तारीख नहीं है। ठीक 3 साल पहले, 2 नवंबर 2023 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक साथ 1 लाख 20 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। आज उसी तारीख की याद दिलाते हुए, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ओजस्वी पंक्तियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA सरकार पर सबसे बड़ा और तीखा राजनीतिक हमला बोला है। "मैं गरुड़ कृष्ण मै पक्षिराज, सिर पर ना चाहिए मुझे ताज! रण-खेत पाटना है मुझको, अहिपाश काटना है मुझको!" इन रश्मिरथी की पंक्तियों के साथ तेजस्वी यादव ने आज बिहार की सियासत में 'रोजगार' का रण-खेत सजा दिया है। आज से ठीक 3 साल पहले, यानी 2 नवंबर 2023 को बिहार ने एक ऐसा इतिहास रचा था, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी थी। एक ही दिन, एक ही मैदान से 1 लाख 20 हजार 336 युवाओं के हाथों में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। तेजस्वी ने याद दिलाया है कि भारत के इतिहास में यह इकलौता ऐसा आयोजन था। तेजस्वी यादव ने लिखा लेकिन इस ऐतिहासिक दिन की नींव 2020 के विधानसभा चुनाव में ही पड़ गई थी। तेजस्वी यादव का दावा है कि जब उन्होंने साइंटिफिक डेटा के साथ 10 लाख पक्की सरकारी नौकरी का वादा किया, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका मजाक उड़ाया था। और बोला था असंभव है! हो ही नहीं सकता! सैलरी बाप के यहाँ से पैसा लाके देगा तेजस्वी का आरोप है कि 2020 में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उन्हें सत्ता से दूर कर दिया गया, लेकिन वो मन मसोस कर सही वक्त का इंतजार करते रहे। तेजस्वी यादव ने उस समय को याद दिलाया जब सियासत ने करवट ली। अगस्त 2022 में नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचाने के लिए 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास पहुंचे। तेजस्वी के मुताबिक, उस वक्त उनकी एकमात्र शर्त थी- 'युवाओं को 10 लाख नौकरी'। महागठबंधन की सरकार बनी, तेजस्वी डिप्टी सीएम बने और फिर शुरू हुआ 'मिशन रोजगार'। चंद महीनों के भीतर बिना किसी पेपर लीक के TRE 1 और 2 (शिक्षक भर्ती) की परीक्षा हुई, समय पर रिजल्ट आया और 3 लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हो गई। तेजस्वी का कहना है कि 2 नवंबर 2023 को जब तालियां बज रही थीं, तो उन्होंने निःस्वार्थ भाव से सारा श्रेय 'क्रेडिट के भूखे' नीतीश कुमार की झोली में डाल दिया। जो काम नीतीश असंभव बताते थे, उसे जब संभव किया गया... तो बकौल तेजस्वी- "उन तालियों की गड़गड़ाहट आज भी उनके कानों में गूंजती होगी। तेजस्वी यादव के मुताबिक शिक्षा विभाग तो सिर्फ पहला कदम था। स्वास्थ्य विभाग में भी 1 लाख 30 हज़ार नौकरियों का ब्लूप्रिंट तैयार था, लेकिन नीतीश कुमार ने उस फाइल को रोक दिया। जनवरी 2024 में महागठबंधन की सरकार गिर गई। एनडीए की वापसी हुई। और तेजस्वी का आरोप है कि अब जब बिहार का युवा नौकरी मांगता है, तो उसे क्या मिलता है? कड़कड़ाती ठंड में बर्फीला पानी, सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां और फूटते है सिर तेजस्वी यादव का सीधा और तीखा सवाल है कि जनवरी 2024 के बाद से आज तक बिहार में नौकरियों और नियुक्तियों की वो गूंज दोबारा क्यों नहीं सुनाई दी? 2 नवंबर की इस 'रोजगार वर्षगांठ' के बहाने तेजस्वी यादव ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। एक तरफ उन्होंने युवाओं को याद दिलाया है कि 'नौकरी मतलब तेजस्वी', तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार और एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है कि उनके जाते ही बहाली की प्रक्रिया क्यों ठप हो गई? बिहार की सियासत में 'रोजगार' ही अब सबसे बड़ा हथियार बन चुका है और तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि वो इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं。0
0
Report
केदारनाथ यात्रा: नियमित हेली सेवा जारी, चार्टर उड़ानें बंद, पायलट मानक पर विवाद
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवा सुचारु रूप से जारी है। शेरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर महज सात मिनट में श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंचा रहे हैं। हालांकि, लंबी दूरी की चार्टर हेली सेवाओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बद्रीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद दो पायलटों की अनिवार्यता को लेकर निजी चार्टर ऑपरेटरों ने अपनी उड़ानें बंद कर दी हैं। इसका असर सहस्रधारा से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए संचालित होने वाली चार्टर सेवाओं पर पड़ा है। केदारनाथ धाम में नियमित हेली सेवा का संचालन लगातार जारी है। केदारघाटी के शेरसी, फाटा और गुप्तकाशी हेलीपैड से प्रतिदिन हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर धाम पहुंच रहे हैं। वहीं, सहस्रधारा से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए संचालित होने वाली लंबी दूरी की चार्टर उड़ानें फिलहाल बंद हैं। दरअसल, बद्रीनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सुरक्षा मानकों के तहत दो पायलटों की अनिवार्यता के विरोध में निजी चार्टर ऑपरेटरों ने उड़ानों का संचालन रोक दिया है। इससे पहले मौसम अनुकूल रहने पर प्रतिदिन करीब 50 से 60 चार्टर उड़ानें संचालित होती थीं। इधर, हेली सेवाओं की सुरक्षा को लेकर शेरसी सेक्टर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी भी स्थापित किया गया है। यहां से ऑपरेटरों को मौसम की पल-पल की जानकारी दी जाती है, ताकि मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप उड़ानों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल नियमित हेली सेवा जारी है, जबकि चार्टर सेवाओं के बंद होने से लंबी दूरी की उड़ानों पर असर पड़ा है।0
0
Report
Advertisement
कासगंज में बदमाशों ने होटल संचालक पर फायर कर दिया, बाल-बाल बचे
