487001
नरसिंहपुर में राजस्व अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट में राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जबलपुर अधारताल में वरिष्ठ तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी द्वारा FIR करवाई गई, जिसे नियम विरुद्ध बताया गया है। विरोध में समस्त राजस्व अधिकारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने मांग की है कि SDM महोदय FIR को वापस लेने की कार्रवाई करें, अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Hanumangarh भाजपा में बड़ा बदलाव: नगर मंडल अध्यक्ष बदले
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निकाय चुनाव पूर्ण होते ही जिला भाजपा में बदलाव,हनुमानगढ़ जंक्शन नगर मंडल अध्यक्ष को गया बदला,आशीष पारीक को बनाया गया नगर मंडल अध्यक्ष,प्रकाश तंवर के स्थान पर बनाया गया नगर मंडल अध्यक्ष,चुनाव के बाद हुए परिवर्तन को लेकर चर्चा0
0
Report
सागवाड़ा नगर परिषद चुनाव में 73.03% मतदान, ईवीएम में 99 प्रत्याशियों का भाग्य तय
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव वोटिंग संपन्न, 73.03 प्रतिशत मतदान, 35 वार्डो के 99 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में कैद एंकर इंट्रो -डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। सागवाड़ा में 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ। ये डूंगरपुर नगर परिषद के मतदान से 7.97 प्रतिशत ज्यादा है। सागवाड़ा के 35 वार्डो में 99 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। वही मतदान पूर्ण होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रांग रुम में ईवीएम को जमा करवाया। वही अब 14 सितंबर को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बॉडी - सागवाड़ा नगर पालिका के लिए आज शुक्रवार को सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।।सागवाड़ा नगर पालिका में 35 वार्डो में सुबह 7 बजे से मतदान का दौर शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। सुबह के 3 घंटे में 10 बजे तक 16.99 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान का दौर बढ़ा ओर दोपहर 1 बजे तक 47.89 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक 61.01 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 71.98 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड है। वही मतदान का समय पूरा होने से मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गएं। इसके बाद जो मतदाता मतदान केंद्रों में एंट्री कर गए थे। उन्हें मतदान करवाया गया। इसके बाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया ओर फिर मतदान दल रवाना हो गए। सागवाड़ा नगर पालिका चुनावों की मतगणना सागवाड़ा में ही होगी। ऐसे में ईवीएम मशीनों को सागवाड़ा में ही जमा करवाया गया। इसके बाद मतदान दल डूंगरपुर के लिए रवाना हुए । देर शाम को मतदान का फाइनल आंकड़ा सामने आया, जिसमे 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि दो दिन पहले ही डूंगरपुर नगर परिषद में हुए चुनाव में 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ था।0
0
Report
उदयपुर के आयड़ में हंगामा, कांग्रेस नेता केके शर्मा ने जैन विधायक पर विरोध जताया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026, मतदान के दौरान आयड़ इलाके में हुआ हंगामा, कांग्रेस नेता केके शर्मा ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के आयड़ क्षेत्र में आने का किया बिरोध, शर्मा ने विधायक जैन के लिए अपशब्दों का किया इस्तेमाल, विधायक जैन के आयड़ और खांजीपीर इलाके को मिनी पाकिस्तान बताने वाले बयान पर जताई नाराजगी, विरोध के बाद कुछ समय के लिए माहौल गरमाया, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने स्थिति को संभाला,0
0
Report
Advertisement
सुजानगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा- कांग्रेस ने पहले से बाड़ाबंदी तेज़ कर दी
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस ने की बाड़ाबंदी, सालासर में प्रत्याशियों को ठहराया सुजानगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड के पास एकत्र कर भाजपा ने अपने 58 पार्षद प्रत्याशियों को क्रूजर गाड़ियों और ट्रैवलर बस के जरिए सालासर के लिए रवाना किया। गोपनीयता और सुरक्षा का आलम यह रहा कि वाहनों की रवानगी के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। बाड़ाबंदी की कमान भाजपा नेत्री संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने संभाली। दूसरी ओर, कांग्रेस खेमे में भी परिणाम आने से पहले पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मतदान समाप्त होते ही कांग्रेस ने भी अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट कर गुप्त स्थानों पर बाड़ाबंदी में भेज दिया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। दोनों ही दल अपने-अपने बोर्ड बनाने के दावे कर रहे हैं और निर्दलीयों व असंतुष्टों के समीकरण साधने के लिए प्रत्याशियों को सीधे परिणाम के दिन ही सामने लाने की तैयारी में हैं।0
