487001
नरसिंहपुर में 108 जननी एक्सप्रेस के चालकों पर आरोप, पैसे लेने की शिकायत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिला अस्पताल में 108 जननी एम्बुलेंस की सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं। सगौनी कला निवासी मूलचंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके परिजन को अस्पताल से छुट्टी के बाद घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुक की गई थी, लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं आई। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने उन्हें दो हजार रुपए लेकर दूसरे मरीज को ले जाने से मना किया। इस मामले में परिजनों ने एम्बुलेंस चालकों की मनमानी और पैसे वसूलने की शिकायत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RSMML की समीक्षा बैठक में फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से उत्पादन बढ़ाने का निर्देश
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - RSMML की समीक्षा बैठक - एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने ली समीक्षा बैठक - कहा, फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के साथ काम करे RSMML - खनिजों का उत्पादन, विपणन और कारोबार बढ़ाएं - रॉक फॉस्फेट के उत्पादन में RSMML का एकाधिकार - आरएंडडी प्रकोष्ठ का गठन एंकर माइंस एवं पेट्रोलियम की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने शुक्रवार को राजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल्स लिमिटेड यानी (RSMML) की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने RSMML को फ्यूचरिस्टिक एप्रोच अपनाते हुए खनिजों के उत्पादन, विपणन और वार्षिक कारोबार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा, खेती-किसानी के लिए जरूरी रॉक फास्फेट के उत्पादन में आरएसएमएम का लगभग एकाधिकार है। आरएसएमएम द्वारा रॉक फॉस्फेट, लाइमस्टोन, लिग्नाइट और जिप्सम का खनन और बिक्री की जा रही है। हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आरएसएमएम का वार्षिक कारोबार करीब 1922 करोड़ रुपए का रहा है। अरोरा ने कहा कि आरएसएमएम को पोटाश के एक्सप्लोरेशन और खनन की संभावनाओं को तलाशने के ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने लंबित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भिजवाने, बकाया ऑडिट पैराज के निस्तारण, रिक्त पदों पर भर्ती, जांच प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन और पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर कार्मिकों की बकाया डीपीसी कराने के निर्देश दिए। बैठक में आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने बताया कि आरएसएमएम में आरएण्डडी प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है, ताकि खनन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा दिया जा सके।0
0
Report
पायलट के बयान से कांग्रेस में हलचल, गहलोत के साथ रिश्तों पर बहस बढ़ी
Dausa, Rajasthan:दौसा जिला पूर्व सीएम अशोक गहलोत का मानेसर मामले पर दिया बयान मामला मामले को लेकर सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा हमें सड़कों पर लड़ते किसने देखा बातों की लड़ाई हो सकती है घर परिवार में ऐसी बाते होती रहती है लेकिन सचिन पायलट ने गहलोत को लेकर शानदार बयान दिया जिसमें पायलट ने कहा था गहलोत वैभव की तरह उन्हें भी प्रेम करते हैं मुरारी ने कहा हम लड़े भिड़े कुछ भी करे एक जगह बैठे नहीं बैठे लेकिन आने वाले चुनावों में कांग्रेस की 150 सीटे आयेगी वही विधायक डीडी बैरवा ने कहा पायलट पीसीसी चीफ बनने चाहिए मानेसर मामले को लेकर अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान पर दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा हमें सड़कों पर लड़ते हुए किसने देखा घर परिवार में छोटी-मोटी ऐसी बातें होती रहती है हम लड़े भिड़े एक जगह बैठ नहीं बैठे लेकिन आने वाले चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की 150 सीट आयेगी जिसे कोई नहीं रोक सकता हम सब मिलकर काम करेंगे सांसद मुरारीलाल ने कहा अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान के बाद सचिन पायलट ने बेहद ही शानदार बात कहते हुए यह साफ कर दिया कि अशोक गहलोत जिस तरीके से वैभव को प्यार करते हैं वैसे ही उन्हें भी करते हैं वही इस मामले को लेकर दौसा विधायक डीडी बैरवा ने कहा अशोक गहलोत तीन बार के सीएम है बड़े नेता है वह जो भी बोलते है सोच विचार कर बोलते हैं लेकिन सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की बातों को लेकर जो जवाब दिया उससे यह साफ है कि पायलट किसी से ईर्ष्या नहीं रखते हैं यह छोटी-मोटी बातें हैं जो सब खत्म हो जाएगी मानेसर का ढाई तीन साल पुराना मामला है लेकिन जैसे ही सचिन पायलट का पीसीसी चीफ बनने का नाम सामने आने लगा तो अशोक गहलोत ने बयान बाजी कि अब उन्होंने ऐसा क्यों किया यह उनसे ही पूछे लेकिन हम चाहते हैं कि सचिन पायलट पीसीसी चीफ बने । बाइट मुरारीलाल मीणा सांसद दौसा बाइट डीडी बैरवा विधायक दौसा0