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में बदमाशों के हौसले बुलंद, होटल संचालक पर किया फायर ,बाल बाल बचे होटल संचालक,घटना सीसीटीवी में कैद कासगंज यूपी के कासगंज में बदमाशों के हौसले बुलंद है बदमाशों ने कासगंज के मराठा होटल के संचालक पर फायर कर दिया जिसमें बाल बाल बचे होटल संचालक,यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई,पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं。 दरअसल मामला जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों रोड स्थित मराठा होटल का पूरा मामला है रात 9:30 बजे बाईकों पर सवार होकर 6 से 7 लोग होटल पर आए और स्टाफ के साथ बदमीजी और गाली गलौज करने लगे फिर उसके बाद गेट के बाहर पहुंच गए,गाली गलौज का होटल संचालक ने विरोध किया इतने पर ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर कर दिया, बाल बाल बचे होटल संचालक ओमकार सिंह, यह घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी होटल संचालक ओमकार सिंह ने 3 ज्ञात व अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।0
0
Report
झज्जर में प्रदूषण के खिलाफ कड़ा कदम: 500 पुराने वाहन जब्त, बॉर्डर पर नाकेबंदी
Jhajjar, Haryana:प्रदूषण पर सख्ती: झज्जर में पुराने वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब 500 वाहन जब्त बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, झज्जर से बहादुरगढ़ तक पुलिस की नाकेबंदी, बॉर्डर पर लगातार हो रही चेकिंग झज्जर। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुराने वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर बीएस-6 मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के बाद झज्जर जिले में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस अब तक करीब 500 वाहनों को जब्त कर चुकी है। प्रदूषण को लेकर लागू प्रतिबंधों के चलते दिल्ली ही नहीं, बल्कि एनसीआर क्षेत्र में भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके चलते झज्जर जिले से दिल्ली और एनसीआर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झज्जर पुलिस ने कार्रवाई के लिए शहर के चारों तरफ, बहादुरगढ़ क्षेत्र और दिल्ली से लगते बॉर्डर पर विशेष नाकेबंदी की हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही हैं। चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। विशेषकर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। झज्जर पुलिस की ओर से पुराने वाहनों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। करीब 500 वाहनों को जब्त किए जाने का आंकड़ा इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस की टीमें जिले के अलग-अलग इलाकों में मुस्तैदी से तैनात हैं और प्रदूषण संबंधी प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहनों की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस की इस सख्ती से प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को कितनी मदद मिलती है और वाहन चालकों को बॉर्डर पर लगने वाले जाम से कब राहत मिलती है।0
0
Report
भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर दबंगों ने किया हमला जान से मारने की धमकीवीडियो हुआ वायरल
Gantholi, Uttar Pradesh:गाँठोली में दबंगई का आरोप, भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर हमला और जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव गाँठोली में कथित दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा मीडिया प्रभारी केशव देव सैनी के घर पर कुछ लोगों द्वारा पहुंचकर हंगामा करने, हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग केशव देव सैनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए कथित तौर पर हमला किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में भय का माहौल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है और आरोपों के आधार पर क्या कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
बड़वानी के सुखविलास कॉलोनी में प्लॉट पर नवजात बालक का शव, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी के सुखविलास कॉलोनी में प्लॉट पर नवजात बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है जानकारी अनुसार पार्षद गजेंद्र सोनवने ने बताया कि भूपेंद्र सोनी के प्लॉट पर नवजात बालक का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है नवजात का शव यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा0
0
Report
दीप्ती रावत ने तोड़ी चुप्पी: सोनिया आनंद रावत पर पहली बार बयान
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पहली बार हरक सिंह की पत्नी दीप्ती रावत ने तोड़ी चुप्पी । सोनिया आनंद रावत क़ो लेकर पहली बार कही बात । पहली बार रिश्तो पर खुलेआम हरक सिंह के घर से उठी आवाज़ । हाल मे हुए विवाद मे मीडिया ने सोनिया क़ो हरक सिंह की पत्नी बताकर सम्बोधित किया ।जिसपर दीप्ती रावत ने जताई आपत्ति, बोली मै न्यायलय की शरण मे जाउंगी । दीप्ती रावत जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं । हर बार हरक सिंह के साथ होने वाले विवादों के बावजूद हमेशा साथ मजबूत तरीके से देने वाली दीप्ती रावत ने आख़िरकार क्यों बनाया वीडियो क्यों लिया ये स्टैंड0
0
Report
हरिद्वार के भेल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के भेल क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत, रिहायशी इलाके में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 घर की बाउंड्री वॉल से छलांग लगाकर जाता दिखाई दिया गुलदार, कैमरे में कैद हुई जंगली जानवर की पूरी गतिविधि。 भेल क्षेत्र में लगातार रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे जंगली जानवर, स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल。 राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार जारी, गुलदार की दस्तक से लोगों की रातों की नींद उड़ी。 स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी, सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?0
0
Report
Advertisement
