487001
नरसिंहपुर में गणेश उत्सव और ईद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने गणेश उत्सव और आगामी ईद के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। गणेश पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। थाना प्रभारी गौरव चाटे ने टीम के साथ पंडालों का दौरा कर मंडल अध्यक्षों और सदस्यों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही, नगरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौतनवा स्टेशन पर छठ गीतों से महक उठा महराजगंज, ट्रेनों में छठ का माहौल
Maharajganj, Uttar Pradesh:लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। घरों से लेकर घाटों तक छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं अब रेलवे स्टेशन भी छठ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। महराजगंज के नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।0
0
Report
बेगूं में पंचायत राज चुनाव: सुबह तक 15.56% मतदान
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं से पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक बेगूं में 15.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। पंचायत समिति के 17 और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदाता दो अलग-अलग वोट डाल रहे हैं। खास बात यह रही कि माधोपुर मतदान केंद्र पर मुरोली गांव के खेमराज दुबई से मतदान करने पहुंचे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर पहुंचीं, जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी
Alwar, Rajasthan:**पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं अलवर, दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस** **अलवर।** राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को अलवर पहुंचीं। वे पूर्व मंत्री एवं दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचीं। वसुंधरा राजे सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए अलवर पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य भी देखने को मिला। दिवंगत डॉ. जसवंत यादव की पत्नी किरण यादव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गले लगकर भावुक हो गईं। राजे ने उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य रखनेका संबल दिया और डॉक्टर जसवंत यादव के बेटे मोहित से भी मुलाक़ात कर ढाढस बंधाया । वसुंधरा राजे के अलवर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी हलचल रही। उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।0
0
Report
Advertisement
छठ घाट की बदहाली से श्रद्धालु परेशान, हाईवे किनारे बना रहे वेेदी
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा में छठ घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय के पास काली माता मंदिर के समीप स्थित करीब 3,200 वर्ग फुट की पोखरी में गंदगी और जमीन ऊबड़-खाबड़ होने से बेदी बनाने की जगह नहीं बची है। ऐसे में व्रती महिलाओं को गोरखपुर-परतावल हाईवे के किनारे बेदी बनानी पड़ रही है। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच अर्घ्य देना हादसे को दावत दे रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से पोखरी की सफाई, घाट का समतलीकरण और हाईवे पर पुलिस तैनाती की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली में अग्र अलंकरण समारोह: मुख्यमंत्री गुप्ता और मंत्री गोयल ने सम्मानित किया
New Delhi, Delhi:अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा आज दिल्ली के इंटरनेशनल आंबेडकर भवन में अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल ने अलग-अलग चुटकुले किए गए कार्य को लेकर अवार्ड दिए इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप मित्तल का कहना है कि उसने कई सालों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसमें देश और विदेश से समाज और देश का नाम क्या हो उसको सम्मानित किया जा रहा है0
0
Report
उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी में कीवी से किसानों ने पाया आत्मनिर्भरता
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी धौंतरी, कमद और ठांडी क्षेत्र के किसान कीवी उत्पादन को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अनुकूल जलवायु और उत्तराखंड सरकार की जायका योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग के सहयोग से यह क्षेत्र पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक बागवानी के एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। गाजणा पट्टी के धौंतरी, कमद और ठांडी गांवों में किसानों द्वारा तीन-चार साल पहले लगाए गए कीवी के बगीचों से अब भरपूर उत्पादन शुरू हो गया है। किसानों को बाजार में कीवी के 250 प्रति किलो तक के अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों की वार्षिक आय में बड़ा सुधार हुआ है; स्थानीय स्तर पर मांग के साथ-साथ यहां से उत्पादित कीवी को किसान ऋषिकेश और उत्तरकाशी की मंडियों में भी आपूर्ति किया जा रहा है। कीवी काश्तकारों ने कहा है कि बेलों के नीचे खाली जमीन पर किसान लहसुन, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों की इंटरक्रॉपिंग कर रहे हैं, जिससे एक खेत से दोहरा मुनाफा मिल रहा है। पहाड़ों में बंदरों और जंगली सुअरों से फसलों को होने वाले नुकसान के विपरीत, जंगली जानवर कीवी के पौधों और फलों को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे यह खेती पहाड़ी किसानों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक साबित हो रही है। उद्यान विभाग द्वारा धौंतरी में 'कीवी क्लस्टर' विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। धौंतरी में कीवी उत्पादन से जुड़े स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। वहीं कीवी के किसान ने सरकार से कीवी के निर्धारित दाम एवं विपणन बाजार की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
