Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Narsinghpur487001

नरसिंहपुर पुलिस ने ड्रग कारोबार के 3 तस्करों को दबोचा, स्मैक की कीमत 6 लाख

DVDinesh Vishwakarma
Feb 16, 2026 12:00:30
Narsinghpur, Madhya Pradesh
नरसिंहपुर जिले की पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तीन शातिर नशा तस्करों को धर दबोचा है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6 लाख रुपये कीमत की 62 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने कपूरी नहर और टट्टा पुल के पास घेराबंदी की थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी—भगवान सिंह तंवर, बनवारी तंवर और रामलाल तंवर—राजगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Feb 16, 2026 13:46:27
Jaipur, Rajasthan:इजराइली महिला यात्री को कुत्ता काटने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। आयोग ने कलेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। आयोग की चिंता जाहिर करते हुए कहा जयपुर एयरपोर्ट जैसे प्रतिष्ठित स्थान के साथ ही शहर की प्रतिष्ठा धूमिल ना हो, साथ ही जयपुर आ रहे पर्यटकों एवं यात्रियों से कोई अनहोनी कारित ना हो, एक ओर तो हम ये संदेश प्रसारित करते है कि "पधारों म्हारे देश और एयरपोर्ट पर आगमन पर पर्यटकों का स्वागत आवारा कुत्तें काट कर करें तो यह कदापि शोभनीय नहीं है।" जयपुर एयरपोर्ट टर्मिनल-2 के अराइवल गेट के बाहर बैठे एक कुत्ते ने दिल्ली से जयपुर आई इजरायली महिला पर्यटक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.आर. मूलचन्दानी की एकलपीठ ने जयपुर जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त, प्रबंधक सांगानेर एयरपोर्ट, विमानपत्तन प्राधिकरण, आयुक्त नगर निगम जयपुर तथा उपायुक्त नगर निगम सांगानेर-जोन को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की। आयोग ने निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट परिसर एवं उसके आसपास से खतरनाक प्रवृत्ति के आवारा कुत्तों को तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके अतिरिक्त, आयोग ने प्रबंधक सांगानेर एयरपोर्ट को निर्देशित किया है कि आहत महिला के उपचार में हुए खर्च का पुनर्भरण एवं समुचित क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाए। साथ ही संबंधित चिकित्सीय दस्तावेज भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं। तीन लोगों को काट चुका फिर भी कार्रवाई नहीं हुई....... आयोग में इस बात को लेकर नाराज की जाहिर की कि "इसी कुत्ते ने पिछले सप्ताह तीन लोगों को काटा था, इसके बाद भी उसे यहां से नहीं हटाया गया।" एयरपोर्ट प्रबंधन का यह कहना है कि गाइडलाइन के अनुसार कुत्तों को दूसरी जगह नहीं छोड़ा जा सकता, जो स्वयं में विवेकशील स्थिति को नहीं दर्शाता। आयोग में लंबित है मामले... आयोग में विभिन्न अवसरों पर, इस प्रकृति के समाचारों एवं घटनाओं के आने पर, प्रसंज्ञान लेकर कार्यवाही की गयी है । कई प्रकरण अभी भी आयोग के समक्ष लम्बित है जिनमें विभिन्न विभागों से जवाब एवं क्षतिपूर्ति आदि के बारे में जानकारी चाही गयी है। राजस्थान की राजधानी पर्यटन का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां देश-विदेश के असंख्य पर्यटक प्रायः आते है और जयपुर एयरपोर्ट एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। विदेशी पर्यटक को जयपुर जैसे एयरपोर्ट पर ऐसे कुत्तों द्वारा आहत करना जो विगत कई अवसरों पर अन्य कई यात्रियों को काट कर घायल कर चुका है, स्वयं में एक गंभीर विषय है मामाले की अगली सुनवाई 05 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 16, 2026 13:46:10
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सरदारपुर क्षेत्र में खतरनाक पुलिया के पास दो मोबाइल लुटेरों को स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी राहगीरों से मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपियों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से छीने गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 16, 2026 13:45:52
