487001
नरसिंहपुर में यादव समाज ने कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के पास राधा कृष्ण मंदिर से यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नाच और मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक और वरिष्ठ समाजसेवी शामिल हुए, जिन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म से पहले उत्सव मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड: 28-29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोक
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए, गढ़वाल कमिश्नर ने अगले आदेश तक दो दिनों के लिए केदारनाथ यात्रा रोकने का आदेश दिया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए, पुलिस और ज़िला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस कंट्रोल रूम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है, और तीर्थयात्रा के रास्ते और मुख्य पड़ावों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करें और मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए केवल आधिकारिक निर्देशों के अनुसार ही अपनी यात्रा करें। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, श्री केदारनाथ धाम और चार धाम यात्रा को देखते हुए, मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, गढ़वाल के कमिश्नर ने मौसम के हालात सुधरने तक इन दो दिनों के लिए चार धाम यात्रा को रोकने का फैसला किया है। इसके अनुसार, SDRF, DDRF, पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों सहित सभी संबंधित कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।0
0
Report
पंचकूला अस्पताल में निजी एंबुलेंस पर निगरानी और किराये की संदिग्धता पर जांच
Panchkula, Haryana:पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस सेवाओं के साथ-साथ प्राइवेट एंबुलेंस का संचालन भी लगातार जारी है। लेकिन इस व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि कुछ प्राइवेट एंबुलेंस संचालक मनमाने तरीके से किराया वसूलते हैं और मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में संचालित इन प्राइवेट एंबुलेंस को अनुमति किस आधार पर दी गई है और इनकी निगरानी आखिर किस विभाग की जिम्मेदारी है। यदि ये एंबुलेंस अधिकृत हैं तो क्या इनके किराए का रेट चार्ट अस्पताल परिसर में सार्वजनिक रूप से लगाया गया है, ताकि मरीजों को सही जानकारी मिल सके? स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मरीजों के परिजनों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में अधिक किराया देना पड़ता है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है। इसके अलावा यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या अस्पताल प्रशासन नियमित रूप से इन प्राइवेट एंबुलेंस के संचालन की मॉनिटरिंग करता है? यदि कोई एंबुलेंस संचालक तय नियमों का उल्लंघन करता है? या मरीजों से अधिक राशि वसूलता है? तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है? आम नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने की स्पष्ट व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में दिखाई नहीं देती। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जानकारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। ऐसे में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और निर्धारित नियमों के अनुरूप उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।0
0
Report
गुमला के चमड़ा गोदाम के पीछे अवैध बुचड़खाना का आरोप; गोदाम सील
Gumla, Jharkhand:गुमला। सिसई प्रखंड के बसिया रोड स्थित करंज बाड़ी में एक मकान में चमड़ा गोदाम की आड़ में कथित रूप से अवैध बुचड़खाना संचालित किए जाने के आरोप को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। लोगों का कहना है कि गोदाम से उठ रही तीव्र दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है तथा इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम के भीतर गोवंश के चमड़े, अवशेष एवं काटने में प्रयुक्त औजार पाए गए। आरोप है कि बसिया रोड निवासी स्वर्गीय एनामुल हक के पुत्र इफ्तेखार अंसारी द्वारा गोदाम का संचालन किया जा रहा था तथा इसकी आड़ में गोवंश का मांस बाहर भेजा जाता था। बताया गया कि लगभग 15–20 दिन पूर्व भी इसी प्रकार दुर्गंध फैलने पर विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय प्रशासन ने गोदाम में रखे चमड़े और अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दफन कराया था तथा संचालक को दोबारा गोदाम नहीं चलाने की सख्त चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि चेतावनी के बावजूद फिर से गोदाम का संचालन शुरू कर दिया गया। समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड ने कहा कि प्रशासन की चेतावनी की अनदेखी कर दोबारा गोदाम चलाया जाना गंभीर मामला है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं समाजसेवी संजय वर्मा ने आरोप लगाया कि चमड़ा गोदाम की आड़ में अवैध बुचड़खाना संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिसई में सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधियां सामाजिक माहौल और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए चिंताजनक हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर समाजसेवी रोहित शर्मा ने सिसई थाना को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी एसआई अरुण सिंह एवं एसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इधर स्थानीय लोगों ने थाना में लिखित शिकायत देकर गोदाम को स्थायी रूप से बंद कराने तथा संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुकड़े पर विहिप-बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहू, विवेक, विनय, प्रताप उरांव, गजराज महतो, नंदू सिंह, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई, 1 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव की रणनीति
