icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगर मालवा में कांग्रेस ने बिजली कटौती और बिलों के खिलाफ कार्यालय घेरा

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में बिजली कटौती और भारी-भरकम बिजली बिलों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने अनावश्यक बिजली कटौती बंद करने, गलत बिजली बिलों की जांच और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसानों, विद्यार्थियों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर किए गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। बिजली विभाग के कार्यालय पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। कांग्रेस का आरोप है कि लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मांग की कि अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, भारी-भरकम और गलत बिजली बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, रात के समय बिजली कटौती बंद करने और समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी उठाई गई।
0
0
Report

शाजापुर के विद्युत कर्मियों की 20 मांगे, आंदोलन का अल्टीमेटम और धरना तय

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सोमवार को मध्य प्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनीषा वास्कले को अपनी 20 सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने के कारण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की मांग है भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र (जनसंकल्प 2023) के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी को संविदा कर्मचारियों का दर्जा देकर संविदा कर्मचारियों के समान सुविधा और लाभ दिया जाए। आगामी भारतीयों में ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर को संशोधित कर क्लास-4 का पद सृजित करते हुए अनुभवी विद्युत आउटसोर्स श्रमिकों का समायोजन किया जाए। एवं भर्ती परीक्षा में संविदा कर्मचारियों की तरफ 50% आरक्षण एवं कार्य अनुभव के आधार पर 30 अंक बोनस के दिए जाएं। मांगे मंजूर नही होने पर कंपनी मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन। चर्चा के दौरान संयुक्त संघ के संगठन मंत्री अशोक राठौर ने बताया कि संगठन की 20 सूत्री प्रमुख मांगे हैं, और इन प्रमुख मांगों के निराकरण के लिए पहले संगठन के कर्मचारी प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं। प्रशासन को अब यह हमारा आखिरी ज्ञापन है यदि इस ज्ञापन के बाद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी 16 अक्टूबर विद्युत कंपनी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और 26 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या संगठन के कर्मचारी पहुंच कर ज्ञापन सौंपेंगे यदि इसके बावजूद भी निराकरण नहीं होता है तो आने वाली 3 नवंबर को केंद्रीय भवन भोपाल में संयुक्त रूप से निर्णय लेकर अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा. बाईट- अशोक राठौर संयुक्त संघ संगठन मंत्री
0
0
Report
Advertisement

उरांव समाज की नई कार्यकारिणी: शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान की पहल

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले में धर्मान्तरित हुए लोगों सहित आदिवासी समाज को संगठित करने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। राजी पड़हा भारत के देवान विनोद भगत के आह्वान पर पादा पड़हा छत्तीसगढ़ की नवमनोनित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जगदेव भगत को छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के प्रमुख (बेल) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह मनोनयन राजी पड़हा भारत, मुली पड़हा सीतापुर एवं पादा पड़हा छत्तीसगढ़, उरांव समाज के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी उरांव समाज अपनी सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। समाज का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों की भागीदारी बढ़ाकर उनकी पहचान को मजबूत करना है। समाज से दूर हुए और धर्मांतरित लोगों को भी सामाजिक रूप से साथ लाने के लिए पहल की जा रही है। संगठन का कहना है कि समाज के सभी लोगों को एकजुट कर आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज के उत्थान, सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों को गति देना है। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक विकास के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। बाईट_01_जगदेव भगत_छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के प्रमुख_राजी पड़हा भारत बाईट_02_तिलक राम भगत_सदस्य बाईट_03_सरिता बघेल_सदस्य
0
0
Report

अनपरा में प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, रेस्क्यू से सुरक्षित

Obra, Uttar Pradesh:अनपरा में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती हाईटेंशन नहीं, बल्कि नेटवर्क टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास का है। यहां प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती नेटवर्क टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सूझबूझ और समझाइश के जरिए युवती को टावर से सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामले की पुष्टि करते हुए अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया है और अब उसकी काउंसलिंग की जा रही है। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

बेतालघाट, नैनीताल में गुलदार आबादी क्षेत्र में पहुंचा; महिला की सूझबूझ से सुरक्षित रहा रेस्क्यू

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। गुलदार को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन इसी बीच एक महिला की सूझबूझ से गुलदार को घर के अंदर बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू किया। काफी सतर्कता के साथ वन विभाग की टीम ने पहले गुलदार को बेहोश किया और फिर उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सामने आया है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में आईजी के आगमन के साथ मिशन शक्ति फेज-6 की रैली शुरू

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : आईजी रेंज किरण एस. पहुंचे उन्नाव。 पुलिस लाइन पहुंचने पे डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जेपी सिंह और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत。 मिशन शक्ति अभियान फेज -6 रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना。 रैली के बाद बड़े चौराहे से गांधी नगर तिराहे से तक करेंगे पैदल गश्त。 इसके बाद नवरात्री के मद्देनजर विसर्जन स्थल का भी कर सकते है स्थलीय निरीक्षण。 इसके बाद विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक कर करेंगे समीक्षा。 महिला अपराध और लंबित विवेचनाओ के संबंध मे करेंगे बैठक。 पुलिस लाइन मे आयोजित है मिशन शक्ति अभियान फेज -6 का कार्यक्रम。
0
0
Report

