487001
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ने किया उपकरणों का वितरण
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में आज विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने जिला अस्पताल पहुंचकर निशुल्क उपकरणों का वितरण किया वहीं विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर निशुल्क केम्फ का आयोजन किया हैं जिसमे मरीजों को गर्दन दर्द, सर्वाइकल, सिर में दर्द, घुटना दर्द चक्कर आना, कमजोरी रहने वाले मरीजों को फिजियोथेरेपी जांच एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पावर हाउस स्टेशन से सुनील दुबे गिरफ्तार; 6 राज्यों में चोरी के आरोप
Durg, Chhattisgarh:एंकर-भिलाई तीन जीआरपी और साइबर सेल ने ट्रेन यात्रियों के पर्स और एटीएम कार्ड चोरी कर रुपये निकालने वाले आरोपी सुनील कुमार दुबे को पावर हाउस स्टेशन से गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 12 एटीएम, 4 सिम और 1 मोबाइल बरामद हुआ है दरअसल पिछले दिनो भिलाई के सेक्टर-6 के रहने वाले कन्हैया भगत पावर हाउस स्टेशन गया हुआ था जिसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका पर्स निकाल लिया था पर्स में एटीएम भी था चोर ने तत्काल एटीएम जाकर एटीएम से 97,500 निकाल लिए थे जिसके बाद कन्हैया भगत ने जीआरपी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत मिलते ही जीआरपी ने सूचना के आधार पर सुनील दुबे को गिरफ्तार किया और पूछताछ करने पर पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने शक्ति बरती उसने बताया आरोपी चोरी के एटीएम से 75 हजार की इयररिंग खरीदकर ग्वालियर में बेच दिया आरोपी सुनील ने यह भी स्वीकार किया कि वो छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुका है फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुनील दुबे को दुर्ग केंद्रीय जेल भेज दिया गया है0
0
Report
देवाल–पिंडर घाटी सड़क भूस्खलन से बंद, हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित
Karnaprayag, Uttarakhand:देवाल-खेता मानमती मोटर मार्ग सुयालकोट में भारी मात्रा में मालवा जाने से बंद चल रहा है। यहां करीब 200 मीटर में भूस्खलन से पत्थर गिर रहे हैं जिससे मलबा हटाने में कार्यदाई एजेंसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।। जिससे एक दर्जन गांव प्रभावित हो गए हैं। बारिश होते ही पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं जिससे कार्यदाई संस्था को मलवा हटाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है... यह सड़क देवाल-पिंडर घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की जीवनरेखा है। रास्ता बंद हो जाने की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि देवाल–खेता–सुयालकोट की PWD सड़क पर वर्षों पुरानी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। मोपटा बाईपास परियोजना सहित सड़क सुधारों की मांग की जाएगी। क्षेत्र के ग्रामीण प्रकाश राम ने कहा कि यह सड़क देवाल-पिंडर घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों तथा लगभग 10 हजार लोगों की जीवनरेखा है। इसी मार्ग से लोग अस्पताल, विद्यालय, बैंक, बाजार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचते हैं। ऐसे में भूस्खलन के कारण सड़क का जोखिमपूर्ण होना पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अब केवल अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा। सरकार को भू-वैज्ञानिक एवं तकनीकी सर्वेक्षण कराकर मोपटा से बाईपास सड़क एवं आवश्यक पुल के निर्माण की संभावनाओं पर गंभीरता से परीक्षण करना चाहिए। यदि यह तकनीकी रूप से उपयुक्त पाया जाता है, तो भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को बाईपास कर हजारों लोगों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन दिया जा सकता है। क्षेत्र की जनता अब स्थायी समाधान चाहती है। सरकार को इस सड़क की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए。0
0
Report
नोएडा में भारी बारिश ने गर्मी से राहत दी, सेक्टर 95 के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA (UTTAR PRADESH): HEAVY RAINFALL BRINGS RELIEF FROM HEAT/ VISUALS FROM SECTOR 950
0
Report
Advertisement
जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे, नाच-गाने और हुड़दंग से बचने की अपील,मौलाना शहाबुद्दीन ने जारी किया फतवा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी किया है। उन्होंने जुलूस को गैर-शरई गतिविधियों से दूर रखते हुए शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकालने की अपील की है।मुस्तफा नगर, बरेली जंक्शन निवासी नसीर अहमद नूरी के सवाल के जवाब में जारी फतवे में मौलाना ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे और बाजों का इस्तेमाल नाजायज है। उन्होंने अंजुमनों और मुस्लिम युवाओं से डीजे लेकर जुलूस में शामिल नहीं होने की अपील की।फतवे में नाच-गाने, हंगामा, हुड़दंग और तेज आवाज में शोर-शराबे से बचने को कहा गया है। साथ ही दूसरे देशों के झंडे या बैनर लगाने और असलहों अथवा नकली तलवारों के प्रदर्शन से भी परहेज करने की अपील की गई है।मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचना चाहिए। युवाओं से ट्रिपल राइडिंग और रास्तों में टोली बनाकर नकली तलवारें लहराने से भी दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जुलूस ऐसा होना चाहिए, जिससे किसी दूसरे समुदाय के लोगों को परेशानी न हो और उनकी भावनाएं आहत न हों।उन्होंने जुलूस में भारतीय झंडे लगाने की अपील करते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की रहमत, भाईचारे और शांति की शिक्षाओं को आगे बढ़ाना ही जुलूस का उद्देश्य होना चाहिए।0