0
Report
गोंडा में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सपा ने 2027 में यूपी सत्ता का संकल्प
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयंती कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा गोंडा गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में किया गया था। जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और जिले के सभी समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा सनातन समाज और मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर के किए गए कार्यों के लोगों को जानकारी दी गई है और 2027 में सपा सरकार बनाने को लेकर के लोगों ने संकल्प भी लिया है। वही अयोध्या श्री राम मंदिर दान पत्र घोटाले, अदिति यादव के टारगेट किए जाने को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पूरे देश में घोटाला हो रहा है जब भगवान राम ka मंदिर ही बचा नहीं है आप उम्मीद कर सकते हैं कि पूरे देश में कितना बड़ा घोटाला हुआ होगा। वहीं रहने वाले लोगों से पूछा जाए जो रात-दिन वहाँ रहते हैं, कि परिंदा कैसे पर मार ले गया कैसे चोरी कर ले गया। इसका मतलब घर के लोग ही भगवान राम का नकली भक्त बन करके जो है वहीं चोरी कर रहे हैं। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा दान पत्र घोटाले की मुद्दा उठाने के बाद उनके परिवार को किया जाए टारगेट को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी लोग जो हैं संविधान विरोधी हैं नौजवान विरोधी हैं, महिला विरोधी हैं मजदूर विरोधी हैं। सही काम करने वाले के रूप को ये लोग ऐसे अनाप-शनाप का आरोप लगाते रहते हैं, जिससे कि लोगों का मन टूटे। लेकिन समाजवादियों का मन बहुत मजबूत है। ये कितनी भी ताड़ना-प्रताड़ना दें 2027 किसी भी तरह से उत्तर प्रदेश बचेगा नहीं सामाजिक न्याय की राज की स्थापना होगी, जिसके मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी होंगे। वीओ- वही जब अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के टारगेट किया जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये किसी भी प्रकार से महिला की रक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय-अत्याचार, रोज बलात्कार की घटनाएं, बड़ी संख्या में रेप,ऐसा उदाहरण है कि गुंडे सड़कों पर और पीड़ित परिवार जेल में। वही जब पूछा गया की क्या अयोध्या राम मंदिर दान पत्र की निष्पक्ष जांच हो पाएगी तो सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब क्या बताएँ, 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाली कहावत है बस यही चीज़ है। वही जब पूछा गया कि अदिति यादव के सम्मान को बचाने के लिए सपा आगे नहीं आ रही है तो सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लेकिन पूरा का पूरा महिला सशक्तिकरण समाजवादी की देन है। नेताजी ने महिलाओं को आगे बढ़ाया भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं कर रही है। 2027 में आप देख लीजिएगा कि उत्तर प्रदेश में चाहे महिलाओं का अपमान हो, चाहे नौजवानों का अपमान हो, किसानों का हो, सब देश की जनता, उत्तर प्रदेश की जनता मुख्य रूप से उनको अपने बूथों से ठिकाना लगा देगी। वहीं डीजल पर 200 की लिमिट लगाए जाने को लेकर के कहा कि क्या करोगे जब दोस्त से दुश्मनी पैदा कर लोगे, तो क्या होगा। यही होगा। जब डीज़ल देने वाले को ही अपना दुश्मन बना लोगे तो क्या होगा यही होगा।0
0
Report
Advertisement
मोदी के 12 वर्ष: उत्तराखंड में विकास के नए आयाम, किच्छा में एम्स
Almora, Uttarakhand:कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें कार्य कर रही हैं। रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उनके अनुसार उत्तराखंड में 20 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है, जबकि 8 लाख से अधिक किसान किसान सम्मान निधि प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। साथ ही किच्छा में एम्स स्थापित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।0
0
Report
