487001
नरसिंहपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर NH44 से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में NH44 के किनारे हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन और NHAI के अधिकारी क्रेन और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और दर्जनों दुकानें व प्रतिष्ठान हटाए। पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
पटना: पंचायत प्रतिनिधियों के लिए योजनाओं और अधिकारों पर प्रशिक्षण हेतु मंडलवार बैठक होगी
Patna, Bihar:पटना। दारोगा प्रसाद राय ट्रस्ट भवन, दारोगा राय पथ, पटना में मगध एवं पटना प्रमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार के सभी प्रमंडलों में अलग-अलग तिथि पर बैठक एवं कार्यशाला आयोजित कर प्रतिनिधियों को योजनाओं, पंचायती राज अधिकारों और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देकर दक्ष बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार सकारात्मक निर्णय ले रहे हैं। मिशन कायाकल्प के माध्यम से पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक है, लेकिन पंचायती राज विभाग के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्णयों को अमलीजामा पहनाने में कोताही बरत रहे हैं और अपने निजी एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने छठे वित्त की करीब ₹1830 करोड़ राशि के अन्य विभागों में स्थानांतरण को जांच का विषय बताते हुए राशि अविलंब पंचायतों को जारी करने की मांग की। मिथिलेश राय ने 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन में परिवर्तन का विरोध करते हुए विभागीय संकल्प वापस लेने की मांग की। साथ ही पंचायतों के बैंक खाते किसी एक बैंक में खोलने के प्रयास का विरोध करते हुए सभी सार्वजनिक बैंकों को खाता खोलने की जिम्मेदारी देने की मांग की। उन्होंने VB G RAM G में जिला स्तर से भुगतान की प्रक्रिया समाप्त कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर से भुगतान शुरू करने की मांग की, ताकि योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन और ग्रामीणों को अधिक रोजगार मिल सके।0
0
Report
भूपेन्द्र चौधरी ने कहा- समाजवादी पार्टी जाति पर केंद्रित, सर्व समाज का एजेंडा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने हमेशा जाति की बात की है। उनका एजेंडा कभी सर्व समाज का नहीं रहा। जब वे विपक्ष में होते हैं तब सर्व समाज की बात करते हैं और जब सत्ता में होते हैं तब उनका एजेंडा परिवार और जाति से आगे बढ़ ही नहीं पाता।"0
0
Report
Advertisement
मगरमच्छ की छींक सुनकर आप हैरान रह जाएंगे—ऐसी आवाज पहले कभी नहीं सुनी!
Noida, Uttar Pradesh:An alligator sneezing, did you expect it to sound like this?0
0
Report
गौरीगंज पुलिस ने गैंग भंडाफोड़; एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, 5 लाख के गहने बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी -ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता बंद घरो में रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ पुलिस ने एक नाबालिक समेत तीन चोरों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से साढ़े सात सौ ग्राम चांदी 34 ग्राम सोना समेत 18000 हजार रुपए नगद हुए बरामद गहनों की कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है अभियुक्त वैभव तिवारी के ऊपर पहले से भी है कई मुकदमे पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज कर आगे की कार्यवाही में जुटी0
0
Report
रायबरेली ऊँचाहार में महाशिवपुराण महोत्सव: कलश यात्रा और पुष्पवर्षा से भक्तिमय माहौल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के ऊंचाहार में आज आस्था और भक्ति महासैलाब देखने को मिला है। यहां कैनिबेट मंत्री मनोज पाण्डेय के सहयोग से आयोजित होने वाली महाशिवपुराण के शुभारंभ से पहले हजारों विशाल कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं, हाथों में कलश और जुबां पर हर-हर महादेव के जयकारे से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। खास बात ये रही कि कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। हम बता दें कि ऊंचाहार में 11 से 17 सितंबर तक भव्य शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिये चढ़रई टोल प्लाजा के पास विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस दौरान यहां प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव कथा सुनाएंगे。0
0
Report
Advertisement
अखिलेश के बयान पर संजय निषाद: विपक्ष के पास सिर्फ बयान-पोस्ट, जनता जानती है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, "विपक्ष वालों के पास बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा देने के लिए कुछ नहीं है। जनता सब जानती है, पिछड़े वर्ग के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग सत्ता में आते ही सबको भूल जाते हैं..."0
0
Report
मायावती ने आकाश आनंद पर फिर से कार्रवाई; बीएसपी परिवार में नेतृत्व की चुनौती तेज