0
Report
को Kota यूनिवर्सिटी के सामने बाइक चोरी: CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश तेज
Kota, Rajasthan:कोटा यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पेट्रोल पंप से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 9 बजे से 12 बजे के बीच उन्होंने मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बाइक चोरी की वारदात कैद होना सामने आया। पीड़ित ने मामले की शिकायत आरके पुरम थाना पुलिस को दी है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश में जुटी है。0
0
Report
सावन के अंतिम सोमवार पर कोटा शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, बिरला जलाभिषेक
Kota, Rajasthan:सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नीलकंठ महादेव का किया जलाभिषेक कोटा के शिवपुरी धाम में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, दूध और जल से अभिषेक कर मांगी मन्नतें सावन मास के अंतिम सोमवार को कोटा शहर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने दूध, जल और बेलपत्र से भोले शंकर का अभिषेक कर अपनी-अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की फरियाद की。 पूरे सावन मास की तरह अंतिम सोमवार को भी प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवपुरी धाम मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। युवाओं ने बताया कि सावन माह में महादेव के द्वार पर मांगी गई हर मुराद अवश्य पूरी होती है। सावन के इस विशेष अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शंकर का विधिवत पूजन व जलाभिषेक कर देश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर शिवालयों में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजते रहे।0
0
Report
Advertisement
पार्वती बांध जलस्तर 221.75 मीटर, भराव क्षमता के करीब
Dholpur, Rajasthan: पार्वती बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी, भराव क्षमता के करीब पहुंचा पानी सरमथुरा (धौलपुर) पार्वती बांध आँगई के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे तक बांध का जलस्तर 221.75 मीटर पहुंच गया। बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है। ऐसे में बांध भराव क्षमता के करीब पहुंचने से जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने से बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सिंचाई विभाग के एईएन पपेंद्र मीणा सहित अन्य अधिकारी बांध की स्थिति और जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों की ओर से पानी की आवक और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर रखी जा रही है。0
0
Report
बारिश में कच्चा मकान गिरने से 2 साल बच्चे की मौत, मुसहर बस्ती में मातम
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - बारिश के दौरान भरभराकर गिरा कच्चा मकान... - मिट्टी की दीवार के मलबे में दबकर 2 साल के मासूम की मौत... - मुसहर बस्ती में हादसे के बाद मचा कोहराम... - मृतक मासूम सेठी परिवार के साथ नानी के घर आया था... - लगातार बारिश के बीच अचानक ढह गई कच्चे मकान की दीवार... - परिजनों और ग्रामीणों ने मलबे से मासूम को निकालने का किया प्रयास... - मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई... - प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर ली जानकारी... - भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा... - गरीब परिवार को पक्का आवास न मिलने पर उठे सवाल... - पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग... - स्थानीय लोगों ने गरीब परिवारों को आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की उठाई मांग... - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैथापुर-पथरा वार्ड नंबर 7 की घटना...0
0
Report