जौनपुर में जमीन विवाद से हत्या, 48 घंटे बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीनी विवाद ने ली एक व्यक्ति की जान, 48 घंटे बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के कौली सददोपुर गांव में बुधवार रात जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। तेज बहादुर शर्मा और अजय कुमार सिंह के बीच हुई झड़प में अजय कुमार सिंह (48 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिवार ने पहले शव को रखकर धरना शुरू कर दिया, जिससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ सदर दिवेश सिंह, एसडीएम सदर योगिता सिंह और थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह भारी पीएसी बल के साथ पहुंचे और परिवार को समझाने का प्रयास किया। पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपा शंकर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को शांत करने में मदद की। परिवार 48 घंटे के बाद अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने तेज बहादुर शर्मा, उनकी पत्नी शशि कला, सुनीता शर्मा पत्नी राजेश शर्मा और रमिला शर्मा पत्नी दान बहादुर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। मामला संख्या 309/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है。0
0
Report
राहुल शुक्ला का वॉक थ्रू: देखें पूरी कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:राहुल शुक्ला का वॉक थ्रू0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास और समाज कल्याण की उपलब्धियां
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री का संबोधन आज की प्रेस वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल पर चर्चा करने के लिए की गई आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक रिकार्ड समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं- मुख्यमंत्री हरियाणा की पौने 3 करोड जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन और वंदन- मुख्यमंत्री यह 12 वर्षों का कालखंड राष्ट्र की चेतना के जागरण, वैश्विक पटल पर भारत की एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के पुनः उत्थान का युग पिछले 12 वर्षों की यह विकास यात्रा देश के इतिहास में सेवा सुशासन और जनकल्याण का एक स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति से हर योजना को अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सफल और ईमानदार प्रयास किए- मुख्यमंत्री देश में तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर संतुष्टीकरण और अंत्योदय के एक नए युग में प्रवेश किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर जाती है सुनी 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में स्पेस टेक्नोलॉजी की रफ्तार बहुत तेज हुई पिछले 12 वर्षों में भारत में संभावनाओं के देश से उपलब्धियां के देश तक की ऐतिहासिक यात्रा की तय यह सत्ता को विशेष अधिकार का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का संकल्प बनाने की यात्रा गरीब कल्याण मोदी सरकार की विकास यात्रा का केंद्र बिंदु- मुख्यमंत्री वर्ष 2014 के बाद देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए इस दौरान सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हुए देश भर में 4 करोड़ से अधिक आवासों का किया गया निर्माण सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सपनों को नहीं उड़ान देने के लिए उच्च शिक्षा और नौकरियों में 10% सवर्ण आरक्षण किया गया लागू यूपीआई के माध्यम से भारत दुनिया में डिजिटल भुगतान का कर रहा है नेतृत्व युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं की गई शुरू नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए देश भर में 10000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब की गई स्थापित महिलाओं की सशक्तिकरण को केंद्र सरकार ने विकास का केंद्र बनाया- मुख्यमंत्री सेना, सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं की भर्ती भागीदारी नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रमाण कृषि अवसंरचना, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के किए गए प्रयास राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों का तेजी से हुआ विस्तार हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कर्मभूमि, उन्हें हरियाणा से विशेष लगाव- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के रूप में वह 17 बार आए हरियाणा और दी बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की सौगात इन परियोजनाओं के अलावा भी हमारी डबल इंजन सरकार ने प्रवेश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महान उपलब्धियां की प्राप्त मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत गरीबों बुजुर्गों को अयोध्या में