ग्रिंडर डेटिंग से होटल बुलाकर युवक को बंधक बनाकर लूट: ग्वालियर में पांच गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ग्रिंडर डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर युवक को होटल में बुलाकर बंधक बनाने और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लूटपाट का मामला सामने आया है। पांच बदमाशों ने युवक को कमरे में बंद कर पीटा, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और 1.38 लाख रुपये लूट लिए। पैसा नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार की और मांग की थी युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि तीन फरार हैं। माधौगंज निवासी नितिन (28) ने बताया कि वह ग्रिंडर डेटिंग ऐप चलाता है। 8 अक्टूबर को उसकी हरियाणा नाम की आईडी से एक युवक से बात हुई। उसने रूबरू मिलने के लिए उसे होटल गोल्डन लीफ आने को कहा। दोस्त समझकर नितिन शाम को होटल पहुंचा, वहां राहुल नाम का युवक मिला, जो उसे कमरा नंबर 206 में ले गया। कमरा बंद करते ही उसके चार साथी वहां आ गए। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे पीटा, कपड़े उतरवाए और झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दी। निर्वस्त्र वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये मांगे। जेब में रखे 8 हजार रुपये और SBI का ATM कार्ड लूट लिया। बदमाशों ने पासवर्ड पूछकर ATM से 30 हजार निकाले और 30 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसे कार से सिरोल में ले गए और वहां से 70 हजार रुपये और मांगे। होटल लौटकर उसे कार से उतार दिया और धमकी दी कि बदनामी से बचना है तो 70 हजार और दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद बदमाश भाग गए। डर के मारे युवक ने बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में सोनू गुर्जर और हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर निवासी सरायछोला, मुरैना को दबोच लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी टोली हत्या के प्रयास में जेल में बंद थी। वहीं नितिन से दोस्ती कर वारदात का तरीका जेल में ही सीखा था। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि प्लान था कि नितिन का निर्वस्त्र वीडियो अपने पास रखेंगे तो वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं करेगा और जब तक उसे धमकाकर पैसा ऐंठते रहेंगे। तलाशी में पता चला कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे और टारगेट की तलाश में थे। पुलिस के मुताबिक तीन आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
0
0
Report

कार्तिक पूर्णिमा से पहले कपिल सरोवर की सफाई, जलजन्य वनस्पतियों का हटना शुरू

Bikaner, Rajasthan:कार्तिक पूर्णिमा मеле से पहले कपिल सरोवर की सफाई शुरू जलजन्य वनस्पतियों को हटाने के लिए विशेष मशीन पहुंची कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में चलाया जा रहा सफाई अभियान करीब 80 बीघा क्षेत्र में फैले सरोवर में जलजन्य वनस्पतियां फैल गई हैं इसके चलते सरोवर की सुंदरता प्रभावित हो रही है कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां कपिल मुनि के दर्शन और सरोवर में स्नान के लिए पहुंचते हैं ऐसे में मेले से पहले सरोवर की सफाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है सरोवर का क्षेत्रफल बड़ा होने और वनस्पतियों का फैलाव अधिक होने के कारण सफाई कार्य में एक महीने से ज्यादा समय लगने का अनुमान है इसके लिए विशेष मशीन को कुछ समय के लिए कोलायत लाया गया है ताकि निर्धारित अवधि में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र की सफाई की जा सके गौरतलब है कि कपिल सरोवर में पहले भी मशीनों की मदद से सफाई करवाई जा चुकी है अब एक बार फिर प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके
0
0
Report
Advertisement

बिसावर में मनाए बर्फानी महादेव

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow4m ago
बिसावर में भक्तों ने बर्फ से बनाए बर्फानी महादेव, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को बिसावर के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन बिसावर। श्रावण मास के पावन सोमवार को कस्बा बिसावर के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा बर्फ से भगवान महादेव की भव्य प्रतिमा तैयार की गई। बर्फ से निर्मित बर्फानी महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक भावना के साथ मंदिर में भक्तों ने विशेष आयोजन की तैयारी की। सोमवार को श्रद्धालुओं ने बर्फ से भगवान महादेव की प्रतिमा का निर्माण किया। बर्फ से तैयार की गई प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में आने वाले लोग कुछ देर रुककर बर्फानी महादेव के दर्शन करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने इस अनूठे स्वरूप को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। मंदिर में बर्फानी महादेव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के इस स्वरूप के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बर्फ से भगवान शिव की प्रतिमा बनाने की पहल ने धार्मिक आयोजन को और भी विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन से जुड़े भक्तों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा इस अवसर मुख्य रूप से रूपेश पंडित जी, मनमोहन गौतम, गोविंद गौतम, कानू बंसल, नितिन बंसल , राकेश अग्रवाल, गोविंद सोनी , प्रवीण अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी,गोविंद अग्रवाल, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
0
0
Report