सामाजिक विकास में परतावल ब्लॉक ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, मिला एक करोड़ का पुरस्कार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। सामाजिक विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में परतावल को प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खंडों में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत शासन ने ब्लॉक को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सामाजिक विकास से जुड़े संकेतकों में सुधार किया जाएगा। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक के विकास कार्यों और प्रगति के आधार पर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों की ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग और विषयवार डेल्टा रैंकिंग तैयार की गई थी। इसमें सामाजिक विकास के क्षेत्र में परतावल ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रदर्शन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से परतावल ब्लॉक में सामाजिक विकास और संबंधित संकेतकों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पहले कार्ययोजना और प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग से सहमति लेनी होगी। जिन कार्यों के लिए पहले से किसी अन्य योजना के तहत बजट स्वीकृत है, उन्हें इस मद में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण, विस्तृत लागत अनुमान और तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य होगी। आवश्यकता के अनुसार ई-टेंडरिंग और ई-प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जबकि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नियोजन विभाग को इसकी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार सुबह घर के पीछे आम के बागीचे में 17 वर्षीय किशोर रिंकेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव देखते ही मां मीरा बदहवास हो गईं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रिंकेश नगर पंचायत पनियरा के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था। देर रात करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब मिला। तलाश के दौरान आम के बागीचे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सात भाइयों में सबसे छोटा रिंकेश था। पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
गंगरार में वार्ड 34 व पंचायत समिति 17 के लिए मतदान शुरू, उत्साह और शांति
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव जिला परिषद वार्ड नंबर 34 और पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 9 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में चार पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान जारी; प्रशासनिक टीमें गश्त कर रहीं
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान जारी, सीओ सिटी मीनाक्षी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,मतदान केन्द्रों में तैनात पुलिस जवानों को दिए आवश्यक निर्देश,सीओ मीनाक्षी बोली की मोबाइल पार्टी और एरिया मजिस्ट्रेट कर रहे गश्त,निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश,जिले में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदो के लिए हो रहा मतदान @hmghpolice @kuldeepsharmap @dmhanumangarh0
0
Report
हनुमानगढ़: चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में सीओ सिटी मीनाक्षी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। सीओ मीनाक्षी ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल पुलिस पार्टियों और एरिया मजिस्ट्रेट की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने आमजन से निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें。0
0
Report
धरियावद के वजपुरा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बांध छोड़ा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे नांगलिया बांध में छोड़ दिया। प्रादेशिक रेंज धरियावद के वन नाका खूंता के अंतर्गत आने वाले ग्राम वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। रात के समय मगरमच्छ नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार को दी। सूचना मिलते ही हर्षद पाटीदार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां वजपुरा स्कूल के पीछे बस्ती के पास खेत की मेड़ पर झाड़ियों में मगरमच्छ दिखाई दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की सहायता से वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे स्वच्छंद विचरण के लिए नांगलिया बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीण और क्षेत्रीय वन विभाग धरियावद की टीम के कर्मचारी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
गांव की प्यास और टूटी सड़कें, वोट से उम्मीद जिंदा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-अप्रैल में गांव पहुंचे थे कलक्टर, नवंबर में मतदान केंद्र पहुंचे ग्रामीण। तब प्रशासन ने हैंडपंप चलाकर पानी की पड़ताल की थी, आज ग्रामीण वोट डालकर पानी आने की उम्मीद कर रहे हैं। अप्रैल में कलक्टर संदेश नायक ने खराब हैंडपंप 48 घंटे में ठीक करने के निर्देश दिए थे। सात महीने बीत गए, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक कई हैंडपंप आज भी पानी का इंतजार करा रहे हैं। तब अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची थी, आज गांव के मतदाता लोकतंत्र का फर्ज निभाने पहुंचे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके वोट से गांव की प्यास बुझेगी और टूटी सड़कें भी बनेंगी। चुनाव के वक्त प्रत्याशी हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं, जीतने के बाद समस्याएं जस की तस रहने की शिकायत है। दो तस्वीरें, सात महीने का फासला...तब हैंडपंप से पानी की तलाश थी, आज वोट से समाधान की आस है।0
0
Report
बरेली: घाट के खाली प्लॉट में मिथुन की हत्या, पुलिस हत्या-आत्महत्या कोण पर जांच
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप घाट के पास खाली पड़े प्लाट में मिला मिथुन का शव पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर कर रही जाँच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मिथुन की हत्या के बाद परिवार में मंचा कोहराम सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर कालोनी की घटना ।0
0
Report
जालौन में अख्तर खान लापता, नदी में कूदने की आशंका—बुलेट बाइक और चप्पल बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक हुआ लापता, नेशनल हाईवे के यमुना के नए पुल पर खड़ी मिली युवक की बुलेट बाइक, बुलेट बाइक के पास में पड़ी मिली युवक की चप्पल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी, घर से निकले 30 वर्षीय अख्तर खां की यमुना में कूदने की आशंका, युवक के पिता असलम ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश करने की मांग की, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के नए पुल का मामला।0
0
Report
Advertisement