0
Report
सिकंदराराव में सपा नेता युवराजसिंह यादव की धर्मपत्नी के निधनपर अखिल भारतीय यादव महासभा ने जताया शोक
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से सिकंदराराऊ स्थित कैंप कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव ने की, जबकि संचालन राहुल यादव एडवोकेट ने किया। शोक सभा में महासभा के संरक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ सपा नेता युवराज सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सुधीर यादव, अजय यादव, शैलू यादव, डॉ. आर.पी. यादव, डॉ. अरविंद यादव, हरपाल सिंह यादव, कमल सिंह यादव, हरी सिंह यादव, गिरीश यादव, सतवीर सिंह यादव एडवोकेट, राममोहन यादव एडवोकेट, समीर यादव एडवोकेट, दिनेश यादव एडवोकेट, अवधेश यादव एडवोकेट, कातिब पिंटू यादव, गौरव यादव, महेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्ता :कुंवर जय सिंह
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर।जलालपुर में भाजपा की ओर से शुक्रवार को पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संयोजन विकाश निषाद ने किया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री कुँवर जय सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित करें और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने में कार्यकर्ता सहयोग करें। कार्यशाला में अभियान की गतिविधियों को बूथ स्तर तक ले जाने और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, बेचन पांडे, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड, लालचंद, रेनु प्रजापति, अजीत निषाद, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, विक्की गौतम, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, विनय मिश्र, मनीष जायसवाल, अशोक चौहान, हरिश्चन्द्र, दीपचंद, विजय, रजनीश, महेश समेत बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में 100 साल पुराने जर्जर मकान को गिराया गया
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण की टीम की उपस्थिति में सुभाष निगम निवासी- डरियन टोला, कैथियाना,चौधराना मस्जिद वाली रोड उन्नाव के जर्जर मकान को ध्यवस्त कराए जाने की कार्यवाही कराई गई है। सचिव प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह ने वताया कि वर्तमान में यह मकान पूर्णतयः जर्जर अवस्था में था रहने योग्य नहीं था। वर्षा के कारण उक्त भवन की दीवार गिरकर वर्तमान में बिजली के खंभे के सहारे टिकी हुई थी। जो किसी भी समय गिर सकती थी तथा कोई अप्रिय घटना घटित होने से जनहानि होने की प्रबल संभावना थी। उक्त जर्जर भवन को ध्वस्त कराए जाने के लिए पालिका द्वारा मकान स्वामी को नोटिस प्रेषित की गयी थी तथा दूरभाष पर भी स्थिति के विषय में भी अवगत कराया गया था, किन्तु वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी थी। कोई अप्रिय दुर्घटना न हो इसके लिये आज ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।0
0
Report
झांसी डेयरी कॉन्क्लेव में निवेश पर जोर, देसी गाय नस्ल सुधार की घोषणा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- प्रदेश के डेयरी सेक्टर में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के मकसद से शुक्रवार को झांसी मण्डल, चित्रकूट धाम मण्डल और कानपुर मण्डल का संयुक्त डेयरी कॉन्क्लेव झांसी के पंडित दीन दयाल सभागार में आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर पलटवार करते हुए इसका फुलफार्म पिटाई, डकैती और अपहरण बताया। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में आवारा पशुओं की समस्या पर रोक लगाने के लिए देशी गाय के नस्ल सुधार पर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, डीएम गौरांग राठी के अलावा बड़ी संख्या गौपालक महिलाएं और किसान मौजूद रहे।