Munger, Bihar:सीएसआर पहल के तहत ‘गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम’ का शुभारंभ, जिले के 1.5 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क दूध, मुंगेर: कन्या मध्य विद्यालय, माधोपुर में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ‘गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम’ का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, डीपीओ मो. फारूख, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड की “From Grassroots to Classrooms With Milk and Mission” (जमीनी स्तर से कक्षा तक दूध एवं पोषण अभियान )पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 180 से 200 एमएल तक दूध निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सप्ताह के पांच कार्य दिवसों में प्रतिदिन 5000 यूनिट दूध का वितरण निर्धारित तिथि वार कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी एक वर्ष तक संचालित होगा। प्रतिमाह अलग-अलग प्रखंडों के विद्यालयों में दूध वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के 977 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नामांकित लगभग 1.5 लाख छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ को साकार करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संतुलित पोषण भी प्राप्त हो सके। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए संबंधित संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की कि दूध के टेट्रा पैक उपयोग के बाद स्ट्रॉ एवं प्लास्टिक सामग्री को कूड़ेदान में ही डालें, ताकि विद्यालय परिसर स्वच्छ बना रहे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 16, 2026 13:45:25
Jasa, Bihar:उत्तम पटेल पर हमले के मामले में एक आरोपी जेल, जांच जारी; गांव वालों ने झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग की वियो - कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौड़ी गांव में 13 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए हिंदूवादी नेता उत्तम पटेल पर कथित मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई। उत्तम पटेल ने आवेदन दिया, जिसमें 18 नामजद और 100 अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहचान पर जेल भेज दिया। घटना के बाद बेलौड़ी गांव के दर्जनों ग्रामीण मोहनिया थाना और अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निर्दोष की गिरफ्तारी रोकने और झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने मोहनिया थाना प्रभारी, डीएसपी और एसडीएम से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की अपील की। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तम पटेल पर हमले का आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज हुई। वादी द्वारा एक आरोपी की पहचान के बाद उसे जेल भेजा गया। शेष नामजद आरोपियों की जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद ही उचित कार्रवाई होगी। ग्रामीण रवींद्र शाह ने कहा कि उत्तम पटेल ने पत्थरबाजी का दावा किया, जो सही नहीं लगता। वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं। वहीं याहिया खान ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भभुआ से आकर क्षेत्र खराब कर रहे हैं, खुद को गौरक्षक बताते हैं लेकिन गौ तस्करी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोली चलने का दावा झूठा है और स्थानीय मुद्दे स्थानीय स्तर पर ही सुलझाए जाएं, अन्यथा करारा जवाब दिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है, ताकि दोनों पक्षों के दावों की सच्चाई सामने आए।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Feb 16, 2026 13:40:32
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर 5 घंटे से चक्का जाम, बीते रोज हुए सड़क हादसे में आकाश भदौरिया की डेड बॉडी रखकर परिजनों ने चक्का जाम किया. बीते रोज शिवरात्रि के दिन कांवड़ चढ़ा कर वापस आ रहे आकाश भदोरिया नामक युवक की नेशनल हाईवे ग्वालियर-इटावा 719 भिण्ड बाईपास पर हाथी गड्ढा के पास दूध के टैंकर द्वारा टक्कर मारने के उपरांत हुई मौत के बाद आज आक्रोशित परिजनों ने ऑफिसर कॉलोनी के बाहर हाईवे पर डेड बॉडी रखकर चक्का जाम कर दिया. दोपहर 12 बजे से चल रहा जाम शाम 5:00 बजे तक पुलिस और प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खुल सका है, परिजन कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है, परिजनों की मांग है कि मृतक के दो बच्चों की सरकारी नौकरी और सरकारी सहायता की मांग कर रहे है. मौके पर आधा दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है और एडीएम तहसीलदार सहित कई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर मौजूद है, 5:30 घंटे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक असित यादव ने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर जाम को खुलवाया, एडीएम एलके पांडे ने नगर पालिका में मृतक एक परिजन को नौकरी का आश्वासन दिया है, वहीं लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर और था कि पीड़ित परिजनों की मांग पर कलेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे जब के परिजन लगातार भिंड दतिया सांसद संध्या राय से कलेक्टर को मौके पर भिजवाने की मांग करते रहे, अपठित परिजन सांसद संध्या राय को भिंड में न घुसने की नसीहत दे रहे हैं.