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा संकेत, बोलीं- मैंने उत्तर प्रदेश को चुना

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow6m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा संकेत, बोलीं- मैंने उत्तर प्रदेश को चुना मिर्जापुर। IAS पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की घोषणा करने वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की मिर्जापुर में सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को वह शहर के अनगढ़ स्थित बृजधाम उत्सव लॉन में जायसवाल क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने जायसवाल समाज के लोगों से मुलाकात की। उनके इस दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, “मैंने उत्तर प्रदेश को चुना है। मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रही हूं। अपने अगले कदम की जानकारी इसी नवरात्र में सार्वजनिक करूंगी।” उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को जनता के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। वह जिन लोगों से मिल रही हैं, उनसे बातचीत कर उन्हें नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अपने हर कदम की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा करेंगी। दिव्या मित्तल ने यह भी कहा कि जो भी उन्हें बुलाएगा, वह उससे मिलने जरूर जाएंगी। चाहे किसी गली में मुलाकात हो या किसी कार्यक्रम में, वह लोगों के बीच जाना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जायसवाल क्लब का कार्यक्रम इसी समाज की ओर से आयोजित किया गया था। वहीं, कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इसे गैर-राजनीतिक आयोजन बताया। उनका कहना था कि दिव्या मित्तल को डांडिया कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था और उन्होंने आने का वादा निभाया। दिव्या मित्तल के उत्तर प्रदेश को चुनने और नवरात्र में अपने अगले कदम की घोषणा करने के बयान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें उनकी प्रस्तावित सार्वजनिक घोषणा पर टिकी हैं।
0
0
Report

श्रद्धापूर्वक निकाली गई श्रीराम बारात, मोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Ajay GargAjay GargFollow9m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। बुगरासी में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात में शामिल मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम, माता सीता तथा अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रीराम बारात का शुभारंभ मंगल बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से किया गया। श्रीराम बारात मंगल बाजार, शनि बाजार, सब्जी मंडी, तकियावाला, मन्दिरवाला आदि से होती हुई चामुंडा मंदिर पर पूर्ण हुई। श्रीराम बारात में सजे-धजे रथों पर विराजमान देवी-देवताओं के स्वरूप लोगों का मन मोह रहे थे। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बारात के साथ आगे बढ़ते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से कस्बे का माहौल राममय हो गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। बारात के दौरान धार्मिक परंपराओं और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, भाईचारे और मर्यादा का प्रतीक है। रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीराम बारात को लेकर कस्बे के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर तक श्रद्धालु झांकियों के दर्शन करते रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। सीओ रामकरण सिंह, चौकी इंचार्ज नीटू मलिक के नेतृत्व में अनेक पुलिस बल रहा।
0
0
Report
Advertisement

थाटीपुर में ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का आरोप

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने वारदात के बाद छात्रा को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 सितंबर की है। आरोपी की पहचान सत्यजीत शाक्य (26), पुत्र नरेंद्र शाक्य, निवासी गांगली हार के रूप में हुई है। आरोप है कि थाटीपुर स्थित बी-मिज्ज क्लासेस में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की चेतावनी दी। डर के कारण मामले की रिपोर्ट बाद में दर्ज कराई गई।पुलिस ने 10 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं。
0
0
Report

पंचायतीराज चुनाव: नवरात्रि के साथ नामांकन की रफ्तार तेज, कल आखिरी दिन

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव, नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज, कल अंतिम दिन डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। पितृपक्ष के दौरान सुस्त रही नामांकन प्रक्रिया ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही रफ्तार पकड़ ली है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट और विभिन्न पंचायत समिति कार्यालयों में सोमवार को दिनभर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। जिला परिषद की सीटो के लिए 57 नामांकन आज दाखिल हुए है। डूंगरपुर जिले में जिला परिषद सीटों के चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, विभिन्न पंचायत समितियों की सीटों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में भी उम्मीदवारों ने पहुंचकर अपने पर्चे दाखिल किए। इस चुनावी हलचल के बीच सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद, पार्टी के अंदरूनी निर्देशों और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख दावेदारों ने एहतियातन अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। बगावत के सुरों को दबाने और अंतिम समय तक चुनावी समीकरण साधने के लिए पार्टियां अपनी सूचियों को रोके हुए हैं। चर्चा है कि इस बार दोनों ही दल अधिकृत प्रत्याशियों के नाम सीधे रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी सिम्बल के रूप में सौंपेंगे, जिससे अधिकृत चेहरों से पर्दा अंतिम समय में ही उठेगा।नामांकन प्रक्रिया के तहत कल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय और पंचायत समिति कार्यालयों में अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है, क्योंकि कई अन्य दावेदार भी अंतिम क्षणों में अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, डूंगरपुर जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 7 पंचायत समितियों में चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा भी पूरी तरह सतर्क है। बाइट -1 नारायण पंड्या जिला महासचिव कांग्रेस बाइट -2 पंकज जैन जिला महामंत्री भाजपा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top