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में भाभी के संपत्ति हड़पने के आरोप, मां-बेटी को घर से हटाने धमकी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर नगरपालिका के सिविल लाइन तेतरी बाजार निवासी शैलजा पुत्री स्व. राम करन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी पर संपत्ति हड़पने, बुजुर्ग मां और उसे घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर जाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है। पीड़ित शैलजा के मुताबिक उनके पिता पुलिस विभाग सिद्धार्थनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से मंझले भाई बृजेश गुप्ता को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। आरोप है कि उस समय बृजेश ने शपथ पत्र देकर पूरे परिवार की देखभाल करने की बात कही थी। पीड़िता ने बताया कि परिवार में तीन भाई और तीन बहनें थीं। बड़े भाई राम बेलास की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। वहीं, छोटे भाई बब्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का फायदा उठाकर उनकी संपत्ति कथित रूप से भाभी कमला गुप्ता ने बेच दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बब्लू के बारे में काफी समय से कोई जानकारी नहीं है। शैलजा के अनुसार वर्ष 2025 में मंझले भाई बृजेश की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी नौकरी से मिलने वाले वित्तीय लाभ उनकी पत्नी कमला गुप्ता को मिलने लगे। आरोप है कि इसके बावजूद करीब 20 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित उनकी मां प्रभावती और शैलजा की देखभाल व इलाज नहीं किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कमला गुप्ता ने पैतृक मकान पर कब्जा कर मां और उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद से दोनों किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ पैतृक मकान में रहने का प्रयास करती है तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने भाभी पर मकान बेचने की तैयारी करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता शायरी जाने एसडीएम को लिखे प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की है कि उसके भाई की मृत्यु के बाद मिलने वाली नौकरी उसके भतीजे जो कि अभी छोटा है उसके 18 वर्ष के होने के बाद उसको को दी जाए। क्योंकि उसे शक है कि उसकी भाभी नौकरी मिलने के बाद दूसरी शादी कर लेंगी वह और उसके भतीजे सब सड़क पर आ जाएंगे। इस संवेदनशील मामले में एसडीएम रेनू मिश्रा ने कहा कि पीड़ित मां बेटी के साथ वह स्वयं तत्काल मौके पर जा रही है और वहां की स्थिति देखकर उनको न्याय दिलाने और उनको जो भी उचित सरकारी सहायता मिल सकती है वह दिलाने का प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि पीड़ित मां बेटी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद चिरकुंडा में युवक के शव से सनसनी, परिजनों के मुताबिक मारपीट का आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पंचमुखी मंदिर के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी और परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता विधूत शर्मा, जो सोनारडंगाल के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल खाता-पीता था। करीब चार दिन पहले ही राहुल अपनी पत्नी के साथ अलग घर लेकर रहने चला गया था। राहुल के दो बेटों हैं, जिनमें से एक उनके साथ रह रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक की पत्नी ने ससुरालवालों पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी के मुताबिक, चार दिन पहले ही वे लोग अलग होकर रहने लगे थे और शुक्रवार की सुबह राहुल की मौत की सूचना मिली। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
राजद ने MLC उम्मीदवारों की पहली सूची जारी: संजीव सिंह से जयराम यादव तक
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राजद ने अपने MLC उमीदवारों की सूची किया जारी। डॉ संजीव कुमार सिंह, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दिलीप कुमार पटना स्नातक नितेश कुमार कोसी स्नातक अनिल कुमार झा दरभंगा स्नातक डॉ रश्मि विनायक गौतम तिरहुत स्नातक जयराम यादव सारण शिक्षक को बनाया उमीदवार।0
0
Report
हिंडौन सिटी के वार्ड 40 में फर्जी मतदान को लेकर झगड़ा, दो घायल
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। निकाय चुनाव 2026, हिंडौन सिटी के वार्ड नंबर 40 में फर्जी मतदान को लेकर आपस में हुआ झगड़ा, मारपीट में निर्दलीय प्रत्याशी बिजेंद्र सहित दो जने घायल, दोनों को कराया राजकीय अस्पताल हिण्डौन में भर्ती, सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन, मामले को कराया शांत, अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने प्रत्याशी से ली घटना की जानकारी, पूछे हाल-चाल, फर्जी मतदान के दौरान पथराव होने की भी रही चर्चा0
0
Report
Advertisement
ताटाररेकेरे में नकली दवाओं के मामले में SIT के बड़े छापे: 10 स्थानों पर छापे, छह राज्यों में फैला मामला