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- मायावती ने तीसरी बार आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकाल दिया है, आखिर क्यों बार बार मायावती आकाश आनंद पर कार्रवाई कर रही हैं...क्या आकाश आनंद अपने ससुर के प्रभाव में हैं...क्या बीएसपी परिवार में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है0
0
Report
लखनऊ में घने बादलों के बीच बारिश शुरू, गर्मी से मिली बड़ी राहत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: घने बादलों के बीच बारिश शुरू हुई, जिससे सुबह की गर्मी से राहत मिली0
0
Report
Advertisement
परबतसर नगर पालिका चुनाव: 12719 मतदाता, 25 केंद्र, 68 उम्मीदवार मैदान में
Didwana, Rajasthan:एंकर - खबर डीडवाना के परबतसर से है जहां परबतसर नगर पालिका के मतदाता कल शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सहायyk रिटर्निंग अधिकारी कुसुमलता चौहान के निर्देशन में मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को ईवीएम संचालन, मॉकपोल, निर्वाचन सामग्री के उपयोग और मतदान दिवस की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी मतदान दल आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। परबतसर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 12719 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, वही कुल 68 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। बीजेपी ने कुल 25 वार्डो से अपने 24 प्रत्याशी मैदान मे उतारे है वही कांग्रेस ने 25, RLP ने 4 और 11 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान है।0
0
Report
अलवर नगर निकाय चुनाव: भाजपा प्रत्याशी समेत 8 नामजद, मारपीट का मामला दर्ज
Alwar, Rajasthan:अलवर निकाय चुनाव: मारपीट के आरोप में भाजपा प्रत्याशी समेत 8 नामजद, दो युवकों ने लगाया अगवा कर पीटने का आरोप अलवर। अलवर निकाय चुनाव के मतदान के दिन बुधवार सुबह मारपीट के मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके बेटों समेत 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में दो युवकों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट करने, एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में दुर्गा कॉलोनी निवासी लोकेश जांगिड़ और मोहित सैन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे वे गाड़ी से खुदनपुरी रोड पर दयानंद नगर स्थित कृपा निधि स्कूल के सामने से जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान जगदीश अटल और उनके साथियों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अपनी गाड़ियां उनकी गाड़ी के आगे लगाकर दोनों को घेर लिया और नीचे उतारकर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार मारपीट में लोकेश जांगिड़ के सिर में गंभीर चोट आई और उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। घायल लोकेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में 14 टांके लगाए गए। वहीं मोहित सैन ने भी उसके साथ लाठियों-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोहित सैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट के बाद जगदीश अटल और उनके साथी उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए। आरोप है कि रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की गई। घर पहुंचने के बाद करीब एक घंटे तक उसके साथ मारपीट कर उसे धमकाया गया। मोहित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब में पैसे डालकर उस पर निर्दलीय वार्ड पार्षद प्रत्याशी अजय मीरवाल को बदनाम करने के लिए यह कहने का दबाव बनाया कि वह अजय मीरवाल के लिए मतदाताओं को पैसे बांट रहा था। उसके ऐसा कहने से इनकार करने पर दोबारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लाकर मोहित पर उसके संबंध में बयान देने का दबाव बनाया। आरोप है कि उससे यह कहलवाने का प्रयास किया गया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का एक्सीडेंट उसी ने किया है। इसके बाद उसका वीडियो भी बनाया गया। मोहित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर उसे धमकाया और उस पर दबाव बनाया। वहीं लोकेश जांगिड़ ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए भी छीन लिए गए। शिकायत में मोबाइल के दोनों IMEI नंबर भी दर्ज कराए गए हैं। लोकेश ने मोबाइल और रुपए गुलशन अटल द्वारा छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट में जगदीश अटल के अलावा अजीत अटल, गुलशन अटल, अमन पुत्र चेतराम, आकाश पुत्र चेतराम, अमित पुत्र धन्नालाल निवासी दुर्गा कॉलोनी, बिंदु जांगिड़ निवासी पालका, रोहताश निवासी तरोगड़ डीग और राजवीर निवासी भीम नगर को नामजद किया गया है। शिकायत में 5 से 10 अन्य अज्ञात लोगों के भी मौके पर मौजूद होने का आरोप लगाया गया है। इधर, मामले में आरोपी भाजपा पार्षद प्रत्याशी जगदीश अटल ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उनके अनुसार दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में उन्होंने बीच-बचाव किया था, जबकि उल्टा उन्हीं पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