रामलला के करवाये दर्शन दयालू योजना में अब तक 74245 पीड़ित परिवारों को 2800 करोड रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई अग्निवीर के शहीद होने पर उसके परिवार को एक करोड रुपए की अनुग्रह राशि देने का किया गया प्रावधान किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में, आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल हरियाणा में की जा रही है प्रदेश की सभी तहीलों में संपत्तियों की रजिस्ट्रियों को किया गया ऑनलाइन- मुख्यमंत्री बहन बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की गई शुरू राज्य में लगभग 3 लाख करोड रुपए का औद्योगिक निवेश आया- मुख्यमंत्री क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए हवाई यात्रा भी की गई शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे पर हुआ यातायात शुरू विकसित भारत 2047 केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का राष्ट्रीय संकल्प- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की यात्रा हमें विश्वास दिलाती है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नियत साफ हो, नीति प्रभावित हो और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो तब संभव दिखने वाले लक्ष्य भी किए जा सकते हैं प्राप्त हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को करें और मजबूत और उनके नेतृत्व में एक नए सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें- मुख्यमंत्री0
0
Report
26 मई 2026 के अनुसार पांच अधिकारियों सहित भारती सैनी की नियुक्ति नियम लागू
Noida, Uttar Pradesh:1. श्रीमती भारती सैनी 2. श्रीमती सुनीता लोहचब 3. श्रीमती सुमन सहजादवाला 4. डॉ. अनुकंपा गर्ग 5. श्रीमती सुनीता चौहान उनकी नियुक्ति की सामान्य शर्तें और नियम, मुख्य सचिव कार्यालय, राजनीतिक और संसदीय मामलों के विभाग द्वारा 26 मई 2026 को जारी पत्र संख्या 36/05/2006-4Pol-II के अनुसार लागू होंगे。0
0
Report
रोहित रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई - Tehri की खबर
New Tehri, Uttarakhand:Tehri\n\nजनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड भिलंगना अंतर्गत ग्राम मेंडू सिंदेवाल निवासी शहीद अग्निवीर रोहित रावत (20 गढ़वाल राइफल्स) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मेंडू सिंदेवाल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।\n\nइस अवसर पर सेना के जवानों द्वारा शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा राष्ट्र की सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
देवली में अधिवक्ताओं का धरना, पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमे की मांग तेज
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली के अधिवक्ता नरेंद्र मीणा के साथ हनुमान नगर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद सुलझने के बजाय और अधिक पेचीदा होता नजर आ रहा है。 जिसके चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी देवली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने देवली थाने के बाहर ट Tent लगाकर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। अधिवक्ताओं का कहना है कि हनुमान नगर के दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस प्रशासन मामले से अपना पल्ला झाड़ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के वार्ता के दौरान अपनाए गए रवैये पर नाराजगी जताई है और उन पर डराने-धमकाने व रौब झाड़ने का आरोप लगाया है। इस स्थिति को देखते हुए देवली थाना परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जहाँ एएसपी पुष्पेंद्र सिंह, डीएसपी हेमराज और देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर सहित कई अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मामले की तकनीकी रूप से गहन जांच की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया घटनास्थल लवली होटल हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, न कि देवली थाना क्षेत्र में। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विजय मार्बل जयपुर रोड वाली घटना के उल्लेख की भी जांच की गई और वहां के फुटेज खंगाले गए, जिसमें तकनीकी रूप से ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का तर्क है कि घटना उनके अधिकार क्षेत्र में न होने के कारण देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज करना कानूनी रूप से संभव नहीं है। साथ ही पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता या गलत लहजे में बात करने के आरोपों को निराधार बताया है। अधिवक्ता राजेश जैन और संदीप काटिया का कहना है कि भले ही घटनास्थल देवली क्षेत्र में न आता हो, लेकिन पुलिस परिवादी की रिपोर्ट पर जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर सकती है, लेकिन पुलिस ऐसा करने से बच रही है। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद हनुमान नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल दीपेंद्र को लाइन हाजिर किया जा चुका है। लेकिन देवली के अधिवक्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ देवली थाने में मुकदमा दर्ज करने की अपनी मांग पर हैं。 बाइट 01 एडवोकेट संदीप कांटिया,देवली0