Kota, Rajasthan:कांग्रेस की बैठक से लगातार नदारद रहने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, 1 अगस्त के कलेक्ट्रेट घेराव की रणनीति बनी एंकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत 1 अगस्त को प्रस्तावित रैली और आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोटा संयोजक जिग्नेश मेवानी और कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। Pushpendra Bhardwaj ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर कुठाराघात किया है और निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू करनी होंगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और राहुल गांधी के संघर्ष की जीत है, लेकिन छात्रों के साथ अन्याय अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर कोटा में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताया। देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। जिग्नेश मेवानी ने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने 1 अगस्त को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर पैदल मार्च के साथ कलेक्टरेट घेराव में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसी के साथ उन्होंने आगामी पंचायत और निगम चुनाव को लेकर भी अपनी रुपरेखा बताइ।0
0
Report
हापुड़ में कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू
Noida, Uttar Pradesh:Hapur (UP): ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करके रूट डायवर्जन (रास्ता बदलने) का प्लान तैयार किया गया है। इस रूट डायवर्जन को चार हिस्सों में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा का मुख्य रास्ता अंबेडकर तिराहे से होकर गुज़रता है, जहाँ बड़ी संख्या में कांवड़िए आते हैं; यहाँ जाम से बचने के लिए पुलिस बल और ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं और इस साल कुछ और कैमरे भी जोड़े गए हैं। ट्रैफ़िक जाम को रोकने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस लगातार अलर्ट पर है। रूट डायवर्जन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक लागू रहेगा, जिसमें 4 से 7 अगस्त और 11 अगस्त के बाद के लिए खास डायवर्जन शामिल हैं। हापुड़ में चार एंट्री पॉइंट और पाँच ज़ोन बनाए गए हैं, जिनमें ब्रिज घाट पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जहाँ कांवड़िए गंगाजल लेने आते हैं। यहाँ लाइटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पुलिस चेकपोस्ट जैसी सुविधाएँ की गई हैं। 27 चिन्हित रास्तों पर मरम्मत का काम चल रहा है; गढ़ा इलाके के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज़्यादातर काम पूरा हो चुका है। बिजली की टेपिंग और ट्रांसफॉर्मर की बैरिकेडिंग का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। EOS ने मोबाइल टॉयलेट और पानी के टैंकरों का इंतज़ाम किया है, और SDM के तहत सिंगल-विंडो सिस्टम से कैंप चलाने वालों को आसानी से मंज़ूरी मिल रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए फ़ूड सेफ़्टी अधिकारी 130 ढाबों और दुकानों पर नज़र रख रहे हैं।0
0
Report
दहेज हत्या: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत पर केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:दहेज हत्या ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघौला गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग मंगलवार दोपहर को कासना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के जावली गांव की रहने वाली दो सगी बहनें तनु और तनीषा की शादी 6 दिसंबर 2020 में घंघौला गांव निवासी अमित व सुमित के साथ हुई थी। दोनों बहनों के दो-दो बच्चे भी है। मृतका के भाई तनीश कसाना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी दहेज में पहले ब्रेजा और अब स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। रोजाना आरोपियों की दहेज के लिए मांग बढ़ती जा रही थी। सोमवार की रात तनु की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव ऊपर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।परिजन मौके پر पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए। परिजनों का आरोप है कि तनु के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। इस घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर को मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों की शिकायत पर महिला के आरोपी पति अमित देवर सुमित और सास कृष्ण के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार, 12 लाख सोने-चांदी और 1.1 किग्रा गांजा बरामद