चूरू के नगर निकायों में द्वितीय चरण का मतदान कल
Churu, Rajasthan:दूसरे चरण का मतदान कल. एक नगरपरिषद सहित 6 नगर निकाय में मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने द्वितीय चरण मतदान हेतु मतदाताओं से की मतदान की अपील. चूरू। नगर निकाय आम चुनाव — 2026 को लेकर दूसरे चरण का मतदान कल 11 सितंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक सम्पन्न होगा. द्वितीय चरण में चूरू जिले में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान होगा. जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने नगर निकाय आम चुनाव— 2026 के मध्यनजर द्वितीय चरण मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की है. दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर के कुल 55 वार्डों के लिए 89 मतदान केन्द्रों एवं नगरपालिका तारानगर के कुल 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्रों, साहवा के कुल 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्रों, रतनगढ़ के कुल 45 वार्डों के लिए 63 मतदान केन्द्रों, राजलदेसर के कुल 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केन्द्रों और बीदासर के कुल 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा. आप को बता दें कि जिले की 3 नगर परिषद सहित 11 नगर निकाय में चुनाव दो चरणों में हो ना था, जिसके तहत 9 सितम्बर को प्रथम चरण का मतदान चूरू नगरपरिषद, सुजानगढ़ नगरपरिषद, राजगढ़ नगर पालिका, रतननगर नगर पालिका, छापर नगरपालिका में सम्पन्न हो गया है. अन्य बची नगर निकाय के लिए मतदान कल होगा. वही सभी नगरनिकाय मुख्यालयों पर ही 14 सिंतबर, 2026 को निर्धारित मतगणना स्थलों पर मतगणना की जाएगी. बाइट अभिषेक सुराणा, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर).0
0
Report
Advertisement
हरदोई: दहेज उत्पीड़न से नवविवाहिता प्रियंका की मौत, तीन टीमें गिरफ्तार के लिए गठित
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले में दहेज हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहिता प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया है। जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के शिवपुरी निवासी हरिलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मुकेश के साथ की थी। परिजनों का गंभीर आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रियंका को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और बाद में परिजनों को फांसी लगाने की झूठी सूचना दी। जब मायके वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो वहां प्रियंका का शव मिला। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस के लचर रवैये से नाराज होकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले मेडिकल कॉलेज स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर हंगामा काटा और फिर एसपी दफ्तर के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सिटी अजीत चौहान ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में कराया जा रहा है। नामजद अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव और अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
इस आदमी ने कुछ जादुई चालों के पीछे के रहस्य उजागर कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:This man revealed most hidden secrets behind some magic tricks.0
0
Report
शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर लाठीचार्ज
Shivpuri, Madhya Pradesh:शराब बिक्री से परेशान महिलाओ ने खोला मोर्चा,पुलिस,प्रशासन दौडा-दौडाकर खदेड़ा शिवपुरी मप्र शराब दुकान बंद करने पहुंची महिलाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग ने की सख्ती तो, महिलाओं ने पुलिस में मारे लाठी डंडे और पत्थर ... शिवपुरी। सागर जिले में हुई नकली शराब से मौत के बाद शिवपुरी जिले में शराबबंदी को लेकर गांव-गांव में प्रदर्शन शुरू हो गया है, यह प्रदर्शन पिछोर और करैरा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। ग्राम अमोल पाठा में महिलाएं जब शराब दुकान पर पहुंची और शराब को बाहर फेंकने लगी तो पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जब पुलिस ने सख्ती की तो महिलाओं का गुस्सा बड़ गया और उन्होंने पुलिस और आबकारी की टीम पर लाठी डंडे और पत्थर बरसा दिए। शराब दुकान बंद करने को लेकर खोड, मानपुर, सिरसौद, अमोला, अमोलपठा, तारखेड़ा की शराब दुकान पूरी तरह से बंद कर दी गई है। शराब ठेकेदार भी 2 दिन से लगातार परेशान हो रहे हैं उनका कहना है कि यदि इसी तरह से शराब दुकानों में तोड़फोड़ होती रही तो वह लाइसेंस फीस कैसे भरेंगे और किस तरह से दुकानों का संचालन कर सकेंगे। शराब ठेकेदारों का कहना है कि उनकी 50 से 60 लाख रुपए की शराब का नुकसान महिलाओं ने कर दिया है। अमोलपठा की घटना के बाद प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी ऑफिस में मौजूद नहीं है सभी लोग अमोलपठा में होने की बात कह रहे हैं। बाइट 1-लालजी शिवहरे, आबकारी ठेकेदार0
0
Report
Advertisement
