icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
487001
SATISH DUBEYSATISH DUBEYFollow29 Apr 2025, 01:29 pm

Narsinghpur - आठ गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर झिरना सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले नयाखेड़ा गांव में कुइया पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति की समस्या को लेकर 8 गांव के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या बताई किसानों का कहना है कि लगातार बोल्टेज की परेशानी से फसल सूखने की कगार पर है और विद्युत विभाग के अधिकारी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। दिन में महज 3 घन्टे बिजली मिल रही है जिससे किसान भारी परेशान है इसलिए उन्होंने आज कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा और बिजली की समस्या का समाधान करने की मांग की समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली की धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता

Karauli, Rajasthan:करौली की 11 वर्षीय धानवी सिंह पिचानोत ने जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सप्त शक्ति हॉर्स शो 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ धानवी के नाम अब घुड़सवारी में कुल 14 पदक हो गए हैं। उनकी इस सफलता से करौली का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में धानवी ने अपनी घुड़सवारी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया। कम उम्र में घुड़सवारी जैसे खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। धानवी की अब तक की उपलब्धियों में कुल 14 पदक शामिल हैं। उनकी लगातार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घुड़सवारी के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को करौली के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
0
0
Report

गुम नाबालिग लड़की के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर मामले में आरोपी युवक दिलेश्वर चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च 2025 को नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 जनवरी 2025 को घर से बिना बताए चली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि नाबालिग की पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच कई महीनों तक बातचीत होती रही। 25 जनवरी को आरोपी ने बालिका को रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड बुलाया और शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका को बस से बिहार ले गया, जहां उसके माता-पिता ईंट भट्ठे में काम करते थे। करीब 6-7 महीने बाद दोनों बिहार से सारंगढ़ क्षेत्र में आए। इसके बाद आरोपी मजदूरी के लिए ओडिशा चला गया और बालिका भी उसके साथ रहने लगी। बाद में दोनों आरोपी के गांव में आकर रहने लगे। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा के 65 पार्षद प्रत्याशी: चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारी तेज

Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम से भाजपा के 65 प्रत्याशियों की बैठक नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पाली नगर निगम के सभी 65 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने भाग लिया। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क एवं वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, महाराष्ट्र के पूर्व विधायक नरेन्द्र पंवार, शिरडी विधायक विवेक कोल्हे, मंचासीन रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस के ओबीसी सुमेरपुर नगर अध्यक्ष भरत कुमार परिहारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। परिहारिया पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा करीब 10 वर्षों से सुमेरपुर नगर अध्यक्ष के दायित्व पर रहे हैं। उनके भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका एवं भाजपा के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है。
0
0
Report

पैतृक जमीन के विवाद में भाई ने भाई और भाभी की हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार

Karhi, Chhattisgarh:दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी... सगे भाई ने की अपने ही भैया और भाभी की निर्मम हत्या... पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच था विवाद... आधा एकड़ जमीन के बंटवारे पर कर दी अपने ही रिश्तों का खून... पुलिस ने किया मामले का खुलासा आरोपी को भेजा जेल... लोरमी थाना के नवलपुर गांव का मामला... मुंगेली जिले के लोरमी थाना के ग्राम नवलपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में सगे भाई ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की कुदाल से दोनों पर हमला किया और वारदात को चोरी का रूप देने के लिए घर में छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने आरोपी नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की कुदाल भी बरामद की गई है। 24 अगस्त को घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों को नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई के शव अलग-अलग बिस्तरों पर मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बिलासपुर सिम्स में कराए गए पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोरमी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने जांच तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे पैतृक जमीन के विवाद की जानकारी मिली। जमीन के बंटवारे और माता-पिता की देखरेख से जुड़े हिस्से को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। 16 अगस्त को खेत में खाद डालने के बाद भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 17 अगस्त की रात भी नंदु अपने भाई नंदकुमार के घर पहुंचा था, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। 19 अगस्त की दरम्यानी रात नंदु कश्यप लोहे की कुदरी लेकर भाई के घर पहुंचा। पड़ोसी की बाड़ी की ओर से बाउंड्री पार कर वह छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। बरामदे में सो रहे नंदकुमार पर उसने कुदरी से हमला कर दिया।हमले की आवाज सुनकर नंदकुमार की पत्नी गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस के अनुसार पहचान सामने आने के बाद आरोपी ने गौरीबाई पर भी कुदरी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। घर के कमरे और अलमारी को खोलकर चोरी की घटना का रूप देने का प्रयास किया। इसके बाद आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर और कुदरी को धोया। मकान में बाहर से ताला लगाया और वारدात में इस्तेमाल कुदरी को ट्यूबवेल में छिपा दिया। लेकिन पुलिस की जांच में जमीन विवाद की कड़ी सामने आई और पूछताछ के दौरान नंदु कश्यप पर शक गहराता गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने भाई और भाभी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ट्यूबवेल से लोहे की कुदरी बरामद कर ली गई है।
0
0
Report