Noida, Uttar Pradesh:तावररेकैरे (Tavarekere) में नकली दवाओं के मामले की जांच चल रही है. SIT ने कर्नाटक सहित छह राज्यों में 10 lokasi पर छापे मारे. बृहत्तर स्तर पर Bengaluru और अन्य जगहों पर simultaneous raids किए गए. कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर संयुक्त कार्रवाई की गई. नकली दवाओं, बोतलों और लेबल के साथ आपूर्ति करने वाले कंपनियों के premises पर छापे मारे गए. मालिकों पर भी वही आरोप. Prashanth के गिरोह के जरिए नकली दवाओं की आपूर्ति होती थी और यह सब Viresh Kumar के साथ जुड़ा था. Viresh के 'Krupa Health Care' Minerva Circle में RAID हुआ. Viresh और Prashanth पिछले एक साल से बिज़नेस पार्टनर हैं. Tavarekere से manufactured medicines को Minerva Circle warehouse में ले जाना और वहां से reputed pharmacies और hospitals तक पहुंचाना पाया गया. SIT ने Viresh की Krupa Health Care से कई दस्तावेज जब्त किए.0
0
Report
सासाराम में 12 साल बाद मृत बताई गई महिला जीवित मिलने से हड़कंप
Sasaram, Bihar:हैरान कर देने वाला खबर सासाराम से है। 12 साल पहले जिस कथित महिला की हत्या कर दी गई थी तथा उसका शव बरामद हो गया था, पुलिस ने उसे झारखंड के गढ़वा से जीवित बरामद किया है। महिला शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी की हत्या के आरोप में उसके पति अरुण मेहता, ससुर दिलीप मेहता, तथा जेठ गोविंद कुमार कई सालों तक जेल की सजा काट चुके हैं। मामला सनसनी फैल गया है। अगस्त 2014 में सरस्वती देवी अपने रिश्ते के देवर के साथ गायब हो गई थी। 22 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव से नहर से एक शव बरामद हुआ था। इसके बाद महिला के भाई ने उस नहर से बरामद हुए शव की पहचान अपनी बहन सरस्वती देवी के रूप में कर ली और इसके हत्या के आरोप में महिला के पति सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कर दिया। नहर से बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम भी हुआ और गांव के चौकीदार ने शव की पहचान भी किया था। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद अचानक परिवार को यह जानकारी मिली कि सरस्वती देवी अपने नाम को बदकर झारखंड के गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के लभारी गांव में रह रही है। तब डेहरी के मुफस्सिल थाना के परिसर से पुलिस झारखंड जाकर जब छानबीन की तो महिला पकड़ी गई। वह अपना नाम सरस्वती देवी से बदलकर कांति देवी रख ली थी और वहीं के एक व्यक्ति रट्टू सिंह के साथ रह रही थी। पुलिस उसे लेकर सासाराम कोर्ट में प्रस्तुत की। उधर जिस महिला की हत्या के आरोप में पूरा परिवार तबाह हो गया, वह महिला जिंदा बरामद हुई है। यह मामला डेहरी के बालरति बिगहा दहाउर का है। महिला का एक 22 साल का पुत्र भी है। अब सवाल उठता है कि 12 साल पहले पुलिस ने जिस महिला का शव से बरामद किया और उसकी पहचान सरस्वती देवी के रूप में की थी, आखिर वह महिला कौन थी। पुलिस अब इस बिंदु पर नए सिरे से जांच कर रही है ताकि संवेदनशील मामले में पुलिस द्वारा आखिर किस तरह की तकनीकी जांच किया जा सके ताकि सच्चाई सामने आ सके।0
0
Report
इसुआपुर में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं की भीड़
Chapra, Bihar:इसुआपुर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक झंडा मेला का शुभारंभ, भादो मास की अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को इसुआपुर जिले का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला शुरू हुआ। मेले को लेकर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुटने लगी। मेले का शुभारंभ स्थानीय बिधायक जनक सिंह ने किया प्रखंड के 15 गांवों से लाइसेंस प्राप्त अखाड़े हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ इसुआपुर बाजार पहुंचे। पूजा कमेटी की ओर से सभी अखाड़ों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया गया था। अखाड़ों के पहुंचते ही पारंपरिक जयकारों और गाजे-बाजे से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। मेले में युवाओं ने ढाल, तलवार और गदका सहित पारंपरिक हथियारों के साथ रण कौशल का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने भी विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खाने-पीने के सामान, शरबत और ठंडे पेयजल के साथ अलग-अलग तरह के सामान के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुश्रुत अर्थो हॉस्पिटल छपरा और प्रिया हॉस्पिटल इसुआपुर की ओर से निःशुल्क आपातकालीन चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। पूर्व फौजी एमडी वारिस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और आरओ के शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। एसडीएम मढ़ौरा आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन, एसडीपीओ मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु, डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, एसपीजीआरओ गुलाब हसन, सीओ रवि रंजन और थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार समेत दर्जनों मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।0
0
Report
Advertisement