Noida, Uttar Pradesh:शातिर चोर गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए है, इसके अलावा करीब 1.1 किलो गांजा भी बरामद हुआ है। यह आरोपी अपने पास 100 से ज्यादा चाबियां रखता था, जिससे यह दरवाजो को खोला करता था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने मंगलवार को तीन बजे अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र रज्जाक, निवासी मुस्ताक नगर, थाना बन्नादेवी, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी 28 जुलाई को रात्रि में सिटी पार्क, नवादा के पास की गई। यह कार्रवाई पुलिस के चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई。 पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल से कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके द्वारा भी कुछ दिन पहले ही अल्फा सेक्टर में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, यह आरोपी अपने साथ 100 से ज्यादा चाबियां रखता था और इन्हीं चाबियां की मदद से यह बंद पड़े मकानों के दरवाजों को खोल करता था और फिर उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बाइट रवि शंकर निम (डीसीपी ग्रेटर नोएडा) पुलिस के अनुसार वह गांजे की तस्करी में भी संलिप्त था और पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, इसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।0
0
Report
बाघ दिवस पर सरकार की पुख्ता प्रतिबद्धता: प्रकृति की धरोहर संरक्षण का संकल्प
Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की सभी प्रकृति प्रेमियों एवं वन्यजीव संरक्षकों को हार्दिक बधाई। भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ हमारी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। साहस और सामर्थ्य के इस जीवंत स्वरूप के संरक्षण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आइए, प्रकृति की इस अनमोल धरोहर के संरक्षण हेतु संकल्पित हों。0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को समर्पित शुभकामनाओं की बौछार
Noida, Uttar Pradesh:अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है। मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।0
0
Report
Advertisement
14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक विवेक तिवारी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:राजाजीपुरम तालकटोरा क्षेत्र में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म करने और नकदी-जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप कोचिंग में केमिस्ट्री पढ़ाने वाले शिक्षक आलमबाग के श्रम विहार मवैया निवासी विवेक तिवारी पर लगा है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
यूपी के परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी शिक्षा शुरू: संदीप सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:2907ZUP_lko_min_sandeep_r यूपी में स्कूलों के बंद होने के बयान पर अखिलेश यादव पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने साधा निशाना परिषदीय विद्यालय बंद करने का कोई निर्णय नहीं, सभी स्कूल संचालित हैं: संदीप सिंह कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को निकटतम स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा: संदीप सिंह रिक्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित होंगी: संदीप सिंह यूपी सरकार पहली बार परिषदीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी शिक्षा शुरू कर रही है: संदीप सिंह अखिलेश यादव 2027 को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं: संदीप सिंह सपा सरकार ने छात्रों के भविष्य से लगातार खिलवाड़ किया: संदीप सिंह 2014 में यूपीएसईई साल्वर गैंग का खुलासा सपा सरकार में हुआ: संदीप सिंह 2014 में यूपी-सीएलटी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हुई: संदीप सिंह 2015 में यूपीपीएससी पेपर लीक का मामला भी सपा सरकार में सामने आया: संदीप सिंह सपा सरकार में शिक्षा बजट महज ₹28 हजार करोड़ था, योगी सरकार में ₹1.13 लाख करोड़: संदीप सिंह0
0
Report
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद पश्चिमी यूपी में जनसभा से चुनावी बिगुल
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी सुप्रीमों मायावती के भतीजे आकाश आनंद पश्चिमी यूपी से भरेंगे हुंकार, 10 अगस्त को हाथरस में एक जनसभा के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे आकाश आनंद, हाथरस के बाद पश्चिमी यूपी के दूसरे जिलों में भी आकाश आनंद की जनसभाएं होंगी, पश्चिमी यूपी में दलित और युवा वोटरों को साधने के लिए आकाश आनंद को सौंपी गई है जिम्मेदारी, चंद्रशेखर आजाद के बढ़ते राजनैतिक प्रभाव को देखते हुए आकाश आनंद को बीएसपी ने पश्चिमी यूपी में उतारा है, कभी पश्चिमी यूपी बहुजन समाज पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन 2012 के बाद से बीएसपी पश्चिमी यूपी में लगातार कमजोर होती गई, बीएसपी के कमज़ोर होते ही चंद्रशेखर आजाद का पश्चिमी यूपी में उदय हुआ, नगीना जो कभी बीएसपी का गढ़ था, वहीं से चंद्रशेखर आजाद सांसद हो गए हैं, ऐसे में अब बीएसपी पश्चिम यूपी में अपनी खोई सियासी ज़मीन को तलाशने में जुट गई है, जिसकी जिम्मेदारी बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में 3 हजार लीटर अवैध शराब विनष्टीकरण, अभियान जारी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना परिसर में दंडाधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न कांडों में जब्त तकरीबन 3 हजार लीटर शराब का विधिवत् विनष्टीकरण किया गया। प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रशासन की निगरानी में शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर जब्त शराब का विधिसम्मत विनष्टीकरण किया जाता है।0