यमुना नदी में युवती की छलांग से इटावा शहर में हड़कंप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के यमुना नदी में पुल से एक युवती ने लगाई छलांग,युवती के छलांग लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा, यमुना नदी का जलस्तर बड़े होने की वजह से युवती को ढूंढने में हो रही परेशानी एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया, सीओ सिटी थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत यमुना नदी पुल से एक युवती को मौजूद लोगों के द्वारा यमुना नदी में कूदते हुए देखा गया चंद सेकंड में पैदल चलते हुए आई युवती ने देखते ही देखते नदी में पुल पर खड़े होकर छलांग लगा दी जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक युवती यमुना नदी में कूद चुकी थी यमुना नदी का जलस्तर इन दोनों काफी बड़ा हुआ है ऐसे में युवती का पता नहीं चल सका है जब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंचे सीओ सिटी,थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है हालांकि अभी तक युवती के बारे में किसी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं हो पाई है की युवती कौन है कहां की रहने वाली है हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
शासकीय कॉलेज और जिला अस्पताल में फायर अलार्म बंद: 2021 के बाद भी सुरक्षा पर सवाल
Bhandara, Maharashtra:शासकीय महाविद्यालय व जिल्हा सामान्य रुग्णालयातील फायर अलार्म बंद..... 2021 च्या घटनेनंतर देखील प्रशासनाला जाग आली नाही.... 3 बालकांचा मृत्यू झाली आहे. तर भंडारा जिल्हा सामान्य रुग्णालयात देखील 2021 मध्ये आग लागून 10 बालकांचा मृत्यू झाला होता. त्यानंतर प्रशासनाने रुग्णालयाचा फायर ऑडिट केला होत. मात्र आज घडीला शासकीय महाविद्यालय व जिल्हा सामान्य रुग्णालयाची पाहणी केली असताना येथील फायर अलार्म बंद अवस्थे दिसून आले आहे... जर एखादी घटना घडली तर याला जबाबदार कोण असा प्रश्न या निमित्ताने उपस्थित होत आहे.... रुग्णालयात परिसरातून आढावा घेतला आहे.0
0
Report
Raipur में जलजमाव से भथागांव-कुषाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय मार्ग पर ट्रैफिक बाधित
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): WATERLOGGING DISRUPTS TRAFFIC ON ROAD CONNECTING BHATHAGAON TO KUSHABHAU THAKRE UNIVERSITY AKHILESH PRAJAPATI (LOCAL RESIDENT), SAIL GAADIYA (STUDENT)0
0
Report
रायपुर में रात की चाकूबाजी: दो हत्याएं, अगस्त से अब तक 12 हत्याएं
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है आधी रात को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी की वारदात हुई.. दोनों घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई.. एक मामले में चाकू छीनकर किए गए वार में युवक की मौत हुई, जबकि दूसरे मामले में आपसी रंजिश में युवक को चाकू मारा गया.. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्याओं पर लगाम कब लगेगी? क्योंकि रायपुर में 1 अगस्त से लेकर अब तक 12 हत्याएं हो चुकी. पहली वारदात रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने की है.. यहां देर रात टिकेंद्र देवांगन और कैलाश निषाद के बीच विवाद हो गया.. विवाद के दौरान टिकेंद्र ने कैलाश पर चाकू से हमला कर दिया.. इसके बाद कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर ही कई वार कर दिए.. चाकू के गंभीर वार से टिकेंद्र देवांगन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.. वहीं कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका एम्स अस्पताल में इलाज जारी है..विवाद की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है.. दूसरी वारदात चंगोराभाठा इलाके की है.. यहां आपसी रंजिश के चलते रात करीब 12 बजे भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया.. आरोप है कि आशीष नाम के युवक ने भोला को चाकू मारा और मौके से फरार हो गया.. गंभीर हालत में भोला को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है..0
0
Report
Advertisement
पशुपतिनाथ सवारी: आज शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Mandsaur, Madhya Pradesh:पशुपति नाथ सवारी0
0
Report
बागेश्वर-नरगोली-बेरीनाग मार्ग पर 8 किमी मानव श्रृंखला, डामरिंग की मांग
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर-पिथौरागढ़ सीमा पर नौ गांवों के ग्रामीणों ने नरगोली-बेरीनाग मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर आठ किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क करीब 25 वर्षों से बदहाल है। बरसात में कीचड़, मलबे, गिरते पत्थरों और पेड़ों के कारण आवाजाही मुश्किल हो जाती है। मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलती, जबकि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेरीनाग तक पैदल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क सुधारे जाने की मांग की।0
0
Report
पिपरिया दुलई गांव के श्मशानघाट के पास तेंदुआ: ग्रामीणों में दहशत, वीडियो वायरल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पिपरिया दुलई गांव में श्मशानघाट के पास तेंदुए की चहलकदमी, ग्रामीणों में दहशत वीडियो वायरल एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के पास श्मशानघाट पर तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में तेंदुआ एक गोवंशीय पशु की ओर तेजी से लपकता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की चहल-पहल के कारण गोवंशीय पशु तेंदुए के हमले से बच गया।आबादी के नजदीक तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों और आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