रायपुर में बीजेपी का सोशल मीडिया रैप वायरल, कांग्रेस विकास नहीं दिखने का दावा

Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी ने सोशल मीडिया मे रैप सांग किया जारी.. कांग्रेस विकास इटली के चश्मे से देखती है.. मामले मे मंत्री श्याम बिहारी ने कहा- कांग्रेस को विकास दिखती नहीं है.. जिसके सोच में विकास नहीं है, उसको विकास नहीं दिख सकता.. छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है,यह कांग्रेस को कष्ट देता है उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान- छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय.. छत्तीसगढ़ की धरती पर उपराष्ट्रपति आ रहे हैं.. एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.. छत्तीसगढ़ के लिए और एम्स के लिए उत्साह का विषय.. जल संरक्षण को लेकर सीएम साय शिखर सम्मेलन मे देंगे प्रजेंटेशन.. मामले मंत्री श्याम बिहारी जयशवाल का बयान-/ कहा जल संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ में अमूल चूल काम हुए.. प्रदेश के चार ब्लॉक रेड जोन में थे.. उन चार ब्लाकों मे जल संरक्षण और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया.. इरीगेशन और जल संरक्षण की दिशा में कांग्रेस ने 5 साल में खर्च नहीं किया, वह हमने ढाई साल में किया.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी ब्लास्ट में मजदूर की मौत, मुआवजा और नियोजन की घोषणा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के पाथरडीह कोल वाशरी परिसर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन में हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल मजदूर दिलीप यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजन व यूनियन प्रतिनिधि शव के साथ पाथरडीह कोल वाशरी पहुँच प्रदर्शन धरना पर बैठ गए।मृतक परिजन मुवाबजा और नियोजन की माँग करने लगे। जानकारी पाकर झरिया विधायक मौके पर पहुँची।प्रबंधन के साथ विधायक वार्ता की।मृतक आश्रित को नियमानुसार मुवाबजा और नियोजन तत्काल देने की मांग की।वार्ता में प्रबंधन ने 15 लाख मुवाबजा,50 हजार दाह संस्कार के लिये नगद और आश्रित को नियोजन देने पर सहमति जताया। विधायक रागिनी सिंह ने मृतक दिलीप यादव की पत्नी को 15 लाख रुपये का मुआवजा चेक अंतिम संस्कार एवं श्राद्ध कर्म के लिए 50 हजार रुपये नकद सौपी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मृतक की पत्नी को आर्यन कंपनी में नियोजन देने पर भी सहमति बनी है। तय व्यवस्था के अनुसार तीन महीने बाद वह प्रत्यक्ष रूप से कार्य करेंगी, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन मिलता रहेगा। पाथरडीह कोल वाशरी स्थित निर्माणाधीन प्लांट में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट हुआ था। घटना में अमर महतो, बद्री खवानी और दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दिलीप यादव और बद्री खवानी का इलाज बीजीएच, बोकारो में चल रहा था, जहाँ इलाज के दौरान दिलीप यादव ने दम तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement

शेयर ट्रेडिंग के झांसे से 3 करोड़ 4 लाख रु ठगी, प्रकाश सिन्हा गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक ही परिवार के 10 सदस्यों से 3 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए निवेश कराकर उनसे ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम प्रकाश सिन्हा है जो कि अमलेश्वर का रहने वाला है.वी/ओ-1 दरअसल दुर्ग के बैगा पारा में रहने वाले कृष्ण कुमार चंद्राकर ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमलेश्वर के रहने वाले प्रकाश सिन्हा ने खुद को शेयर ट्रेडिंग कंपनी का संचालक औऱ सेबी का कर्मी बताते हुए झांसे में लिया कि ₹ निवेश करने पर अधिक मुनाफे का भरोसा भी दिलाया चूंकि प्रकाश सिन्हा से कृष्ण कुमार चंद्राकर की पुरानी पहचान थी इसलिए उसने आरोपी प्रकाश के ऊपर भरोसा कर लिया और कृष्ण कुमार और उसके परिवार के अन्य सदस्य प्रकाश के झांसे में आ गए सभी को झांसे में लेकर प्रकाश ने 10 सदस्यों से अलग-अलग समय पर राशि निवेश कार्रवाई यह निवेश 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच विभिन्न बैंकों के खातों से 3 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर किया गए लेकिन जब लंबे समय के बाद भी निवेशकों को लाभ नहीं मिला तब उन्हें समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हो गई है जिसके बाद लिखित में शिकायत दर्ज कराई तमाम लेनदेन के दस्तावेज और साक्षय पुलिस को सौंपे गए पुलिस ने विवेचना की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद आरोपी प्रकाश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report

रामगढ़ के करमाली टोला में भारी बारिश से जलजमाव, नाली बनाकर जल निकासी की मांग

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:गोला प्रखंड के मगनपुर पंचायत अंतर्गत जंगी गांव के करमाली टोला में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बारिश का पानी शंकर करमाली दिलीप करमाली के घरों में घुस जाने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरों में पानी घुसने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर वर्ष ऐसी समस्या उत्पन्न होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल पहल करते हुए करमाली टोला में नाली निर्माण एवं बेहतर जल निकासी की व्यवस्था कराने की माँग की है, ताकि बारिश का पानी घरों में प्रवेश न करे और लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द नाली की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में जलजमाव की समस्या और गंभीर हो सकती है.
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद: 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग, पिता-स्कूल आरोपों के बीच जांच

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के डबुआ-गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 11वीं कक्षा की छात्रा जानवी ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान डबुआ निवासी जानवी के रूप में हुई है। पिता प्रमोद कुमार ने स्कूल की एक शिक्षिका पर आरोप लगाए हैं कि बिरयानी खाने को लेकर क्लास में झगड़ा हुआ था, फिर भी जानवी को नुकसान पहुंचाया गया और उसे चार घंटे तक धूप में खड़ा रखा गया, जिससे उसने यह कदम उठाया। जानवी के पिता के अनुसार घटना के बारे में स्कूल की छात्राओं ने उन्हें यह जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने आरोपों को गलत बताया है और कहा कि जानवी को सजा नहीं दी गई थी; उन्होंने कहा कि वह बाहर निकलकर बाथरूम जाने की बात कहकर गई थी और फिर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। policeklärung: जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top