0
Report
झांसी पुलिस ने गुमशुदा 203 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस ने पिछले दिनों गुमशुदा 203 एंड्रॉयड मोबाइल फोनों को बरामद किया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन सभागार में बुलाकर ये मोबाइल फोन उन लोगों को सौपे, जिन्होंने पिछले दिनों गुम हुये मोबाइल की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से यह 38 लाख रुपये कीमत से ज्यादा के मोबाइल फोन बरामद किये हैं। झांसी के पुलिस लाइन सभागार में सभी मोबाइल मालिक को आज बुलाकर उन्हें मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल फोन मिलने के बाद सभी लोगों के चहरे खिल गये। पुलिस अफसर ने बताया कि ये मोबाइल इनके IMEI नंबर के आधार पर सर्विलांस की टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किये गए हैं। ये ऐसे मोबाइल फोन हैं, जिनके बारे में अलग-अलग समय में लोगों ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। जिन्होंने पिछले दिनों में मोबाइल खोए या गुमशुदा हुए थे जिनकी शिकायत मोबाइल स्वामियों द्वारा की गई थी। कुल 203 मोबाइल खोजकर मालिकों को हवाले किये गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 38 लाख रुपये से ज्यादा है।0
0
Report
मथुरा ऑनर किलिंग: भाई और मित्र को उम्रकैद, अदालत का बड़ा फैसला
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जिले की अदालत ने ऑनर किलिंग के एक बेहद गंभीर मामले में अपना सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने अपनी बहन के प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) से नाराज होकर एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। यह ऐतिहासिक फैसला मथुरा के सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार-आई ने दोनों पक्षों की लंबी बहस, गवाहों के बयानों और मुख्य कानूनी दस्तावेज के साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद सुनाया। यह खौफनाक वारदात सूरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूरीर विजाऊ की है। गांव के रहने वाले हेमंत कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली अंजलि नाम की युवती से उसकी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। इस अंतर-पारिवारिक विवाह से अंजलि के घरवाले, विशेषकर उसका भाई संदीप उर्फ काली, बेहद नाराज चल रहा था और हेमंत से रंजिश मान रहा था। इसी रंजिश के चलते 15 मार्च 2024 की रात करीब 9:00 बजे एक सोची-समझी साजिश रची गई। संदीप के दोस्त और सह-अभियुक्त नितेश उर्फ पुल्ली ने हेमंत को उसके घर से बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर भदानवारा गांव के पास ले गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे संदीप उर्फ काली और उसके साथियों ने हेमंत को घेर लिया और सुआ (एक प्रकार का नुकीला हथियार) व लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे हेमंत की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों (संदीप और नितेश) को मौके पर ही दबोच लिया। अदालत में मामले की पैरवी कर रहे सरकारी वकील (DGC क्रिमिनल) श्री शिवराम सिंह तरकर ने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश किए। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में कुल 10 महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इनमें मृतक के पिता बहोरी सिंह और भाई किशन सिंह ने कोर्ट को दोनों परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश और धमकियों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, गांव के ही एक स्वतंत्र चश्मदीद गवाह लाखन सिंह ने अदालत में गवाही दी कि उन्होंने स्वयं आरोपियों को हेमंत के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा था। इसके अलावा, डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौधरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगरा फोरेंसिक लैब (FSL) की जांच रिपोर्ट से भी यह पूरी तरह साबित हो गया कि हेमंत की मौत