0
Report
Muzaffarpur के डबल मर्डर में किरायेदार के खिलाफ बड़ा खुलासा, पुलिस ईनाम की घोषणा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर डबल मर्डर कांड का खुलासा,रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की हत्या में दो पुर्व आए किरायदार ने दी इस डबल मर्डर कांड को अंजाम, हत्या कांड को अंजाम देने के लिए ही लिया था रिटायर्ड बैंककर्मी का मकान, पुलिस आरोपी का जारी किया फोटो और पहचाना बताने वाले को ईनाम की की घोषणा दरअसल 20 जुलाई को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग का इलाका इस समय दहल गया था. जब एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी गई और यह घटना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था, जिसके बाद इस डबल मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई स्तर पर जांच शुरू की. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने खुद इस मामले को गंभीरता लेते हुए एसआईटी का गठन किया है और जांच का कमान सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी दिया. पुलिस ने हत्या के बाद घर की जांच की तो दंपत्ति का मोबाईल गायब था. जब पुलिस सीसीटीवी की जांच की तो उस में नए किरायेदार की भूमिका संदिग्ध लगा और वह भी इस लिए की वारदात से दो दिन पहले ही दंपत्ति के मकान में किराए पर रहने आया था और हत्या के बाद से लापता है. सबसे अहम बात यह है कि नीलम कुंवर का शव उसी किरायेदार के कमरे से बरामद किया गया था, जिस कमड़े को वह किराए पर लिया था. जब अन्य किरायेदारों से पुलिस ने पुछताछ किया तो किरायेदारों ने पुलिस को बताया है कि मृतक दंपत्ति उसे ठीक से पहचानते भी नहीं थे. जांच में यह बात सामने आया की किरायेदार ने दंपत्ति की हत्या करने के नियत से पहले उसने दंपत्ति का मकान किराए पर लिया, फिर हत्या के आरोपी किरायेदार ने सबसे पहले रेकी करते हुए घर के हर कोने,सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन और अन्य किरायेदारों के आने-जाने के समय की पूरी जानकारी इकट्ठा किया और बेहद सुनियोजित तरीके से इस डबल मर्डर को वारदात को अंजाम दिया. जांच में यह भी सामने आया है और हत्या के बाद आरोपी दंपती के दोनों का मोबाइल फोन भी गायब है. वहीं दंपत्ति की हत्या के बाद से ही दोनों का मोबाइल गायब और घटना वाले दिन से ही गायब है और शाम करीब 4:30 बजे के बाद से बंद आ रहा हैं. जबकि मोबाइल का अंतिम लोकेशन और संदिग्ध की गतिविधियों का पता लगाने के लिए डीआईयू,एसटीएफ और मोबाईल सर्विलांस टीम जांच में जुटी है और पुलिस इस इलाके का टावर डंप डेटा खंगाल रही है,ताकि वारदात के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों और संदिग्ध की लोकेशन का पता लगाया जा सके. दूसरे ओर पुलिस उस किराएदार की तलाश में जुट गई है ताकि इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझ सके. इस डबल मर्डर का जांच कर रहे सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि जांच का कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं और तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. फिलहाल प्रथम दृष्टया यह सामने आया है जो किराएदार दो दिन पहले मकान किराए पर लिया था उसकी भूमिका संदिग्ध थी और घटना के दिन से ही गायब है. इसके साथ नीलम कुंबर का शव उसी किराएदार के कमड़े में मिली थीं और जांच में यह बात सामने आया है की दंपत्ति की हत्या करने के लिए ही इस मकान को किराए पर लिया गया था. अब पुलिस की ओर से इस संदिग्ध किरायेदार का फोटो जारी कर दिया गया है और इसके बारे में जानकारी देने वाले को ईनाम दिया जायेगा और उनका पहचान गुप्त रखा जाएगा. सीटी एसपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि किराएदार को रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराए, ताकि आपके साथ कोई अनहोनी न हो.0
0
Report
कोटा पोक्सो कोर्ट: नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कठोर कारावास
Kota, Rajasthan:नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोटा की पोक्सो कोर्ट क्रम-3 ने आरोपी को धारा 363 में 3 साल और पोक्सो एक्ट की धारा 5(1)/6 में 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला कोटा ग्रामीण क्षेत्र का है। 24 मई 2024 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि 15 साल की उनकी बेटी 17 मई को शादी में आई थी और 23 मई की रात 10:30 बजे सम्मेलन से लापता हो गई। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक भी उसी समय से फरार था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को धारा 363 में 3 साल और पोक्सो एक्ट की धारा 5(1)/6 में 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई कोटा। पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला।0
0
Report
Advertisement