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 16, 2026 13:39:37
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर में पिछले 6 साल से बंद पड़ी दुर्ग-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की मांग उठने लगी है, बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाली एकमात्र दुर्ग-जगदलपुर इंटरसיטי का संचालन कोविड के दौरान 2020 में बंद कर दिया गया था, जगदलपुर से संचालित यह ट्रेन उड़ीसा से होती हुई दुर्ग पहुंचती थी, वाल्टेयर डिवीजन ने दूरी और किराया ज्यादा होने के कारण कम यात्रियों का हवाला देते हुए इस ट्रेन को बंद किया था, इसके साथ ही बस्तर वासियों ने हफ्ते में एक दिन समता एक्सप्रेस का संचालन जगदलपुर से करने की भी मांग की है, यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलती है इस ट्रेन के जगदलपुर से जुड़ने से बस्तरवासी देश की राजधानी दिल्ली से भी सीधे जुड़ पायेंगे, फिलहाल बस्तर के लोगों को दिल्ली के लिए रायपुर से यात्री ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 16, 2026 13:39:18
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-जवाजा ,ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी अभिजीत दवे जवाज़ा। नेशनल हाईवे 58 स्थित देवाता चौराहे पर सोमवार को चालान से नाराज पिकअप चालक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। हाईवे पर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर युवक भड़क उठा और पास के PHED पंपिंग स्टेशन की टंकी पर जा पहुंचा। करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे से अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया। सूचना पर थाना अधिकारी डॉ. नवल किशोर टीम सहित मौके पर पहुंचे। बाडिया नंगा निवासी प्रकाश सुयल ने समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा। उसे CHC में मेडिकल के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू की गई। प्रकाश सुयल, स्थानीय निवासी नवल किशोर Sho जवाजा
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Feb 16, 2026 13:39:08
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 16, 2026 13:38:53
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सुमित काछी हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।\n\nदरअसल, 14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मंडला पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के द्वारा एसडीओपी निवास पी एल वालरे को निर्देशित किया गया कि आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करवाएं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पांडेय की टीम गठित की गई थाना प्रभारी द्वारा जांच के दौरान सुमित की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की गई। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। बताया गया कि पड़ोस के मंदिर में सूर्यकांत नाम का पुजारी था, जिससे जमुना की पहचान उसके पति ने ही कराई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जब सुमित को इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में विवाद शुरू हो गए।\n\nलगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर जमुना और सूर्यकांत ने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। योजना के तहत 11 फरवरी की शाम सुमित और उसकी पत्नी मंडला की ओर निकले। रास्ते में टिकरिया थाना क्षेत्र के मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से घात लगाए खड़ा था।\n\nजैसे ही सुमित की नजर सूर्यकांत पर पड़ी, दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई। पहले से तैयार सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला किया। तीनों के बीच मारपीट होती हुई पास के जंगल की ओर बढ़ी। इसी दौरान जमुना ने घायल सुमित को सहारा देने का नाटक किया और पीछे से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।\n\nहत्या के बाद सूर्यकांत ने जमुना का स्कार्फ लेकर हथियार बांधा और जंगल में फेंक दिया। इसके बाद जमुना देर रात टिकरिया थाने पहुंची और पति के साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने हमला किया और उसका पति डरकर भाग गया।\n\nहालांकि 13 फरवरी को सुमित के भाई अमित काछी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी भाभी पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने जब जमुना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुलकर सामने आ गया।\n\nटिकरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से यह जघन्य हत्याकांड महज दो दिनों में सुलझ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।\n\nबाईट - 1 - अमित कच्छवाह - मृतक का भाई\nबाईट - 2 - रजत सकलेचा - एसपी - मण्डला ।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 16, 2026 13:38:06
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा मोड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो डोडा पोस्त जब्त अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार आई-20 कार जब्त एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 किलो साबुत डोडा पोस्त जब्त कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में तस्करी को अंजाम देने में काम ली जा रही एक दिल्ली नम्बरी कार भी जब्त कर की है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार थानाधिकारी सज्जन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार चालक ने पुलिस को देखकर बेरिकेट तोड़ दिए और वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर कार को डिटेन किया। तलाशी लेने पर कार से 14 किलो साबुत डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके दौरान मौके से आरोपी संजू सिंह निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी जरनैल सिंह अंधेरे और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 16, 2026 13:37:36
Noida, Uttar Pradesh:टोंक जिले के दूणी थाना क्षेत्र स्थित आवा रामसागर तालाब में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण गांव निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान महावीर गुर्जर (40) पुत्र सेवालाल गुर्जर और रमेश गुर्जर (42) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति 8 जनवरी की रात से लापता थे। 30 जनवरी को परिजनों द्वारा दबलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दबलाना थाना अधिकारी प्रिया व्यास ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने रुणीजा तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिल पाई थी। आज टोंक जिले के दूणी थाना क्षेत्र में स्थित आवा रामसागर तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो लोगों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Feb 16, 2026 13:37:17
Mumbai, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के तुरंत बाद अल्पसंख्यक दर्जा प्रमाणपत्र जारी किए जाने के मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। 28 से 31 जनवरी 2026 के बीच 75 शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। यह वही अवधि थी जब राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित था।अब यह जांच की जा रही है कि संबंधित संस्थानों की फाइलों पर पहले ही अजीत पवार के हस्ताक्षर हो चुके थे या उनके निधन के बाद किसी स्तर पर अनियमितता या हेरफेर की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विपक्ष सरकार पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली और संपन्न शैक्षणिक संस्थानों को अधिकारियों की मिलीभगत से अल्पसंख्यक दर्जा दिलाने की कोशिश की गई। विपक्ष ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top