अंदरूनी अंगों के फटने, नुकीले हथियार (सुआ) की गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने (शॉक व हेमरेज) के कारण ही हुई थी। सत्र न्यायाधीश विकास कुमार-आई ने दोनों अभियुक्तों को आपस में मिलकर हत्या की योजना बनाने और सामान्य इरादे से उसे अंजाम देने का दोषी पाया। कोर्ट ने संदीप उर्फ काली और नितेश उर्फ पुल्ली को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई और दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि इस जुर्माने की कुल राशि में से 50,000 रुपये पीड़ित परिवार (मृतक के कानूनी वारिसों) को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। कोर्ट का फैसला आते ही पुलिस ने दोनों दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच तुरंत मथुरा जिला जेल भेज दिया.0
0
Report
Advertisement
न्याय की गुहार लगाती महिला टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात पुलिसिया कार्यशैली से नाराज महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ी। टॉवर पर चढ़कर महिला ने न्याय की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। महिला की पहचान रचना चौहान के रूप में हुई है। रचना चौहान मंगलपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। सूचना पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास में जुटे। डेरापुर और मंगलपुर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है।0
0
Report
गुलदार की दस्तक: विकासनगर में दहशत मच गई
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मोंo मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: गुलदार की दस्तक... दहशत में ग्रामीण! एंकर: विकासनगर में गुलदार की दस्तक ने इलाके में हड़कंप मचा दिया... बेलावाला क्षेत्र के टी-स्टेट में दिनदहाड़े बकरियों के झुंड पर हमला होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन करते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी है... बकरियों पर हुए इस जानलेवा हमले के पीछे ग्रामीणों ने गुलदार होने की आशंका जताई है... हालांकि जंगलनुमा इस इलाके में गुलदार किसी की नजर के सामने नहीं आ पाया... जिसके चलते घटना के पीछे किसी अन्य जंगली जानवर होने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता... गुलदार की आशंका के चलते वन विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है... स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.. बाइट: पशुपालक0
0
Report
हाथरस के कमला बाजार में मोमोज खाते समय युवक का पर्स चोरी, जेबकतरों की हरकत CCTV म हुईें कैद
Hathras, Uttar Pradesh:शहर के कमला बाजार स्थित एक मोमोज की दुकान पर एक युवक का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। गांव कोटा निवासी यतेन्द्र शुक्ला पुत्र गंगाशरण शुक्ला ने बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ कमला बाजार के मोमोज बाइट प्रतिष्ठान पर मोमोज खाने गए थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति उनके बेहद करीब आकर खड़ा हो गया। यतेन्द्र को अपनी पिछली जेब के पास कुछ गतिविधि महसूस हुई, लेकिन जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो वह व्यक्ति तुरंत वहां से हट गया। उस समय उन्हें पर्स चोरी होने की जानकारी नहीं हो सकी थी। यतेन्द्र के अनुसार, उन्होंने रात को पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया और वहां से चले गए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपना पर्स देखा तो वह गायब था। इसके बाद वह तत्काल वापस दुकान पर पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिष्ठान के संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई। पीड़ित का दावा है कि फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति उनके पीछे खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई दे रहे हैं। पर्स चोरी होने के तुरंत बाद वे तेजी से वहां से निकलते भी नजर आते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में प्रतिष्ठान के संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई। पीड़ित का दावा है कि फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति उनके पीछे खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई दे रहे हैं। पर्स चोरी होने के तुरंत बाद वे तेजी से वहां से निकलते भी नजर आते हैं। यह फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। चोरी हुए पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधियां की जा सकती हैं। उन्होंने पुलिस से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
